फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस व ट्राले की टक्कर मेें एक महिला सहित दो घायल

विज्ञापन
घटनास्थल से वाहनों को हटवाती पुलिस। संवाद - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
रोडवेज बस व ट्राले की टक्कर मेें एक महिला सहित दो घायल - ट्राले की केबिन में फंसा ट्रक चालक, कड़ी मशक्कत के बाद निकाला बाहर - दोनों घायल रोहतक पीजीआई रेफर संवाद न्यूज एजेंसी झज्जर। नेशनल हाईवे के 71 पर बहादुरगढ़ व बादली रोड के बीच बाईपास पर एक बस व ट्राले की टक्कर हो गई। टक्कर में एक महिला सहित दो व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही शहर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। टक्कर के बाद ट्राला चालक ट्राले के केबिन में फंस गया था । जिसे करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ट्राले की केबिन से बाहर निकाला गया और उसके बाद सामान्य अस्पताल पहुंचाया। दोनों वाहनों की टक्कर के बाद नेशनल हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई थी। पुलिस ने परिवहन विभाग की क्रेन बुलाकर दोनों वाहनों को एक तरफ करवाया और उसके बाद यातायात सुचारू हो पाया। जानकारी के अनुसार झज्जर डिपो की रोडवेज की बस रोहतक से दिल्ली जा रही थी। जब रोडवेज बस के चालक ने बस को गुढ़ा बाईपास पुल से नीचे उतारने के बजाय बहादुरगढ़ रोड स्थित पुल पर ले गया। जब वह बस को पुल से नीचे उतार रहा था तो नीचे से आ रहे ट्राले के साथ बस की टक्कर हो गई। जिसके बाद बस में बैठी महिला मुकेश पत्नी राजवीर निवासी ग्रहण घायल हो गई और हिसार निवासी ट्राला चालक सुरेश पुत्र भगवान सिंह ट्राले की केबिन में फंस गया। झाड़ली प्लांट से सीमेंट भरकर वह फरीदाबाद जा रहा था। ट्राला चालक को कड़ी मशक्कत के बाद केबिन से बाहर निकाला गया और उसे सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। सामान्य अस्पताल से दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया है। जिस समय बस व ट्राले की टक्कर हुई उस समय बस में करीब 30 यात्री सवार थे। बस में सवार एक महिला को ही चोट आई है। ---------- -बस व ट्राले की टक्कर की सूचना मिली थी। घटना में एक महिला व ट्राला चालक घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल भिजवा दिया गया है और दोनों वाहनों को मौके से हटवा कर यातायात सुचारू कर दिया गया है। - कर्मवीर सिंह, उप निरीक्षक, थाना प्रभारी शहर, झज्जर।
विज्ञापन

घायल को सामान्य अस्पताल से रोहतक पीजीआई ले जाती एंबुलेंस। संवाद - फोटो : Amar Ujala
घायल को सामान्य अस्पताल से रोहतक पीजीआई ले जाती एंबुलेंस। संवाद
विज्ञापन

घायल को रोहतक पीजीआई ले जाती एंबुलेंस । संवाद - फोटो : Amar Ujala
घायल को रोहतक पीजीआई ले जाती एंबुलेंस । संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें