फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेनो वेस्ट के मॉल में बाटा शोरूम में लगी आग

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी मॉल स्थित बाटा शोरूम में आग लगने के बाद मॉल के पास एकत्रित लोग। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित गौड़ मॉल के बाटा शोरूम में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। बाटा शोरूम मॉल के तीसरी मंजिल पर है। इससे मॉल में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। बड़ी संख्या में लोग मॉल के बाहर जमा हो गए। काफी लोग मॉल के भीतर से सुरक्षित निकलकर बाहर आकर खड़े हो गए। सूचना पर दमकल कर्मी और पुलिस मौके पर पहुंचकर आग काबू करने के प्रयास में जुट गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया लेकिन मॉल और शोरूम में काफी धुआं हो गया। पुलिस का कहना है कि शार्ट सर्किट के चलते आग लगी है आग पर काबू पा लिया गया है। आगजनी में कोई जन हानि नहीं है, शोरूम में हुई क्षति का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी मॉल के बाटा शोरूम में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी। - फोटो : Amar Ujala
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी मॉल के बाटा शोरूम में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें