फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सरकारी अस्पतालों की ड्रग लिस्ट में 100 दवाएं बढ़ीं

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। सरकारी अस्पतालों की ड्रग लिस्ट में कई नई दवाएं बढ़ गई हैं। इनमें आईसीयू, मल्टी विटामिन, सूजन के साथ ही कई अन्य दवाएं शामिल हैं। इससे मरीजों को राहत मिली है। अफसरों का कहना है कि एक से दो माह में ड्रग लिस्ट में बढ़ी सभी दवाएं अस्पतालों में मिलने लगेंगी।
विज्ञापन


सरकारी अस्पतालों की ड्रग लिस्ट में पहले 297 दवाएं शामिल थीं। आईसीयू में इस्तेमाल होने वाली दवाओं के साथ कई अन्य दवाएं नहीं थीं। ऐसे में अस्पताल अपने स्तर पर इन दवाओं की खरीद करते थे। नई ड्रग लिस्ट में 100 नई दवाएं बढ़ने के बाद अब अस्पतालों की आवश्यक औषधि सूची (ईडीएल) में 397 तरह की दवाएं हो गई हैं।
हालांकि, नई ईडीएल लिस्ट के अनुपात में सभी दवाएं अभी अस्पतालों को नहीं मिली हैं। ड्रग कॉर्पोरेशन ने सूजन, संक्रमण, विटामिन बी 12 समेत 10 नई दवाओं की ही आपूर्ति की है। बलरामपुर अस्पताल की निदेशक डॉ. कविता आर्या के मुताबिक, कॉर्पोरेशन से 10 नई तरह की दवाएं भेजी गई हैं। जो दवाएं अभी बची हैं, वह भी जल्द अस्पताल में मिलेंगी। वहीं, सिविल अस्पताल की निदेशक डॉ. कजरी के मुताबिक, ईडीएल में बढ़ी कई दवाएं अस्पताल में आई हैं। इससे मरीजों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें