फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को छत से फेंका, पैर टूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता को छत से फेंका, पैर टूटा
विज्ञापन


रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र में दहेज की खातिर एक विवाहिता को छत से फेंक दिया गया। इससे उसका एक पैर टूट गया। घायल विवाहिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आरोप है कि, दहेज की खातिर उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस का दावा है कि दंपती में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। इसी के चलते मारपीट हुई है।

डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर की रहने वाली रीता की शादी भदोखर क्षेत्र के हमीरमऊ निवासी आशीष के साथ हुई है। सात अप्रैल 2018 को रीता और उसके पति में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर मायका पक्ष के लोग भी पहुंच गए थे। तभी मारपीट हो गई थी। इसमें रीता को चोटें आई थीं, जिससे उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

जिला अस्पताल में भर्ती रीता का आरोप है कि दहेज की खातिर ससुराल वालों ने उसे छत से फेंक दिय था, जिससे उसका दाहिना पैर टूट गया है।

एसओ अशोक त्रिपाठी का कहना है कि, विवाहिता की मां सोना देवी की तहरीर पर पति आशीष, ससुर साहबदीन समेत आठ नामजद और कई अज्ञात लोगोें के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

दंपती में अनबन होने के कारण विवाद हुआ था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें