फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक ट्रायल: एक मार्ग पर राहत, कई पर परेशानी

विज्ञापन
जाम।
विज्ञापन
लखनऊ। मंडलायुक्त कार्यालय के सामने वाली सड़क को जाम मुक्त करने की कवायद पहले ही दिन फेल हो गई, क्योंकि वहां से हटाए गए वाहन कार्यालय के आसपास वाले मार्ग पर पार्क हुए, जिससे जाम की स्थिति बन गई। मुसीबत और दोगुनी हो गई। इसलिए अब ट्रायल बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

दरअसल, मंडलायुक्त कार्यालय के सामने वाली सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार रहती हैं। इससे उस मार्ग पर रोजाना जाम की स्थिति बनी रहती है। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर कानून-व्यवस्था ने ट्रैफिक पुलिस को मार्ग को खाली कराने के निर्देश दिए थे। इस पर ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार को वहां वाहन खड़े नहीं होने दिए। कुछ वाहन पार्किंग में खड़े किए गए तो कुछ स्वास्थ्य भवन चौराहे से शहीद स्मारक रोड़ की तरफ आने वाली सड़क किनारे खड़े किए गए। इस कारण यह मार्ग बंद कर दिया गया था। इस व्यवस्था से स्वास्थ्य भवन चौराहे से डीएम कार्यालय जाने वाली सड़क व अन्य मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। डीसीपी ट्रैफिक कमलेश दीक्षित ने बताया कि एक दिन ट्रायल किया गया है। कुछ परेशानियां आ रही हैं इसलिए फिलहाल ट्रायल बंद कर दिया गया है। कुछ और बदलाव करने के बाद नए सिरे से व्यवस्था लागू की जाएगी।

जाम।

जाम।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें