फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP MLC Election Results 2026 LIVE: यूपी की 11 सीटों के लिए मतगणना जारी, यहां देखें सबसे पहले नतीजे

Tue, 27 Oct 2026 12:25 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

खास बातें

उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों के लिए मतगणना चल रही है। लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, झांसी, बरेली और गोरखपुर में काउंटिंग हो रही है। परिणाम देर शाम तक आने की उम्मीद है। मतगणना से जुड़ा सात शहरों से पल-पल का अपडेट यहां पढ़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:25 PM, 27-Oct-2026

ऐसे तय होती है उम्मीदवारों की जीत-हार

मेरठ में शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव की मतगणना के दौरान उम्मीदवारों की जीत-हार का फैसला सामान्य चुनावों से अलग प्रक्रिया के तहत होता है। इसमें मतदाता केवल एक उम्मीदवार को वोट देने के बजाय अपनी पसंद के उम्मीदवारों को वरीयता क्रम में चुनते हैं। पहली वरीयता के मतों से विजेता तय नहीं होने पर आगे की वरीयताओं के आधार पर मतों की गिनती की जाती है।

11:52 AM, 27-Oct-2026

एमएलसी चुनाव: आगरा में मतगणना के बीच हंगामा, सपा कार्यकर्ताओं को बाहर किया! अधिकारियों ने संभाला मोर्चा 

आगरा के नवीन गल्ला मंडी पर मतगणना के दौरान हंगामा हो गया। सपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि उन्हें जबरन मतगणना स्थल से दूर किया जा रहा है। हंगामे की सूचना पर पुलिस और अधिकारी अलर्ट हो गए।

11:51 AM, 27-Oct-2026

बनाए जा रहे हैं मतपत्रों के बंडल

बरेली में मतगणना स्थल पर अभी मतपत्रों के बंडल बनाए जा रहे हैं। इसके बाद वोटों की गिनती शुरू होगी। आठ टेबलों पर 35149 वोटों की गिनती होगी। इससे 17 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा। देर रात तक नतीजे आने की उम्मीद है।

विज्ञापन
11:34 AM, 27-Oct-2026

'भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक जीत का पूरा भरोसा है'

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनावों की मतगणना के बीच, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक जीत का पूरा भरोसा है।" 1 नवंबर को होने वाली 'इंडिया' (INDIA) गठबंधन की रैली पर उन्होंने कहा, "उनके आंदोलन को जनता का समर्थन हासिल नहीं है। उनका मकसद सरकार को गिराना और देश को बांग्लादेश, पाकिस्तान, नेपाल और श्रीलंका जैसा बनाना है, लेकिन उनकी यह साजिश कभी कामयाब नहीं होगी। भारत की जनता उन्हें करारा जवाब देगी।"
 



 

11:32 AM, 27-Oct-2026

एमएलसी मतगणना: शुरुआती दौर में गड़बड़ी के आरोप

लखनऊ के रमाबाई आंबेडकर रैली स्थल पर स्नातक खंड की मतगणना के शुरुआती दौर में ही दो प्रत्याशियों ने गड़बड़ी के आरोप लगाए। अटेवा के प्रत्याशी विजय कुमार बंधु और समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी कांति सिंह ने मतगणना की प्रक्रिया पर सवाल उठाए।

विज्ञापन
11:27 AM, 27-Oct-2026

3. वोटिंग, काउंटिंग और राजनीतिक असर

  1. यूपी MLC चुनाव 2026 में किस सीट पर कितनी वोटिंग हुई?
  2. यूपी MLC चुनाव की मतगणना कहां-कहां हो रही है?
  3. यूपी MLC चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवारों का प्रदर्शन कैसा रहा?
  4. यूपी MLC चुनाव में वोटों की गिनती कैसे होती है और जीत का कोटा क्या है?
  5. यूपी MLC चुनाव 2026 के नतीजों का 2027 विधानसभा चुनाव पर क्या असर पड़ेगा?

 

11:22 AM, 27-Oct-2026

2. स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र

 

  1. यूपी MLC स्नातक चुनाव 2026 में कौन-कौन जीता?
  2. यूपी शिक्षक MLC चुनाव 2026 में किस पार्टी को जीत मिली?
  3. मेरठ-सहारनपुर MLC चुनाव में दिनेश गोयल और प्रमेंद्र भाटी में कौन जीता?
  4. मेरठ शिक्षक MLC चुनाव में श्रीचंद शर्मा और नितिन तोमर में कौन आगे है?
  5. लखनऊ, वाराणसी और आगरा MLC चुनाव के नतीजे क्या हैं?

11:16 AM, 27-Oct-2026

 UP MLC Result 2026 — Live Updates

  1. यूपी MLC चुनाव 2026 का रिजल्ट कब आएगा?
  2. यूपी विधान परिषद चुनाव 2026 में कौन जीता और कौन हारा?
  3. यूपी MLC चुनाव में भाजपा और सपा ने कितनी सीटें जीतीं?
  4. यूपी MLC चुनाव 2026 के सभी 11 सीटों के विजेताओं की सूची क्या है?
  5. यूपी MLC चुनाव का लाइव रिजल्ट और लेटेस्ट अपडेट कहां देखें?

10:39 AM, 27-Oct-2026

'मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है'

MLC चुनावों पर वाराणसी के जिलाधिकारी और कलेक्टर सत्येंद्र कुमार कहते हैं, "वाराणसी में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतगणना शुरू हो गई है। यह पूरी प्रक्रिया सभी राजनीतिक दलों द्वारा नामित मतगणना एजेंटों और हमारे अपने मतगणना कर्मचारियों की मौजूदगी में की जा रही है। मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है। मतगणना अभी शुरू ही हुई है; फिलहाल मतपेटियों से मतपत्र निकाले जा रहे हैं और उनके बंडल बनाए जा रहे हैं..."
 

10:20 AM, 27-Oct-2026

बत्ती गुल होने पर पहड़िया मंडी में हंगामा, सपा नेताओं ने प्रशासन पर उठाए सवाल

एमएलसी चुनाव की मतगणना को लेकर वाराणसी के पहड़िया स्थित मतगणना स्थल पर सपा नेताओं ने निगरानी कड़ी रही। सोमवार रात करीब 10 मिनट तक बिजली गुल होने की सूचना पर हंगामा हुआ। सपा के 15 नेताओं ने मतगणना स्थल पर रात बिताई। नेताओं ने मतगणना में हेराफेरी की आशंका जताते हुए प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल उठाए।

सपा नेता और शिवपुर के पूर्व विधायक उदयलाल मौर्य ने कहा कि बीती रात मतगणना स्थल पर बिजली चले जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद वे लोग मौके पर पहुंचे तो प्रशासन से संपर्क कर बिजली चालू कराई गई। बताया गया कि जनरेटर खराब हो गया था। उन्होंने आशंका जताई कि मतगणना में हेरफेर की जा सकती है।

वहीं, सपा नेता और जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र यादव ने कहा कि वे अखिलेश यादव के साथ हैं। पार्टी प्रमुख जब और जैसा निर्देश देंगे, कार्यकर्ता उसी के अनुसार आगे बढ़ेंगे। उन्होंने दावा किया कि एमएलसी चुनाव में सपा दोनों सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

बिजली आपूर्ति बाधित होने की घटना के बाद सपा नेताओं ने मतगणना स्थल पर निगरानी जारी रखी। उनका कहना है कि मतगणना की प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न होनी चाहिए। हालांकि, मतगणना में हेराफेरी की आशंका को लेकर सपा नेताओं ने जो सवाल उठाए हैं, उसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

10:17 AM, 27-Oct-2026

यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर आज मतगणना

10:12 AM, 27-Oct-2026

हमें अच्छे नतीजों की उम्मीद है: भाजपा उम्मीदवार

आगरा में एमएलसी चुनाव के नतीजों से पहले मतदान केंद्रों के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। भाजपा उम्मीदवार हरि किशोर तिवारी कहते हैं, "मतगणना शुरू हो गई है, और हमें अच्छे नतीजों की उम्मीद है।"
 

09:42 AM, 27-Oct-2026

विधान परिषद चुनाव की मतगणना शुरू

पंडित दीन दयाल उपाध्याय में गोरखपुर मंडल शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है।
 

09:34 AM, 27-Oct-2026

शिक्षक एमएलसी चुनाव: बरेली में मतगणना प्रक्रिया शुरू, आठ टेबलों पर गिने जाएंगे वोट

बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव की मतगणना प्रक्रिया मंगलवार को सुबह आठ बजे से शुरू हुई। बरेली के संजय कम्युनिटी हॉल में बने मतगणना स्थल पर दोनों मंडलों के नौ जिलों के मतों की गिनती की जाएगी। शुरुआत में मतपेटियां स्ट्रांग रूम से निकाली जा रही है। इसके बाद वोटों की मिक्सिंग होगी। फिर बैलट के बंडल बनेंगे। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार दोपहर एक बजे तक यह प्रक्रिया चलगी। इसके बाद मतगणना शुरू होगी। मतगणना को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। देर रात तक नतीजे आएंगे। इसके बाद ही पता चल सकेगा कि 17 प्रत्याशियों में किसके सिर जीत का ताज सजेगा।

09:27 AM, 27-Oct-2026

एमएलसी चुनाव: वाराणसी में 10 जिलों के वोटरों की गणना शुरू

वाराणसी के पहड़िया मंडी में आज एमएलसी चुनाव की मतगणना शुरू हो गई। इसके साथ ही आठ जिलों में हुए मतदान के बाद 34 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 24 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 10 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतगणना को लेकर प्रशासन ने की टीम जगह-जगह मुस्तैद है। एक किलोमीटर के दायरे में मोबाइल, पिन, स्याही वाली पेन लेकर जाना मना है।

09:17 AM, 27-Oct-2026

शिक्षकों के किसी भी नेता ने इन मुद्दों को नहीं उठाया था: संजययन त्रिपाठी

 समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार संजययन त्रिपाठी कहते हैं, "हमें अपनी जीत का पूरा भरोसा है, और इस भरोसे की वजह है - भारी मतदान। पिछले चुनाव के मुकाबले, इस बार मतदान में लगभग 9-10% की बढ़ोतरी हुई है... शिक्षकों के किसी भी नेता ने इन मुद्दों को नहीं उठाया था। ये मुद्दे हैं - पुरानी पेंशन योजना को फिर से लागू करना और बिना सरकारी सहायता (unaided) वाले संस्थानों में काम कर रहे शिक्षकों के लिए सम्मानजनक मानदेय की व्यवस्था करना। मैंने इन मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है... यह एक संयोग ही है कि मैं समाजवादी पार्टी का उम्मीदवार हूं, और ये मुद्दे मेरे लिए भी उतने ही महत्वपूर्ण थे।"

09:15 AM, 27-Oct-2026

गोरखपुर में मतगणना केंद्र के आसपास सुरक्षा कड़ी

यूपी विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के मतों की गिनती के लिए गोरखपुर में मतगणना केंद्र के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

09:03 AM, 27-Oct-2026

वोटों की गिनती के लिए सुरक्षा कड़ी

यूपी विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के वोटों की गिनती के लिए लखनऊ के रमाबाई रैली मैदान के आसपास सुरक्षा कड़ी है। यहां कई परतों वाली बैरिकेडिंग की गई है और पुलिस बल तैनात किया गया है।

08:59 AM, 27-Oct-2026

'भगवान राम की कृपा और हनुमान जी के आशीर्वाद से हम जीत हासिल करेंगे'

यूपी एमएलसी चुनाव की मतगणना से पहले, लखनऊ ग्रेजुएट्स निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अवनीश कुमार सिंह ने कहा, "आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सभी कार्यकर्ताओं ने जिस तरह से मतदान प्रक्रिया में सहयोग किया है और भारी संख्या में लोग वोट डालने आए हैं, वह वाकई काबिले तारीफ है। भाजपा के पक्ष में बड़ी संख्या में वोट पड़े हैं। भगवान राम की कृपा और हनुमान जी के आशीर्वाद से हम जीत हासिल करेंगे।"

08:54 AM, 27-Oct-2026

आठ बजे से मतगणना जारी

शिक्षक एमएलसी निर्वाचन के लिए 23 अक्तूबर को 105 बूथों पर मतदान हुआ था। इसमें दोनों मंडलों के 46 हजार से ज्यादा मतदाताओं में से 35,146 यानी 73.69 फीसदी ने मताधिकार का प्रयोग किया था। प्रशासन ने मतदान के बाद सभी मतपेटिकाओं को सुरक्षा के साथ संजय कम्युनिटी हॉल के स्ट्रांग रूम में रखवाया। यहां सुबह आठ बजे से मतगणना की प्रक्रिया शुरू हुई।

08:39 AM, 27-Oct-2026

17 प्रत्याशियों की किस्मत का आज होगा फैसला, आठ टेबलों पर वोटों की गिनती 

बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव की मतगणना मंगलवार को सुबह आठ बजे से शुरू हुई। बरेली के संजय कम्युनिटी हॉल में बने मतगणना स्थल पर दोनों मंडलों के नौ जिलों के मतों की गिनती हो रही है। यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। देर रात तक नतीजे आएंगे। इसके बाद ही पता चल सकेगा कि 17 प्रत्याशियों में किसके सिर जीत का ताज सजेगा। 

08:29 AM, 27-Oct-2026

'चुनाव प्रक्रिया पर सरकार या किसी अन्य पक्ष का कोई बाहरी दबाव न पड़े'

यूपी एमएलसी चुनाव की मतगणना से पहले लखनऊ में समाजवादी पार्टी (सपा) के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार सुशील कुमार कहते हैं, "...मैं प्रशासन से आग्रह करता हूं कि वे चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और शुचिता बनाए रखें। यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि चुनाव प्रक्रिया पर सरकार या किसी अन्य पक्ष का कोई बाहरी दबाव न पड़े। यह उनका संवैधानिक कर्तव्य है। यदि वे अपने इस संवैधानिक दायित्व को पूरा करते हैं, तो समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार निश्चित रूप से विजयी होंगे।"
 

08:21 AM, 27-Oct-2026

मतगणना केंद्र के आसपास सुरक्षा कड़ी

यूपी के गोरखपुर में एमएलसी वोटों की गिनती से पहले मतगणना केंद्र के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है; वहां कई परतों वाली बैरिकेडिंग की गई है और पुलिस बल तैनात किया गया है।
 

08:03 AM, 27-Oct-2026

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: 14 टेबल पर 43433 मतों की हाेगी गिनती

गोरखपुर विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय भवन स्थित मतगणना स्थल पर 14 टेबल पर 43,433 मतों की गिनती की जाएगी। सुबह आठ बजे सबसे पहले मतपत्रों की छंटनी की जाएगी। 50-50 मतों का बंडल बनाया जाएगा। इसके बाद प्रथम वरीयता के मतों की गिनती होगी। पहली वरीयता के मतों से जीत का फैसला नहीं होने पर निर्वाचन नियमों के अनुसार दूसरी वरीयता के मतों की गणना की जाएगी। देर रात तक परिणाम आने की उम्मीद है।

08:00 AM, 27-Oct-2026

29 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज, सुबह आठ बजे से मतगणना

लखनऊ खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के 29 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मंगलवार को होगा। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 16 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 13 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतगणना के लिए दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में 14-14 टेबल लगाई जाएंगी। प्रत्येक टेबल पर चार कर्मचारी तैनात रहेंगे।

07:45 AM, 27-Oct-2026

देर शाम तक परिणाम आने की उम्मीद

इसी तरह से बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना संजय कम्युनिटी हॉल बरेली, गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना पंडित दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर के परिसर में होगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी 11 निर्वाचन क्षेत्रों में मतगणना निर्धारित स्थलों पर रिटर्निंग ऑफिसर के निर्देशन और प्रेक्षकों की निगरानी में संपन्न कराई जाएगी। मतगणना की प्रक्रिया को सुचारु, शांतिपूर्ण व पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की गई हैं। इसके परिणाम देर शाम तक आने की उम्मीद है।

07:18 AM, 27-Oct-2026

सात शहरों में होगी गिनती

लखनऊ स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रः स्नातक सीट की मतगणना रमाबाई रैली स्थल, वाराणसी स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की स्टेट वेयरहाउस कॉर्पोरेशन वाराणसी, आगरा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना नवीन कृषि उत्पादन मंडी समिति आगरा, मेरठ स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना सरदार वल्लभभाई पटेल यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी मोदीपुरम मेरठ , इलाहाबाद-झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना बुंदेलखंड डिग्री कॉलेज, झांसी में होगी।

07:09 AM, 27-Oct-2026

UP MLC Election Results 2026 LIVE: यूपी की 11 सीटों के लिए मतगणना जारी, यहां देखें सबसे पहले नतीजे

यूपी में मंगलवार यानी आज 11 विधान परिषद सीटों के लिए वोटों की गिनती होगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के 5 खंड स्नातक और 6 खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना मंगलवार को प्रातः 8 बजे से लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, झांसी, बरेली और गोरखपुर में होगी।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें