फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड के चलते बढ़ेंगे 108 पोलिंग बूथ, 4126 पर होगा मतदान

विज्ञापन
राजधानी में बढ जाएंगे पोलिंग बूथ। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
विज्ञापन
सुधांशु सक्सेना
विज्ञापन

राजधानी के नौ विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या के अनुपात में अब 108 पोलिंग बूथ बढ़ने जा रहे हैं। जिला प्रशासन के प्रस्ताव के मुताबिक, अब 4018 निर्धारित पोलिंग बूथों के स्थान पर 4126 पोलिंग बूथों पर मतदान कराया जाएगा।
अब तक नौ विधानसभा सीटों में 1526 मतदान केंद्रों पर 4018 पोलिंग बूथ निर्धारित किए गए थे। रविवार को जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से निर्वाचन आयोग से 108 पोलिंग बूथ बढ़ाने का आग्रह किया गया है। जल्द ही आयोग इस पर अपनी मुहर लगा सकता है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक प्रकाश ने बताया कि लखनऊ में 23 फरवरी को नौ विधानसभा सीटों के लिए मतदान होना है। इसमें प्रति बूथ करीब 1250 मतदाता मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन भी सुनिश्चित कराना है। हर हाल में कोविड प्रोटोकॉल के साथ मतदान कराया जाएगा। इस बार 70 प्रतिशत से अधिक मतदान का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विधानसभा क्षेत्रवार बूथों की स्थिति
विधानसभा क्षेत्र पोलिंग बूथ (2017) पोलिंग बूथ (2022)
मलिहाबाद 375 441
बीकेटी 402 510
सरोजनी नगर 458 610
लखनऊ पश्चिम 387 437
लखनऊ उत्तर 345 418
लखनऊ पूर्व 369 429
लखनऊ मध्य 329 361
लखनऊ कैंट 318 367
मोहनलालगंज 377 445
योग 3360 4018
नोट- आयोग की स्वीकृति के बाद पोलिंग बूथों की संख्या बढ़कर 4126 हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें