महेंद्रगढ़। शहर के मोहल्ला लाला वाला कुआं स्थित एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में एक 40 वर्षीय व्यक्ति एवं 35 वर्षीय महिला का शव मिलने से शहर में सनसनी फैल गई। मृतक व मृतका दोनों ही शहर निवासी हैं। सूचना पर शहर थाना पुलिस टीम एएसपी सिद्दांत जैन व शहर थाना प्रभारी अश्वनी कुमार के नेेतृत्व में मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम को बुलाया गया। पुलिस द्वारा आसपास के मकानों से सीसीटीवी की फुटेज खंगली गई हैं। सीसीटीवी में पुरा घटनाक्रम रिकार्ड है। पुलिस टीमें अभी भी मौके पर जांच में जुटी हुई हैं। सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि एक व्यक्ति ने सोमवार रात आठ बजकर 19 मिनट पर मकान के बाहर बाइक खड़ी की थी। बाइक खड़ी करने के बाद ही 8.39 पर बाइक वापस निकली गई है। एक साथ दो शव मिलने की खबर शहर में फैलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस की चार टीमें जांच में जुटी हुई हैं।
सीसीटीवी फुटेज की जांच करती पुलिस टीम
- फोटो : Amar Ujala
सीसीटीवी फुटेज की जांच करती पुलिस टीम