बाबा विश्वनाथ की पावन नगरी आज देव दीपावली के अनुपम प्रकाश से आलोकित है : पीएम
काशी नगरी में देव दीपावली को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया है।
उन्होंने पोस्ट के अंत में हर-हर महादेव भी लिखा है
बीएचयू के छात्रों ने बनाई महामना की पेंटिंग
देव दीपावली के अवसर पर बीएचयू के छात्रों का भी जुटान हुआ। उन्होंने भी हजारों दीप जलाए। इसके साथ ही घाट पर बीएचयू से संबंधित चित्रकारी भी की गई, जिसमें महामना पंडित मदनमोहन मालवीय की पेंटिंग काफी आकर्ष रही।
जगमग दीपों से जगमग हुआ सारंगनाथ महादेव कुंड
वाराणसी के घाटों पर जिला प्रशासन ड्रोन से निगरानी कर रहा था। सुरक्षा के साथ एहतियात भी बरते जा रहे थे। ड्रोन से जब देव दीपावल की तस्वीर ली गई तो काफी विहंगम नजारा दिखा।
काशी के नमो घाट पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी देव दीपावली देखी। इसके बाद क्रूज पर सवार होकर लेजर लाइट का भी नजारा देखा।
वाराणसी के प्रसिद्ध नमो घाट पर देव दीपावली के अवसर पर विशेष गंगा आरती का आयोजन हुआ। सीढि़यों पर बैठ और नाव में सवार होकर लोगों ने इस पल को अपने कैमरे में कैद किया।
सारनाथ के तिलमापुर स्थित ब्रह्मचारीजी चतुरानंद रंगील दास पोखरे पर आयोजित दीप दान में सैकड़ों लोग पहुंचे। यहां हजारों दीप जलाकर पूजन-अर्चन किया गया।
देवदीपावली के पावन पर्व पर गत वर्षों की भाती इस वर्ष भी लोक चेतना संस्था ने स्कूली बच्चों के साथ मिलकर वरुणा नदी के तट समेत सीढ़ियों पर एक-एक करके मिट्टी के दिया में तेल और बाती सजाकर रखना शुरू किया। घाट पर देवदीपावली देखने पहुंचे वरुणा पार के सैकड़ों महिला-पुरुष बच्चों ने भी हाथों हाथ सहयोग कर घाट को ऐसा सजाया कि सब मंत्रमुग्ध हो गए।
अस्सी घाट पर गंगा सेवा समिति की तरफ से सजाई गई विश्व विजेता महिला क्रिकेट टीम की प्रतिकृति को खूब सराहा गया।
अस्सी घाट की भीड़ में 90 फीसदी संख्या युवाओं और छात्र छात्राओं की है। इस बीच बुजुर्ग दंपतियों ने भी भगवान के नाम से दीप जलाए। इसके साथ ही उन्होंने हाथ जोड़कर मां गंगा और बाबा विश्वनाथ से सुख-समृदि्ध की कामना की।