फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Y20 Summit: वाई-20 सम्मेलन में सीएम योगी ने दिए कई उदाहरण, अभिमन्यु के चक्रव्यूह का भी किया जिक्र

Fri, 18 Aug 2023 02:27 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

खास बातें

Y20 summit in Varanasi Updates: वाराणसी में वाई20 सम्मेलन का आगाज हो गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने 17-20 अगस्त तक होने वाले चार दिवसीय आयोजन का रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में उद्घाटन किया। उनके साथ  केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी मौजूद रहे। इस सम्मेलन में जी20 देशों के युवाओं से सीएम योगी रू-ब-रू हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं की प्रतिभा का सम्मान कर उन्हें आगे बढ़ाते रहने की जरूरत है। 
विज्ञापन
वाराणसी में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

02:41 PM, 19-Aug-2023
वाई-20 में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में युवा सम्मेलन (वाई20) का उद्घाटन किया। साथ ही जी20 देशों सहित भारत के अलग-अलग राज्यों से आए युवाओं को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं की प्रतिभा का सम्मान कर उन्हें आगे बढ़ाते रहने की जरूरत है। जी20 के तहत वाई20 का आयोजन वास्तव में अनूठा है। भारत स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे कर चुका है। अमृत काल का पहला वर्ष मनाया जा रहा है। पहले वर्ष में ही जी20 की अध्यक्षता मिली है। इसके तहत जो भी आयोजन हो रहे हैं, उसे देश व दुनिया वासी अचरज भरी नजरों से देख रहे हैं। साथ ही वैश्विक मंच पर भारत की अमिट छाप को देखकर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

01:05 PM, 18-Aug-2023

उच्च चरित्र वाले लोग समस्त संसार को ही परिवार मानते हैं
सीएम योगी ने कहा कि जी-20 की थीम वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर यह भारत की उस प्राचीन व्यवस्था को प्रस्तुत करता है, जिसने हजारों वर्ष पहले दुनिया को वसुधैव कुटुम्बकम् का संदेश दिया था यानी परिवार को पूरी दुनिया मानने वाली व्यवस्था। यह मेरा, यह तेरा संकुचित लोगों की सोच है। उच्च चरित्र वाले लोग समस्त संसार को ही परिवार मानते हैं। हमें गर्व है कि भारत ने सदैव उदार भावनाओं का प्रतिनिधित्व किया है और जी-20 का यह समिट इस बात का उदाहरण भी है। हमारे युवा आने वाले समय के नीति-नियंता है, इसलिए विश्व मानवता के बेहतर भविष्य के लिए वर्तमान में की जा रही उनकी भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। जी-20 के अंदर वाई-20 का यह आयोजन पूरे आयोजन की प्रासंगकिता को बढ़ाता है। यह सम्मेलन इस वैचारिक यात्रा की परिणीति का प्रतीक है, जो दुनिया के सभी कोनों से आए युवाओं के सामूहिक प्रयास से प्रारंभ की गई है। 

01:05 PM, 18-Aug-2023

पीएम मोदी आभार व्यक्त किया 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री व वाराणसी के सांसद व नरेंद्र मोदी का आभारी हूं, जिन्होंने जी-20 समिट से जुड़े कई समिट के आयोजन का अवसर यूपी को दिया। इसमें वाई-20 का मुख्य समिट वाराणसी में आयोजित हो रहा है। सीएम ने उम्मीद जताई कि वाई-20 का यह समिट दुनिया भर के युवाओं के लिए नई प्रेरणा का संदेश देकर जाएगा। 

विज्ञापन
12:04 PM, 18-Aug-2023
वाराणसी में सीएम योगी और अनुराग ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मणिपुर घटना का भी जिक्र किया। बोले- शांति के लिए युवाओं से लगातार अपील की जा रही है। वहीं 'INDIA' गठबंधन पर भी तंज कसते हुए कहा- INDIA नहीं घमंडिया गठबंधन है ये,जनता जवाब दे देगी। घमंडिया गठबंधन की बैठक में केवल घमंड ही देखने को मिलेगा। 

 

10:34 AM, 18-Aug-2023

वाई20 सम्मेलन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- आज का युवा केवल युवा नहीं बल्कि आज का नेता है और कल का निर्माता है। वाई20  समिट में जो भी चर्चाएं होंगी वह दुनिया के सामने युवाओं को उनकी सकारात्मक ऊर्जा के साथ जोड़ते हुए उनके प्रतिभा का अवसर प्रदान करेगी। युवा शक्ति की प्रतिभा का सम्मान करते हुए आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करने की जरूरत है। वाई20 का आयोजन देश ही नहीं, दुनिया भर के युवाओं के लिए एक नई प्रेरणा का संदेश देगा।
 

विज्ञापन
10:08 AM, 18-Aug-2023
वाराणसी में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी युवा शक्ति भारत के पास है। यह युवा शक्ति ही हमारी राष्ट्र शक्ति है। युवा शक्ति ही भारत को दुनिया के सबसे पहले तीन देशों में लाकर खड़ा कर देगी। इसका मुझे पूरा विश्वास है।

09:42 AM, 18-Aug-2023
Y20 Summit Live: काशी में सीएम योगी ने किया वाई20 सम्मेलन का उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला

वाई20 सम्मेलन में प्रतिभागियों को काशी के घाटों और मंदिर पर बना दो मिनट का शॉर्ट वीडियो दिखाया गया। जिसमें काशी के घाटों की सुंदरता और बनारस के मंदिरों की भव्यता दिखाई गई। 

09:21 AM, 18-Aug-2023

Y20 Summit: वाई20 सम्मेलन में सीएम योगी ने दिए कई उदाहरण, अभिमन्यु के चक्रव्यूह का भी किया जिक्र

वाराणसी में वाई20 सम्मेलन का आगाज हो गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने 17-20 अगस्त तक होने वाले चार दिवसीय आयोजन का रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में उद्घाटन किया। उनके साथ  केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी मौजूद रहे। इस सम्मेलन में जी20 देशों के युवाओं से सीएम योगी रू-ब-रू हुए। 

क्या है वाई20 समिट? 
निदेशक ने पंकज कुमार ने बताया कि वाई20 भी जी20 के आधिकारिक सहभागिता समूहों में से एक है। इसमें जी20 देशों के 600 से अधिक युवा हिस्सा लेंगे। लोकतंत्र और शासन में युवाओं की भूमिका विषय पर विमर्श होगा। जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। सम्मेलन दुनिया भर से आए प्रतिभागियों को सहयोग और नेटवर्किंग के अवसर प्रदान करेगा। युवाओं के लिए विकास का नया मार्ग प्रशस्त होगा। जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने बताया कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की तरफ से कराए जा रहे सम्मेलन की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें