फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर: हाईवे पर बेकाबू पिकअप पलटी, 10 मजदूर जख्मी

Mon, 11 May 2020 02:48 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर रविवार को एक तेज रफ्तार पिकअप बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में पिकअप सवार छह मजदूर जख्मी हो गए। दिल्ली से 26 मजदूरों को लेकर पिकअप बस्ती जा रही थी। अन्य मजदूरों को भी हल्की चोटें आई हैं।

विज्ञापन


एक पिकअप दिल्ली से 26 मजदूरों को लेकर बस्ती जा रही थी। अटरिया थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर सीतापुर लखनऊ बार्डर कुंवरपुर चेक पोस्ट पर अचानक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई।

चेक पोस्ट पर तैनात उपनिरीक्षक केपी सिंह ने आनन-फानन सभी घायलों को बाहर निकाला, जिसमें दिनेश (27), गौतम (25), कन्हैया लाल (30), राकेश कुमार (31) निवासी बेझरिया थाना सोहरत गंज जिला सिद्वार्थनगर व मोनू (25),  धर्मेंद्र (28) निवासी गौरा भारी थाना पचपेड़वा जिला बलरामपुर, जगजीवन (26) निवासी बलरामपुर आदि दस मजदूर घायल हो गए। छह घायलों को बक्शी का तालाब के साढ़ामऊ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी कृष्ण मोहन सिंह ने बताया कि सभी घायलों का इलाज चल रहा है। कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं। जिसमें चार बच्चे भी शामिल हैं। उधर, पिकअप भी सही करवाई गई है। सभी मजदूरों को सकुशल गृह जनपदों को भेजा जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें