फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर दंगे भाजपा की साजिश: तारिक

Mon, 07 Oct 2013 07:30 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के महासचिव और केंद्रीय कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्यमंत्री तारिक अनवर ने मुजफ्फरनगर-शामली के दंगों को भाजपा की साजिश बताया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यूपी में वोटों के ध्रुवीकरण का गुजरात फार्मूला लागू करने के लिए ही नरेन्द्र मोदी ने अमित शाह को यूपी भेजा है।
तारिक अनवर रविवार को यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाए।

पढ़ें- उन्माद से दो-दो हाथ करने को तैयार अमन

यूपी सरकार की परफारमेंस ठीक नहीं रही। दंगों का सिलसिला लंबा हो गया है। एनसीपी की एक टीम मुजफ्फरनगर के दंगा पीड़ितों से मिलने गई थी। वहां अब भी खौफ है। लोग शिविरों से लौटना नहीं चाहते।

सरकार को जल्द ऐसे हालात बनाने चाहिए कि शिविरों से लोगों की गांवों में वापसी हो जाए। दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाई जाए।
पढ़ें- मुजफ्फरनगर दंगों की जांच कमेटी पर आजम को नहीं भरोसा

उन्होंने कहा, मुजफ्फरनगर दंगे में भाजपा और उसके सहयोगियों की साजिश नजर आ रही है। उन्हें 2014 दिख रहा है। भाजपा की कोशिश है कि देश में तनावपूर्ण माहौल बनाकर वोटों का ध्रुवीकरण किया जाए।
विज्ञापन


मोदी को जिस तरह प्रोजेक्ट किया गया है, उससे यह साबित भी होता है। मोदी ने यूपी में वोटों के ध्रुवीकरण के लिए अमित शाह को अपने दूत के रूप में भेजा है। वह ध्रुवीकरण और दंगों के एक्सपर्ट माने जाते हैं। मुजफ्फरनगर की हिंसा इसी का नतीजा है।
पांच राज्यों के चुनाव अलग लड़ेंगे तारिक अनवर ने कहा कि कांग्रेस और एनसीपी का समझौता राज्यवार अलग-अलग है। हमने सिर्फ महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा विधानसभा चुनाव मिलकर लड़े थे।

नवंबर-दिसंबर में पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव अलग-अलग लड़ेंगे। यूपी में लोकसभा चुनाव लड़ने के मुद्दे पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है।
बिहार में लालू फैक्टर खत्म नहीं उन्होंने कहा, चारा घोटाले में सजा और जेल जाने के बावजूद बिहार में लालू फैक्टर खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने 15 साल राज किया है। उन्हें इतनी जल्दी नकारा नहीं जा सकता। उनके बारे में किसी नतीजे पर पहुंचना अभी जल्दबाजी होगी।
विज्ञापन


लखनऊ की और खबरों के लिए क्लिक करें-
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें