एलयू व शहर के प्रमुख कॉलजों के स्टूडेंट्स की सुविधाओं के लिए शहर के छह रूटों पर 10 छात्र शटल सिटी बसें चलाने की तैयारी हैं। इनका संचालन 10 मार्च से होगा।
विज्ञापन
इंजीनियरिंग कॉलेज व यूनिवर्सिटी के तय समय पर ये बसें स्टूडेंट्स के उपलब्ध होंगी। शेष समय में ये आम जनता के लिए चलाई जाएंगी।
लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज कंपनी के प्रबंध निदेशक ए रहमान ने बुधवार को बताया कि लखनऊ विश्वविद्यालय की प्रॉक्टर निशी पांडेय ने छात्रों के लिए बसें चलाने का अनुरोध किया था। इसी के बाद छात्रों के लिए सिटी बस चलाने का फैसला लिया गया है।
इन बसों के चलने से लखनऊ विश्वविद्यालय एवं लखनऊ विश्वविद्यालय न्यू कैम्पस सहित अन्य कॉलेजों के छात्र एवं छात्राओं को काफी राहत मिलेगी। प्रबंध निदेशक के मुताबिक हर रूट पर दो-दो सिटी बसों का संचालन होगा।
•लविवि न्यू कैंपस, 60 फिटा रोड, इंजीनियरिंग कॉलेज, कपूथला, आईटी चौराहा, लविवि से परिवर्तन चौक। - चारबाग, कैसरबाग, परिवर्तन चौक, लविवि, आईटी चौराहा, आंचलिक विज्ञान केंद्र, राम-राम बैंक चौराहा, इंजीनियरिंग कॉलेज से बीकेटी।
•बिजली पासी किला, एलडीए कॉलोनी, आलमबाग चौराहा, चारबाग, कैसरबाग चौराहा, परिवहन चौक, लविवि, आईटी चौराहा से इंजीनियरिंग कॉलेज। •राजाजीपुरम, चारबाग, कैसरबाग चौराहा, परिवर्तन चौक, आईटी चौराहा से इंजीनियरिंग कॉलेज