फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: फतेहगढ़ साहिब में एक करोड़ 12 लाख रुपये बरामद, बठिंडा में 24 लाख रुपये की नकदी पकड़ी गई

Wed, 19 Jan 2022 10:14 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब/सरहिंद/बठिंडा (पंजाब)

सार

पुलिस ने जांच के बाद दोनों को नकदी के साथ आयकर विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया है, ताकि मामले की जांच की जा सके कि इतनी रकम किसकी थी और कहां ले जाकर किसे दी जानी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरहिंद-पटियाला मुख्य मार्ग पर मुल्लेपुर पुलिस ने नाके पर स्विफ्ट कार सवार दो युवकों से एक करोड़ 12 लाख और पचास हजार रुपये की नकदी बरामद की है। फतेहगढ़ साहिब के डीएसपी मंजीत सिंह ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देश पर जिला पुलिस ने शराब की तस्करी, नकदी व नशीले पदार्थों के प्रवाह को रोकने के उद्देश्य से एक नाका सीआरपीएफ के साथ मिलकर लगाया है।

विज्ञापन


पुलिस ने जांच के लिए एक स्विफ्ट कार को रुकने का इशारा किया। तलाशी के दौरान पुलिस ने एक करोड़ 12 लाख और पचास हजार रुपये की नकदी बरामद की। उन्होंने बताया कि कार सवार दोनों युवकों की पहचान समराला निवासी अभिषेक तिवारी और डेराबस्सी निवासी शालिन्दर गौड़ के तौर पर हुई है। पुलिस ने जांच के बाद दोनों को नकदी के साथ आयकर विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया है, ताकि मामले की जांच की जा सके कि इतनी रकम किसकी थी और कहां ले जाकर किसे दी जानी थी।

डूमवाली नाके पर गाड़ी से 24 लाख रुपये बरामद
विधानसभा चुनाव के चलते चुनाव आयोग के आदेश पर पंजाब पुलिस एवं सीआरपीएफ द्वारा राज्य की सीमा पर स्थापित किया गया डूमवाली अंतरराज्यीय नाके पर पुलिस ने सोमवार देर शाम एक ऑल्टो कार सवार चार लोगों से 24 लाख रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस ने नकदी जब्त कर एआरओ के जरिए कार्रवाई के लिए रिपोर्ट बनाकर चुनाव आयोग को भेज दी है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले दो दिनों में पुलिस टीम साढे़ 35 लाख रुपये के करीब नकदी बरामद की है। थाना संगत के एसएचओ राजिंदर सिंह ने बताया कि बीती 17 जनवरी को देर शाम को पथराला पुलिस चौकी के इंचार्ज एएसआई हरबंस सिंह व उनकी टीम ने बीएसएफ के जवानों के साथ डूमवाली बैरियर पर जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने एक ऑल्टो कार में सवार लीला सिंह, शमिंदर सिंह, धर्मवीर सिंह, सिमरजीत सिंह निवासी गांव भैणी बाघा जिला मानसा को शक के आधार पर रोककर उनके सामान की जांच की तो इन लोगों के पास से 24 लाख रुपये की नकदी बरामद की गई। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें