फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election Result 2024 Live: यूपी में 33 सीटों पर सिमटी भाजपा, पिछली बार के मुकाबले 29 सीटों का नुकसान

Tue, 04 Jun 2024 11:29 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, उत्तर प्रदेश

खास बातें

UP Lok Sabha Chunav Result Seats Wise Live News in Hindi: यूपी में लोकसभा की 80 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। नतीजे आ रहे हैं। यूपी में इंडिया गठबंधन ने बड़ा उलटफेर किया है। यहां पढ़ें पल-पल का लाइव अपडेट
 
विज्ञापन
UP Lok Sabha Election Result 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:55 PM, 04-Jun-2024

बदायूं में सपा की वापसी, आदित्य यादव 35269 मतों से जीते 
बदायूं लोकसभाट सीट पर सपा ने वापसी की है। सपा प्रत्याशी आदित्य यादव ने 35269 मतों से भाजपा के दुर्विजय सिंह शाक्य को हरा दिया।

10:27 PM, 04-Jun-2024

फूलपुर में खिला 'कमल'
इलाहाबाद और आसपास की चार में से दो सीटें सपा ने जीत लीं। इलाहाबाद सीट पर कांग्रेस ने झंडा गाड़ा, तो कौशाम्बी और प्रतापगढ़ सीटें सपा ने छीन लीं। जबकि सिर्फ फूलपुर की सिर्फ एक सीट पर भाजपा कमल खिलाने में कामयाब हो सकी।

10:13 PM, 04-Jun-2024

इलाहाबाद में कांग्रेस की 40 साल बाद ऐतिहासिक जीत
जीत वो भी ऐतिहासिक थी और यह भी ऐतिहासिक है। 1984 के उस चुनाव में बॉलीवुड के सुपर स्टार अमिताभ बच्चन ने कांग्रेस के टिकट पर इलाहाबाद से रिकॉर्ड मतों के अंतर से जीत हासिल की थी। 2024 के इस चुनाव में उज्ज्वल रमण सिंह ने बतौर कांग्रेस प्रत्याशी रिकॉर्ड मतों के साथ जीत हासिल की।

विज्ञापन
10:05 PM, 04-Jun-2024
भाजपा के सतीश गौतम जीते - फोटो : अमर उजाला

अलीगढ़ से लगातार तीसरी बार भाजपा ने दर्ज की जीत

अलीगढ़ में लगातार तीसरी बार जीते भाजपा के सतीश गौतम, सपा प्रत्याशी को 15647 वोटों से हराया है।

09:57 PM, 04-Jun-2024

भाजपा ने फतेहपुर सीकरी का 'किला' किया फतह

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर ने बड़ी जीत हासिल की है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस के रामनाथ सिकरवार को मतों के बड़े अंतर से हरा दिया है। नतीजा आते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। समर्थक ढोल नगाड़ों पर थिरकते दिखे। 

विज्ञापन
09:53 PM, 04-Jun-2024

शाहजहांपुर में भाजपा की हैट्रिक, अरुण सागर दूसरी बार जीते
शाहजहांपुर संसदीय सुरक्षित सीट पर भाजपा ने लगातार तीसरी बार जीत हासिल की है। प्रत्याशी अरुण सागर दूसरी बार जीते हैं। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी ज्योत्सना गौंड को 55521 मतों के अंतर से हरा दिया। भाजपा प्रत्याशी को 5,92,227 वोट मिले जबकि सपा प्रत्याशी 5,36,706 मत पा सकीं।

09:49 PM, 04-Jun-2024

हाथरस में भाजपा प्रत्याशी अनूप प्रधान वाल्मीकि को 554746 वोट मिले हैं। सपा के जसवीर वाल्मीकि को 307428 वोट मिले हैं। भाजपा ने हाथरस लोकसभा सीट को 247318 वोटों के अंतर से जीत लिया है। बसपा के हेमबाबू धनगर को 201263 वोट मिले हैं। डीएम अर्चना वर्मा ने अनूप प्रधान वाल्मीकि को जीत का प्रमाणपत्र दिया।

09:48 PM, 04-Jun-2024

Lok Sabha Result: शाहजहांपुर में भाजपा की हैट्रिक, अरुण सागर दूसरी बार जीते

शाहजहांपुर संसदीय सुरक्षित सीट पर भाजपा ने लगातार तीसरी बार जीत हासिल की है। प्रत्याशी अरुण सागर दूसरी बार जीते हैं। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी ज्योत्सना गौंड को 55521 मतों के अंतर से हरा दिया है। भाजपा प्रत्याशी को 5,92,227 वोट मिले जबकि सपा प्रत्याशी 5,36,706 मत पा सकीं।

09:39 PM, 04-Jun-2024

Muzaffarnagar Lok Sabha Result: केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान चुनाव हारे

मुजफ्फरनगर सीट पर भाजपा के दिग्गज नेता व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान चुनाव हार गए हैं। सपा प्रत्याशी हरेंद्र मलिक ने भाजपा प्रत्याशी एवं केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान को 24672 वोटों के अंतर से हरा दिया। भाजपा के कोर वोट में बिखराव व राजपूत और त्यागी समाज की नाराजगी हार की प्रमुख वजह रही। हरेंद्र मलिक को 470,721 और बालियान को 446,049 वोट मिले हैं।

09:37 PM, 04-Jun-2024

घोसी से सपा की जीत

मऊ जिले की घोसी लोकसभा सीट से सपा के प्रत्याशी राजीव राय ने 162106 मतों से जीत हासिल की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी एनडीए प्रत्याशी अरविंद राजभर को शिकस्त दी है।

09:30 PM, 04-Jun-2024

Mohanlalganj Lok Sabha Result: मोहनलालगंज में केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर की हार

मोहनलालगंज के मतदाताओं ने इस बार भारी उलटफेर कर दिया। केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर हैट्रिक लगाने की आस में चुनावी मैदान में थे, लेकिन वोटरों ने उनका यह अरमान पूरा नहीं होने दिया। उन्हें 70 हजार 292 मतों से हार मिली। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आर के चौधरी ने उन्हें हरा दिया। सपा प्रत्याशी को 6 लाख 67 हजार 869 मत मिले। वहीं, भाजपा सांसद कौशल किशोर को 5 लाख 97 हजार 577 मत प्राप्त हुए।

09:27 PM, 04-Jun-2024

Agra Lok Sabha Result 2024: भाजपा के एसपी सिंह बघेल के सिर फिर सजा ताज

उत्तर प्रदेश के आगरा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सत्यपाल सिंह बघेल ने बड़ी जीत हासिल की है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को मतों के बड़े अंतर से हरा दिया है। नतीजा आते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। समर्थक ढोल नगाड़ों पर थिरकते दिखे। 

09:26 PM, 04-Jun-2024

Ambedkar Nagar Lok Sabha Result: सपा प्रत्याशी लालजी ने दर्ज की जीत

सपा के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व मंत्री लालजी वर्मा ने इंडिया गठबंधन प्रत्याशी के तौर पर 1,36,870 मतों के बड़े अंतर से मंगलवार को अंबेडकरनगर लोकसभा चुनाव जीत लिया। उन्होंने यहां पिछली बार बसपा से सांसद रहे इस बार के भाजपा प्रत्याशी रितेश पांडेय को हराया। जीत के बाद उन्होंने कहा कि यह जीत आम लोगों को समर्पित है। जनता ने नफरत व अन्याय की राजनीति के खिलाफ वोट दिया है।

09:24 PM, 04-Jun-2024

Bahraich Lok Sabha Result: भाजपा प्रत्याशी आनंद ने दर्ज की जीत

बहराइच के नवीन गल्ला मंडी में संपन्न हुई मतगणना में भाजपा ने बहराइच लोकसभा सीट पर जीत की हैट्रिक लगाई। भाजपा प्रत्याशी डॉ आनंद कुमार गोंड ने गठबंधन समर्थित सपा प्रत्याशी रमेश गौतम को 64121 मतों से शिकस्त दी। हालांकि शुरुआती चरणों में दोनो प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला और पहले चरण में सपा ने 1867 मतों की बढ़त बनाई। भाजपा प्रत्याशी की जीत की सूचना मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर गोले-पटाखें दागे और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।

09:23 PM, 04-Jun-2024

Firozabad Lok Sabha Result 2024: सपा के अक्षय को मिला ताज

उत्तर प्रदेश की फिरोजाबाद लोकसभा सीट पर कुशल बूथ प्रबंधन और लंबे समय से बनाई जा रही रणनीति व भाजपा संगठन में फूट का सपा ने भरपूर फायदा उठाया। सपा ने पांच साल बाद दोबारा फिरोजाबाद की लोकसभा सीट पर भाजपा से छीनकर अपना कब्जे में कर ली। इंडिया गठबंधन के अक्षय यादव ने अपने परंपरागंत वोटों को सुरक्षित रखते हुए भाजपा प्रत्याशी विश्वदीप सिंह को पटखनी दे दी। इंडिया गणबंधन के प्रत्याशी ने 542865 मत हासिल कर भाजपा को 89582 वोटों से पीछे छोड़ दिया।

09:20 PM, 04-Jun-2024

Kaiserganj Election 2024 Result: कैसरगंज में पिता बृजभूषण की विरासत संभालेंगे करण भूषण

कैसरगंज व गोंडा लोकसभा सीट से इस बार दो बड़े सियासी घरानों के नई पीढ़ियों की परीक्षा थी। कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र से हैट्रिक लगाने वाले मंडल के कद्दावर नेता बृजभूषण शरण सिंह की जगह अब कैसरगंज की विरासत उनके बेटे करण भूषण सिंह के जिम्मे होगी। वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा की तीसरी पीढ़ी को पहले चुनाव में हार का सामना करना पड़ा।

09:17 PM, 04-Jun-2024

Sultanpur Lok Sabha Result: सुल्तानपुर में मेनका गांधी को दिया करारा झटका

गांधी परिवार के लिए पलक पांवड़े बिछाने वाली सुल्तानपुर जिले की जनता ने मेनका गांधी को एक बार फिर करारा झटका दिया है। पहली बार जब वे अविभाजित सुल्तानपुर जिले की अमेठी सीट से राजीव गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ी थीं, तब भी उन्हें करारी मात मिली थी। इस बार फिर सुल्तानपुर ने उनका दिल तोड़ दिया। अपने राजनीतिक जीवन में केवल तीन बार हारने वाली मेनका को सुल्तानपुर जिले से दो बार हारना पड़ा है। इस बार भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी को सपा के रामभुआल निषाद ने 43 हजार 174 मतों से पराजित कर दिया। राम भुआल निषाद को 4 लाख 44 हजार 330 मत मिले जबकि मेनका गांधी को 4 लाख 1 हजार 156 मत प्राप्त हुए।

09:12 PM, 04-Jun-2024

Amroha Lok Sabha Result: अमरोहा से भाजपा के कंवर सिंह तंवर जीते

अमरोहा से भाजपा के कंवर सिंह तंवर ने चुनाव जीत लिया है। उन्होंने कांग्रेस के दानिश अली को लगभग 28 हजार मतों से हरा दिया है। तंवर को 476506 और दानिश अली को 447836 वोट मिले। बसपा के मुजाहिद हुसैन को 164099 मत प्राप्त हुए। देर शाम तक चली मतगणना तक भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी के बीच कांटे की टक्कर रही।

08:49 PM, 04-Jun-2024

Faizabad Election 2024 Result: ढह गया भगवा दुर्ग, सपा की हुई अयोध्या

लोकसभा चुनाव में भाजपा का भगवा दुर्ग ढह गया और अयोध्या सपा की हो गई। इंडिया गठबंधन के सपा उम्मीदवार अवधेश प्रसाद ने भाजपा के लल्लू सिंह को 56,934 वोटों से हराकर यहां की फैजाबाद संसदीय सीट पर कब्जा कर लिया। बसपा प्रत्याशी सच्चिदानंद पांडेय और भाकपा के अरविंद सेन यादव अपनी जमानत भी नहीं बचा सके।

08:43 PM, 04-Jun-2024

Shravasti Election 2024 Result: श्रावस्ती लोकसभा सीट पर सपा ने लहराया परचम

श्रावस्ती संसदीय सीट पर सपा ने शानदार जीत दर्ज कर राजनीतिक पंडितों के कयासों को सिरे से खारिज कर दिया। सपा-कांग्रेस गठबंधन का मौजूदा बसपा सांसद राम शिरोमणि वर्मा को प्रत्याशी बनाने का दांव काम कर गया। भाजपा प्रत्याशी साकेत मिश्र का समीकरण साधने के लिए चले सारे पैंतरे सियासी मैदान में टिक नहीं सके। सपा ने पहले ही राउंड से लीड की शुरुआत की, जो हर राउंड में बढ़ती रही, बीच में नौवें व दसवें राउंड में जीत के अंतर में आंशिक गिरावट दर्ज की गई, लेकिन अगले ही राउंड में फिर जीत के अंतर को बढ़ाने में सफल रही।

08:42 PM, 04-Jun-2024

Lucknow Lok Sabha Result: राजनाथ सिंह जीते लेकिन घट गया जीत का अंतर

लखनऊ की सीट पर केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह जीत तो जरूर गए हैं लेकिन उनकी जीत का अंतर पिछली बार की तुलना में काफी कम हो गया। 2019 के चुनाव में राजनाथ सिंह सपा से ही करीब साढ़े तीन लाख वोटों से जीते थे। इस बार यह अंतर एक लाख से कम हो गया। खबर लिखे जाने तक राजनाथ सिंह करीब 99 हजार वोटों से सपा प्रत्याशी रविदास मेहरोत्रा से आगे चल रहे थे। हालांकि उनकी जीत की औचारिक घोषणा चुनाव आयोग ने नहीं की है। 

08:35 PM, 04-Jun-2024

Barabanki Lok Sabha Result: बाराबंकी लोकसभा सीट पर जीते कांग्रेस के तनुज पुनिया

लोकसभा सीट बाराबंकी के चुनाव परिणाम आ गए हैं और इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस के प्रत्याशी तनुज पुनिया ने भाजपा प्रत्याशी राजरानी रावत को 2.11 लाख वोटों से हरा दिया। कांग्रेस के तनुज पुनिया को 711849 तो भाजपा की राजरानी रावत को 499938 वोट मिले हैं। मतगणना में करीब 32 चक्र संपन्न हुए। पहले ही चक्र की मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी ने जगह बना ली थी इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। 

08:32 PM, 04-Jun-2024

Raebareli Election Result: राहुल गांधी की रिकॉर्ड जीत

रायबरेली की सीट एक बार फिर से कांग्रेसियों के लिए खुशी लेकर आई। कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी यहां बड़े अंतर से चुनाव जीतने में सफल रहे। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह को करीब तीन लाख 90 हजार वोटों से हराया। रायबरेली लोकसभा सीट पर गठबंधन प्रत्याशी राहुल गांधी की जीत ने कांग्रेसियों को काफी लंबे असरे बाद झूमने का मौका दिया। इस बार की जीत बहुत खास रही है। गांधी परिवार की तीसरी पीढ़ी के तौर पर राहुल गांधी चुनाव मैदान में उतरे थे और पूरे देश की निगाह रायबरेली परिणाम पर लगी थी। वहीं कांग्रेस का दुर्ग जीतने की मंशा सफल न होने से भाजपाइयों में बहुत मायूसी रही। कोई भी पदाधिकारी कुछ भी बोलने से बचता रहा।

08:31 PM, 04-Jun-2024

Lok Sabha Result: सीतापुर सीट पर गठबंधन प्रत्याशी राकेश राठौर 89641 मतों से जीते

सीतापुर संसदीय सीट पर इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी राकेश राठौर ने 89 हजार 641 मतों से जीत हासिल की। उन्होंने 5 लाख 31 हजार 138 मत हासिल किए। वहीं, भाजपा प्रत्याशी राजेश वर्मा ने 4 लाख 41 हजार 497 मत प्राप्त किए। यह जीत मौजूदा केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के प्रति नाराजगी के कारण मिली है। इस जीत में बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई का जैसे मुद्दों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। ऐसा मानना है किसान, युवा, नौकरीपेशा व गरीब महिलाओं का। जिन्होंने अपने वोट की ताकत से जिले का परिणाम बदल दिया है।

08:19 PM, 04-Jun-2024

Mathura Lok Sabha Result: मथुरा लोकसभा सीट पर फिर से खिला कमल

मथुरा लोकसभा सीट पर फिर से कमल खिला है। हेमा मालिनी ने जीत की हैट्रिक लगाई है। उन्होंने 293407 मतों से कांग्रेस के प्रत्याशी मुकेश धनगर को हरा दिया है। 510064 वोट हेमा मालिनी को, 216657 मुकेश धनगर और 188417 सुरेश सिंह को मिले हैं। 15 प्रत्याशी मैदान में खड़े थे। 12 की जमानत जब्त हो गई है। कांग्रेस और बसपा के प्रत्याशी जमानत बचाने में कामयाब रहे।

08:17 PM, 04-Jun-2024

Lok Sabha Result: शाहजहांपुर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी 61421 वोट से आगे

भाजपा के अरुण सागर - 556417
सपा के ज्योत्सना गौंड - 494996
बसपा के दोदराम वर्मा- 83527
अभी करीब एक लाख वोट खुलने बाकी हैं।

08:17 PM, 04-Jun-2024

Lok Sabha Result: सलेमपुर से सपा के रमाशंकर राजभर ने मारी बाजी

सलेमपुर लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी रमाशंकर राजभर ने बाजी मारी। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी रविंद्र कुशवाहा को शिकस्त दी है। रमाशंकर राजभर ने जीत के बाद सलेमपुर की जनता का आभार जताया।

08:16 PM, 04-Jun-2024

Bareilly Lok Sabha Result: बरेली से छत्रपाल गंगवार जीते

बरेली से छत्रपाल सिंह गंगवार ने जीत दर्ज की है। उन्होंने सपा के प्रवीण सिंह ऐरन को 567127 वोटों से हराया। जीत के बाद छत्रपाल गंगवार का समर्थकों ने स्वागत किया। जीत का प्रमाण पत्र लेने के बाद वह भारत माता की जय, जय श्री राम की गूंज के बीच मतगणनास्थल से रवाना हुए।

08:16 PM, 04-Jun-2024

Lok Sabha Result: रॉबर्ट्सगंज से सपा के छोटेलाल खरवार जीते

रॉबर्ट्सगंज लोकसभा सीट से सपा के छोटेलाल खरवार को जीत मिली है। उन्हें 4.57 लाख मत प्राप्त हुए। उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी अपना दल-एस की रिंकी कोल को 3.33 लाख वोट मिले हैं।

08:15 PM, 04-Jun-2024

Lok Sabha Result: लालगंज लोकसभा सीट से दरोगा प्रसाद सरोज की हुई जीत

आजमगढ़ जनपद की लालगंज सीट से सपा प्रत्याशी दरोगा प्रसाद सरोज को जीत मिली। उन्होंने भाजपा की नीलम सोनकर को शिकस्त दी। जीत से उत्साहित सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर ढ़ोल बजाए और मिठाइयां बांटीं। दरोगा प्रसाद ने मतों से जीत हासिल की है।

08:12 PM, 04-Jun-2024

Amroha Lok Sabha Result: अमरोहा सीट पर दानिश अली को झटका, भाजपा प्रत्याशी 27 हजार मतों से आगे

अमरोहा लोकसभा सीट पर कांग्रेस-सपा गठबंधन के उम्मीदवार दानिश अली और भाजपा के प्रत्याशी के बीच कड़ी टक्कर रही। गिनती अंतिम समय पर चल रही है। कांग्रेस प्रत्याशी दानिश अली को भाजपा के कंवर सिंह तंवर से 27 हजार मतों से पीछे छोड़ दिया है।

08:00 PM, 04-Jun-2024

Lok Sabha Result: सपाइयों ने पुलिस प्रशासन पर पथराव कर दिया

फर्रुखाबाद में लोकसभा चुनाव मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुए सपाइयों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। जबाव में पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसके साथी आंसू गैस के गोले भी छोड़ें गए हैं। 

लोकसभा चुनाव मतगणना के दौरान सातनपुर मंडी स्थल पर अफवाह फैल गई। सपा प्रत्याशी को जीत के बाद भी हराने का षडयंत्र किया जा रहा है। इस पर सपा प्रत्याशी डॉ नवल किशोर की पत्नी प्रियंका शाक्य सातनपुर मंडी से पहले पेट्रोल पंप के पास धरने पर बैठ गईं।

07:58 PM, 04-Jun-2024

Lok Sabha Result: जौनपुर से सपा के बाबू सिंह कुशवाहा ने मारी बाजी

जौनपुर लोकसभा सीट से सपा के बाबू सिंह कुशवाहा ने जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह को मात दी है। जीत के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने बाबू सिंह कुशवाहा को प्रमाण पत्र दिया।

07:57 PM, 04-Jun-2024

Lok Sabha Result: हाथरस में भाजपा की जीत तय

हाथरस लोकसभा सीट पर भाजपा की जीत तय है। अभी मतगणना जारी है। भाजपा प्रत्याशी के जीत की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार, भाजपा के प्रत्याशी अनूप प्रधान वाल्मीकि 552334 वोट पाकर आगे चल रहे हैं। सपा के प्रत्याशी जसवीर वाल्मीकि 306637 पाकर पीछे चल रहे हैं। बसपा के हेमबाबू धनगर को 200876 वोट मिले हैं।

07:55 PM, 04-Jun-2024

Lok Sabha Result: कुशीनगर लोकसभा सीट पर भाजपा की जीत

कुशीनगर सीट से भाजपा प्रत्याशी विजय दुबे ने जीत दर्ज की है। इंडिया गठबंधन प्रत्याशी अजय प्रताप सिंह उर्फ पिंटू सैंथवार को उन्होंने हराया। विजय दुबे को 152359 लाख मत मिले हैं, जबकि पिंटू को 132115 लाख मत प्राप्त हुए। इस तरह विजय दुबे ने  20244 हजार मतों से जीत हासिल की है।

07:53 PM, 04-Jun-2024

Amethi Lok Sabha Result: अमेठी से किशोरी लाल शर्मा 166022 मतों से जीते

अमेठी सीट से कांग्रेस  प्रत्याशी के.एल. शर्मा को 536492 वोट मिले। दूसरे स्थान पर रहीं स्मृति ईरानी को 370470 वोट मिले। किशोरी लाल शर्मा ने 166022 मतों से जीत दर्ज की।

07:50 PM, 04-Jun-2024

Lok Sabha Result: भाजपा के जगदंबिका पाल ने दर्ज की जीत

डुमरियागंज लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी जगदंबिका पाल ने जीत दर्ज की है। इंडिया गठबंधन प्रत्याशी भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी को उन्होंने मात दी है। जगदंबिका पाल को 463303 लाख मत मिले, जबकि कुशल को 42728 लाख मत प्राप्त हुए। इस तरह जगदंबिका पाल  ने 42728 हजार मतों से जीत हासिल की है।

07:49 PM, 04-Jun-2024

Lok Sabha Result: बांसगांव सीट पर भाजपा की जीत

बांसगांव लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी कमलेश पासवान ने जीत दर्ज की है। इंडिया गठबंधन प्रत्याशी सदल प्रसाद को उन्होंने शिकस्त दी है। कमलेश को 428364 मत मिले हैं, जबकि सदल को 423824 लाख मत प्राप्त हुए हैं। इस तरह कमलेश ने 4540 मतों से जीत हासिल की है।

07:49 PM, 04-Jun-2024

Lok Sabha Result: मछलीशहर सीट से सपा की प्रिया सरोज को मिली जीत

मछलीशहर लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी प्रिया सरोज ने जीत दर्ज की है। तीत के बाद सांसद प्रिया सरोज को सीडीओ साईं तेजा सीलम ने प्रमाण पत्र दिया। इस दौरान सपाईयों में जश्न का माहौल रहा।

07:46 PM, 04-Jun-2024

Lok Sabha Result: संतकबीर नगर सीट पर सपा की जीत

संतकबीर नगर लोकसभा सीट से विपक्षी गठबंधन के प्रत्याशी लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद ने भाजपा प्रत्याशी प्रवीण निषाद को हरा दिया है। पप्पू निषाद को जहां 254310 लाख मत मिले, वहीं प्रवीण निषाद को 184256 लाख मत मिले। ऐसे में पप्पू निषाद ने 70054 हजार मतों से जीत हासिल कर ली।

07:45 PM, 04-Jun-2024

Lok Sabha Result: महाराजगंज से भाजपा के पंकज जीते

महाराजगंज लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी पंकज चौधरी ने जीत दर्ज की है। विपक्षी गठबंधन वीरेंद्र चौधरी को उन्होंने हराया है। पंकज चौधरी को 591319 मत मिले हैं, जबकि वीरेंद्र चौधरी को 555859 लाख मत प्राप्त हुए। इस तरह पंकज चौधरी ने 35451 मतों से जीत हासिल की है।

07:44 PM, 04-Jun-2024

Deoria Lok Sabha Result: देवरिया लोकसभा सीट से भाजपा की जीत

देवरिया सीट से भाजपा प्रत्याशी शशांक मणि ने जीत दर्ज की है। इंडिया गठबंधन के अखिलेश प्रताप सिंह को शिकस्त दी है। शशांक मणि को 504541 मत मिले, जबकि अखिलेश सिंह को 469696 लाख मत प्राप्त हुए। इस तरह शशांक मणि ने 50, 4541 मतों से जीत हासिल की है।

07:43 PM, 04-Jun-2024

Jhansi Lok Sabha Result: झांसी से एक लाख से ज्यादा वोटों से भाजपा जीती 

भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा ने झांसी से लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है। साथ ही भाजपा की जीत की हैट्रिक लगाने में भी वो कामयाब हो गए हैं। हालांकि, अनुराग की जीत का अंतर पिछली बार से घट गया है। इस बार उन्होंने एक लाख से अधिक वोटों से जीत दर्ज की है। जबकि, पिछली बार 3.65 लाख से ज्यादा वोटों से चुनाव जीते थे। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप जैन आदित्य को हराया है।

07:38 PM, 04-Jun-2024

गोरखपुर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी रवि किशन ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है। इंडिया गठबंधन प्रत्याशी काजल निषाद को शिकस्त दी। रवि किशन को 585834 मत मिले हैं, जबकि काजल निषाद को 482308 लाख मत प्राप्त हुए। इस तरह रवि किशन ने 103526 लाख मतों जीत हासिल की। 2019 में रवि किशन ने तीन लाख चार हजार मतों से जीत हासिल की थी।

07:37 PM, 04-Jun-2024

Aligarh Lok Sabha Result: अलीगढ़ सीट पर भाजपा की जीत तय

अलीगढ़ लोकसभा सीट के लिए रूकी हुई मतगणना शुरू हो गई है। सपा प्रत्याशी बिजेंद्र सिंह द्वारा लगाई गई आपत्ति को खारिज कर दिया है। वीवीपैट की अभी गिनती चल रही है, जिसके बाद जीत-हार की घोषणा की जाएगी। भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार, भाजपा के सतीश गौतम 500148 वोट कर आगे चल रहे हैं। सपा के बिजेंद्र सिंह 485373 वोट पाकर पीछे चल रहे हैं। भाजपा की जीत तय मानी जा रही है।

07:35 PM, 04-Jun-2024

Kanpur Lok Sabha Result: कानपुर सीट पर 20 हजार मतों से जीते रमेश

कानपुर सीट से 20968 मतों से भाजपा प्रत्याशी रमेश अवस्थी जीत गए हैं। इन्हें कुल 443055 मत मिले। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी आलोक मिश्रा को हार का सामना करना पड़ा। इन्हें कुल 422087 मत मिले। बसपा प्रत्याशी तीसरे स्थान पर रहे, इन्होंने 12032 मत हासिल किए। इनकी जमानत जब्त हो गई।

पीलीभीत में भाजपा की जीत
भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी भगवतसरन गंगवार को 163878 वोटों से हराया। 
कुल पड़े मत- 1121010
भाजपा - 588287
सपा- 424409
बसपा- 87057
नोटा- 6550

07:18 PM, 04-Jun-2024

Rampur Lok Sabha Result: आजम खां की सीट पर फिर सपा का कब्जा

रामपुर सीट से सपा के मोहिबुल्लाह नदवी ने भाजपा के उम्मीदवार घनश्याम सिंह लोधी को हरा दिया है। उनकी जीत पर कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। जीत के बाद नदवी ने कहा कि वह जनता के हितों के लिए कार्य करेंगे।


 

07:15 PM, 04-Jun-2024

Lok Sabha Result: टूट गया भाजपा का हैट्रिक लगाने का सपना

भाजपा ने बलिया लोकसभा सीट पर जीत दर्ज करने के लिए अपना पूरा जोर लगाया था। यहां के सीटिंग एमपी वीरेंद्र सिंह मस्त का टिकट काटकर पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पुत्र को टिकट दिया गया था। इसके बाद भी भाजपा सत्ता विरोधी लहर से पार नहीं पा सकी। बैरिया और फेफना विधानसभा में पार्टी को भितरघात का भी खामियाजा उठाना पड़ा।

07:14 PM, 04-Jun-2024

Lok Sabha Result: सपा के सनातन ने BJP के नीरज को दी करारी शिकस्त

बलिया लोकसभा सीट पर भाजपा के प्रत्याशी एवं पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पुत्र नीरज शेखर को सपा प्रत्याशी सनातन पांडेय से करारी हार का सामना करना पड़ा। सनातन ने नीरज शेखर को लगभग 90 हजार मतों से पराजित किया। पिछले लोकसभा चुनाव में सनातन पांडेय को भाजपा प्रत्याशी से लगभग 15 हजार मतों से पराजित होना पड़ा था। इस बार उन्होंने भाजपा को धूल चटाकर अपनी हार का बदला ले लिया।

07:08 PM, 04-Jun-2024

Sambhal Lok Sabha Result: संभल में दादा बर्क की विरासत को आगे बढ़ाएंगे जियाउर्रहमान

संभल लोकसभा क्षेत्र के सपा प्रत्याशी जियाउर्रहमान बर्क ने भाजपा प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी से 1.14 लाख मतों से आगे चल रहे हैं। इस पर समर्थकों और गठबंधन कार्यकर्ताओं ने खूब जश्न मनाया। वहीं, दूसरी ओर भाजपा प्रत्याशी के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं में मायूसी छा गई। परमेश्वर लाल सैनी को 428883 मत मिले हैं। जियाउर्रहमान बर्क को 543260 मत मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी वर्ष 2019 में सपा प्रत्याशी जियाउर्रहमान बर्क के दादा डॉ. शफीकुर्रमान बर्क से चुनाव हार गए थे।

06:54 PM, 04-Jun-2024

Azamgarh Lok Sabha Result: आजमगढ़ से सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव की हुई जीत

आजमगढ़ लोकसभा सीट से सपा के प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव को जीत मिली है। उन्होंने भाजपा के दिनेश लाल यादव को 161035 मतों से हराया है। इस जीत से उत्साहित सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर ढ़ोल बजाए और मिठाइयां बांटी।

06:52 PM, 04-Jun-2024

Lok Sabha Result: लखीमपुर खीरी में मंडी गेट पर बेकाबू हुए सपा समर्थक

खीरी और धौरहरा सीट सपा के खाते में आने के बाद मंडी गेट पर हजारों समर्थकों की भीड़ जुट गई। इस दौरान हालात बेकाबू हो गए। धौरहरा सीट से आनन्द भदौरिया के जीत की अधिकारिक घोषणा की गई तो समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। समर्थक अपने प्रत्याशी से मिलने के बाद मतगणना स्थल पहुंचे। समर्थकों की अधिक भीड़ देख सुरक्षाकर्मियों ने रोकने की कोशिश की, जिससे समर्थक भड़क गए। गुस्साए समर्थकों ने सुरक्षा कर्मियों पर पानी की बोतलें और चप्पलें फेंकनी शुरू कर दीं। पुलिस कर्मियों के अलावा एसएसबी जवानों ने किसी तरह समर्थकों को खदेड़ कर मंडी का मेन गेट बंद कर दिया। हालांकि काफी देर तक समर्थक मंडी गेट के बाहर हंगामा काटते रहे।

06:50 PM, 04-Jun-2024

Amethi Lok Sabha Result: भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने हार के बाद दिया बयान

अमेठी में लोकसभा चुनाव हारने के बाद भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने मीडिया को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज जीतने वाले को बधाई देने का दिन है। उन्होंने कहा कि यह अमेठी से जुड़े मेरे जीवन के 10 साल बेहद खास रहे हैं। हमने गांव-गांव में जाकर जनता की सेवा की है। उन्होंने कहा कि आज इस मंच पर भाजपा की वो पीढ़ी है जिसने संघर्ष किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया और कहा कि उन्होंने बहुत काम किया।

06:48 PM, 04-Jun-2024

Bijnor Lok Sabha Result: फर्रुखाबाद में भाजपा की जीत

फर्रुखाबाद में भाजपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत ने सपा प्रत्याशी डॉ. नवल किशोर शाक्य को 2408 मतों से हराया। 
मुकेश राजपूत (भाजपा) - 484722
नवल किशोर (सपा) - 482314
क्रांति पाण्डेय (बसपा) - 45130
कुल मतगणना - 10,27,186

सलेमपुर लोकसभा सीट पर सपा आगे
रमाशंकर राजभर सपा-356473 (+ 3794) आगे
रविंद्र कुशवाहा  भाजपा- 352679 पीछे
भीम राजभर-   बसपा- 68120 ( -288353) पीछे
सपा 3794 मतों से आगे

05:41 PM, 04-Jun-2024

Amethi Lok Sabha Result: अमेठी लोकसभा सीट पर स्मृति ईरानी की हार

यूपी की हाईप्रोफाइल लोकसभा सीट अमेठी के परिणाम हैरान करने वाले रहे। इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा ने भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी को करीब एक लाख 45 हजार वोटों से हरा दिया। 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को हराने वाली स्मृति ईरानी को इस बार 3 लाख 40 हजार 693 मत मिले जबकि किशोरी लाल शर्मा को 4 लाख 86 हजार 166 मत मिले।

05:35 PM, 04-Jun-2024

कन्नौज सीट पर सपा 1,66641 वोट से आगे
अखिलेश यादव (सपा)- 616522
सुब्रत पाठक (भाजपा)- 449881
इमरान बिन जफ़र (बसपा)- 76339

खीरी सीट पर दो बार के सांसद अजय मिश्र टेनी हारे
इस सीट के 30 राउंड के नतीजे जारी कर दिए गए। यह फाइनल रिपोर्ट है। खीरी सीट पर अजय मिश्र टेनी को 521954 वोट मिले हैं, जबकि 555277 वोट उत्कर्ष वर्मा को मिले हैं, जबकि बसपा प्रत्याशी अंशय सिंह कालरा को 110122 वोट मिले हैं। इस सीट पर 11 प्रत्याशी थे, आठ प्रत्याशी नोट से हार गए और उनकी जमानत भी जब्त हो गई। इस सीट पर कुल 12 लाख 9810 मत पड़े थे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने अभी अधिकारिक घोषणा नहीं की है।

05:29 PM, 04-Jun-2024

Lok Sabha Result: आंवला सीट पर सपा प्रत्याशी ने 13 हजार मतों से बनाई बढ़त 

सपा के नीरज मौर्य - 466109
भाजपा के धर्मेंद्र कश्यप - 453035
बसपा के आबिद अली- 90990

हमीरपुर में भाजपा के पुष्पेंद्र सिंह चंदेल 3333 मतों से आगे
भाजपा  432371
सपा  429038
बसपा  85057

फतेहपुर में सपा प्रत्याशी नरेश चंद्र उत्तम पटेल 35193 मतों से आगे
सपा 480668
भाजपा 445475
बसपा 87477

05:26 PM, 04-Jun-2024

Lok Sabha Result: नगीना सीट पर आसपा प्रत्याशी चंद्रशेखर जीते

नगीना सीट पर आसपा प्रत्याशी चंद्रशेखर विजयी घोषित हो गए हैं। 150859 से जीत हासिल की है। चंद्रशेखर को कुल 507650 वोट मिले। दूसरे नंबर पर भाजपा के प्रत्याशी ओमकुमार रहे। उन्हें 356791 वोट मिले हैं।

05:25 PM, 04-Jun-2024

Lakhimpur Lok Sabha Result: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी ने हार स्वीकारी, बोले-जनता ने मुझे भी पांच लाख वोट दिए

लखीमपुर खीरी में बंधन बैंक्वेट हाल में मतगणना के आंकड़े देखने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने कहा कि देखिए यह जनता का निर्णय है, जनता ने पांच साल काम करने का मौका उन्हें दिया है तो वह अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे। मुझे भी जनता ने पांच लाख वोट दिया है। जिन्होंने मुझे मतदान किया है, वह सब मेरी जिम्मेदारी हैं। इधर, धौरहरा सीट पर भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा अरुण वर्मा पीछे चल रही हैं। गठबंधन प्रत्याशी आनंद सिंह भदौरिया 6983 वोटों से आगे हैं।

05:23 PM, 04-Jun-2024

Lok Sabha Result: फतेहपुर से सपा के नरेश उत्तम पटेल आगे

फतेहपुर सीट पर सपा के नरेश उत्तम ने 26418 मतों की बढ़त बनाई हैं। भाजपा की साध्वी निरंजन ज्योति को 419979 मत मिले हैं।

कन्नौज सीट पर सपा 164736 वोट से आगे
अखिलेश यादव (सपा) - 606601
सुब्रत पाठक (भाजपा) - 441865
इमरान (बसपा) - 74971

शाहजहांपुर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी 34847 वोट से आगे
भाजपा के अरुण सागर - 380582
सपा के ज्योत्सना गौंड - 345735
बसपा के दोदराम वर्मा-  48172

05:22 PM, 04-Jun-2024

Kairana Lok Sabha Result: कैराना सीट पर इकरा का जलवा

मुजफ्फरनगर में भाजपा प्रत्याशी डॉ. संजीव बालियान मतगणना स्थल से बाहर आ गए हैं। उनके बाहर आने से समर्थक मायूस हो गए। वहीं कैराना सीट पर इकरा का जलवा बरकरार है। मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट पर अरुण गोविल की जीत संभव मानी जा रही है।

05:18 PM, 04-Jun-2024

सपा कार्यालय में बांटी मिठाई

सपा के प्रदर्शन पर लखनऊ सपा कार्यालय में मिठाई बांटी गई है। 

04:54 PM, 04-Jun-2024

Lok Sabha Result: देश के सबसे युवा सांसद बने पुष्पेंद्र सरोज

कौशाम्बी लोकसभा सीट से दिग्गज भाजपा नेता विनोद सोनकर को पराजित करने वाले पुष्पेंद्र सरोज देश के सबसे कम उम्र के सांसद निर्वाचित हुए हैं। इसी साल एक मार्च को उन्होंने 25 वर्ष की आयु पूरी की है। जीत के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए पुष्पेंद्र सरोज ने कहा कि कौशाम्बी की जनता ने नौजवान को सांसद बनाया है। यहां की समस्याओं को मैं संसद में उठाऊंगा। जनपद की जनता ने सबसे कम उम्र के युवा को चुनाव जिताकर एक इतिहास कायम किया है। भाजपा प्रत्याशी को जनता ने मुंहतोड़ जवाब दे दिया है। राजाभैया के सवाल पर कहा कि हमें सबका समर्थन और आशीर्वाद मिला है। हम सबके पास आशीर्वाद लेने के लिए गए थे और सबने आशीर्वाद दिया है। बता दें कि सपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सरोज की स्कूली शिक्षा देहरादून के प्रतिष्ठित बोर्डिंग कॉलेज से हुई है। इंटरमीडिएट के बाद उन्होंने लंदन से बीकाम की डिग्री हासिल की है। पुष्पेंद्र संभवत: देश के सबसे युवा लोकसभा प्रत्याशी होंगे। इसी साल एक मार्च को ही उनकी उम्र 25 साल पूरी हुई है।

04:44 PM, 04-Jun-2024

शाहजहांपुर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी 27317 वोट से आगे

भाजपा के अरुण सागर - 328729
सपा की ज्योत्सना गौंड- 301412
बसपा के दोदराम वर्मा- 40249

कन्नौज सीट पर सपा 1,51430 वोट से आगे
अखिलेश यादव (सपा) - 548751
सुब्रत पाठक (भाजपा) - 397321
इमरान (बसपा) - 67928

कानपुर नगर सीट से भाजपा से रमेश अवस्थी 24 हजार आगे हैं।
अकबरपुर सीट से भाजपा से देवेंद्र भोले 60 हजार वोटों से आगे हैं।

04:43 PM, 04-Jun-2024

Varanasi Lok Sabha Result: पीएम मोदी तीसरी बार बने काशी के सांसद

वाराणसी लोकसभा सीट से पीएम मोदी 152513 वोट पाकर तीसरी बात वाराणसी से सांसद बने। पीएम की जीत का जश्न पूरे वाराणसी में मनाया जा रहा है। भाजपा के कार्यकर्ता ढोल-नगाड़े के साथ थिरकते नजर आ रहे हैं। 

04:36 PM, 04-Jun-2024

Lok Sabha Result: बदायूं में 15 वें चक्र में भाजपा की बढ़त खत्म, अब सपा 2991 मतों से आगे

बदायूं में 15 वें चक्र तक 553051 मतों की गिनती हुई। बदायूं में 15 वें चक्र में भाजपा की बढ़त खत्म हो गई है। सपा 2991मतों से भाजपा को पछाड़ दिया। 14वें चक्र में भाजपा की 1950 मतों की बढ़त थी।

04:33 PM, 04-Jun-2024

Kannauj Lok Sabha Result: कन्नौज सीट पर सपा 1,35154 वोट से आगे

अखिलेश यादव (सपा) - 523082
सुब्रत पाठक (भाजपा) - 387928
इमरान (बसपा) - 65176

रामपुर मतगणना अपडेट: राउंड - 24
भाजपा - 345431
सपा -  458166
बसपा - 70262
सपा 1,12,735 वोटों से आगे

अमरोहा लोकसभा , 21 राउंड

भाजपा - 342353
कांग्रेस- 330622
बसपा- 122550
भाजपा प्रत्याशी 11731 वोटों से आगे।

अलीगढ़ में 23 राउंड की गिनती पूरी, सपा के बिजेंद्र सिंह 8639 वोटों से आगे, भाजपा पीछे

04:31 PM, 04-Jun-2024

Budaun Lok Sabha Result: बदायूं में 14वें चक्र में भाजपा की बढ़त घटी

बदायूं सीट पर 13वें चक्र में भाजपा की बढ़त 6322 मतों की थी जो 14वें चक्र में घटकर 1950 मतों की रह गई। अब तक सिर्फ एक बार सपा दूसरे चक्र में आगे रही। लगातार भाजपा ही आगे चल रही है।  भाजपा के दुर्विजय सिंह ने 227063 और सपा के आदित्य यादव ने 225113  मत पाए हैं। बसपा के मुस्लिम खां ने 54283 मत पाए हैं। कुल 11 उम्मीदवार मैदान में हैं।

04:27 PM, 04-Jun-2024

Kannauj Lok Sabha Result: कन्नौज सीट पर सपा की बढ़त बरकरार

उन्नाव सीट पर 30 राउंड के बाद भाजपा आगे
सपा- 568179
बसपा- 71003
भाजपा- 605373
नोटा- 9952
भाजपा के साक्षी महाराज की 37194 वोटों से बढ़त

कन्नौज सीट पर सपा की बढ़त
अखिलेश यादव (सपा) - 511090
सुब्रत पाठक (भाजपा)- 382774
इमरान (बसपा)- 63686
अखिलेश यादव 1,28,316 वोट से आगे।

फर्रुखाबाद सीट पर 21वें राउंड के बाद भाजपा 3714 वोट से आगे 
मुकेश राजपूत (भाजपा) - 367930
नवल किशोर (सपा) - 371644
क्रांति पाण्डेय (बसपा)- 33628
कुल मतगणना - 784619

04:24 PM, 04-Jun-2024

Basti Lok Sabha Result: बस्ती सीट पर सपा की जीत

आजादी के बाद पहली बार बस्ती सीट पर सपा ने जीत दर्ज की है। इंडिया गठबंधन के राम प्रसाद चौधरी ने एकतरफा जीत दर्ज की है। इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी राम प्रसाद चौधरी ने पहले ही राउंड से राम प्रसाद चौधरी ने बढ़त बना रखी थी। राम प्रसाद चौधरी ने भाजपा के प्रत्याशी को 100958 वोटों से हराया है। इंडिया गठबंधन को 524756, भाजपा को 423798 और बीएसपी को 120964 वोट मिले। 

04:10 PM, 04-Jun-2024

Amroha Lok Sabha Result: अमरोहा में दानिश अली पिछड़े, बीजेपी 1114 वोटों से आगे

अमरोहा लोकसभा सीट पर बड़ा उलटफेर हो गया है। यहां कांग्रेस के उम्मीदवार दानिश अली बीजेपी से पीछे हो गए हैं। उन्हें बीजेपी के कंवर सिंह तंवर ने टक्कर दे दी है। कांग्रेस को 20 वे राउंड में 303950 और भाजपा को 305064 वोट मिले हैं। बसपा को 
111474 मत मिल हैं। इस हिसाब से बीजेपी प्रत्याशी 1114 वोटों से आगे चल रहे हैं।

04:09 PM, 04-Jun-2024

Lok Sabha Result: बलिया से सपा 28023 मतों से आगे

बलिया लोकसभा सीट से सपा के सनातन पांडेय 28023 मतों से आगे चल रहे हैं। सपा के सनातन पांडेय को 203080 और भाजपा के नीरज शेखर को 175057 मत मिले हैं। बसपा के लल्लन यादव को 37963 मत मिले हैं।

सलेमपुर से भाजपा 823 मतों से आगे  
भाजपा के रविंद्र कुशवाहा 823 मतों से आगे हो गए हैं। सपा के रमाशंकर को 231880 मत मिले। भाजपा प्रत्याशी रविंद्र कुशवाहा को 232703 मिले। बसपा के भीम राजभर को 42864 मत।
 

04:01 PM, 04-Jun-2024

Lok Sabha Result: आंवला सीट पर कड़ी टक्कर

बरेली मंडल की पांच सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। सबसे बड़ी बढ़त पीलीभीत में मिली है, यहां जितिन प्रसाद 163271 मतों से सपा प्रत्याशी से आगे हैं। बरेली में भाजपा के छत्रपाल सिंह गंगवार और बदायूं में दुर्विजय सिंह शाक्य सपा से आगे चल रहे हैं। आंवला सीट पर कड़ी टक्कर हो रही है। यहां कभी भाजपा आगे है तो कभी सपा।

04:00 PM, 04-Jun-2024

Mainpuri Lok Sabha Result: डिंपल यादव बड़ी जीत की ओर

मैनपुरी से डिंपल यादव 220932 मतों से आगे चल रही हैं।

03:54 PM, 04-Jun-2024

सपा प्रत्याशी का आरोप, मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे भाजपा प्रत्याशी 

सपा प्रत्याशी ज्योत्सना कश्यप ने मतगणना केंद्र में मीडिया के सामने आरोप लगाया कि अंदर भाजपा प्रत्याशी द्वारा मोबाइल का इस्तेमाल किया जा रहा है। उनका कहना है कि प्रेक्षक, आरओ और एआरओ के सामने मोबाइल इस्तेमाल किया जा रहा है लेकिन कोई उन्हें रोक नहीं रहा। जबकि चुनाव आयोग की गाइडलाइन के मुताबिक, कोई भी मोबाइल लेकर अंदर नहीं जा सकता। यह सिक्योरिटी में सेंध लगाना है। उन्होंने धीमी मतगणना पर भी नाराजगी जताई।

03:48 PM, 04-Jun-2024

Lok Sabha Result: मुरादाबाद और रामपुर में सपा प्रत्याशी एक लाख वोटों से आगे

मुरादाबाद, संभल और रामपुर में सपा प्रत्याशी बीजेपी से आगे चल रहे हैं। इसके अलावा अमरोहा में कांग्रेस जीत की ओर अग्रसर है। मुरादाबाद में सपा प्रत्याशी रुचि वीरा बीजेपी के सर्वेश सिंह से 1.07 लाख मतों से आगे चल रही है। संभल में सपा के जियाउर्रहमान बर्क भी 1.10 लाख वोट से बढ़त बनाए हुए हैं। उनके सामने बीजेपी के परमेश्वर लाल सैनी थे। रामपुर में सपा के मोहिबुल्लाह नदवी भी एक लाख से आगे चल रहे हैं। अमरोहा में कांग्रेस प्रत्याशी दानिश अली 12 हजार वोट से आगे चल रहे हैं।

03:47 PM, 04-Jun-2024

झांसी सीट से भाजपा के अनुराग शर्मा की बढ़त बरकरार

अनुराग शर्मा की लीड लगातार बढ़ती जा रही है। अब वो 71913 वोट से आगे हैं।

03:43 PM, 04-Jun-2024

Muzaffarnagar Lok Sabha Result: बालियान 734 वोट से आगे, बढ़ेंगी मुश्किलें

मुजफ्फरनगर सीट पर भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने 734 वोटों की बढ़त बनाई है। लेकिन मतगणना के अंतिम दौर में चरथावल, बुढ़ाना और खतौली विधानसभा के मुस्लिम मतों की अधिकता वाले बूथों की गिनती होगी। ऐसे में भाजपा की मुश्किलें बढ़ सकती है।  फिलहाल भाजपा प्रत्याशी के पास सिर्फ 734 वोटों की बढ़त है। बसपा प्रत्याशी ने भाजपा के गढ़ में सेंधमारी की है और वर्तमान में एक लाख से अधिक वोट हासिल कर लिए हैं।

03:28 PM, 04-Jun-2024

बदायूं में सपा पीछे, भाजपा 19310 मत से आगे

कन्नौज सीट पर सपा आगे
सपा अखिलेश यादव -408459
भाजपा - सुब्रत पाठक - 303113
बसपा - इमरान जफ़र - 48900
अखिलेश यादव 105346 वोटों से आगे

बदायूं में सपा पीछे, भाजपा 19310 मत से आगे
बदायूं में पहले चक्र में भाजपा ने 679 मतों से सपा को पीछे छोड़ा लेकिन दूसरे चक्र में सपा ने 1959 मतों से बढ़त बनाई। तीसरे चक्र में भाजपा ने सपा को पछाड़ दिया।  फिर 11 वें चक्र तक सपा को आगे नहीं बढ़ने दिया। 11वें चक्र तक 407107 मतों की गिनती हुई। भाजपा ने 19310 मत से बढ़त बनाई हुई है। अब तक सिर्फ एक बार सपा दूसरे चक्र में आगे रही। लगातार भाजपा ही आगे चल रही है।  
कुल 11 उम्मीदवार हैं। भाजपा से  दुर्विजय सिंह और सपा से आदित्य यादव उम्मीदवार हैं।

झांसी सीट से भाजपा के अनुराग शर्मा 64099 वोटों से आगे चल रहे हैं।

03:22 PM, 04-Jun-2024

Meerut Lok Sabha Result: अरुण गोविल ने फिर बनाई बढ़त

फैजाबाद लोकसभा सीट पर इंडिया गठबंधन के अवधेश प्रसाद 14,118 वोटों से आगे चल रहे हैं। अवेध तेजी से बढ़त बना रहे हैं। 
अवधेश प्रसाद- 275737
लल्लू सिंह (भाजपा)- 261619

मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट पर सपा प्रत्याशी सुनीता वर्मा फिर पिछड़ गई हैं। अब अरुण गोविल को लीड मिल गई है। अरुण गोविल 13,612 वोटों से आगे चल रहे हैं।

शाहजहांपुर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी 22949 वोट से आगे
भाजपा (अरुण सागर) 196931
सपा (ज्योत्सना गौंड) 173982
बसपा (दोदराम वर्मा) 24125

खीरी सीट पर दो बार के सांसद अजय मिश्र टेनी पिछड़ गए हैं। टेनी 21,210 वोटों से पीछे चल रहे हैं। टेनी का पुत्र अपने समर्थक एजेंटों के साथ चुपचाप मतगणना स्थल से चले गए हैं। 

फूलपुर लोकसभा सीट पर भाजपा 6412 वोटों से आगे  
प्रवीण पटेल( भाजपा ) :224420
अमरनाथ मौर्या (सपा) 218008
जगन्नाथ पाल ( बसपा ) : 41205

इलाहाबाद लोकसभा सीट पर कांग्रेस 35184 वोटों से आगे
नीरज त्रिपाठी( भाजपा ) : 243220
उज्जवल रमण सिंह (कांग्रेस) 278404
रमेश पटेल ( बसपा ) : 27806

अलीगढ़ में 18 राउंड की गिनती पूरी हो गई है। सपा के बिजेंद्र सिंह 22013 वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा पीछे है।

03:16 PM, 04-Jun-2024

संतकबीरनगर सीट से सपा आगे

संतकबीरनगर सीट पर 19 वां चक्र- पांचों विधानसभा का परिणाम
लक्ष्मी कांत    - सपा   - 307690
प्रवीण निषाद - भाजपा - 232109
नदीम अशरफ - बसपा - 90142

बस्ती लोकसभा परिणाम 31 राउंड की गिनती पूरी होने तक गठबंधन के प्रत्याशी की अजेय बढ़त।
बीजेपी (हरीश द्विवेदी) 415901
इंडिया गठबंधन (राम प्रसाद चौधरी) 508988
बीएसपी (लवकुश पटेल) 99295
सपा 93087 वोट से जीत की ओर अग्रसर है।

कन्नौज लोकसभा सीट का अपडेट
सपा - अखिलेश यादव - 373985
भाजपा - सुब्रत पाठक - 274519
बसपा - इमरान जफ़र - 43172
खिलेश यादव 99466 वोटों से आगे सपा

02:47 PM, 04-Jun-2024

Ghazibad Lok Sabha Result: गाजियाबाद सीट पर भाजपा आगे

गाजियाबाद लोकसभा सीट पर 16वें चक्र में भाजपा आगे
अतुल गर्ग, (भाजपा) 358908
डॉली शर्मा, (कांग्रेस) 239039
नंद किशोर पुंडीर, (बसपा) 44533

बुलंदशहर लोकसभा सीट 27वें राउंड में भाजपा के भोला सिंह 291674 वोटों से आगे 
भोला सिंह (भाजपा) : 618573
शिवराम ( कांग्रेस ) :  326899
गिरीश चंद जाटव ( बसपा) : 117019

डुमरियागंज लोकसभा सीट पर 17वां चरण के मतगणना की रिपोर्ट 
भाजपा को 249608
सपा 23338
19270 वोट से बीजेपी के के जगदंबिका पाल आगे

02:40 PM, 04-Jun-2024

Lok Sabha Result: लखीमपुर और धौरहरा सीट पर भाजपा को झटका

लखीमपुर खीरी सीट पर 19400 वोटों से सपा प्रत्याशी उत्कर्ष वर्मा आगे चल रहे हैं। भाजपा के अजय मिश्र टेनी पीछे चल रहे हैं।  
धौरहरा सीट पर भाजपा को झटका लगा है। सपा प्रत्याशी आनंद सिंह भदौरिया ने 18830 वोटों से बढ़त बनाई हुई है।
मुरादाबाद लोकसभा सीट पर भी भाजपा पीछे चल रही है। सपा प्रत्याशी रुचि वीरा 71336 वोटो से आगे चल रही हैं। 

02:38 PM, 04-Jun-2024

Baghpat Lok Sabha Result: आरएलडी बड़ी जीत की ओर

बागपत लोकसभा सीट पर आरएलडी प्रत्याशी 102058 वोट से आगे चल रहे हैं। रालोद से प्रत्याशी राजकुमार सांगवान मतदान केंद्र पहुंचे हैं।
बिजनौर लोकसभा सीट पर अब फिर 6665 वोट से रालोद प्रत्याशी चंदन चौहान आगे हो गए हैं।
कैराना सीट पर सपा की इकरा हसन ने भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चाैधरी को पछाड़ दिया है। इकरा 76636 वोटों से आगे चल रही हैं।

02:36 PM, 04-Jun-2024

बदायूं में सपा पीछे, भाजपा 18655 मत से आगे, बसपा है मुकाबले से बाहर 

बदायूं में मतों की गिनती सुबह आठ बजे से जारी है। पहले चक्र के परिणाम सुबह साढ़े नौ बजे आए तो भाजपा खेमें में उत्साह छा गया। सपाई भी उम्मीद कर रहे थे कि आगे चुनाव परिणाम में बदलाव होगा। पहले चक्र में भाजपा ने 679 मतों से सपा को पीछे छोड़ा लेकिन दूसरे चक्र में सपा ने 1959 मतों से बढ़त बनाई लेकिन तीसरे चक्र से भाजपा ने बढ़त बनाई। फिर छठे चक्र तक सपा को आगे नहीं बढ़ने दिया। छह चक्र तक 2,21,751 मतों की गिनती हुई जिसमें 18655 मतों से भाजपा ने बढ़त बनाई है। कुल 11 उम्मीदवार हैं। भाजपा से  दुर्विजय सिंह और सपा से आदित्य यादव उम्मीदवार हैं। बसपा के मुस्लिम खां ने अब तक 28482 मत प्राप्त किए हैं

02:32 PM, 04-Jun-2024

Sambhal Lok Sabha Result: संभल में उलटफेर, बीजेपी प्रत्याशी आगे 

संभल लोकसभा सीट पर उलटफेर हो गया है। यहां भाजपा प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी ने सपा के जियाउर्ररहमान बर्क को पछाड़ दिया है। भाजपा प्रत्याशी को 11वे राउंड तक 190957 और सपा को 189263 वोट मिले। बसपा उम्मीदवार  69466 वोट के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

रायबरेली सीट से कांग्रेस के राहुल गांधी दो लाख 48 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। 

आंवला में दिलचस्प हुआ मुकाबला 
आंवला लोकसभा सीट पर मुकाबला दिलचस्प हो गया है। 14 राउंड की गिनती हो चुकी है। अब तक सपा प्रत्याशी नीरज मौर्य को 238795 और भाजपा के धर्मेंद्र कश्यप को 234874 मत मिले। 14 राउंड के बाद सपा की बढ़त घटकर 3921 मतों की रह गई है।

कानपुर नगर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी 1992 वोट से आगे।
रमेश अवस्थी, भाजपा- 180891
आलोक मिश्र, कांग्रेस - 182883
कुलदीप भदौरिया, बसपा - 4981

अकबरपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले 36524 वोट से आगे
देवेंद्र सिंह भोले, भाजपा - 231831
राजा राम पाल, सपा - 195307
राजेश द्विवेदी, बसपा - 29545

02:25 PM, 04-Jun-2024

शाहजहांपुर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी 11195 वोट से आगे

भाजपा के अरुण सागर - 130616
सपा की ज्योत्सना गौंड-  119421
बसपा के दोदराम वर्मा - 16811

फूलपुर लोकसभा सीट पर भाजपा 5247 वोटों से आगे  
प्रवीण पटेल( भाजपा ) :152886
अमरनाथ मौर्या (सपा) 147639
जगन्नाथ पाल ( बसपा ) : 26049

इलाहाबाद लोकसभा सीट पर कांग्रेस 27638 वोटों से आगे  
नीरज त्रिपाठी( भाजपा ) : 186415
उज्जवल रमण सिंह (कांग्रेस) 214053
रमेश पटेल ( बसपा ) : 21375

02:11 PM, 04-Jun-2024

Kanpur Lok Sabha Result: कानपुर नगर सीट पर कांग्रेस आगे

कानपुर नगर
रमेश अवस्थी, भाजपा- 180891
आलोक मिश्र, कांग्रेस - 182883
कुलदीप भदौरिया, बसपा - 4981
कानपुर से कांग्रेस प्रत्याशी 1992 वोट से आगे।

मिर्जापुर लोकसभा से अपना दल एस 2442 मतों से आगे
अपना दल एस अनुप्रिया पटेल 212885 मत
सपा रमेश चंद बिंद 210443 मत 
बसपा मनीष कुमार  76890 मत

बिजनौर लोक सभा सीट पर अब सपा के दीपक सैनी 730 वोटों से आगे हो गए हैं
बिजनौर लोक सभा सीट पर अपडेट 
दीपक सैनी सपा - 199579
विजेंद्र सिंह बसपा - 107424
चन्दन चौहान रालोद -198849
दीपक सैनी 730 वोटों से आगे
 
नगीना लोकसभा सीट से चंद्रशेखर 94246 मतों से आगे चल रहे हैं।
ओमकुमार भाजपा - 268958
चंद्रशेखर आसपा - 363204
मनोज कुमार सपा -83210
सुरेंद्र पाल सिंह  बसपा 10025

अलीगढ़ में सपा के बिजेंद्र सिंह 24962 वोटों से आगे, भाजपा पीछे
हाथरस में भाजपा के अनूप वाल्मीकि 83946  वोट से आगे, सपा पीछे

01:47 PM, 04-Jun-2024

Pilibhit Lok Sabha Result: जय श्रीराम के नारों साथ जश्न मनाते भाजपाई

पीलीभीत के रामलीला ग्राउंड में दोपहर एक बजे ही भाजपा कार्यकर्ता जीत का जश्न मनाने लगे। इस दौरान भाजपाई ढोल पर नाचते हुए नजर आए। जय श्री राम के नारे लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ता पूरे जोश में दिखाई दिए। 

अलीगढ़ लोकसभा सीट से सपा के विजेंद्र सिंह आगे हो गए हैं। भाजपा के सतीश गौतम पीछे चल रहे हैं।

कन्नौज सीट पर सपा आगे
सपा - अखिलेश यादव - 251631
भाजपा - सुब्रत पाठक - 173004
बसपा - इमरान जफ़र - 27222
 सपा के अखिलेश यादव 78627 वोटों से आगे

खीरी सीट का 10 राउंड में सपा 6052 से आगे 

बीजेपी- 17905
सपा- 23957
बीएसपी-3769

खीरी सीट का 11वां राउंड में सपा 1957 से आगे 
बीजेपी- 20919
सपा- 22876
बीएसपी-3363

12:14 PM, 04-Jun-2024

जीत का रिकॉर्ड बनेगा: जितिन प्रसाद

पीलीभीत से भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जीत का रिकॉर्ड बनेगा। उन्होंने भाजपा दो लाख पार की बात कहकर भाजपाइयों ने विजय का संकेत दिया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान, हेमराज वर्मा आदि मौजूद रहे।

बदायूं में सपा आगे, भाजपा पीछे
बदायूं लोकसभा क्षेत्र में  पहले चरण से ही सपा और भाजपा में सीधी टक्कर नजर आ रही है। दिन में 10.56 बजे सपा के आदित्य यादव 207 मतों से आगे चल रहे हैं। दुर्विजय  सिंह शाक्य को 35438 मत पाकर दूसरे नंबर और आदित्य यादव 35645 मत  पाकर पहले और बसपा के मुस्लिम खां 10537 मत पाकर तीसरे स्थान पर हैं। अब तक 83373 मतों की गिनती हुई। इसमें 532 लोगों ने नोटा दबाया है। । बदायूं लोकसभा क्षेत्र में कुल 11 उम्मीदवार हैं। निर्दलीय नापसंद किए गए हैं। नोटा  को निर्दलीय के मुकाबले अधिक मत मिले हैं।

कैराना लोकसभा सीट पर सपा प्रत्याशी इकरा हसन ने भाजपा प्रत्याशी को पछाड़ते हुए 44 हजार से ज्यादा वोटों की लीड ले ली है। वो 44937 मतों से आगे चल रही हैं। कैराना सीट पर स्थिति इस प्रकार है-
इकरा हसन (समाजवादी पार्टी)-300229
प्रदीप चौधरी (भाजपा)-255292
श्रीपाल (बसपा)-34356
सपा-44937 से आगे

मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर सुनीता वर्मा ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। वह फिलहाल भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल को 860 वोटों पछाड़ते हुए आगे चल रही हैं।

12:13 PM, 04-Jun-2024

Rampur Lok Sabha Result: रामपुर सीट पर सपा आगे

आजम खां का गढ़ कहे जाने वाले रामपुर लोकसभा सीट पर सपा प्रत्याशी मोहिबुल्लाह नदवी आगे चल रहे हैं। 
रामपुर मतगणना : राउंड -3
घनश्याम लोधी    भाजपा  46710
मोहिबुल्लाह,         सपा      57441
जीशान खान  बसपा         5871
सपा 10731 वोटों से आगे

12:12 PM, 04-Jun-2024

Varanasi Lok Sabha Result: वाराणसी में जीत से पहले जश्न

वाराणसी में पीएम मोदी की जीत से आश्वस्त कार्यकर्ताओं ने गुलाल उड़ाकर और ढोड़ नगाड़े की थाम पर डांस कर जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया है। शहर के नई सड़क स्थित गीता मंदिर गेट के पास भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जमकर गुलाल उड़ाए। 

शाहजहांपुर लोकसभा चुनाव
भाजपा के अरुण सागर- 18061
सपा की ज्योत्सना गौंड-  10541
बसपा के दोदराम वर्मा के 2050
भाजपा प्रत्याशी 7520 वोट से सपा से आगे

12:09 PM, 04-Jun-2024

jhansi Lok Sabha Result: भाजपा के अनुराग शर्मा की बढ़त बरकरार

बागपत में रालोद प्रत्याशी राजकुमार सांगवान ने बढ़त बनाई हुई है। वह  24497 वोट से आगे चल रहे हैं।
अलीगढ़ में भाजपा के सतीश गौतम 19904 वोटों से आगे, सपा पीछे
रायबरेली में राहुल गांधी 50589 वोट से आगे

भाजपा के अनुराग शर्मा की बढ़त बरकरार, 18565 वोट से चल रहे आगे
झांसी सीट पर भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। अब तक अनुराग शर्मा 89005 वोट मिल चुके हैं। जबकि, कांग्रेस के प्रदीप जैन आदित्य को 70440 और बसपा के रवि मौर्य को 7526 वोट मिल चुके है। अनुराग 18565 वोट से आगे चल रहे हैं।

12:08 PM, 04-Jun-2024

Lok Sabha Result: वेस्ट यूपी की सात सीटों पर मुकाबले दिलचस्प

वेस्ट यूपी की सात सीटों पर मुकाबले दिलचस्प हो चले हैं। मुजफ्फरनगर में भाजपा और सपा के बीच  दिलचस्प फाइट चल रही है। यहां गठबंधन प्रत्याशी हरेंद्र मलिक ने केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रत्याशी संजीव बालियान को पीछे करते हुए रफ्तार भरी है। मालिक 1641 वोट से आगे हो गए हैं।  सहारनपुर में इमरान मसूद 41257 वोट से आगे वोट से आगे चल रहे हैं। वहीं गंगोह विधानसभा सीट पर इकरा हसन आगे हैं।  बिजनाैर में भाजपा से चंदन चाैहान तो नगीना में चंद्रशेखर बढ़त बनाए हुए हैं। मेरठ सीट पर अभी तक अरुण गोविल छलांग लगाते दिख रहे हैं। सुनीता वर्मा से उन्हें हालांकि कड़ी टक्कर मिल रही है। गोविल 28619 वोटो से आगे चल रहे हैं।

12:07 PM, 04-Jun-2024

Amroha Lok Sabha Result: अमरोहा सीट पर कांग्रेस के दानिश अली आगे

अमरोहा सीट पर तीसरा राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी दानिश अली आगे
कांग्रेस - 43271
भाजपा- 36559
बसपा- 15215
कांग्रेस प्रत्याशी 6702 वोटों से आगे।

 

12:04 PM, 04-Jun-2024

Ayodhya Lok Sabha Result: फैजाबाद सीट पर उलटफेर, सपा ने भाजपा को पछाड़ा

इलाहाबाद लोकसभा सीट से कांग्रेस के उज्जवल रमण सिंह आगे चल रहे हैं। उन्होंने भाजपा के नीरज त्रिपाठी से 1696 मतों से बढ़त ले ली है।
सीतापुर की मिश्रिख सीट में पांच राउंड की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी अशोक रावत 3047 से पीछे चल रहे हैं।
श्रावस्ती तीसरे राउंड की गणना के बाद 11,870 मतों से सपा आगे चल रही है।

अयोध्या में सात राउंड गिनती के बाद फैजाबाद लोकसभा से इंडिया गठबंधन के अवधेश प्रसाद 2572 वोट से चल रहे आगे
लल्लू सिंह -54421
अवधेश प्रसाद- 56993

12:03 PM, 04-Jun-2024

Muzaffarnagar Lok Sabha Result: मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर सपा आगे

डॉ संजीव बालियान, 34748
हरेंद्र मलिक, 37681
दारा सिंह प्रजापति 7404
मालिक 2933 वोट से आगे

सहारनपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस आगे
इमरान मसूद (कांग्रेस) - 91206
राघव लखनपाल (बीजेपी) -49949
माजिद अली (बसपा) - 23813
नोटा 693
इमरान मसूद 41257 वोट से आगे वोट से आगे

कन्नौज लोकसभा सीट पर अपडेट

सपा - अखिलेश यादव - 87186
भाजपा - सुब्रत पाठक - 50460
बसपा - इमरान जफ़र - 9202
सपा आगे - 36726

12:02 PM, 04-Jun-2024

Aligarh Lok Sabha Result: अलीगढ़ से भाजपा के सतीश गौतम आगे, सपा के बिजेंद्र सिंह पीछे

अलीगढ़ लोकसभा सीट पर पहले राउंड का परिणाम
भाजपा के सतीश गौतम- 21898
सपा-कांग्रेस गठबंधन के बिजेंद्र सिंह- 12141
बसपा के हितेंद्र उपाध्याय बंटी-4148

दूसरे राउंड का परिणाम
भाजपा के सतीश गौतम- 41270
सपा-कांग्रेस गठबंधन के बिजेंद्र सिंह- 26111
बसपा के हितेंद्र उपाध्याय बंटी-9826

राजनाथ सिंह की 6269 वोटों से बढ़त
मेरठ में अरुण गोविल 37,315 से आगे चल रहे हैं।
राहुल गांधी रायबरेली से 41 हजार से आगे

 

12:00 PM, 04-Jun-2024

Varanasi Lok Sabha Result: मतगणना के बीच कांग्रेस नेता अजय राय का बयान

वाराणसी लोकसभा सीट से इंडी गठबंधन के उम्मीदवार अजय राय ने कहा कि मैंने कल भी बताया था कि एग्जिट पोल मनगढ़ंत है, ये जनता को भ्रमित और मानसिक दबाव बनाने के लिए दिखाया गया था। हम जमीनी हकीकत से जुड़े हुए हैं, इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।

11:58 AM, 04-Jun-2024

मुरादाबाद मंडल में जोरदार बारिश के बीच तीन लोकसभा सीटों पर सपा के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। इसमें मुरादाबाद से रुचि वीरा, रामपुर से मोहिबुल्लाह नदवी और संभल से जियाउर्रहमान बर्क शामिल हैं। अमरोहा में दानिश अली आगे चल रहे हैं।

11:51 AM, 04-Jun-2024

Ghaziabad Lok Sabha Result: गाजियाबाद सीट पर भाजपा के अतुल गर्ग 43411 वोटों से आगे

डॉली शर्मा ( कांग्रेस ) : 48832
अतुल गर्ग ( भाजपा ) : 92243
नंद किशोर ( बसपा ) : 14650

मोहनलालगंज लोकसभा सीट पर सपा आगे
कौशल किशोर, भाजपा -66349
आरके चौधरी, सपा -98600
सपा प्रत्याशी 32251वोट से आगे

इलाहाबाद सीट पर सपा की बढ़त
इलाहाबाद से सपा के उज्जवल रमन सिंह भाजपा के नीरज त्रिपाठी से हुए 452 वोट से आगे 
उज्जवल रमण सिंह (सपा) 36386
नीरज त्रिपाठी (भाजपा) 35934
रमेश कुमार पटेल (बसपा) 2565

उन्नाव सीट पर चौथा राउंड
साक्षी महाराज (भाजपा)- 83915
अन्नू टण्डन (गठबंधन सपा) 78477
अशोक पांडेय (बसपा) 11863
उन्नाव भाजपा प्रत्याशी साक्षी महाराज 5438 वोट से आगे

11:49 AM, 04-Jun-2024

बुलंदशहर सीट पर भाजपा की बड़ी बढ़त

बुलंदशहर लोकसभा सीट पर सातवें राउंड में भाजपा के भोला सिंह 96797 वोटों से आगे 
भोला सिंह (भाजपा) : 200287
शिवराम (कांग्रेस ) :  103490
गिरीश चंद जाटव ( बसपा) : 42205

आठवें राउंड में भाजपा के भोला सिंह 107092 वोटों से आगे
भोला सिंह (भाजपा) : 221236
शिवराम ( कांग्रेस ) :  114144
गिरीश चंद जाटव ( बसपा) : 45605

12वें राउंड में भाजपा के भोला सिंह 133025 वोटों से आगे
भोला सिंह (भाजपा) : 301432
शिवराम ( कांग्रेस ) :  168407
गिरीश चंद जाटव ( बसपा) : 63105

11:41 AM, 04-Jun-2024

Lok Sabha Result: अंबेडकरनगर सीट पर सपा को बढ़त

अंबेडकरनगर में अब सपा प्रत्याशी लालजी वर्मा की बढ़त 14048 हो गई है। दूसरे स्थान पर भाजपा के रितेश पांडेय हैं।

रामपुर लोकसभा सीट पर सपा आगे 
सपा   19338
बीजेपी 14164
बीएसपी 3345

पहले चक्र की गणना के बाद मछलीशहर का परिणाम
भाजपा बीपी सरोज- 15065
सपा प्रिया सरोज- 15384
बसपा कृपाशंकर- सरोज 5241
सपा 319 मतों से आगे

पहले चक्र की गणना के बाद जौनपुर का परिणाम

भाजपा कृपाशंकर सिंह 16265
सपा बाबू सिंह कुशवाह 13154
बसपा श्याम सिंह यादव 5553
भाजपा 3111 मतों से आगे

11:38 AM, 04-Jun-2024

Lok Sabha Result: मोहनलालगंज लोकसभा सीट पर सपा आगे

कौशल किशोर, भाजपा -44544
आरके चौधरी, सपा -74800
राजेश कुमार, बसपा - 11070
सपा प्रत्याशी 30256 वोट से आगे

इलाहाबाद लोकसभा सीट पर भाजपा आगे
भाजपा नीरज त्रिपाठी 27878 आगे
कांग्रेस उज्ज्वल रमण सिंह 24548 पीछे

फूलपुर लोकसभा सीट पर भाजपा आगे
अमरनाथ मौर्य, सपा-16071 पीछे
प्रवीण सिंह पटेल, भाजपा- 18028- आगे

हाथरस से भाजपा के अनूप प्रधान आगे, बसपा के हेमबाबू धनगर पीछे
भाजपा के अनूप प्रधान-7044
सपा के जसवीर वाल्मीकि-2609
बसपा के हेमबाबू धनगर-3506

पीलीभीत सीट से भाजपा आगे
पीलीभीत-बहेड़ी लोकसभा सीट पर अब तक भारतीय जनता पार्टी के जितिन प्रसाद को 59609 व समाजवादी पार्टी के भगवत सरन गंगवार 35302 को मत मिले। भाजपा प्रत्याशी 24307 वोटों से सपा प्रत्याशी से आगे चल रहे हैं।

11:34 AM, 04-Jun-2024

Ghazipur Lok Sabha Result: गाजीपुर से सपा के अफजाल अंसारी आगे

गाजीपुर से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अफजाल अंसारी इस समय 256 मतों से भाजपा प्रत्याशी पारस नाथ राय से आगे चल रहे हैं। सपा के अफजाल अंसारी 5877 मत तो भाजपा के पारस नाथ राय 5621 मत आए हैं। जबकि अफजाल अंसारी की निर्दल चुनाव मैदान में उतरी नुसरत 69 मत पा सकी है, जो नोटा 203 से भी कम मत पाई है।

11:33 AM, 04-Jun-2024

Muzaffarnagar Lok Sabha Result: मुजफ्फरनगर में संजीव बालियान की बढ़त कम

मुजफ्फरनगर में संजीव बालियान की बढ़त कम हो गई है। वह सिर्फ 260 मतों से बढ़त बनाए हुए हैं।

बरेली लोकसभा सीट पर भाजपा और सपा के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। अब तक के नतीजों में भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल सिंह गंगवार 3150 वोटों से आगे हैं। 
बरेली सीट
भाजपा के छत्रपाल गंगवार- 44481 
सपा के प्रवीन सिंह ऐरन - 41331 वोट
भाजपा 3150 वोटों से आगे

हमीरपुर लोकसभा 47 सातवां चक्र 

भाजपा 41186
सपा 38944
बसपा 7440
भाजपा 2242 मतो से आगे

11:32 AM, 04-Jun-2024

Lakhimpur Lok Sabha Result: खीरी सीट पर सपा की बढ़त

खीरी की हॉट सीट पर ओवर ऑल  सपा 376 वोट से आगे है। 
भाजपा को कुल अब तक 17311 वोट मिले हैं
सपा को कुल अब तक 17684 वोट मिले हैं।
बसपा को कुल अब तक 2209 वोट मिले हैं।

11:30 AM, 04-Jun-2024

UP Lok Sabha Result: वेस्ट यूपी की सात सीटों पर कांटे की टक्कर

कैराना में इकरा हसन पिछड़ीं, भाजपा प्रत्याशी आगे
मेरठ में अरुण गोविल ने सुनीता वर्मा को पछाड़ा
बागपत सीट पर भी दिख रही कांटे की टक्कर


सहारनपुर लोकसभा सीट पर नाैंवे राउंड तक कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद ने बढ़त बनाई हुई है। नाैंवे राउंड तक वह 26876 वोट से आगे चल रहे हैं। दसवें राउंड तक इमरान मसूद 31747 वोट से आगे हो गए। बिजनाैर में भाजपा से चंदन चाैहान 6941 वोटो से आगे चल रहे हैं तो नगीना सुरक्षित सीट से आसपा प्रमुख चंद्रशेखर ने ओमकुमार को पछाड़ दिया है। 

नगीना सीट पर चंद्रशेखर 16701 वोटो से आगे चल रहे हैं। कैराना की बात करें तो यहां गठबंधन प्रत्याशी इकरा हसन पिछड़ती दिख रही हैं। भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चाैधरी  4936 से आगे चल रहे हैं। बागपत में रालोद प्रत्याशी मात्र 99 वोटों से सपा प्रत्याशी से आगे चल रहे हैं। मेरठ में पर्दे के राम अरुण गोविल ने लीड ली है। अरुण गोविल 18283 से आगे हो गए हैं।

11:29 AM, 04-Jun-2024

Lok Sabha Result: इलाहाबाद और फूलपुर सीट पर भाजपा की बढ़त

इलाहाबाद लोकसभा से भाजपा के नीरज त्रिपाठी 18416, कांग्रेस के उज्ज्वल रमण सिंह 15127, बसपा के रमेश कुमार पटेल को 1201 मत मिले हैं।
फूलपुर लोकसभा सीट से भाजपा के प्रवीण पटेल 14888, सपा के अमरनाथ मौर्या 14059 और बसपा के जगन्नाथ पाल 3372 के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

11:25 AM, 04-Jun-2024

Lok Sabha Result: भदोही से भाजपा के डॉ. विनोद बिंद आगे

भदोही लोकसभा सीट से भाजपा के डॉ. विनोद बिंद को अब तक 23110 मत, टीएमसी के ललितेश पति त्रिपाठी को 20050 वोट और बसपा के हरिशंकर सिंह को 7484 वोट मिले हैं। ऐसे में भाजपा प्रत्याशी 3060 वोटों से आगे चल रहे हैं।

बलिया से सपा आगे
बलिया लोकसभा सीट से सपा के सनातन पांडेय 1192 मतों से आगे चल रहे हैं। सपा के सनातन पांडे को 3495 और भाजपा के नीरज शेखर को 2303 मत मिले हैं। बसपा के लल्लन यादव को 1152 मत मिले हैं।

कानपुर नगर सीट पर दूसरा राउंड के बाद
रमेश अवस्थी, भाजपा- 23448
आलोक मिश्र, कांग्रेस - 17665
कुलदीप भदौरिया, बसपा - 437
कानपुर से भाजपा प्रत्याशी 5783 वोट से आगे।
अलीगढ़ में भाजपा आगे और सपा पीछे

पीलीभीत- बहेड़ी लोकसभा सीट पर पहले राउंड में खुले 39618 मत
सपा से भगवत सरन को मिले 13162
भाजपा जितिन प्रसाद को 23043
बसप अनीश अहमद को 2763 
पहले राउंड में 198 नोटा
9881 मतों से पहले राउंड में भाजपा के जितिन प्रसाद सपा से आगे

11:24 AM, 04-Jun-2024

jaunpur Lok Sabha Result: जौनपुर सीट से भाजपा आगे

जौनपुर लोकसभा सीट से भाजपा 927 मतों से आगे चल रही है। यहां भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह को 6004 मत, सपा के बाबू सिंह कुशवाहा को 5077 मत और बसपा के श्याम सिंह यादव को 2471 मत मिले हैं।

मुरादाबाद और संभल में सपा आगे, अमरोहा में कांग्रेस ने बढ़ाई बढ़त 
मुरादाबाद में अभी तक आए नजीतों में सपा प्रत्याशी रुचिवीरा आगे चल रही हैं। अमरोहा में दानिश अली पहले नंबर पर हैं। संभल में सपा प्रत्याशी जियाउर्रहमान बर्क को बढ़त मिली है।

11:22 AM, 04-Jun-2024

Lok Sabha Result: शाहजहांपुर लोकसभा सीट पर भाजपा आगे 

भाजपा के अरुण सागर-  9370
सपा के ज्योत्सना गौंड- 5667
बसपा के दोदराम वर्मा - 1015
भाजपा प्रत्याशी 3703 वोट से आगे

बागपत लोकसभा सीट पर आरएलडी आगे

राजकुमार सांगवान रालोद -17259
अमरपाल शर्मा सपा - 16298
प्रवीण बंसल बसपा - 2449
सांगवान 961 वोटों से आगे

प्रतापगढ़ लोकसभा सीट  सपा आगे

एसपी पटेल (सपा)  6241 
संगमलाल गुप्ता ( भाजपा ) :3318 
प्रथमेश मिश्रा ( बसपा ) : 1406

11:17 AM, 04-Jun-2024

Lok Sabha Result: बांदा-चित्रकूट सीट पर भाजपा आगे

बांदा/चित्रकूट सीट पर तीसरा चरण के बाद भाजपा आगे
आरके पटेल- भाजपा - 14395
कृष्णा पटेल  - गठबंधन (सपा) - 12518
मयंक द्विवेदी  - बसपा - 8356
आरके पटेल- भाजपा: 1877 मत से आगे

फर्रुखाबाद सीट पर पहला राउंड के बाद सपा आगे

भाजपा से मुकेश राजपूत -16807
सपा से नवल किशोर - 18050
बसपा से क्रांति पाण्डेय -1781

सपा 1243 वोट से आगे 

सहारनपुर लोकसभा सातवां राउंड

इमरान मसूद (कांग्रेस) -    42413
राघव लखनपाल (बीजेपी) - 21043
माजिद अली (बसपा) - 9764
इमरान मसूद 21370 वोट से आगे

इटावा लोकसभा सीट पर दो राउंड के बाद

रामशंकर कठेरिया,भाजपा, 12489
जितेंद्र दोहरे, सपा, 21328
सारिका सिंह बघेल, बसपा, 3113
सपा के जितेंद्र दोहरे 8839 से आगे

 

11:15 AM, 04-Jun-2024

Muzaffarnagar Lok Sabha Result: संजीव बालियान 1688 वोट से आगे

मुजफ्फरनगर में ईवीएम की गिनती में भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर संजीव बालियान 1688 वोट से आगे हो गए हैं। 
सहरानपुर छठा राउंड
इमरान मसूद (कांग्रेस) 39264
राघव लखनपाल (बीजेपी) 17213
माजिद अली (बसपा) 7781
नोटा 276
इमरान मसूद 22051 वोट से आगे

शाहजहांपुर लोकसभा चुनाव

भाजपा- अरुण सागर - 3648
सपा - ज्योत्सना गौंड - 3542
बसपा - दोदराम वर्मा - 346
भाजपा प्रत्याशी 106 वोट से आगे

बागपत लोक सभा सीट पर अपडेट 

राजकुमार सांगवान रालोद -10114
अमरपाल शर्मा सपा - 8999
प्रवीण बंसल बसपा - 1599
सांगवान 1115 वोटो से आगे

11:09 AM, 04-Jun-2024

Kannauj Lok Sabha Result: कन्नौज सीट पर सपा आगे

जालौन सीट पर सपा आगे
सपा 11670
भाजपा 8926
बीएसपी 2324

उन्नाव सीट पर भाजपा आगे
भाजपा 407 वोट से आगे
साक्षी महाराज, भाजपा-6515
अन्नू टंडन, सपा 6208

इटावा लोकसभा सीट पर सपा आगे
भाजपा- रामशंकर कठेरिया  वोट - 7080
सपा- जितेंद्र दोहरे - 14078
बसपा- सारिका सिंह बघेल - 1759
सपा- जितेंद्र दोहरे 6998 वोट से आगे

कन्नौज सीट पर सपा आगे
अखिलेश यादव 24164
सुब्रत पाठक 15699
इमरान ज़फ़र 1777

कानपुर नगर सीट पर ईवीएम का पहला राउंड
रमेश अवस्थी, भाजपा- 15141
आलोक मिश्र, कांग्रेस - 13265
कुलदीप भदौरिया, बसपा - 253

11:03 AM, 04-Jun-2024

Lok Sabha Result: बुलंदशहर सीट पर भाजपा के भोला सिंह आगे

बुलंदशहर सीट पर छठे राउंड में भाजपा के भोला सिंह 85585 वोटों से आगे 
भोला सिंह (भाजपा): 179230
शिवराम ( कांग्रेस ):  93645
गिरीश चंद जाटव ( बीएसपी) : 37148

सातवें राउंड में भाजपा के भोला सिंह 96797 वोटों से आगे
भोला सिंह (भाजपा) : 200287
शिवराम ( कांग्रेस ) :  103490
गिरीश चंद जाटव ( बीएसपी) : 42205

10:45 AM, 04-Jun-2024

Lok Sabha Result: पीएम मोदी के ये मंत्री पीछे

उत्तर प्रदेश के शुरुआती रुझानों में कई सीटों पर पीएम मोदी के मंत्री पीछे चल रहे हैं। केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी 18 हजार से ज्यादा वोटों से पीछे चल रही हैं। मुजफ्फरनगर सीट पर केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान 11 से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं। चंदौली सीट से सपा आगे चल रही है। भाजपा के प्रत्याशी डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय से 3435 वोट से पीछे हैं। मिर्जापुर सीट से अनुप्रिया पटेल भी 1128 वोटों से पीछे चल रही हैं। लखीमपुर खीरी सीट से केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी 4500 से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं।

 

10:42 AM, 04-Jun-2024

Lok Sabha Result: चंदौली में सपा आगे

चंदौली से समाजवादी पार्टी के बीरेंद्र सिंह भाजपा के प्रत्याशी डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय से 3435 वोट से आगे चल रहे हैं।

बस्ती सीट पर सपा आगे
बस्ती में द्वितीय चरण की मतगणना का काम पूरा हो चुका है समाजवादी पार्टी के राम प्रसाद चौधरी 16445 मत बसपा के लोक उसे पटेल 3200 मत हरीश द्विवेदी 15056 मत दोनों चरणों की मतगणना के अनुसार अब तक 73174 मतों की गिनती हो चुकी है इसमें राम प्रसाद चौधरी समाजवादी पार्टी 36288 मत बसपा के लव कुश पटेल 6024 मत भाजपा के हरीश द्विवेदी 28932 मत प्राप्त किए हैं रामप्रसाद चौधरी अपने निकटतम प्रतिबंध भाजपा के हरीश द्विवेदी से 7356 मतों से पीछे हो गए हैं

10:39 AM, 04-Jun-2024

Raebareli Lok Sabha Result: रायबरेली सीट से राहुल आगे

राहुल गांधी करीब 8900 से आगे
मेरठ में अरुण गोविल 9841 वोटों से आगे हो गए हैं। सुनीता वर्मा करीब 10 हजार वोटों से पीछे चल रही हैं।

शाहजहांपुर लोकसभा सीट पर भाजपा आगे
भाजपा- अरुण सागर - 3648
सपा - ज्योत्सना गौंड - 3542
बसपा - दोदराम वर्मा - 346
भाजपा प्रत्याशी 106 वोट से आगे

बागपत लोक सभा सीट पर अपडेट 

राजकुमार सांगवान रालोद -10114
अमरपाल शर्मा सपा - 8999
प्रवीण बंसल बसपा - 1599
सांगवान 1115 वोटो से आगे

 

10:39 AM, 04-Jun-2024

Muzaffarnagar Lok Sabha Result: भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर संजीव बालियान आगे

मुजफ्फरनगर में ईवीएम की गिनती में भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर संजीव बालियान 1688 वोट आगे हो गए हैं। 
सहारनपुर लोकसभा
सहरानपुर छठा राउंड
इमरान मसूद (कांग्रेस) 39264
राघव लखनपाल (बीजेपी) 17213
माजिद अली (बसपा) 7781
नोटा 276

इमरान मसूद 22051 वोट से आगे
सहारनपुर से इमरान मसूद लगातार बढ़त बनाए हुए हैं।

10:37 AM, 04-Jun-2024

Meerut Lok Sabha Result: मेरठ लोकसभा पर रुझान

मेरठ लोकसभा सीट प्रथम राउंड
अरुण  28293
सुनीता 22570
देवव्रत 2929
अरुण गोविल आगे

सहारनपुर में पांचवा  राउंड
इमरान मसूद (कांग्रेस)–34877
राघव लखनपाल (भाजपा)–13040
माजिद अली (बीएसपी)–6194
नोटा–234
इमरान बहुत आगे

मुज़फ्फरनगर सीट

डॉ संजीव बालियान, 6708
हरेंद्र मलिक, 5020
दारा सिंह प्रजापति 1785

08:30 AM, 04-Jun-2024

भाजपा प्रत्याशी ने की पूजा-अर्चना

हमीरपुर-महोबा- तिंदवारी सीट से भाजपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने मतगणना शुरू होने से पहले शक्तिपीठ मां बड़ी चंन्द्रिका मंदिर व हनुमान मंदिर में माथा टेका। जीत की प्रार्थना करने के बाद वह मतगणनास्थल राजकीय पॉलिटेक्निक के लिए समर्थकों के साथ रवाना हुए।

08:26 AM, 04-Jun-2024

up election live: फोर्स ने मोर्चा संभाला

खीरी और धौरहरा सीट के परिणाम दोपहर तक आने की उम्मीद है। फोर्स ने मोर्चा संभाला हुआ है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट मतों की गणना हो रही है। सुबह से ही फोर्स ने मोर्चा संभाल लिया है।

08:24 AM, 04-Jun-2024

uttar pradesh election result: 139 सीटों के साथ एनडीए ने बनाई बढ़त

शुरुआती रुझानों में एनडीए की बड़ी बढ़त बना ली है। 138 सीटों पर एनडीए आगे चल रहा है। इंडिया को 82 सीटें मिल रही हैं। अमेठी से स्मृति आगे चल रही हैंं। कन्नौज से अखिलेश ने बढ़त बना रखी है। मैनपुरी से डिंपल यादव भी आगे चल रही हैं। कैराना सीट पर भाजपा ने बढ़त बनाई हुई है। सहारनपुर से इमरान मसूद आगे चल रहे हैं। कैसरगंज से करण भूषण आगे चल रहे हैं।

08:23 AM, 04-Jun-2024

मतगणना स्थल के बाहर हुजूम

कन्नौज में मतगणना स्थल के बाहर हुजूम उमड़ना शुरू हो गया है। सभी को मेन गेट के बाहर रोका गया है। 

08:19 AM, 04-Jun-2024

uttar pradesh election result: सहारनपुर से इमरान मसूद आगे

शुरुआती रुझानों में एनडीए की बड़ी बढ़त बना ली है। 80 सीटों पर आगे चल रहा है। इंडिया को 50 सीटें मिल रही हैं। अमेठी से स्मृति आगे चल रही हैंं। कन्नौज से अखिलेश ने बढ़त बना रखी है। मैनपुरी से डिंपल यादव भी आगे चल रही हैं। कैराना सीट पर भाजपा ने बढ़त बनाई हुई है। सहारनपुर से इमरान मसूद आगे चल रहे हैं।

12:36 AM, 04-Jun-2024

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: गड़बड़ी फैलाने वालों पर पैनी नजर

लोकसभा चुनाव की आज होने वाली मतगणना के दौरान गड़बड़ी फैलाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीजीपी प्रशांत कुमार ने सोमवार को लोकभवन में पत्रकारों से कहा कि कुछ ऐसे इनपुट मिले हैं, जिसमें कुछ लोग मतगणना स्थल पर भीड़ जुटाने की अपील कर रहे हैं। ऐेसे तत्वों पर हमारी पैनी नजर है। वहीं अपर मुख्य सचिव गृह दीपक कुमार ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के मुताबिक मतगणना केंद्रों की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मतगणना स्थलों पर करीब सवा लाख पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को तैनात किया गया है।

12:01 AM, 04-Jun-2024

UP Election Result 2024 Live: यूपी में 33 सीटों पर सिमटी भाजपा, पिछली बार के मुकाबले 29 सीटों का नुकसान

 उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों के लिए आज मतगणना होगी। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। मतगणना के लिए उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में 81 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। मतगणना स्थलों पर हर गतिविधि सीसीटीवी में कैद करने के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आयोग ने लू (हीट वेव) से बचाव के लिए भी पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें