फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Asia Crisis LIVE: UN ने कहा- खाड़ी क्षेत्र में 35 हजार लोग फंसे, ईरान में 1230 पहुंचा मौत का आंकड़ा

Thu, 05 Mar 2026 10:55 PM IST
Pavan वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

पश्चिम एशिया में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। अमेरिका और इस्राइल की तरफ से हो रही बमबारी के बीच ईरान के राष्ट्रपति ने भी आक्रामक तेवर अपनाते हुए कहा है कि पलटवार जारी रहेगा। इसी खाड़ी देशों ने शांति बहाली की पहल करते हुए पहली आपात बैठक बुलाई है। अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष से जुड़े तमाम अपडेट्स

पहेल दिन से लेकर अभी तक का, यहां पढ़िए:-
Israel-Iran War Live: हमलों के बीच रुबियो का इस्राइल दौरा रद्द; ईरान अपनी गलतियों का नतीजा भुगत रहा- हेगसेथ


Israel-Iran War News LIVE: हालिया हमलों में सात ईरानी सैन्य कमांडरों की मौत; तेहरान के अस्पताल पर भीषण हमला

Israel-Iran War LIVE: ट्रंप की ईरान को चेतावनी, कहा- असली हमले अभी बाकी; ईरानी सुरक्षा प्रमुख बोले- हम तैयार

West Asia Crisis LIVE: ईरान में नई सरकार पर ट्रंप ने दिए बड़े संकेत; दुबई, दोहा और अबूधाबी में धमाकों से दहशत

West Asia Crisis LIVE: खाड़ी देशों की बैठक में यूएई ने लिया हिस्सा, US ने PAK में तैनात कर्मचारियों को बुलाया
विज्ञापन
पश्चिम एशिया में संघर्ष - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:55 PM, 05-Mar-2026

बहरीन की सरकारी तेल रिफाइनरी पर ईरानी मिसाइल हमला

बहरीन ने दावा किया है कि उसकी एक सरकारी तेल रिफाइनरी पर ईरान की मिसाइल आकर गिरी। यह घटना गुरुवार रात हुई। अधिकारियों के अनुसार मिसाइल गिरने से रिफाइनरी परिसर में आग लग गई, जिसे बाद में बुझा दिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

सरकारी बयान के मुताबिक आग पर काबू पाने के बाद भी रिफाइनरी का कामकाज जारी है और उत्पादन प्रभावित नहीं हुआ है। हालांकि इस हमले ने खाड़ी क्षेत्र में तनाव को और बढ़ा दिया है। हाल के दिनों में ईरान की ओर से क्षेत्र के तेल प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की घटनाएं बढ़ी हैं। खाड़ी देशों की अर्थव्यवस्था के लिए तेल उद्योग सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है।
 

10:17 PM, 05-Mar-2026

ईरान के अगले नेता के चयन में मेरी भूमिका होनी चाहिए- ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले नेता के चयन में उन्हें व्यक्तिगत रूप से शामिल होना चाहिए। एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मोजतबा को उत्तराधिकारी बनाए जाने का विचार उन्हें स्वीकार नहीं है।  ट्रंप ने कहा कि ईरान को ऐसा नेता चाहिए जो देश में शांति और सामंजस्य ला सके। उन्होंने यह भी कहा कि यदि मौजूदा व्यवस्था उसी तरह का नेतृत्व चुनती है जैसा पहले था, तो भविष्य में फिर से संघर्ष की स्थिति बन सकती है। रिपोर्ट के अनुसार मोजतबा खामेनेई को ईरान के सर्वोच्च नेता के पद का संभावित दावेदार माना जा रहा है। हालांकि अभी तक ईरान की आधिकारिक संस्थाओं ने नए सर्वोच्च नेता की घोषणा नहीं की है और इस मुद्दे पर राजनीतिक हलचल जारी है।

10:03 PM, 05-Mar-2026

पश्चिम एशिया तनाव के बीच मलनकारा ऑर्थोडॉक्स चर्च ने विशेष प्रार्थना का आह्वान किया

पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच केरल स्थित मलनकारा ऑर्थोडॉक्स सीरियन चर्च ने अपने सभी गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना करने का आह्वान किया है। चर्च के प्रमुख कैथोलिकोस ऑफ द ईस्ट और मलनकारा मेट्रोपोलिटन बेसिलियोस मार्थोमा मैथ्यूज तृतीय ने श्रद्धालुओं से 8 मार्च को होने वाली पवित्र क़ुर्बाना के दौरान विश्व शांति के लिए प्रार्थना करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि दुनिया इस समय अशांति और अनिश्चितता के कठिन दौर से गुजर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि जब शांति स्थापित करने वाले ही युद्ध को बढ़ावा देते हैं तो मानवता की उम्मीदें टूट जाती हैं। चर्च प्रमुख ने खाड़ी देशों में रहने वाले लोगों के प्रति एकजुटता जताते हुए शांति और स्थिरता की प्रार्थना करने की अपील की।
 

विज्ञापन
09:21 PM, 05-Mar-2026

लेबनान के त्रिपोली में हमास कमांडर को मारने का इस्राइल का दावा

इस्राइल की सेना ने दावा किया है कि उसने लेबनान के उत्तरी शहर त्रिपोली में हमास के एक कमांडर वसीम अतल्लाह अली को मार गिराया है। सेना ने टेलीग्राम पर जारी बयान में कहा कि इस कार्रवाई को इस्राइली नौसेना बलों ने अंजाम दिया। इस्राइल का आरोप है कि अली हमास के लड़ाकों को प्रशिक्षण देने में शामिल था। हालांकि इस मामले पर हमास की ओर से तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।इसी बीच इस्राइल ने लेबनान में अपने हमलों का दायरा और बढ़ा दिया है। ताजा हमलों में आज कम से कम 10 लोगों के मारे जाने की खबर है। बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में रहने वाले लोगों को पहले ही इलाके को खाली कर उत्तर की ओर त्रिपोली जाने के निर्देश दिए गए थे।

09:21 PM, 05-Mar-2026

यूएई की वायु रक्षा प्रणाली ने मिसाइल और ड्रोन खतरों को रोका

संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश की वायु रक्षा प्रणाली ने ईरान से आने वाले मिसाइल और ड्रोन खतरों को रोकने के लिए कार्रवाई की है। मंत्रालय ने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि सुरक्षा एजेंसियां संभावित खतरों का जवाब दे रही हैं और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। मंत्रालय ने नागरिकों से अपील की है कि वे सुरक्षा और आपातकालीन निर्देशों का पालन करें। अधिकारियों के अनुसार मौजूदा क्षेत्रीय तनाव के कारण सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि किसी भी संभावित हमले से निपटने के लिए देश की वायु रक्षा प्रणाली पूरी तरह सक्रिय है और लगातार निगरानी की जा रही है।
 

विज्ञापन
09:21 PM, 05-Mar-2026

ईरान सीमा के पास अजरबैजान ने 12 घंटे के लिए हवाई क्षेत्र बंद किया

अजरबैजान ने ईरान की सीमा के पास अपने दक्षिणी हवाई क्षेत्र के एक हिस्से को 12 घंटे के लिए बंद कर दिया है। यह कदम उस घटना के बाद उठाया गया जब अजरबैजान ने दावा किया कि ईरान से आए ड्रोन उसके क्षेत्र में दाखिल हो गए थे।
अजरबैजान के अनुसार ड्रोन देश के स्वायत्त नखचिवान क्षेत्र में पहुंचे और वहां बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा। इस घटना में कुछ नागरिक भी घायल हुए हैं। इसके बाद सुरक्षा कारणों से हवाई क्षेत्र का एक हिस्सा अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। हालांकि ईरान ने इस आरोप से इनकार करते हुए कहा है कि वह पड़ोसी देशों पर हमले नहीं करता।

09:20 PM, 05-Mar-2026

दुबई में डब्ल्यूएचओ का आपातकालीन लॉजिस्टिक्स हब अस्थायी रूप से बंद

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध का असर वैश्विक स्वास्थ्य सेवाओं पर भी पड़ने लगा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दुबई में स्थित अपने वैश्विक आपातकालीन लॉजिस्टिक्स हब के संचालन को अस्थायी रूप से रोक दिया है। संगठन के महानिदेशक टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस ने कहा कि क्षेत्र में बढ़ती असुरक्षा के कारण यह फैसला लिया गया है। अधिकारियों के अनुसार यह हब दुनिया भर में स्वास्थ्य आपात स्थितियों के दौरान जरूरी चिकित्सा सामग्री भेजने का प्रमुख केंद्र है। पिछले साल इस हब ने 75 देशों के लिए 500 से अधिक आपातकालीन आपूर्ति आदेश पूरे किए थे। डब्ल्यूएचओ के क्षेत्रीय अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि मौजूदा हालात से मानवीय स्वास्थ्य आपूर्ति श्रृंखला गंभीर रूप से प्रभावित हो रही है और करोड़ों डॉलर की चिकित्सा सामग्री फंसी हुई है।

09:17 PM, 05-Mar-2026

इस्राइली हमलों में लेबनान में 100 से ज्यादा लोगों की मौत

लेबनान में इस्राइल के हवाई हमलों के बाद हालात गंभीर होते जा रहे हैं। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार सोमवार से अब तक हुए हमलों में कम से कम 102 लोगों की मौत हो चुकी है और 638 लोग घायल हुए हैं। यह जानकारी लेबनान की नेशनल न्यूज एजेंसी ने दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि घायलों की संख्या लगातार बढ़ रही है और कई लोगों को गंभीर हालत में अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों के अनुसार मृतकों की संख्या आगे और बढ़ सकती है क्योंकि कई इलाकों में अभी भी बचाव कार्य जारी है। लगातार हो रहे हमलों के कारण लेबनान के कई क्षेत्रों में भारी तबाही की खबरें सामने आ रही हैं।
 

08:36 PM, 05-Mar-2026

खाड़ी क्षेत्र में फंसे 35 हजार लोग, संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच खाड़ी क्षेत्र में बड़ी संख्या में नाविक और यात्री फंस गए हैं। संयुक्त राष्ट्र की अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन के अनुसार करीब 20 हजार नाविक और 15 हजार क्रूज जहाजों के यात्री खाड़ी क्षेत्र में फंसे हुए हैं। युद्ध शुरू होने के बाद से समुद्री मार्गों पर हालात गंभीर हो गए हैं। आईएमओ के महासचिव ने कहा कि संगठन प्रभावित नाविकों की सुरक्षा और उनके हालात सुधारने के लिए सभी पक्षों के साथ काम करने को तैयार है। उन्होंने बताया कि युद्ध शुरू होने के बाद से क्षेत्र में जहाजों से जुड़े सात घटनाक्रम दर्ज किए गए हैं, जिनमें दो लोगों की मौत हुई है और सात लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि निर्दोष नाविकों पर हमले किसी भी हालत में उचित नहीं हैं और जहाज कंपनियों से प्रभावित क्षेत्र में काम करते समय अधिकतम सावधानी बरतने की अपील की गई है। इस बीच ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को प्रभावी रूप से बंद कर दिया है, जहां से दुनिया के लगभग पांचवें हिस्से का कच्चा तेल और बड़ी मात्रा में एलएनजी गुजरता है।
 

08:33 PM, 05-Mar-2026

अमेरिका-इस्राइल हमलों में ईरान के 11 अस्पताल क्षतिग्रस्त, स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान

ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि अमेरिका और इस्राइल के हमलों में देश के 11 अस्पतालों को नुकसान पहुंचा है। मंत्रालय के अनुसार सात आपातकालीन केंद्र, नौ एंबुलेंस और चार अन्य चिकित्सा सुविधाएं भी प्रभावित हुई हैं। अधिकारियों ने कहा कि हमलों से स्वास्थ्य सेवाओं पर गंभीर असर पड़ा है। इससे पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी ईरान में स्वास्थ्य ढांचे पर 13 हमलों की पुष्टि की थी।

08:32 PM, 05-Mar-2026

युद्ध के बीच इस्राइल का दावा, ईरान के 300 बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्चर नष्ट

इस्राइल की सेना ने दावा किया है कि युद्ध के दौरान उसकी वायुसेना ने ईरान के 300 से अधिक बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्चरों को निशाना बनाकर निष्क्रिय कर दिया है। सेना के अनुसार इन हमलों का मुख्य फोकस पश्चिमी ईरान में मौजूद लॉन्चरों पर रहा, ताकि इस्राइल की ओर मिसाइल दागने की ईरान की क्षमता को कम किया जा सके। इस्राइली सैन्य अधिकारियों ने कहा कि ऑपरेशन के दौरान कई अहम सैन्य ठिकानों और लॉन्च सिस्टम को भी निशाना बनाया गया।
 

08:31 PM, 05-Mar-2026

पश्चिम एशिया संकट पर ब्रिटेन ने जताई चिंता, स्टार्मर ने बढ़ते तनाव का खतरा बताया

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री स्टार्मर ने पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि हालात अनिश्चित हैं और तनाव बढ़ने का खतरा साफ दिखाई दे रहा है। डाउनिंग स्ट्रीट में बोलते हुए स्टारमर ने बताया कि इस मुद्दे पर अमेरिका के साथ लगातार बातचीत हो रही है। उन्होंने कहा कि उन्होंने शनिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से भी बात की थी। स्टार्मर ने यह भी कहा कि मौजूदा सुरक्षा हालात को देखते हुए ब्रिटेन रक्षा खर्च और तेजी से बढ़ाने की योजना पर काम कर रहा है।
 

08:28 PM, 05-Mar-2026

ईरान में सत्ता छोड़ने की मांग तेज, रजा पहलवी बोले- अधिकारियों को तुरंत सत्ता सौंपनी चाहिए

ईरान के अपदस्थ शाह के बेटे रजा पहलवी ने देश में मौजूदा हालात के बीच इस्लामिक रिपब्लिक के अधिकारियों से तुरंत सत्ता सौंपने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मौजूदा शासन व्यवस्था अपनी वैधता खो चुकी है और देश को लोकतांत्रिक व्यवस्था की ओर ले जाने के लिए सत्ता शांतिपूर्ण तरीके से जनता को सौंप दी जानी चाहिए। रजा पहलवी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी अपने बयान में कहा कि ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत के बाद किसी नए उत्तराधिकारी की नियुक्ति सफल नहीं होगी। उन्होंने कहा कि चाहे कोई भी नेता सामने लाया जाए, उसे जनता की नजर में वैधता नहीं मिलेगी और वह इस शासन के अपराधों का भागीदार माना जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि इस्लामिक रिपब्लिक का शासन तेजी से कमजोर हो रहा है और अब देश को एक संक्रमणकालीन व्यवस्था की जरूरत है। पहलवी के अनुसार इस व्यवस्था का ढांचा पहले ही “ईरान प्रॉस्पेरिटी प्रोजेक्ट” के तहत जारी दस्तावेज में बताया गया है और इसके विभिन्न हिस्सों को धीरे-धीरे सामने लाया जाएगा। रजा पहलवी ने ईरान के मौजूदा और पूर्व अधिकारियों से अपील की कि जिनके हाथ देश के लोगों के खून से नहीं रंगे हैं, वे जनता की इच्छा का सम्मान करें और बिना हिंसा के सत्ता छोड़ दें। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से भी ईरान के लोगों के साथ खड़े होने और मौजूदा शासन को अवैध घोषित करने की अपील की।
 

07:39 PM, 05-Mar-2026

पश्चिम एशिया तनाव पर जयशंकर की ईरान और ओमान के विदेश मंत्रियों से बातचीत

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कूटनीतिक स्तर पर बातचीत तेज कर दी है। उन्होंने ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची से टेलीकॉन पर चर्चा की। इसके बाद ओमान के विदेश मंत्री सैयद बद्र बिन हमद बिन हमूद अलबुसैदी से भी बातचीत की। बातचीत में पश्चिम एशिया के हालात और क्षेत्र में बढ़ते तनाव पर चर्चा की गई।

07:37 PM, 05-Mar-2026

इराक में अमेरिकी ठिकाने पर ईरान का ड्रोन हमला करने का दावा

ईरान की सेना ने दावा किया है कि उसने उत्तरी इराक के एरबिल में स्थित उस सैन्य ठिकाने पर ड्रोन हमला किया है, जहां अमेरिकी सैनिक तैनात हैं। अर्ध-सरकारी तस्नीम समाचार एजेंसी के अनुसार यह हमला ग्राउंड अटैक ड्रोन से किया गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस हमले में ठिकाने को काफी नुकसान हुंचा है। हालांकि हमले से हुए नुकसान या हताहतों को लेकर स्वतंत्र पुष्टि सामने नहीं आई है।

07:11 PM, 05-Mar-2026

ड्रोन हमले पर अजरबैजान का कड़ा रुख, ईरान से मांगी माफी

अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव ने ईरान से ड्रोन हमले के मामले में माफी मांगने की मांग की है। अलीयेव ने कहा कि नखचिवान स्वायत्त क्षेत्र में हुए इस ड्रोन हमले में दो लोग घायल हुए हैं और कई नागरिक स्थानों को निशाना बनाया गया। उन्होंने कहा कि नखचिवान अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, उसका टर्मिनल भवन, एक स्कूल और अन्य इलाकों पर हमला हुआ। अजरबैजान ने इस घटना को कायरतापूर्ण और आतंकी कृत्य बताया है। इस मामले में बाकू में ईरान के राजदूत को विदेश मंत्रालय में तलब किया गया है। हालांकि ईरान ने हमले में अपनी भूमिका से इनकार किया है।

06:21 PM, 05-Mar-2026

पीएम मोदी ने मैक्रों से फोन पर की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने अपने मित्र फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से बात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया में तेजी से बदलते हालात पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि मौजूदा संकट का समाधान केवल संवाद और कूटनीति से ही संभव है। दोनों नेताओं ने यह भी कहा कि वे क्षेत्र में शांति बहाल करने के लिए एक-दूसरे के साथ संपर्क बनाए रखेंगे और जरूरी समन्वय करेंगे ताकि हालात को जल्द सामान्य किया जा सके।

06:11 PM, 05-Mar-2026

तेहरान के पास परंद में दो स्कूलों पर मिसाइल हमला

ईरान के तेहरान के दक्षिण-पश्चिम में स्थित परंद शहर में दो स्कूलों पर मिसाइल हमला होने की खबर है। ईरान की अर्ध-सरकारी फार्स समाचार एजेंसी के मुताबिक अमेरिका और इस्राइल द्वारा दागी गई मिसाइलें इन स्कूलों पर गिरीं। रिपोर्ट में कक्षा के अंदर मलबा और नुकसान की तस्वीरें भी साझा की गई हैं। हमले में आसपास की कई रिहायशी इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है। फिलहाल हताहतों की संख्या को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। स्थानीय प्रशासन नुकसान का आकलन कर रहा है और राहत कार्य जारी हैं।

06:11 PM, 05-Mar-2026

कुवैत में अमेरिकी ठिकाने पर ईरान के ड्रोन हमले का दावा

ईरान ने कुवैत में अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर ड्रोन हमला करने का दावा किया है। ईरान की अर्ध-सरकारी तस्नीम समाचार एजेंसी के अनुसार, कुवैत के कैंप अरिफजान स्थित अमेरिकी बलों को निशाना बनाकर ड्रोन हमले किए गए। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह कार्रवाई क्षेत्र में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच की गई है। हालांकि हमले से हुए नुकसान या हताहतों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। अमेरिकी या कुवैती अधिकारियों की ओर से भी अभी तक इस दावे की पुष्टि नहीं की गई है।

06:01 PM, 05-Mar-2026

पश्चिम एशिया संघर्ष की रिपोर्टिंग में संयम बरतें, घबराहट न फैलाएं- केरल के मुख्यमंत्री

केरल के मुख्यमंत्री विजयन ने पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच मीडिया से खबरों की रिपोर्टिंग में संयम और जिम्मेदारी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि खाड़ी देशों में बड़ी संख्या में मलयाली काम करते हैं और ऐसी खबरों से उनके परिवारों में अनावश्यक चिंता नहीं फैलनी चाहिए। तिरुवनंतपुरम में गुरुवार को विभिन्न मीडिया संगठनों के संपादकों के साथ हुई एक जूम बैठक में विजयन ने कहा कि मौजूदा हालात में मीडिया को बेहद जिम्मेदारी से काम करना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अपुष्ट या अधूरी जानकारी को जल्दबाजी में प्रकाशित नहीं किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि केवल आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त जानकारी को ही खबर माना जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बढ़ा-चढ़ाकर की गई रिपोर्टिंग से केरल में परिवारों के बीच चिंता और डर बढ़ सकता है। 

विजयन ने सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों और अपुष्ट खबरों को तथ्य की तरह पेश करने से भी बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि न्यूजरूम को विश्वसनीय स्रोतों पर भरोसा करना चाहिए और फैक्ट-चेकिंग की प्रक्रिया को मजबूत करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि ब्रेकिंग न्यूज की होड़ में तथ्यात्मक गलतियां नहीं होनी चाहिए। मिसाइल हमले, ड्रोन हमले या आग जैसी घटनाओं को अत्यधिक नाटकीय या भावनात्मक ढंग से दिखाने से भी बचना चाहिए, क्योंकि इससे लोगों में अनावश्यक डर फैल सकता है। मुख्यमंत्री ने संतुलित और जिम्मेदार रिपोर्टिंग पर जोर देते हुए कहा कि विदेशों में रह रहे मलयालियों की सुरक्षा और उनके परिवारों की चिंता को ध्यान में रखते हुए खबरें सावधानी और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत की जानी चाहिए।

05:39 PM, 05-Mar-2026

यूएई में गिरी एक मिसाइल और छह ड्रोन, छह लोग घायल

संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि एक मिसाइल और छह ड्रोन देश के भीतर गिर गए। इससे पहले अबू धाबी के मीडिया कार्यालय ने बताया था कि वायु रक्षा प्रणाली द्वारा ड्रोन को मार गिराए जाने के दौरान गिरे मलबे से छह लोग घायल हो गए। यह घटना अबू धाबी के ऊपर ड्रोन इंटरसेप्शन के दौरान हुई। अधिकारियों के अनुसार सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

05:39 PM, 05-Mar-2026

ईरान ने इस्राइल की ओर दागीं मिसाइलें, इंटरसेप्ट की कार्रवाई जारी

इस्राइल की सेना ने कहा है कि ईरान की ओर से दागी गई मिसाइलों का पता लगाया गया है और उन्हें हवा में ही मार गिराने की कार्रवाई जारी है। सेना के मुताबिक देश के कई इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। लोगों से तुरंत सुरक्षित स्थानों और बंकरों में जाने को कहा गया है। सैन्य अधिकारियों ने कहा कि एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय कर दिए गए हैं और मिसाइलों को रोकने की कोशिश की जा रही है। सेना ने नागरिकों से अपील की है कि अलर्ट मिलने पर सुरक्षित जगहों पर जाएं और अगले निर्देश तक वहीं बने रहें।

05:04 PM, 05-Mar-2026

तुर्किये की ओर मिसाइल दागने से ईरान का इनकार

ईरान ने नाटो सदस्य तुर्किये की ओर मिसाइल दागने के आरोपों को खारिज कर दिया है। ईरान की सशस्त्र सेनाओं के जनरल स्टाफ ने सरकारी टीवी आईआरआईबी के हवाले से कहा कि ईरान तुर्किये की संप्रभुता का सम्मान करता है और उसकी ओर कोई मिसाइल नहीं दागी गई। इससे पहले तुर्किये के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया था कि ईरान से दागी गई एक बैलिस्टिक मिसाइल को पूर्वी भूमध्यसागर के ऊपर नाटो की वायु और मिसाइल रक्षा प्रणाली ने मार गिराया। तुर्किये ने कहा कि वह देश के खिलाफ किसी भी शत्रुतापूर्ण कार्रवाई का जवाब देने का अधिकार सुरक्षित रखता है।

 

05:00 PM, 05-Mar-2026

अमेरिका-इस्राइल हमलों में ईरान में मरने वालों की संख्या 1230 पहुंची

ईरान पर अमेरिका और इज़राइल के हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,230 हो गई है। ईरान की अर्ध-सरकारी तस्नीम समाचार एजेंसी ने यह जानकारी दी। रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार से जारी हमलों में कई शहरों में भारी तबाही हुई है और बड़ी संख्या में लोग घायल भी हुए हैं। राहत और बचाव दल मलबे में फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं। ईरानी अधिकारियों का कहना है कि हमलों का दायरा लगातार बढ़ रहा है। इससे पहले विभिन्न रिपोर्टों में भी सैकड़ों लोगों के मारे जाने की पुष्टि की गई थी। 

04:51 PM, 05-Mar-2026

अमेरिका-इस्राइल पर ईरान का आरोप, नागरिक इलाकों को बनाया जा रहा निशाना

ईरान ने अमेरिका और इज़राइल पर युद्ध के दौरान जानबूझकर नागरिक क्षेत्रों को निशाना बनाने का आरोप लगाया है। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बकाएई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि हमलावर ताकतें अधिकतम नुकसान और जनहानि पहुंचाने के लिए रिहायशी इलाकों पर हमले कर रही हैं। उन्होंने कहा कि ईरान के आम लोग बर्बर हमलों का सामना कर रहे हैं और निर्दोष नागरिकों की जान जा रही है। बकाएई के अनुसार, यह कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय कानून और मानवीय सिद्धांतों का गंभीर उल्लंघन है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इस पर तुरंत ध्यान देने की अपील भी की।

04:48 PM, 05-Mar-2026

भारतीय महासागर में ईरानी युद्धपोत पर हमले पर ईरान का कड़ा रुख

भारतीय महासागर में ईरानी युद्धपोत पर हुए हमले को लेकर भारत में ईरान के राजदूत डॉ. मोहम्मद फथाली ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह जहाज निहत्था था और समुद्र में नियमित अभ्यास कर रहा था। राजदूत ने आरोप लगाया कि अमेरिका और इस्राइल अंतरराष्ट्रीय कानून और वैश्विक नियमों को कमजोर करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि ईरान इस हमले का कड़ा जवाब देगा। फथाली ने यह भी कहा कि ईरान और भारत के बीच मजबूत सांस्कृतिक और रणनीतिक संबंध हैं और दोनों देशों के क्षेत्रीय हित भी साझा हैं।

04:21 PM, 05-Mar-2026

कतर पर मिसाइल हमला, एयर डिफेंस सिस्टम ने कई हमलों को रोका

कतर ने दावा किया है कि उस पर मिसाइल हमला किया गया है और देश की वायु रक्षा प्रणाली इन हमलों को रोकने में लगी हुई है। कतर के रक्षा मंत्रालय के हवाले से बताया गया कि एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय होकर मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर रहा है। हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमले में कितना नुकसान हुआ है या किसी के हताहत होने की सूचना है। क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच इस घटना ने सुरक्षा चिंताओं को और बढ़ा दिया है।

04:20 PM, 05-Mar-2026

खामेनेई के निधन पर भारत ने जताई संवेदना

भारत सरकार की ओर से विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने नई दिल्ली स्थित ईरान के दूतावास पहुंचकर ईरान के मारे गए सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के प्रति शोक व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने दूतावास में रखी शोक पुस्तिका पर हस्ताक्षर कर अपनी संवेदनाएं दर्ज कीं। 

 

02:54 PM, 05-Mar-2026

ईरान में इंटरनेट बंद होने का सिलसिला 120 घंटे से जारी

साइबर सुरक्षा निगरानी संस्था नेटब्लॉक्स का कहना है कि ईरान में लगभग पूरी तरह से इंटरनेट बंद होने का सिलसिला अब पांचवें दिन में प्रवेश कर चुका है। नेटब्लॉक्स ने कहा कि ईरान में इंटरनेट बंद होने का सिलसिला 120 घंटे से अधिक समय से जारी है। इंटरनेट का उपयोग सामान्य स्तर के लगभग 1 प्रतिशत तक सीमित है।

02:43 PM, 05-Mar-2026

दोहा में एक बार फिर धमाकों की आवाज सुनी

एएफपी ने अपने पत्रकारों के हवाले से बताया कि गुरुवार को कतर की राजधानी दोहा में एक बार फिर धमाकों की आवाज सुनी गई। इससे पहले दोहा और बहरीन के मनामा में भी धमाकों की आवाजें सुनी जाने की खबर थी। दोहा के आसमान में कई धमाकों की आवाजें सुनाई दे रही हैं। अल जजीरा ने अपने सहयोगियों के हवाले से बताया कि रक्षा प्रणालियां कतर के हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने वाली मिसाइलों को रोक रही हैं।

02:36 PM, 05-Mar-2026

अजरबैजान में ईरान का ड्रोन हमला, दो घायल

एपी की रिपोर्ट के अनुसार अजरबैजान ने ईरान पर अपने इलाके में ड्रोन हमले का आरोप लगाया। बताया गयाहै कि इसमें दो आम नागरिक घायल हुए हैं।  अजरबैजान के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि ईरान से दागे गए कई ड्रोन उसके क्षेत्र में गिरे हैं, जिनमें से एक नखचिवान अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल भवन से टकराया और दूसरा शकराबाद गांव में एक स्कूल भवन के पास गिरा।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, 'हम इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के क्षेत्र से किए गए इन ड्रोन हमलों की कड़ी निंदा करते हैं, जिसके परिणामस्वरूप हवाई अड्डे की इमारत को नुकसान पहुंचा और दो नागरिक घायल हो गए।'

01:53 PM, 05-Mar-2026

इटली खाड़ी देशों को हवाई रक्षा सहायता भेजेगा

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने गुरुवार को इतालवी रेडियो स्टेशन को बताया कि ईरान के बढ़ते हमलों के मद्देनजर इटली खाड़ी देशों को हवाई रक्षा सहायता भेजने की योजना बना रहा है। रॉयटर्स समाचार एजेंसी के अनुसार यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस और जर्मनी की तरह  इटली भी खाड़ी देशों को सहायता भेजने का इरादा रखता है।

01:51 PM, 05-Mar-2026

दक्षिणी लेबनान में इस्राइली हमलों में छह की मौत: सरकारी मीडिया

सरकारी समाचार एजेंसी नेशनल न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार दक्षिणी लेबनान के गांवों में इस्राइली हमलों में छह लोग मारे गए हैं, जिनमें एक ही परिवार के चार सदस्य शामिल हैं। कफर तेबनीत के पास एक गांव में दो बच्चों और उनके माता-पिता की मौत हो गई, जबकि नबातीह क्षेत्र में एक अन्य हमले में एक गांव के मेयर और उनकी पत्नी की मौत हो गई।

01:48 PM, 05-Mar-2026

ईरानी मौलवी का 'खून बहाने' का आह्वान

ईरान के एक मौलवी ने गुरुवार को ईरानी सरकारी टेलीविजन पर एक ऐसा संदेश प्रसारित किया है, जिसमें इस्राइली और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 'खून बहाने' का आह्वान किया गया है। यह संदेश आयतुल्लाह अब्दुल्ला जवादी अमोली की ओर से आया है और यह उन कुछ धार्मिक नेताओं के बयानों में से एक है, जो ईरान की ओर से आ रहे हैं। आयतुल्लाह अमोली ने अपने संदेश में कहा, 'हम अब एक महान परीक्षा के कगार पर हैं और हमें इस एकता, इस गठबंधन को पूरी तरह से बनाए रखने के लिए सावधान रहना चाहिए।' 

01:13 PM, 05-Mar-2026

ओमान एयर ने दुबई, बहरीन, दोहा और कुवैत की उड़ानें रद्द की

ओमान एयर ने घोषणा की है कि हवाई क्षेत्र संबंधी प्रतिबंधों के कारण वह 6, 7 और 9 मार्च को नौ गंतव्यों के लिए आने-जाने वाली उड़ानें रद्द कर रही है। अम्मान, दुबई, बहरीन , दोहा , दम्माम, कुवैत , कोपेनहेगन , बगदाद और खासब उन गंतव्यों में शामिल हैं, जिनकी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।

12:57 PM, 05-Mar-2026

भारत में ईरान के राजदूत का बयान

ईरान संघर्ष पर भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फथली ने कहा, 'वे अच्छी तरह जानते हैं कि ईरान कहां है और उसकी स्थिति क्या है। लेकिन दुर्भाग्य से इस्राइली शासन पूरे क्षेत्र की संपत्तियों को नष्ट और अशांति फैलाना चाहता है। ईरान अपने पड़ोसियों पर हमला नहीं कर रहा है। हम अपने पड़ोसियों पर हमला नहीं करते; वे हमें ठिकाने मुहैया कराते हैं। आपने सुना होगा कि 3 एफ-15 विमानों को मार गिराया गया। हमारे पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंध हैं। हमने सभी पड़ोसियों को घोषणा कर दी है कि हम अमेरिका के ठिकानों पर हमला करेंगे।' वहीं यह पूछे जाने पर कि क्या ईरान भारतीय पक्ष के संपर्क में है तो उन्होंने कहा कि नहीं, हमारी कोई बातचीत नहीं है। हमारे बीच कोई संदेश नहीं है। आप भारतीय पक्ष से पूछ सकते हैं।

12:22 PM, 05-Mar-2026

तेहरान में तबाही का खौफनाक वीडियो

ईरान के सरकारी चैनल प्रेस टीवी की ओर से पोस्ट किए गए एक वीडियो में तेहरान पर हुए नवीनतम अमेरिकी-इस्राइल संयुक्त हवाई हमलों में नष्ट हुई इमारतों की कतारें दिखाई दे रही हैं। प्रेस टीवी द्वारा आवासीय बताए गए इन ढह चुके भवनों के बगल में मलबे के बीच कुछ लोगों को चलते हुए देखा गया। 

12:20 PM, 05-Mar-2026

ईरान में पानी और बिजली आपूर्ति सुविधाओं को नुकसान

आईआरआईबी प्रसारक के अनुसार ईरान के ऊर्जा मंत्री अब्बास अलीबादी का कहना है कि अमेरिका-इस्राइल के हमलों के कारण देश के विभिन्न हिस्सों में पानी और बिजली आपूर्ति सुविधाओं को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने आगे कहा कि निर्बाध सेवा वितरण सुनिश्चित करने के लिए मरम्मत कार्य जारी है। उन्होंने आगे कहा कि लोगों को पानी और बिजली की खपत के प्रति सावधान रहना चाहिए।

11:50 AM, 05-Mar-2026

अराघची की अमेरिका को खुली चेतावनी, बोले- पछतावा होगा

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने ईरानी युद्धपोत को पर अमेरिकी हमले पर नाराजगी जताई। अराघची ने एक्स पर पोस्ट में चेतावनी देते हुए लिखा कि अमेरिका ने ईरान के तट से 2,000 मील दूर समुद्र में एक जघन्य अपराध किया है। भारतीय नौसेना के मेहमान, लगभग 130 नाविकों को ले जा रहे 'डेना' पर अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में बिना किसी चेतावनी के हमला किया गया। मेरी बात याद रखना: अमेरिका को अपने इस कृत्य पर गहरा पछतावा होगा।

11:35 AM, 05-Mar-2026

ईरान ने इराक में कुर्द बलों के मुख्यालय को निशाना बनाया

ईरान ने इराकी कुर्दिस्तान में कुर्द बलों के मुख्यालय को निशाना बनाया है। आईआरएनए समाचार एजेंसी के अनुसार ईरानी सेना ने कहा, 'हमने इराकी कुर्दिस्तान में क्रांति का विरोध करने वाले कुर्द समूहों के मुख्यालय पर तीन मिसाइलों से हमला किया।'

11:32 AM, 05-Mar-2026

अमेरिका का ईरान के मोबाइल मिसाइल लॉन्चरों पर निशाना जारी

ईरान के खिलाफ अमेरिकी-इस्राइल सैन्य अभियान छठे दिन में प्रवेश कर चुका है। इस बीच अमेरिकी केंद्रीय कमान का कहना है कि ईरान की मोबाइल मिसाइल प्रक्षेपण क्षमताओं को 'समाप्त' करने के प्रयास जारी हैं।  एक पर जारी एक बयान में कहा गया कि हम घातक सटीकता के साथ इन खतरों का पता लगा रहे हैं और उन्हें नष्ट कर रहे हैं। सेंटकॉम द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो क्लिप में अमेरिकी सेना द्वारा किए गए हमलों की एक श्रृंखला दिखाई गई है, जिसमें उसने दावा किया है कि उसने मोबाइल मिसाइल लॉन्चरों को नष्ट कर दिया है।
 

11:11 AM, 05-Mar-2026

कुवैत का मुबारक अल-कबीर बंदरगाह के पास विस्फोट की खबरों का खंडन

कुवैत के आंतरिक मंत्रालय ने मुबारक अल-कबीर बंदरगाह के पास हुए एक बड़े विस्फोट और तेल रिसाव की खबरों का खंडन किया।  मंत्रालय ने कहा कि यह घटना उसके जलक्षेत्र में नहीं, बल्कि बंदरगाह से लगभग 60 किलोमीटर दूर घटी। यह बयान ब्रिटेन की समुद्री सुरक्षा एजेंसी के उस दावे के बाद आया है कि यह घटना कुवैती बंदरगाह के पास हुई थी।

एक्स पर एक पोस्ट में मंत्रालय ने कहा, 'गृह मंत्रालय मुबारक अल-कबीर बंदरगाह के पास हुई एक घटना के संबंध में कुछ मीडिया संस्थान और सोशल मीडिया साइटों के माध्यम से प्रसारित की गई खबरों का खंडन करता है।'

10:50 AM, 05-Mar-2026
भारत ने अमेरिकी दावों को किया खारिज - फोटो : Amar Ujala

भारत के बंदरगाह इस्तेमाल कर रहा अमेरिका? विदेश मंत्रालय बोला- बेबुनियाद रिपोर्ट

भारत ने उन दावों को खारिज कर दिया है जिनमें कहा गया था कि अमेरिका ईरान पर हमले के लिए भारतीय बंदरगाहों का इस्तेमाल कर रहा है। विदेश मंत्रालय ने पूर्व अमेरिकी कर्नल डगलस मैकग्रेगर के इस बयान को बेबुनियाद और मनगढ़ंत बताया। पढ़ें पूरी खबर...
 

10:45 AM, 05-Mar-2026

अमेरिका-इस्राइल-ईरान जंग में आज के बड़े अपडेट्स

  • अमेरिकी और इस्राइली सेनाएं ईरान पर लगातार बमबारी कर रही हैं, जिससे तेहरान के साथ-साथ कुर्द शहरों सनंदज, साक़ेज़ और बुकान में भी विस्फोटों के झटके महसूस किए जा रहे हैं।
  • इस्राइल ने लेबनान पर हमले तेज कर दिए हैं, उत्तरी त्रिपोली के पास एक फलस्तीनी शरणार्थी शिविर में कम से कम दो लोग मारे गए और दक्षिणी शहर कलीला के पास तीन लोग मारे गए।
  • आईआरजीसी ने इस्राइल और मध्य पूर्व में अमेरिकी संपत्तियों के खिलाफ मिसाइल और ड्रोन हमलों की 19वीं लहर की भी घोषणा की।
  • सऊदी अरब ने कम से कम तीन ड्रोन को रोका है, जबकि कतर ने दोहा में अमेरिकी दूतावास के पास के घरों को खाली करने का आदेश दिया है।
  • सरकारी मीडिया के अनुसार ईरान ने इराक के उत्तरी कुर्द क्षेत्र में "अलगाववादी ताकतों" पर हमले शुरू कर दिए हैं। सुलेमानिया प्रांत में कई विस्फोटों की खबर है।
  • कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी का कहना है कि उनका देश अपने सहयोगियों के साथ खड़ा रहेगा। साथ ही जरूरत पड़ने पर सैन्य मदद देने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता। 

10:43 AM, 05-Mar-2026

अमेरिका ने कुवैत में मारे गए बाकी सैनिकों के नाम जारी किए

पेंटागन ने रविवार को कुवैत पर हुए ड्रोन हमले में मारे गए अंतिम दो सैनिकों की पहचान कर ली है। वे सैक्रामेंटो के रहने वाले 54 वर्षीय चीफ वारंट ऑफिसर 3 रॉबर्ट मार्जन और आयोवा के इंडियनोला के रहने वाले 45 वर्षीय मेजर जेफरी ओ'ब्रायन हैं। पेंटागन ने मंगलवार को इससे पहले चार की पहचान की थी।

10:28 AM, 05-Mar-2026

दिल्ली: शोक पुस्तिका पर हस्ताक्षर

दिल्ली: इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के विदेश मामलों के डिप्टी मिनिस्टर डॉ. सईद खतीबजादेह ने नई दिल्ली में ईरानी दूतावास में अयातुल्ला खामेनेई की याद में एक शोक पुस्तिका पर हस्ताक्षर किए।

10:11 AM, 05-Mar-2026

विनाशकारी बैलिस्टिक मिसाइल डूम्सडे का परीक्षण

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध जारी के बीच  अमेरिका ने मंगलवार रात कैलिफोर्निया तट से दूर एक विनाशकारी बैलिस्टिक मिसाइल डूम्सडे का परीक्षण किया। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक सांता बारबरा के पास वैंडेनबर्ग स्पेस फोर्स बेस से रात 11 बजे 'मिनटमैन III बैलिस्टिक मिसाइल' लॉन्च की गई। बता दें कि यह हिरोशिमा पर गिराए गए परमाणु बम से 20 गुना ज्यादा ताकतवर परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है।

09:52 AM, 05-Mar-2026

फलस्तीनी शरणार्थी शिविर पर हमला, दो लोगों की मौत

अल जजीरा ने उत्तरी लेबनान के त्रिपोली के बहुत करीब स्थित बेद्दावी शिविर पर हुए हमले की रिपोर्ट दी। लेबनान के सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि इस्राइल के इस हमले में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई है।

09:50 AM, 05-Mar-2026

दक्षिणी लेबनान को इस्राइल ने निशाना बनाया

लेबनान की राष्ट्रीय समाचार एजेंसी ने अल-शाहबिया जिले में एक घर पर और साथ ही बेरूत के दक्षिणी उपनगरों पर इस्राइली हमले की सूचना दी है। एजेंसी ने बताया कि बेरूत में जिन जिलों को निशाना बनाया गया है उनमें घोबेरी, हरेत हरेक और बीर अल-अबेद शामिल हैं।

अल जजीरा अरबी ने भी पिछले एक घंटे में नबातीह पर इस्राइली हवाई हमलों की सूचना दी है। इन हमलों में किसी के हताहत होने की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। इस्राइल ने नबातीह इलाके पर बार-बार बमबारी की है और दावा किया है कि वहां हिजबुल्ला की मजबूत उपस्थिति है। सोमवार से लेबनान में इस्राइली हमलों में 50 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं।

09:30 AM, 05-Mar-2026

अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच 23,000 से अधिक वैश्विक उड़ानें रद्द

अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के कारण पश्चिम एशिया क्षेत्र में हवाई क्षेत्र बंद होने और सुरक्षा जोखिमों के चलते 23000 से अधिक उड़ानें रद्द हो गई हैं। दुनिया की सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय एयरलाइन अमीरात ने हमलों के बाद शनिवार की शाम तक दुबई के लिए अपनी उड़ानों का निलंबन बढ़ा दिया है। ब्लूमबर्ग ने एनालिटिक्स फर्म सिरियम लिमिटेड का हवाला देते हुए बताया कि 28 फरवरी से से आने-जाने वाली 36,000 निर्धारित उड़ानों में से आधे से अधिक रद्द कर दी गई हैं।

09:26 AM, 05-Mar-2026

तेहरान में धमाके की गूंज, ईरान ने रक्षा प्रणाली की सक्रिय

ईरान की हमले की नई लहर के बीच राजधानी तेहरान में भयानक धमाकों की आवाज सुनी गई है। ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान ने अपनी रक्षा प्रणाली की सक्रिय कर दिया है। बताया गया है कि पिछले एक घंटे में तेहरान में कई धमाके हुए हैं। इसके अलावा पश्चिमी ईरान के कुर्दिस्तान प्रांत के शहर सनंदज में भी धमाकों की खबर है।

08:44 AM, 05-Mar-2026

अमेरिका ने जारी किया वीडियो

अमेरिका ने ईरान के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' के 100 घंटे पूरे होने पर एक वीडियो पोस्ट किया है।
 

08:28 AM, 05-Mar-2026

ईरान ने हमले की 19वीं लहर शुरू की

प्रेस टीवी और IRGC से जुड़ी तस्नीम न्यूज एजेंसी के मुताबिक ईरान की रिवोल्यूशनरी ने अमेरिका और इस्राइल के खिलाफ हमले की अपनी 19वीं लहर शुरू की है। तस्नीम ने IRGC के हवाले से कहा कि नए हमले में इस्राइल और अमेरिकी ठिकानों दोनों को निशाना बनाकर मिसाइल और ड्रोन लॉन्च किए गए हैं। IRGC ने अपने ऑपरेशन को 'ट्रू प्रॉमिस 4' कहा है।

08:16 AM, 05-Mar-2026

कतर ने ईरानी बमवर्षक विमानों को मार गिराया

सीएनएन ने ऑपरेशन की जानकारी रखने वाले दो सूत्रों के हवाले से बताया कि कतर ने ईरानी बमवर्षकों को उस समय मार गिराया, जब वे अमेरिकी सैनिकों के सबसे बड़े सैन्य अड्डे पर हमला करने से सिर्फ "दो मिनट" दूर थे।

रिपोर्ट के अनुसार, बमवर्षक विमानों को प्रत्यक्ष रूप से देखा गया और उनकी तस्वीरें ली गईं, जिनमें वे "बम और निर्देशित गोला-बारूद" ले जा रहे थे। कतर ने रेडियो पर चेतावनी जारी की लेकिन ईरानी जेट विमानों से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, जिन्हें रडार की पकड़ से बचने के लिए रिपोर्ट के अनुसार 80 फीट की उड़ान ऊंचाई पर उड़ना पड़ा।

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, कतर ने कथित तौर पर अपने युद्धक विमानों और एक कतरी एफ-15 लड़ाकू विमान को ईरानी जेट विमानों के साथ "हवाई युद्ध" में तैनात किया, जिसके बाद उन्हें मार गिराया गया।

08:11 AM, 05-Mar-2026

ईरान ने शुरू की हमले की नई लहर

ईरान ने इस्राइल पर फिर से हमले की नई लहर शुरू कर दी है। जिसके बाद इस्राइली वायु सेना ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि आईडीएफ ने पता लगाया है कि कुछ समय पहले ईरान से इस्राइली की ओर मिसाइलें दागी गई हैं। रक्षा प्रणालियां खतरे को रोकने के लिए काम कर रही हैं।

08:07 AM, 05-Mar-2026

UAE: वायु रक्षा ने अब तक 876 ड्रोन और 175 मिसाइलें रोकी

संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्रालय ने बुधवार रात को अब तक रोके गए ड्रोन और मिसाइलों के आंकड़ों पर अपडेट जानकारी दी। बताया गया है कि यूएई की वायु रक्षा प्रणाली ने अब तक 941 ड्रोन का पता लगाया है और उनमें से 876 को नष्ट किया है, जिनमें से 65 ड्रोन राज्य की सीमा के भीतर गिरे हैं।

मंत्रालय ने आगे कहा कि अब तक 189 बैलिस्टिक मिसाइलों का पता लगाया गया है, जिनमें से 175 को रोक दिया गया, 13 समुद्र में गिरीं और केवल एक मिसाइल राज्य की सीमा के भीतर गिरी। यूएई की वायु रक्षा प्रणाली ने अब तक आठ क्रूज मिसाइलों का पता लगाकर उन्हें निष्क्रिय कर दिया है।

07:03 AM, 05-Mar-2026

दुबई से अहमदाबाद पहुंची फ्लाइट

दुबई से अहमदाबाद की फ्लाइट सदर वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतर गई। इसके साथ ही फुजैरा से दिल्ली की फ्लाइट इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतर गई।

07:03 AM, 05-Mar-2026

इस्राइल एयर फोर्स का बयान

इस्राइल एयर फोर्स ने कहा कि ईरान से मिसाइलें इस्राइल की तरफ लॉन्च की गईं। हालांकि उनके डिफेंस सिस्टम उन्हें रोकने के लिए सक्रिय हैं। साथ ही जनता से अनुरोध किया गया कि सावधानी बरतें और दिए गए निर्देशों का पालन करें, यह जीवन बचा सकता है।

07:03 AM, 05-Mar-2026

मैक्रों और नेतन्याहू की बातचीत

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में कहा कि उन्होंने इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और लेबनान के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से लेबनान की स्थिति पर बात की।उन्होंने कहा कि हिज्बुल्ला को हमलों को तुरंत रोकना चाहिए। इस्राइल से कहा कि लेबनान की सार्वभौमिकता बनाए रखे और ग्राउंड ऑपरेशन से बचें। दोनों पक्षों से सीजफायर समझौते पर लौटने की अपील की।

07:03 AM, 05-Mar-2026

मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बयान

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने अमेरिका और इस्राइल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों की कड़ी निंदा की। बोर्ड ने संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से तुरंत कदम उठाने का आग्रह किया ताकि युद्ध रोका जा सके और क्षेत्र में विनाश टाला जा सके।

06:58 AM, 05-Mar-2026

यूएई से भारत के लिए स्पाइसजेट की कई विमानें

स्पाइसजेट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में बताया कि वे UAE से भारत के लिए कई विशेष उड़ानें चला रहे हैं ताकि यात्रियों की यात्रा में मदद हो सके। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त उड़ानें भी शेड्यूल की गई हैं ताकि कनेक्टिविटी आसान हो।
 

 

05:52 AM, 05-Mar-2026

पश्चिम एशिया में जारी तनाव में आज अभी तक क्या-क्या हुआ?

• ईरान पर अमेरिका और इस्राइल के हमले लगातार जारी हैं। सरकारी मीडिया के अनुसार 5 दिनों में मरने वालों की संख्या 1000 से ज्यादा हो गई है।

• ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने इराकी कुर्द राजनीतिक दल के नेता से बात करते हुए चेतावनी दी कि देश की सीमा पर आतंकी गतिविधियां हो सकती हैं।

• ईरान की अर्ध-सरकारी न्यूज एजेंसी तस्नीम न्यूज एजेंसी ने उन खबरों को खारिज किया है, जिनमें कहा गया था कि कुर्द लड़ाके इराक से ईरान में घुस आए हैं।

• तुर्किये ने कहा कि ईरान की ओर से दागी गई एक बैलिस्टिक मिसाइल को नाटो के एयर और मिसाइल डिफेंस सिस्टम ने पूर्वी भूमध्य सागर में नष्ट कर दिया।

• अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने दावा किया कि अमेरिकी पनडुब्बी ने श्रीलंका के तट के पास अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में ईरान के एक युद्धपोत को टॉरपीडो से डुबो दिया।

• अमेरिका की सीनेट के ज्यादातर सांसदों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान का समर्थन किया है।

• इस बीच इस्राइली ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों पर फिर हवाई हमले किए, जबकि हिज्बुल्ला ने कहा कि उसने दक्षिणी लेबनान में इस्राइली सैनिकों से मुकाबला किया।

05:07 AM, 05-Mar-2026

इस्राइल ने बेरूत के हारेत हरेइक इलाके पर फिर किया हमला

इस्राइल की सेना ने बेरूत के दक्षिणी उपनगर में स्थित हारेत हरेइक इलाके पर बमबारी की है। हमले से पहले इस्राइली सेना ने इलाके के लोगों को चेतावनी जारी कर तुरंत घर खाली करने को कहा था। सेना का कहना था कि वह वहां मौजूद एक इमारत पर जल्द हमला करने वाली है। जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटों में हारेत हरेइक इलाके पर यह तीसरा हमला है। इस वजह से इलाके में दहशत का माहौल है और कई लोग सुरक्षित जगहों की ओर जा रहे हैं।

05:02 AM, 05-Mar-2026

सऊदी अरब ने तीन क्रूज मिसाइलें हवा में ही मार गिराईं

सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि देश की एयर डिफेंस प्रणाली ने तीन क्रूज़ मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया। मंत्रालय के अनुसार ये मिसाइलें अल‑खरज शहर के बाहर इंटरसेप्ट की गईं। समय रहते उन्हें मार गिराने से किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। फिलहाल अधिकारियों ने यह नहीं बताया है कि ये मिसाइलें किसने दागी थीं, लेकिन घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।

05:01 AM, 05-Mar-2026

ईरान की दो टूक- अमेरिका-इस्राइल के खिलाफ सैन्य कार्रवाई जारी रहेगी

ईरान ने कहा है कि वह अमेरिका और इस्राइल के हमलों के जवाब में अपनी सैन्य कार्रवाई जारी रखेगा। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने तुर्किये के विदेश मंत्री हाकान फिदान से फोन पर बात करते हुए कहा कि ईरान की सेना तब तक नहीं रुकेगी जब तक दुश्मनों के खतरे को खत्म नहीं कर दिया जाता। ईरान के विदेश मंत्रालय के अनुसार, अराघची ने कहा कि ईरान जिन ठिकानों पर हमला कर रहा है, उनका इस्तेमाल देश के खिलाफ हमले की योजना बनाने और उन्हें अंजाम देने के लिए किया जा रहा था। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान की कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय कानून के मुताबिक है।

03:17 AM, 05-Mar-2026

ट्रंप बोले- ईरान की मिसाइलें और लॉन्चर तेजी से नष्ट हो रहे

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ युद्ध में अमेरिका बहुत अच्छी स्थिति में है और आगे भी मजबूत रहेगा। उनका कहना है कि अमेरिका की सेना दुनिया की सबसे बड़ी और ताकतवर है। ट्रंप ने कहा कि ईरान पिछले 47 साल से अमेरिकी लोगों को नुकसान पहुंचा रहा है। उन्होंने ओबामा के परमाणु समझौते को अब तक का सबसे बुरा समझौता बताया, जिसमें उन्होंने कहा कि ईरान को सब कुछ मिल गया था, यहां तक कि परमाणु हथियार तक पहुंचने का रास्ता खुल गया था।

राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया कि ईरानी मिसाइलें और उनके लॉन्चर तेजी से नष्ट किए जा रहे हैं। उनका कहना था कि जब "पागल लोग" परमाणु हथियार रखते हैं, तो खतरनाक चीजें होती हैं। ट्रंप ने भरोसा जताया कि अमेरिका बहुत मजबूत स्थिति में है और आगे भी स्थिति संभालते रहेंगे। पढ़ें पूरी खबर..

02:59 AM, 05-Mar-2026

स्पेन ने अमेरिकी युद्ध समर्थन की खबर को खारिज किया

स्पेन के विदेश मंत्री जोसे मैनुअल अल्बारेस ने सफाई दी कि स्पेन की नीति में कोई बदलाव नहीं हुआ है। व्हाइट हाउस की तरफ़ से कहा गया कि स्पेन ने अमेरिका के ईरान पर सैन्य ऑपरेशन में सहयोग किया है, लेकिन अल्बारेस ने इसे खारिज करते हुए कहा कि स्पेन ने अपनी सैन्य नीति में कोई बदलाव नहीं किया है।

02:59 AM, 05-Mar-2026

इस्राइल का ईरान पर बड़े पैमाने का हमला

इस्राइल ने तेहरान, ईरान में ईरानी कमांड सेंटरों पर 100 से ज्यादा लड़ाकू विमानों से हमला किया। इस हमले में क़ुद्स फोर्स, इंटेलिजेंस निदेशालय, बेसिज मिलिशिया और साइबर यूनिट को निशाना बनाया गया। 250 से ज्यादा बम गिराए गए। यह हमला इज़रानी सुरक्षा ढांचे और विरोध प्रदर्शन दबाने वाली इकाइयों को कमजोर करने के लिए किया गया।

02:53 AM, 05-Mar-2026

ओमान के पास कंटेनर जहाज पर हमला

बुधवार दोपहर को ओमान के तट के पास एक कंटेनर जहाज एमवी सफीन प्रेस्टीज पर अज्ञात मिसाइलों से हमला हुआ। जहाज होर्मूज जलसंधि से गुजर रहा था। मिसाइलों से इंजन रूम में आग लगी और जहाज को भारी नुकसान हुआ। जहाज पर 24 नाविक थे 21 मिस्र और 3 यूक्रेन के जो ओमान की नौसेना ने सुरक्षित बचा लिया।

 

01:47 AM, 05-Mar-2026

जयशंकर और सऊदी विदेश मंंत्री ने की बातचीत

सऊदी अरब साम्राज्य के विदेश मंत्रालय ने ट्वीट किया, 'विदेश मंत्री महामहिम प्रिंस फैसल बिन फरहान को भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर का फोन आया।'
 

01:43 AM, 05-Mar-2026

मध्य प्रदेश भवन, नई दिल्ली में 24x7 नियंत्रण कक्ष स्थापित

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ट्वीट किया, 'मध्य प्रदेश भवन, नई दिल्ली में एक 24x7 नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, ताकि मध्य प्रदेश के उन निवासियों की सहायता की जा सके जो अध्ययन, नौकरी, व्यापार, पर्यटन आदि के लिए पश्चिम एशियाई देशों में गए हैं। हम मध्य प्रदेश के नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए केंद्र सरकार के साथ लगातार संपर्क में हैं। राज्य के नागरिकों से मेरी अपील है कि वे किसी भी आपात स्थिति से बचने के लिए नियंत्रण कक्ष के हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें।'
 

01:41 AM, 05-Mar-2026

सऊदी अरब की यात्रा को लेकर अमेरिका की एडवाइजरी

रियाद स्थित अमेरिकी दूतावास ने ट्वीट कर सऊदी अरब यात्रा से संबंधी सलाह जारी की है। अमेरिकी दूतावास ने सलाह का स्तर बढ़ाकर 3 कर दिया गया है। 'सशस्त्र संघर्ष, आतंकवाद, देश से बाहर निकलने पर प्रतिबंध और सोशल मीडिया गतिविधियों से संबंधित स्थानीय कानूनों के कारण सऊदी अरब की यात्रा पर पुनर्विचार करें। कुछ क्षेत्रों में जोखिम का स्तर बढ़ गया है।'
 

01:37 AM, 05-Mar-2026

ईरान पर लगातार हवाई हमले जारी- अमेरिकी केंद्रीय कमान

अमेरिकी केंद्रीय कमान ने ट्वीट कर बताया, 'अमेरिकी वायु सेना ईरान पर लगातार भारी हवाई हमले कर रही है। दुनिया की दो सबसे शक्तिशाली वायु सेनाएं आतंकवाद के सबसे बड़े प्रायोजक देश ईरान के आसमान पर अपना दबदबा बनाए हुए हैं।'
 

01:23 AM, 05-Mar-2026

ट्रंप की चेतावनी के बाद स्पेन ने अमेरिका के साथ सहयोग पर सहमति जताई

अमेरिका ने कहा है कि स्पेन अब पश्चिम एशिया में चल रहे सैन्य अभियानों में अमेरिका के साथ सहयोग करने को तैयार हो गया है। यह फैसला तब सामने आया जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्पेन को कड़ी चेतावनी दी थी। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने बताया कि स्पेन ने ट्रंप का संदेश “स्पष्ट रूप से सुन लिया” है और अब वह अमेरिकी सेना के साथ समन्वय करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों की सेनाएं अब आपस में बातचीत कर रही हैं और आगे की रणनीति पर काम कर रही हैं।

दरअसल इससे पहले स्पेन के विदेश मंत्री जोसे मैनुअल अल्बारेस ने कहा था कि उनका देश अमेरिका को स्पेन में मौजूद संयुक्त सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल ऐसे हमलों के लिए नहीं करने देगा जो संयुक्त राष्ट्र के नियमों के तहत नहीं आते। इस बयान के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि अगर स्पेन सहयोग नहीं करता तो अमेरिका उसके साथ व्यापारिक संबंध खत्म कर सकता है। ट्रंप की इस चेतावनी के बाद दोनों देशों के बीच तेज बातचीत हुई। अब व्हाइट हाउस का कहना है कि स्पेन ने सहयोग करने का फैसला कर लिया है।

01:22 AM, 05-Mar-2026

इस्राइल ने दक्षिणी लेबनान के गांवों को खाली करने का आदेश दिया, हमले तेज

पश्चिम एशिया में बढ़ते युद्ध के बीच इस्राइल ने दक्षिणी लेबनान के कई गांवों के लोगों को तुरंत इलाका खाली करने का आदेश दिया है। इस्राइली सेना ने चेतावनी दी है कि सीमा के पास रहने वाले लोग तुरंत लितानी नदी के उत्तर की ओर चले जाएं, क्योंकि वहां बड़े सैन्य हमले हो सकते हैं। यह आदेश ऐसे समय आया है जब बेरूत के आसपास और दक्षिणी लेबनान के कई इलाकों में इस्राइल के हवाई हमले तेज हो गए हैं। लेबनान के स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार हाल के हमलों में कम से कम 70 लोगों की मौत हो चुकी है और 400 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। हजारों लोग अपने घर छोड़कर सुरक्षित जगहों की ओर जा रहे हैं।

यह संघर्ष तब और बढ़ गया जब हिज्बुल्ला ने उत्तरी इस्राइल पर रॉकेट और ड्रोन से हमले किए। इसके जवाब में इस्राइल ने कई हवाई हमले किए और सीमा पर अतिरिक्त सैनिक भी भेज दिए। अभी यह साफ नहीं है कि इस्राइल दक्षिणी लेबनान में बड़े जमीनी हमले की तैयारी कर रहा है या नहीं। बेरूत के पास हाजमियेह इलाके में एक होटल पर भी मिसाइल हमला हुआ। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि अचानक जोरदार धमाका हुआ और पूरा इलाका हिल गया। कई लोग घायल हो गए और आसपास की इमारतों को भी नुकसान पहुंचा।

01:20 AM, 05-Mar-2026

अमेरिका ने कहा- युद्ध के लिए हथियारों का भंडार मजबूत

अमेरिकी सेना ने कहा है कि ईरान के खिलाफ जारी सैन्य अभियान के लिए उसके पास पर्याप्त हथियार और गोला-बारूद मौजूद है। यह जानकारी अमेरिका के शीर्ष सैन्य अधिकारियों ने दी। ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष जनरल डैन केन ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अमेरिकी सेना की तैयारियां पूरी हैं और अभियान जारी रखने के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हैं। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने बताया कि युद्ध की शुरुआत में अमेरिका ने ज्यादा उन्नत हथियारों का इस्तेमाल किया था। लेकिन अब जब अमेरिका ने ईरान के हवाई क्षेत्र पर नियंत्रण हासिल कर लिया है तो साधारण गुरुत्वाकर्षण बमों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि उन्नत हथियारों का भंडार अभी भी बेहद मजबूत स्थिति में है। यानी जरूरत पड़ने पर उनका इस्तेमाल फिर से किया जा सकता है। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि सैन्य अभियान को इस तरह योजना बनाकर चलाया जा रहा है कि हथियारों की आपूर्ति प्रभावित न हो। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर युद्ध लंबा खिंचता है तो हथियारों और सैन्य संसाधनों का प्रबंधन बेहद महत्वपूर्ण होगा।
 

01:20 AM, 05-Mar-2026

तुर्किये की ओर बढ़ रही ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल को नाटो ने रोका

तुर्किये के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि ईरान से छोड़ी गई एक बैलिस्टिक मिसाइल को नाटो की वायु रक्षा प्रणाली ने तुर्किये के हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने से पहले ही रोक दिया। मंत्रालय के अनुसार मिसाइल पहले इराक और सीरिया के हवाई क्षेत्र से होकर गुजरी थी। जैसे ही यह तुर्किये की ओर बढ़ी, पूर्वी भूमध्यसागर में तैनात नाटो की मिसाइल रक्षा इकाइयों ने इसे इंटरसेप्ट कर लिया।

घटना के बाद तुर्किये के विदेश मंत्री हाकान फिदान ने ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से फोन पर बातचीत की। बातचीत के दौरान तुर्किये ने कहा कि ऐसे कदमों से क्षेत्र में तनाव और बढ़ सकता है और इससे बचना जरूरी है। नाटो के प्रवक्ता ने भी कहा कि संगठन अपने सभी सदस्य देशों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि मिसाइल को रोकने के लिए नाटो की कौन-सी प्रणाली का इस्तेमाल किया गया। तुर्किये में नाटो की बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा प्रणाली का एक अहम हिस्सा तैनात है, जिसमें क्युरेजिक बेस पर लगा रडार भी शामिल है। यह रडार ईरान की दिशा से आने वाली मिसाइलों का पहले से पता लगाने में सक्षम माना जाता है।
 

01:19 AM, 05-Mar-2026

ईरान ने इराक से सीमा पर विपक्षी समूहों को रोकने को कहा

ईरान ने इराक से अपील की है कि वह अपने क्षेत्र में मौजूद ईरान विरोधी समूहों को सीमा पार करने से रोके। एक इराकी अधिकारी के अनुसार यह अनुरोध ईरान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने फोन पर बातचीत के दौरान किया। बताया गया कि ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के उप सचिव अली बाघेरी ने इराक के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार कासिम अल-अरजी से बात की। इस बातचीत में उन्होंने कहा कि इराक में मौजूद ईरान विरोधी संगठनों की गतिविधियों को नियंत्रित किया जाए।

ईरान का आरोप है कि ये विपक्षी समूह समय-समय पर उसकी सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश करते हैं और देश की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करते हैं। वर्तमान युद्ध की स्थिति में ईरान को आशंका है कि ऐसे समूह हालात का फायदा उठाकर अशांति फैला सकते हैं। इराक और ईरान के बीच लंबी सीमा है और दोनों देशों के बीच सुरक्षा सहयोग भी होता रहा है। लेकिन इराक के अंदर कई ऐसे राजनीतिक और सशस्त्र समूह मौजूद हैं जिनका ईरान से टकराव रहा है।

01:19 AM, 05-Mar-2026

इराक के प्रमुख शिया धर्मगुरु ने ईरान पर हमले की निंदा की

इराक के सबसे प्रभावशाली शिया धर्मगुरु ग्रैंड आयतुल्लाह अली अल-सिस्तानी ने ईरान पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र का सदस्य होने वाले किसी भी देश पर बिना संयुक्त राष्ट्र की मंजूरी के हमला करना अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है। सिस्तानी ने कहा कि इस तरह के सैन्य हमले पूरे क्षेत्र में अस्थिरता और अराजकता को बढ़ावा देते हैं। उनका मानना है कि यह युद्ध केवल ईरान तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि पूरे पश्चिम एशिया के देशों को प्रभावित कर सकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर संघर्ष जारी रहा तो इससे लंबे समय तक अशांति बनी रह सकती है।

इराक के पवित्र शहर नजफ में रहने वाले सिस्तानी दुनिया के सबसे प्रभावशाली शिया धार्मिक नेताओं में से एक माने जाते हैं। उनके विचारों का असर केवल इराक ही नहीं बल्कि पूरे शिया समुदाय पर पड़ता है। उन्होंने यह भी कहा कि युद्ध का सबसे बड़ा नुकसान आम लोगों को होता है। इसलिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय को जल्द से जल्द इस संघर्ष को रोकने के लिए पहल करनी चाहिए। सिस्तानी ने सभी पक्षों से संयम बरतने और बातचीत के रास्ते से समाधान निकालने की अपील की है।

01:09 AM, 05-Mar-2026

ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड ने अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी

ईरान की शक्तिशाली सैन्य इकाई इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने अमेरिका को अब तक की सबसे कड़ी चेतावनी दी है। गार्ड ने कहा है कि अगर अमेरिका अपनी गतिविधियां जारी रखता है तो पूरे क्षेत्र के सैन्य और आर्थिक ढांचे को पूरी तरह नष्ट कर दिया जाएगा। यह बयान ईरानी सरकारी टेलीविजन के जरिए जारी किया गया। इसमें कहा गया कि अमेरिका पश्चिम एशिया  में लगातार शरारत और धोखे की नीति अपना रहा है और इसका परिणाम उसे भुगतना पड़ेगा।

ईरान ने यह भी आरोप लगाया कि अमेरिकी सेना नागरिक ढांचों को अपने सैन्य अभियानों के लिए इस्तेमाल कर रही है। हालांकि इस दावे के समर्थन में कोई ठोस सबूत पेश नहीं किया गया। रिवोल्यूशनरी गार्ड ईरान की सबसे शक्तिशाली सैन्य ताकतों में से एक मानी जाती है। इसका देश की रक्षा और क्षेत्रीय रणनीति में अहम रोल है।

01:06 AM, 05-Mar-2026

ईरान में युद्ध में मरने वालों की संख्या 1045 पहुंची

ईरान में अमेरिका और इस्राइल के साथ चल रहे युद्ध के बीच मृतकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ईरान की सरकारी संस्था फाउंडेशन ऑफ मार्टियर्स एंड वेटरन्स अफेयर्सके अनुसार अब तक कम से कम 1045 लोगों की मौत हो चुकी है। संस्था ने बताया कि यह संख्या उन शवों की है जिनकी पहचान कर ली गई है और जिन्हें दफनाने की तैयारी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि वास्तविक संख्या इससे अधिक भी हो सकती है क्योंकि कई इलाकों में अभी भी मलबा हटाने और खोज अभियान जारी है। पिछले कुछ दिनों में ईरान के कई शहरों पर हवाई हमले हुए हैं, जिनमें सैन्य ठिकानों के साथ-साथ कई रिहायशी इलाके भी प्रभावित हुए हैं। इन हमलों के कारण बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं और हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा है।

युद्ध की वजह से देश के अस्पतालों पर भी भारी दबाव पड़ रहा है। कई अस्पतालों में घायल लोगों की संख्या इतनी ज्यादा है कि अतिरिक्त मेडिकल स्टाफ और संसाधनों की जरूरत पड़ रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर युद्ध लंबा चला तो मानवीय संकट और भी गंभीर हो सकता है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने भी चिंता जताई है कि लगातार हो रहे हमलों के कारण आम नागरिक सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। ईरान सरकार का कहना है कि वह देश की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है। वहीं अंतरराष्ट्रीय समुदाय इस संघर्ष को रोकने और बातचीत के जरिए समाधान निकालने की अपील कर रहा है।

01:05 AM, 05-Mar-2026

ईरान में नए सर्वोच्च नेता के चयन की तैयारी तेज

ईरान में नए सर्वोच्च नेता के चयन की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंचती दिखाई दे रही है। देश के वरिष्ठ धार्मिक नेता आयतुल्लाह अहमद खातमी ने कहा है कि नए नेता के चयन के लिए विकल्प अब लगभग तय हो चुके हैं और जल्द फैसला लिया जा सकता है। अहमद खातमी असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्सके सदस्य हैं। यह वही संस्था है जो ईरान में सर्वोच्च नेता का चुनाव करती है। उन्होंने सरकारी टेलीविजन पर प्रसारित बयान में कहा कि नए नेता के लिए संभावित नामों पर काफी हद तक सहमति बन चुकी है।

ईरान में यह प्रक्रिया ऐसे समय में चल रही है जब देश अमेरिका और इजराइल के साथ चल रहे युद्ध के कारण बेहद तनावपूर्ण हालात से गुजर रहा है। हाल ही में हुए हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई की मौत हो गई थी, जिसके बाद देश की राजनीतिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। सरकारी मीडिया के अनुसार खामेनेई के लिए आयोजित होने वाला शोक समारोह भी फिलहाल टाल दिया गया है। बताया गया है कि तेहरान पर लगातार हो रहे हमलों और सुरक्षा चिंताओं के कारण यह फैसला लिया गया है। समारोह बाद में आयोजित किया जाएगा। ईरान में सर्वोच्च नेता का पद बेहद शक्तिशाली माना जाता है। देश की सेना, न्याय व्यवस्था और कई प्रमुख संस्थाएं सीधे इसी पद के अधीन काम करती हैं। इसलिए नए नेता के चयन को लेकर देश के भीतर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी काफी नजरें टिकी हुई हैं। माना जा रहा है कि आने वाला फैसला ईरान की भविष्य की नीति और क्षेत्रीय राजनीति पर बड़ा असर डाल सकता है।

01:05 AM, 05-Mar-2026

ईरान में 100 घंटे से इंटरनेट बंद

ईरान में चल रहे युद्ध के बीच देश में इंटरनेट सेवाएं लगभग पूरी तरह बंद हो गई हैं। इंटरनेट मॉनिटरिंग संस्था नेटब्लॉक्स (NetBlocks)के अनुसार ईरान करीब 100 घंटे से इंटरनेट कनेक्टिविटी के बिना चल रहा है। संस्था का कहना है कि इस समय देश में इंटरनेट सामान्य स्तर के केवल 1 प्रतिशत पर ही काम कर रहा है, यानी ज्यादातर लोग ऑनलाइन सेवाओं का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि ईरानी अधिकारियों ने यह इंटरनेट ब्लैकआउट सुरक्षा कारणों से लगाया है। युद्ध की स्थिति में सरकारें अक्सर इंटरनेट बंद कर देती हैं ताकि जानकारी के प्रवाह को नियंत्रित किया जा सके और विरोध प्रदर्शनों को रोका जा सके। इस साल यह दूसरी बार है जब पूरे देश में इंटरनेट बंद किया गया है। इससे पहले जनवरी में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान भी ऐसा ही ब्लैकआउट लगाया गया था।

नेटब्लॉक्स ने पहले के इंटरनेट शटडाउन का अनुमान लगाया था कि उससे ईरान की अर्थव्यवस्था को 3 करोड़ 70 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान हुआ था। इंटरनेट बंद होने से कारोबार, बैंकिंग, ऑनलाइन सेवाएं और संचार पूरी तरह प्रभावित हो जाते हैं। उधर फारस की खाड़ी में स्थित हॉर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले तेल टैंकरों की आवाजाही भी लगभग 90 प्रतिशत तक कम हो गई है। यह समुद्री रास्ता दुनिया के लिए बेहद अहम माना जाता है क्योंकि यहीं से वैश्विक तेल आपूर्ति का बड़ा हिस्सा गुजरता है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर हालात ऐसे ही बने रहे तो वैश्विक ऊर्जा बाजार पर भी इसका बड़ा असर पड़ सकता है।
 

12:37 AM, 05-Mar-2026

West Asia Crisis LIVE: UN ने कहा- खाड़ी क्षेत्र में 35 हजार लोग फंसे, ईरान में 1230 पहुंचा मौत का आंकड़ा

पश्चिम एशियाई देश ईरान में 28 फरवरी की आधी रात के बाद से शुरू हुआ हिंसक संघर्ष जारी है। ईरान में अब तक 1045 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका और इस्राइल के आक्रामक तेवर बरकरार हैं। खाड़ी देशों ने शांति बहाली की कवायद में पहली बैठक बुलाई है। ईरान के साथ घनिष्ठ संबंध रखने वाले चीन ने मध्यस्थता के लिए विशेष दूत भेजने का फैसला लिया है। ईरान के साथ-साथ अमेरिका और इस्राइल की तरफ से बमबारी का सिलसिला जारी होने के कारण पूरे पश्चिम एशिया और खाड़ी देशों में हालात अति संवेदनशील हैं। हिंसाग्रस्त और अशांत इलाकों में फंसे भारत के लोगों का स्वदेश लौटना भी जारी है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें