फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तावडू महाविद्यालय में छात्राओं के लिए चलाई गई बालिका वाहिनी।

विज्ञापन
तावडू महाविद्यालय में बालिका वाहिनी के सामने खड़ी छात्राएं व कॉलेज स्टाफ - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
तावडू। बढ़ते गर्मी के प्रकोप में तावडू महाविद्यालय की छात्राओं के लिए एक राहत भरी खबर है। कॉलेज प्रबंधन से मिली जानकारी के मुताबिक महाविद्यालय में छात्राओं के लिए बालिका वाहिनी की शुरुआत की गई है। कॉलेज छात्रा आरती, सीमा, रानी आदि ने बताया कि शहर से लगभग दो किलोमीटर दूर गांव बावला - ग्वारका की सीमा में लगते हरद्वारी लाल महाविद्यालय कॉलेज में वह पैदल चलकर आती हैं। जो उनकी सुरक्षा की दृष्टि से भी ठीक नहीं था, उन्होंने पूर्व में कई बार महाविद्यालय प्रबंधन से वाहन चलाने की मांग की थी। फिलहाल कड़ी धूप और बढ़ती गर्मी में उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। महाविद्यालय उप प्राचार्य ऋषि जून ने बताया कि नूंह रोडवेज महाप्रबंधक के आदेश पर शुरुआत में शहर के अलग-अलग हिस्से से तक बालिका वाहनी शुरू हो गई है। जिसे जल्द ही गांव के रूटों से भी जोड़ा जाएगा। इसके लिए जिला शिक्षा विभाग व हरियाणा रोडवेज अधिकारियों से उनकी वार्ता जारी है। बता दें कि पिछले लंबे समय से महाविद्यालय में छात्राओं को लाने ले जाने को लेकर चलाई गई बालिका वाहिनी सेवा बंद कर दी थी। जिसके चलते महाविद्यालय की छात्राएं 3 से 5 किलोमीटर का सफर पैदल ही तय करने पर मजबूर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तावडू महाविद्यालय में बालिका वाहिनी के सामने खड़ी छात्राएं व कॉलेज स्टाफ - फोटो : Amar Ujala
तावडू महाविद्यालय में बालिका वाहिनी के सामने खड़ी छात्राएं व कॉलेज स्टाफ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें