महेंदगढ़। शहर थाने से महज 50 मीटर दूरी पर दो ठग बुजुर्ग महिला को पेंशन बढ़ोतरी के रूप में 70 हजार रुपये का लालच देकर 30 हजार रुपये की ठगी कर ले गए। ठगों ने महिला को बताया कि उसकी बढ़ी हुई पेंशन के 70 हजार रुपये आ गए हैं तथा एक 200-200 के नोटों की गड्डी एवं एक 500-500 के नोटों की दो गड्डियां बनाकर दोनों में एक-एक असली तथा बाकी नकली नोटों की गड्डी महिला को थमाकर 30 हजार रुपये ले लिए।
बुधवार को महिला सुबह दस बजे अनाज मंडी रोड स्थित बैंक शाखा से अपनी पेंशन के रुपये निकलवाकर सिनेमा हाल के सामने कपड़े की दुकान करने वाली पनी पौती से मिलने गई। ठगों ने महिला से नकली फार्म भी भरवाया जिसके बाद 30 हजार रूपये वापस मांगे। नकली नोटों की खुलासा महिला की पोती द्वारा जांच में हुआ।
---------
- बैंक व अन्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए ठगों की तस्वीर व स्कूटी के नंबर
वारदाता के दौरान बैंक एवं अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी खंगालने पर दोनों ठगों की तस्वीर एवं स्कूटी के नंबर साफ दिखाई दे रहे हैं। ठग बैंक से ही महिला का पीछा करना शुरू कर दिया था तथा मौका मिलते ही वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।
-----------
महिला द्वारा पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है। पुलिस द्वारा संभावित स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग खंगाली गई है। दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।--शहर थाना प्रभारी, एएसआई अश्वनी कुमार
शिकायत देने थाने पहुंची पीड़ित महिला
- फोटो : Amar Ujala
शिकायत देने थाने पहुंची पीड़ित महिला