यूपी के फैजाबाद में फांसी लगाने का एक मामला सामने आया है। एक मासूम बच्ची क्या इस तरह से खुद फांसी लगा सकती है?
यूपी के फैजाबाद जिले में गुरुवार दोपहर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। फैजाबाद के थाना रामजन्मभूमि क्षेत्र अंतर्गत चंदापुर मंदिर के कमरे में एक दस साल की बच्ची फांसी पर लटकती मिली।
यहां संदिग्ध परिस्थितियों में इस बच्ची की लटकती हुई लाश मिलने से हड़कंप मच गया। कमरे में बच्ची के इस लटकते शव को देखकर सभी चकित थे।
किसी को भी इस बात का यकीन नहीं है कि मात्र 10 साल की बच्ची खुद फांसी लगा सकती है। क्या इतनी छोटी बच्ची की मानसिक स्थिति ऐसी होती है कि वो आत्महत्या करने का मन बना सकता है।
बच्ची का शव मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर आई। पुलिस इस समय पूरे मामले की जांच में जुटी है। अभी इस आत्महत्या के पीछे के कारणों को बताना मुश्किल है।
अभी इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि कहीं मरने की वजह कुछ और तो नहीं और इसे जानबूझ कर फांसी चढ़ाने का रंग दिया जा रहा हो।
मामले की जांच चल रही है। परिवार के मुताबिक बच्ची की हालत बिल्कुल सामान्य थी। जब सबकुछ ठीक था तो आखिर फांसी की वजह क्या थी?