फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: यूपी में आयोजित होंगे 1.72 लाख से अधिक आरोग्य मेले, हर महीने 13 से 16 हजार मेले लगाने का लक्ष्य

Wed, 07 Aug 2024 05:19 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी सरकार प्रदेश के सभी 75 जिलों में एक लाख 72 हजार से अधिक आरोग्य मेले लगाएगी। इन मेलों में ओपीडी, टीबी, डेंगू, मलेरिया, दिमागी बुखार, कालाजार, फाइलेरिया और कुष्ठ रोगों का उपचार होगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में  अगस्त 2024 से जुलाई 2025 तक प्रदेश के सभी 75 जिलों में 1 लाख 72 हजार से अधिक 'आरोग्य मेला' का आयोजन किया जाएगा। ये मेले प्रदेश के तीन हजार से अधिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रत्येक रविवार को आयोजित किये जाएंगे। इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दे दिए हैं।

विज्ञापन


आरोग्य मेलों में मिलेंगी ये स्वास्थ्य सुविधाएं
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार प्रदेश के 3,388 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रत्येक रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आरोग्य मेला का आयोजन किया जाएगा। हर माह कुल 13 से 16 हजार आरोग्य मेलों का आयोजन होगा। इनमें विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा ओपीडी के साथ ही टीबी, डेंगू, मलेरिया, दिमागी बुखार, कालाजार, फाइलेरिया और कुष्ठ जैसे रोगों के होगा इलाज और इनसे संबंधित स्वास्थ्य परामर्श दिए जाएंगे। वहीं इस दौरान प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान की जानकारी तथा पात्र लाभार्थियों को गोल्डेन कार्ड भी वितरित किए जाएंगे। इसके अलावा गर्भावस्था एवं प्रसवकालीन परामर्श तथा सेवाएं प्रदान की जाएंगी। साथ ही पूर्ण टीकाकरण परामर्श भी दिया जाएगा। यही नहीं बच्चों में डायरिया एवं निमोनिया के रोकथाम, बचाव एवं उपचार की जानकारी और सुविधाएं दी जाएंगी। साथ ही कुपोषित बच्चों का चिह्निकरण करते हुए उनके उपचार के लिए समुचित कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें - मुख्यमंत्री योगी बोले- विनेश आप चैंपियन हैं... पूरा देश आपके साथ खड़ा है
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मुख्यमंत्री योगी बोले- पड़ोसी मुल्कों में हिंदुओं को खोज कर मारा जा रहा है, हमें सनातन के लिए एक होना होगा


किस माह में आयोजित होंगे कितने आरोग्य मेले 
योगी सरकार अगस्त 2024 से जुलाई 25 तक प्रदेश के सभी 75 जिलों में 1,76,176 आरोग्य मेलों का आयोजन करेगी। इनमें इस वर्ष अगस्त में 13,552, सितंबर में 16,940,  अक्टूबर में 13,552, नवंबर में 13,552 और दिसंबर में 16,940 आरोग्य मेलों का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 2025 में जनवरी माह में 13,552, फरवरी में 13,552, मार्च में 16,940, अप्रैल में 13,552, मई में 13,552, जून में 16,940 और जुलाई में 13,552 आरोग्य मेले आयोजित किये जाएंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें