फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जानकीपुरम में डायरिया से पीड़ित 10 और मरीज मिले, तीन गंभीर

विज्ञापन
जानकीपुरम में निरीक्षण करते डीएम, क्षेत्र में चल रही साफ-सफाई और पानी का टैंकर।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
लखनऊ। जानकीपुरम के सेक्टर-7 में डायरिया का प्रकोप थमा नहीं है। रविवार को यहां 10 और मरीज मिले। इनमें तीन की हालत गंभीर होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम इलाके में पूरे दिन डटी रही। लोगों को दवा वितरण के साथ पानी में क्लोरीन मिलाकर पीने की सलाह दी गई। डीएम, सीएमओ, नगर आयुक्त ने इलाके का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

रविवार को इलाके में लगे कैंप में डायरिया के 10 मरीज आए थे। इनमें दयावती (60), इंद्रजीत (13), इंद्रराज (18), गौसी सिंह (6), विनय (5), श्रेजल (18), रीता (19) को हल्के लक्षण पर दवा देकर घर भेज दिया गया। सरोज शर्मा (78), कामिनी रावत (18) व मंजू (13) में गंभीर लक्षण देखकर उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की टीम मरीजों की निगरानी में जुटी है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 210 घरों का सर्वे किया। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि टीम इलाके में दवा वितरण के साथ एंटी लार्वा का छिड़काव कर रही है। अब हालात पहले से सामान्य हैं।
विज्ञापन

डीएम के सामने लोगों का फूटा गुस्सा
डीएम विशाख जी करीब डेढ़ बजे इलाके का निरीक्षण करने पहुंचे। इलाके में लगे कैंप के पास वह स्वास्थ्य विभाग, जलकल व नगर निगम के अफसरों को निर्देश दे रहे थे। इसी बीच मोहल्ले के प्रभु दयाल व रुखसाना डीएम पास पहुंचे और अफसरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। आरोप लगाया कि करीब 15 दिन से पानी की दिक्कत थी। शिकायत के बाद भी अफसरों ने सुध नहीं ली। इसी कारण डायरिया फैल गया। हर घर में एक या दो लोग बीमार हैं। डीएम ने समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया।

जांच रिपोर्ट में दावा...पानी शुद्ध, पीने योग्य

जानकीपुरम सेक्टर-7 में डायरिया के मरीज बढ़ने पर लिए गए पानी के सैंपलों की रिपोर्ट आ गई है। टेस्ट में पानी के सैंपल को शुद्ध और पीने योग्य बताया गया है। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बताया कि जल संस्थान, सीएमओ और एसडीएम की संयुक्त टीम ने पानी के सैंपलों की जांच की। टीम ने दो दिन पानी के सैंपल लिए थे। पानी में ईकोलाई बैक्टीरिया की जांच की गई, जो मानकों के अनुरूप पाई गई। नगर आयुक्त ने बताया कि जांच के लिए सीएमओ के नेतृत्व में संयुक्त कमेटी का गठन किया गया था।

हेल्पलाइन नंबर जारी करें
डीएम ने अफसरों को हेल्पलाइन नंबर जारी करने का निर्देश दिया। इसमें एक नंबर स्वास्थ्य विभाग के अफसर का और दूसरा नंबर जिला प्रशासन के किसी अधिकारी का दर्ज कराने को कहा है। ये नंबर इलाके में चस्पा होंगे।

जानकीपुरम में निरीक्षण करते डीएम, क्षेत्र में चल रही साफ-सफाई और पानी का टैंकर। - फोटो : संवाद

जानकीपुरम में निरीक्षण करते डीएम, क्षेत्र में चल रही साफ-सफाई और पानी का टैंकर। - फोटो : संवाद

जानकीपुरम में निरीक्षण करते डीएम, क्षेत्र में चल रही साफ-सफाई और पानी का टैंकर। - फोटो : संवाद

जानकीपुरम में निरीक्षण करते डीएम, क्षेत्र में चल रही साफ-सफाई और पानी का टैंकर। - फोटो : संवाद

जानकीपुरम में निरीक्षण करते डीएम, क्षेत्र में चल रही साफ-सफाई और पानी का टैंकर। - फोटो : संवाद

जानकीपुरम में निरीक्षण करते डीएम, क्षेत्र में चल रही साफ-सफाई और पानी का टैंकर। - फोटो : संवाद

जानकीपुरम में निरीक्षण करते डीएम, क्षेत्र में चल रही साफ-सफाई और पानी का टैंकर। - फोटो : संवाद

जानकीपुरम में निरीक्षण करते डीएम, क्षेत्र में चल रही साफ-सफाई और पानी का टैंकर। - फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें