फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों के बाद डॉक्टरों पर गिरी सीएम की गाज

Sat, 02 Aug 2014 01:42 AM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने 10 जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) बदल दिए हैं। इनके अलावा चार अस्पतालों के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) समेत कई डॉक्टरों के तबादले हुए हैं।
विज्ञापन


डॉ. उमेश सिंह यादव को शाहजहांपुर का नया सीएमओ बनाया गया है। डॉ. दीपक कुमार सक्सेना को बदायूं, डॉ. अशोक कुमार सिंह को पीलीभीत, डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह को गाजीपुर, डॉ. सुबोध कुमार आदर्श को मुजफ्फरनगर, डॉ. राजेश्वर प्रसाद गुप्ता को मिर्जापुर, डॉ. मुंशीलाल को बागपत, डॉ. जितेंद्र कुमार माहेश्वरी को महाराजगंज, डॉ. सत्य सिंह को कासगंज व डॉ. उपेंद्र कुमार वर्मा को बलरामपुर का नया सीएमओ बनाया गया है।
Trending Videos

पहले यहां कर रहे थे काम

फैजाबाद में तैनात सीएमओ डॉ. राकेश कुमार को लोक बंधु श्रीराजनारायण चिकित्सालय लखनऊ का सीएमएस बनाया गया है।

डॉ. राकेश दुबे को जिला चिकित्सालय बिजनौर, डॉ. आशा शर्मा को जिला चिकित्सालय बागपत व डॉ. रामेश्वर दयाल खरे को जिला चिकित्सालय अलीगढ़ का सीएमएस बनाया गया है।

सीएमओ बदायूं के पद पर तैनात डॉ. सूर्य प्रकाश अग्रवाल को संयुक्त निदेशक के पद पर मुरादाबाद मंडल में तैनात किया गया है।

जबकि पीलीभीत में सीएमओ के पद पर तैनात डॉ. राकेश तिवारी को स्वास्थ्य महानिदेशालय में संयुक्त निदेशक के पद पर तैनाती मिली है।
विज्ञापन

चार डॉक्टरों के तबादले निरस्त

स्वास्थ्य विभाग ने चार डॉक्टरों के तबादले निरस्त भी कर दिए हैं। इनमें डॉ. अनीता दत्ता, डॉ. मोहिनी सक्सेना, डॉ. मनमोहन अग्रवाल व डॉ. हरिओम तरैया शामिल हैं।

इन सभी का 24 जुलाई को सीएमएस के पद पर तबादला किया गया था लेकिन ये डॉक्टर नई तैनाती पर नहीं गए। इसी के बाद सरकार ने इनका तबादला निरस्त कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें