अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं अमेठी के सांसद राहुल गांधी सोमवार सात अक्तूबर को एक दिवसीय दौरे पर जगदीशपुर पहुंच रहे हैं।
वे यहां पर शक्तिमान मेगा फूड पार्क की आधारशिला रखेंगे। राहुल के साथ ही केंद्रीय कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्यमंत्री डॉ. चरण दास विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे।
कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आदित्य बिरला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिरला भी वहां पहुंच रहे हैं।