फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः कॉलेजों में बढ़ेंगे शिक्षकों के 1000 पद

Tue, 07 Jul 2015 12:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य सरकार सहायता प्राप्त डिग्री कॉलेजों में शिक्षकों के करीब 1000 पद बढ़ाने जा रही है। इसके लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव रखा जा सकता है। कैबिनेट में राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसरों में पीपीपी मॉडल पर इंटर कॉलेज खोलने के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल सकती है।
विज्ञापन


यही नहीं सार्वजनिक उपक्रमों,निगमों के कर्मियों को छठे केंद्रीय वेतन आयोग के संदर्भ में गठित वेतन समिति 2008 के 7वें प्रतिवेदन की संस्तुतियों पर लिए गए निर्णय के अनुसार उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम लि. के कर्मियों को पुनरीक्षित वेतनमान देने के लिए कैबिनेट मंजूरी के लिए प्रस्ताव रखा जा सकता है।

राज्य विधानमंडल रिवाल्विंग फंड नियमावली 2009 में संशोधन,चौदहवें वित्त आयोग की संस्तुतियों पर कैबिनेट के संज्ञान की टिप्पणी, उत्तर प्रदेश प्रादेशिक आर्म्ड कांस्टेबलरी अधीनस्थ अधिकारी सेवा नियमावली 2015 को मंजूरी के लिए रखा जा सकता है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सीएम की अध्यक्षता में होगी कैबिनेट की बैठक

बागपत की वर्ष 2002-03 की देशी शराब दुकान बिनौली के बकाएदार बृजभूषण शर्मा को बकाया राशि 3,84,200,36 रुपये छूट देने, कामधेनु डेयरी इकाइयों की स्थापना के लिए बैंक ऋण पर पांच वर्ष तक ब्याज प्रतिपूर्ति योजना,राशन रखने के गोदामों को किराए पर लिए जाने की स्वीकृति प्रक्रिया को सरल करते हुए कम दरों पर लेने संबंधी प्रस्ताव को कैबिनेट मंजूरी के लिए रखा जा सकता है।

हिंद लैप्स लि.शिकोहाबाद में बीआईएफआर द्वारा स्वीकृत पुनर्वास योजना में छूट देने,लखनऊ में एनआरएचएम के तहत स्वीकृत 200 बेड का राज्य स्तरीय बाल एवं महिला चिकित्सालय गोमतीनगर लागत में संशोधन संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी के लिए रखा जा सकता है।

वाराणसी में सिंचाई विभाग की जमीन जिस पर तहसील राजा तालाब है को राजस्व विभाग के नाम करने संबंधी प्रस्ताव को भी मंजूरी के लिए रखा जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें