यूपी सरकार ने शनिवार की शाम 10 आईपीएस अफसरों की तैनाती में फेरबदल किया है। इनमें चार आईजी व चार डीआईजी स्तर के अफसर शामिल हैं।
प्रवीण कुमार को लखनऊ रेंज का नया डीआईजी बनाया गया है। इस पद पर तैनात आरकेएस राठौर 31 अक्तूबर को रिटायर हो रहे हैं।
सरकार ने विजय प्रकाश को आईजी लोक शिकायत बनाया है। रमित शर्मा को आईजी टेक्निकल सर्विस, पीके मिश्र को आईजी पुलिस हेड क्वार्टर इलाहाबाद व डॉ. संजीव गुप्ता को आईजी भवन कल्याण बनाया गया है। यह वह अफसर हैं जिन्हें हाल ही में सरकार ने डीआईजी से आईजी पद पर प्रमोशन दिया है।