आजमगढ़ में भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ ने सपा के धर्मेंद्र यादव को सात हजार से अधिक मतों से हराया। आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है।
बीजेपी के दिनेश लाल यादव निरहुआ को 2,99,968 मत मिले। सपा के धमेंद्र यादव को 2,90,835 वोट जबकि बीएसपी के गुड्डू जमाली को 2,57,572 वोट मिले।
रामपुर लोक सभा सीट पर उप चुनाव में मिली विजय आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में जन-कल्याणकारी नीतियों पर डबल इंजन की भाजपा सरकार के प्रति आमजन के विश्वास की मुहर है।
यह विजय भाजपा के यशस्वी नेतृत्व तथा समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम व डबल इंजन की भाजपा सरकार द्वारा स्थापित सुशासन का सुफल है। रामपुर की जनता का हृदय की गहराइयों से आभार!
आजमगढ़ उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ अब 11213 वोटों से आगे हैं। निरहुआ को 294377 मत प्राप्त हुए हैं। सपा के धमेंद्र यादव को 283164 वोट मिले हैं। जबकि बीएसपी के गुड्डू जमाली को 252725 मत प्राप्त हुए हैं। भाजपा समर्थकों में खुशी की लहर
आजमगढ़ में अब तक कुल 845569 मतों की गिनती हो चुकी है। जिसमें से बीजेपी को 291763 वोट मिले हैं। सपा को 281114 को मत मिले हैं। बसपा को 250237 मत प्राप्त किए हैं। उपचुनाव में कुल 909000 वोट पड़े थे।
आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव परिणाम में भाजपा ने लगातार बढ़त बना रखी है। भाजपा प्रत्याशी निरहुआ निर्णायक बढ़त की ओर हैं। वह 10859 वोटों से आगे चल रहे हैं। बीजेपी के दिनेश लाल यादव निरहुआ को 289376 मत मिले हैं। सपा के धमेंद्र यादव को 278517 वोट मिले हैं। जबकि बीएसपी के गुड्डू जमाली को 246838 वोट प्राप्त हुए हैं। बसपा प्रत्याशी गुड्डू जमाली ने हार स्वीकार कर ली है, वह मतगणना स्थल से लौट गए हैं। उन्होंने कहा कि 2024 में और मजबूती से आएंगे।
रामपुर और आजमगढ़ के चुनाव नतीजों पर भाजपा कार्यालय में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाम चार बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। उपचुनाव के नतीजों पर सीएम योगी बात करेंगे।
आजमगढ़ उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ 13759 वोटों से आगे चल रहे हैं। निरहुआ को 273971 मत प्राप्त हुए हैं। सपा के धमेंद्र यादव को 260212 वोट मिले हैं। जबकि बीएसपी के गुड्डू जमाली को 232069 मत प्राप्त हुए हैं।
रामपुर लोकसभा उपचुनाव में भाजपा के घनश्याम सिंह लोधी विजयी घोषित हो गए हैं। लोधी ने करीब 42 हजार मतों से जीत हासिल की है। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मादंड ने उन्हें प्रमाण पत्र सौंप दिया है। जीत हासिल करने के बाद घनश्याम सिंह लोधी ने कहा कि रामपुर की जनता ने विकास पर विश्वास जताया है।
आजमगढ़ उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ ने बड़ी बढ़त बना रखी है। भाजपा प्रत्याशी निरहुआ 14712 वोटों से आगे चल रहे हैं। बीजेपी के दिनेश लाल यादव निरहुआ को 263544 मत मिले हैं। सपा के धमेंद्र यादव को 248832 वोट प्राप्त हुए हैं। जबकि बीएसपी के गुड्डू जमाली को 222279 वोट मिले हैं। गुड्डू जमाली ने हार स्वाकार कर ली है।
रामपुर में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की है। घनश्याम लोधी ने सपा प्रत्याशी आसिम रजा को 42 हजार वोटों से हरा दिया है। जीत के बाद घनश्याम लोधी ने कहा कि विकास के लिए काम करेंगे। जनता ने सेवक चुना है, जनता के लिए काम करूंगा। भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता ने काम किया।
वहीं, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि- अहंकार और गुंडागर्दी को रामपुर और आजमगढ़ की जनता मतगणना के रुझानों में जबाब दे रही है। तुष्टिकरण, गुंडागर्दी, जातिवाद से चुनाव नहीं जीत सकते हो। सदन में अखिलेश यादव और सभा में आजम खान द्वारा किए गए मेरे अपमान का पिछड़ा वर्ग सहित सभी वर्ग जबाब दे रहे हैं।
भाजपा के संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने रामपुर में भाजपा की जीत का दावा किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- इतिहास बनाया जा रहा है। भाजपा ने रामपुर लोकसभा उपचुनाव 37 हजार 797 वोटों से जीता। आजमगढ़ की भी जीत होने वाली है।
आजमगढ़ उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ ने बड़ी बढ़त बना ली है। निरहुआ 13121 वोटों से आगे चल रहे हैं।
आजमगढ़ उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी निरहुआ निर्णायक बढ़त की ओर हैं, निरहुआ 10854 वोटों से आगे चल रहे हैं। बीजेपी के दिनेश लाल यादव निरहुआ को 220041 वोट मिले हैं। सपा के धमेंद्र यादव को 209187 वोट प्राप्त हुए हैं। जबकि बीएसपी के गुड्डू जमाली को 181175 मत मिले हैं।
आजमगढ़ उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' 11740 वोटों से आगे चल रहे हैं। बीजेपी के दिनेश लाल यादव निरहुआ को 206487 मत मिले। सपा के धमेंद्र यादव को 194747 वोट प्राप्त हुए हैं, जबकि बीएसपी के गुड्डू जमाली को 170389 वोट मिले हैं।
रामपुर में उप चुनाव मतगणना में 26 राउंड के परिणाम जारी हो गए हैं। भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी 17804 वोट से सपा प्रत्याशी आसिम राजा से आगे चल रहे हैं
आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में बीजेपी के दिनेश लाल यादव निरहुआ को 186081 मत मिले हैं। सपा के धमेंद्र यादव को 180891 वोट प्राप्त हुए हैं। जबकि बीएसपी के गुड्डू जमाली को 159265 वोट मिले हैं।
रामपुर में उप चुनाव मतगणना में 25 राउंड के परिणाम जारी हो गए हैं। भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी 13,663 वोट से सपा प्रत्याशी आसिम रजा से आगे चल रहे हैं।
रामपुर में सपा प्रत्याशी आसिम रजा का कहना है कि गिनती पूरी होने से पहले ही नारेबाजी शुरू कर दी गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुसलमानों को वोट नहीं डालने दिया।
आजमगढ़ उपचुनाव की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी निरहुआ 848 वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा के दिनेश लाल यादव निरहुआ को 160227 मत मिले हैं। सपा के धमेंद्र यादव को 159379 वोट प्राप्त हुए हैं, जबकि बीएसपी के गुड्डू जमाली को 136617 वोट मिले हैं।
आजमगढ़ सीट पर भाजपा की बढ़त बरकरार है, लेकिन भाजपा के निरहुआ और सपा के धर्मेंद्र यादव के बीच वोटों अंतर कम रह गया है। भाजपा प्रत्याशी निरहुआ 1814 वोटों से आगे चल रहे हैं। दिनेश लाल यादव निरहुआ को 159167 मत मिले। सपा के धमेंद्र यादव को 157353 वोट प्राप्त हुए हैं, जबकि बीएसपी के गुड्डू जमाली को 132765 वोट मिले।
रामपुर में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी घनश्याम लोधी ने बड़ी बढ़त बना ली है। लोधी करीब 14,140 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्होंने आसिम रजा को काफी पीछे छोड़ दिया है।
बीजेपी- 148992
सपा- 142792
बसपा- 118452
रामपुर में भी लगातार बढ़त बनाए हुए सपा प्रत्याशी पिछड़ गए हैं। अब भाजपा के घनश्याम लोधी आगे हो गए हैं। आजमगढ़ में भाजपा के निरहुआ ने लगातार बढ़त बना रखी है।
आजमगढ़ लोकसभा चुनाव में सपा, बसपा और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। भाजपा प्रत्याशी निरहुआ सपा के धर्मेंद्र यादव से आगे निकले गए हैं।
बीजेपी-106246
सपा-103512
बसपा-87435
आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव 3050 वोट से आगे चल रहे हैं। धर्मेंद्र यादव को 96,605 वोट मिले हैं। भाजपा के निरहुआ को 93,555 वोट प्राप्त हुए हैं। गुड्डू जमाली को 86994 मत मिले हैं।
लोकसभा उपचुनाव की मतगणना के दौरान समाजवादी पार्टी के आजमगढ़ से उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव और रामपुर से आसिम राजा बढ़त बनाए हुए हैं। आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव को लेकर सपा, बसपा और भाजपा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। यहां सपा के धर्मेंद्र यादव, भाजपा के दिनेश लाल यादव निरहुआ और बसपा के शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली के बीच कांटे की टक्कर हो रही। तीनों पार्टियों ने एड़ी चोटी का जोर लगाया। मतगणना के दौरान सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव मामूली बढ़त से आगे है
राउंड 10
भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी को 95582 वोट।
सपा प्रत्याशी आसिम राजा को 107740 वोट।
संयुक्त समाजवादी दल प्रत्याशी हरिप्रकाश आर्य को 1119 वोट।
निर्दलीय प्रत्याशी इम्तियाज उर रहमान खान को 358 वोट।
निर्दलीय प्रत्याशी कपिल मुनी को 593 वोट।
निर्दलीय प्रत्याशी शिव प्रसाद को 505 वोट।
नोटा को 1245 वोट।
आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव की मतगणना में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव 4227 वोट से आगे चल रहे हैं। धर्मेंद्र यादव को 57037 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा के निरहुआ को 52810 मत प्राप्त हुए हैं। गुड्डू जमाली को 46897 वोट मिले हैं।
रामपुर प्रशासन की ओर से जारी लोकसभा उप चुनाव मतगणना परिणाम
राउंड आठ
भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी को 84983 वोट।
सपा प्रत्याशी आसिम राजा को 94989 वोट।
संयुक्त समाजवादी दल प्रत्याशी हरिप्रकाश आर्य को 990 वोट।
निर्दलीय प्रत्याशी इम्तियाज उर रहमान खान को 326 वोट।
निर्दलीय प्रत्याशी कपिल मुनी को 522 वोट।
निर्दलीय प्रत्याशी शिव प्रसाद को 454 वोट।
नोटा को 1132 वोट।
आठवें राउंड के बाद कुल 183396 मतों की गणना, सपा प्रत्याशी आसिम राजा 10006 वोट से भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी से आगे चल रहे हैं।
राउंड सात
भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी को 75156 वोट।
सपा प्रत्याशी आसिम राजा को 82550 वोट।
संयुक्त समाजवादी दल प्रत्याशी हरिप्रकाश आर्य को 872 वोट।
निर्दलीय प्रत्याशी इम्तियाज उर रहमान खान को 276 वोट।
निर्दलीय प्रत्याशी कपिल मुनी को 448 वोट।
निर्दलीय प्रत्याशी शिव प्रसाद को 397 वोट।
नोटा को 999 वोट।
सातवें राउंड के बाद परिणाम, कुल मतों की गणना 160698, सपा प्रत्याशी आसिम राजा 7094 वोट से भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी से आगे चल रहे हैं।
राउंड छह
भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी को 66262 वोट।
सपा प्रत्याशी आसिम राजा को 70486 वोट।
संयुक्त समाजवादी दल प्रत्याशी हरिप्रकाश आर्य को 758 वोट।
निर्दलीय प्रत्याशी इम्तियाज उर रहमान खान को 249 वोट।
निर्दलीय प्रत्याशी कपिल मुनी को 396 वोट।
निर्दलीय प्रत्याशी शिव प्रसाद को 354 वोट।
नोटा को 861 वोट।
छठे राउंड के बाद कुल मतों की गणना 139366, सपा प्रत्याशी आसिम रजा 4224 वोट से भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी से आगे चल रहे हैं।
राउंड पांच
-भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी को 56524 वोट।
-सपा प्रत्याशी आसिम राजा को 58223 वोट।
-संयुक्त समाजवादी दल प्रत्याशी हरिप्रकाश आर्य को 631 वोट।
-निर्दलीय प्रत्याशी इम्तियाज उर रहमान खान को 209 वोट।
-निर्दलीय प्रत्याशी कपिल मुनी को 333 वोट।
-निर्दलीय प्रत्याशी शिव प्रसाद को 310 वोट।
-नोटा को 732 वोट।
अब तक कुल 116964 मतों की गणना हो गई है। पांचवें राउंड के बाद सपा प्रत्याशी आसिम रजा 1697 वोट से भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी से आगे चल रहे हैं।
आजमगढ़ लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव 9231 वोट से आगे निकल गए हैं। बीएसपी प्रत्याशी गुड्डू जमाली दूसरे नंबर पर हैं। वहीं, बीजेपी प्रत्याशी निरहुआ तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं। धर्मेंद्र यादव को 42,297 वोट मिले हैं। गुड्डू जमाली को 33,310 मत प्राप्त हुए हैं। जबकि निरहुआ को 32,987 वोट मिले।
आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में एक बार फिर से उलटफेर हुआ है। तीसरे नंबर पर चल रहे सपा प्रत्याशी फिर से एक नंबर पर आ गए हैं। समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र यादव आजमगढ़ सीट से आगे चल रहे हैं। उन्हें 33651 वोट मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।
रामपुर सीट पर समाजवादी पार्टी के मोहम्मद आसिम रजा ने लगातार बढ़त बना रखी है। भारत के चुनाव आयोग के अनुसार, रामपुर सीट से समाजवादी पार्टी के मोहम्मद आसिम रजा आगे चल रहे हैं। आसिम रजा को 72079 वोट मिले हैं।
राउंड दो
भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी को 23576 वोट।
सपा प्रत्याशी आसिम राजा को 21257 वोट।
संयुक्त समाजवादी दल प्रत्याशी हरिप्रकाश आर्य को 257 वोट।
निर्दलीय प्रत्याशी इम्तियाज उर रहमान खान को 103 वोट।
निर्दलीय प्रत्याशी कपिल मुनी को 166 वोट।
निर्दलीय प्रत्याशी शिव प्रसाद को 128 वोट।
नोटा को 320 वोट
दूसरे राउंड के बाद परिणाम - कुल मतों की गणना 45807। दूसरे राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी 2419 वोट से सपा प्रत्याशी से आगे चल रहे हैं।
आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ आगे चल रहे हैं। निरहुआ बीएसपी प्रत्याशी गुड्डू जमाली से 220 मतों से आगे हैं। दिनेश लाल यादव निरहुआ को 13,371 मत मिले हैं। बीएसपी प्रत्याशी गुड्डू जमाली को 13,151 वोट प्राप्त हुए हैं। सपा के धर्मेंद्र यादव को 12,090 मत प्राप्त हुए हैं। भाजपा के दिनेश लाल यादव निरहुआ बीएसपी के गुड्डू जमाली से 745 मतों से आगे चल रहे हैं धर्मेंद्र यादव तीसरे नंबर पर हैं।
आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ लगातार आगे चल रहे हैं, दूसरे नंबर पर बसपा के गुड्डू जमाली आ गए हैं। सपा के धर्मेंद्र यादव तीसरे नंबर पर चले गए हैं।
आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ लगातार आगे चल रहे हैं, दूसरे नंबर पर बसपा के गुड्डू जमाली आ गए हैं। सपा के धर्मेंद्र यादव तीसरे नंबर पर चले गए हैं।
आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ आगे चल रहे हैं। निरहुआ सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव से 647 मतों से आगे हैं। दिनेश लाल यादव निरहुआ को 5212 मत मिले हैं। धर्मेंद्र यादव को 4565 वोट प्राप्त हुए हैं। बीएसपी प्रत्याशी गुड्डू जमाली को 2859 मत मिले हैं।
रामपुर सीट पर समाजवादी पार्टी के मोहम्मद आसिम रजा ने लगातार बढ़त बना रखी है। पांचवें राउंड के बाद सपा प्रत्याशी आसिम रजा 6289 वोट से आगे चल रहे हैं।
वहीं, आजमगढ़ में बड़ा उलटफेर हुआ है। आजमगढ़ सीट से भारतीय जनता पार्टी के दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' आगे चल रहे हैं। करीब 5 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।
भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार, रामपुर सीट से समाजवादी पार्टी के मोहम्मद आसिम रजा आगे चल रहे हैं। आसिम रजा को 15595 वोट मिले हैं और घनश्याम सिंह लोधी को 9701 वोट मिले हैं।
रामपुर में लोकसभा उपचुनाव की मतगणना में तीन चरण में सपा प्रत्याशी आसिम रजा 5894 वोट से भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी से आगे चल रहे हैं।
रामपुर में लोकसभा उपचुनाव की मतगणना में पहले राउंड में सपा के आसिम रजा को 4135 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा के घनश्याम लोधी को 3368 मत प्राप्त हुए हैं।
रामपुर में लोकसभा उप चुनाव के परिणामों के लिए मतगणना जारी है। कड़ी सुरक्षा के बीच मंडी समिति में मतगणना जारी है। पहले डाक मतपत्रों की गिनती हो रही है। इस बीच एडीजी बरेली राजकुमार भी मंडी समिति पहुंचे हैं। रामपुर लोकसभा सीट से 2019 में सांसद चुने गए आज़म खां के विधायक चुने जाने के बाद उनके लोकसभा सदस्यता से इस्तीफे देने के कारण रामपुर में उपचुनाव हुए हैं। उप चुनाव में बृहस्पतिवार 23 जून को मतदान हुआ था। जिसमे कुल 41.7 फीसदी मतदान हुआ था।
वहीं, रामपुर में भी समाजवादी पार्टी की साइकिल दौड़ रही है। रामपुर में सपा के प्रत्याशी आसिम रजा करीब 1300 वोटों से आगे चल रहे हैं।
आजमगढ़ लोकसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर आज मतगणना हो रही है। आजमगढ़ में दूसरा राउंड शुरू हो गया है। दूसरे राउंड में भी धर्मेंद्र यादव भारतीय जनता पार्टी के दिनेश लाल यादव से आगे चल रहे हैं। धर्मेंद्र यादव करीब 1200 वोटों से आगे चल रहे हैं।
बताया जा रहा है कि सपा उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव स्ट्रांग रूम के अंदर जा रहे थे, इस पर वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें एंट्री करने से रोक दिया। पुलिसकर्मियों का कहना था कि स्ट्रांग रूम में जाने के लिए जिलाधिकारी से परमिशन लेनी पड़ेगी। इससे धर्मेंद्र यादव खफा हो गए। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि स्ट्रांग रूम में ईवीएम बदलने का खेल किया जा रहा है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव ने आरोप लगाया है कि उन्हें मतगणना स्थल से अंदर जाने पर रोक दिया। इस पर पुलिस अधिकारी और सपा प्रत्याशी के बीच काफी देर तक बहस होती रही। धर्मेंद्र यादव ने प्रशासन पर ईवीएम बदलने के गंभीर आरोप भी लगाए।
आजमगढ़ लोकसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर आज मतगणना हो रही है। सुबह आठ बजे से यहां मतगणना जारी है। सुबह से ही यहां मतगणना को लेकर गहमागहमी हो रही है। वहीं, यहां से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव की प्रशासनिक अधिकारियों से तीखी नोकझोंक भी हुई है।
आजमगढ़ में सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव को स्ट्रांग रूम जाने से रोकने पर उनकी पुलिसकर्मियों से तीखी नोकझोंक हुई। वहीं, पुलिस का कहना है कि मतगणना निष्पक्ष हो रही है।
आजमगढ़ में पहला रुझान आ गया है। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी निरहुआ से आगे चल रहे हैं।
रामपुर लोकसभा की रिक्त सीट पर निर्वाचन के लिए 23 जून को मतदान हुआ था। जिसके बाद कड़े सुरक्षा घेरे में ईवीएम मंडी समिति स्थित स्ट्रांग रूम में जमा करा दी गईं थीं। हर विधानसभा क्षेत्र में मतगणना के लिए 16-16 टेबल लगाई गई हैं। जिसमें 14-14 टेबलों पर ईवीएम की मतगणना होगी।
रामपुर और आजमगढ़ में लोकसभा उपचुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। आजमगढ़ में भाजपा के निरहुआ और सपा के धर्मंद्र यादव व बसपा के गुड्डू जमाली मैदान में है। वहीं, रामपुर में सपा के आसिम रजा और भाजपा के घनश्याम लोधी की बीच टक्कर है। रामपुर में सबसे पहले पोस्टल बैलट की गिनती हो रही है।
रामपुर में लोकसभा उपचुनाव संपन्न होने के बाद प्रशासनिक अमले ने मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली हैं। रविवार को मंडी समिति में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। इसके तहत विधानसभावार 16-16 टेबल लगाई गई हैं। 33 राउंड में मतगणना पूरी होगी। जिसके बाद चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। इस दौरान मंडी समिति में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे।
एडीएम प्रशासन और उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि लोकसभा उपचुनाव की पूरी मतगणना सुबह आठ बजे से 14 टेबल पर चक्रवार होगी। करीब 32 से 35 राउंड तक मतगणना चलेगी। अनुमान है कि दोपहर दो बजे तक मतगणना का परिणाम आ जाएगा।
लोकसभा उपचुनाव के लिए मतदान 23 जून को हुआ था, जिसमें लोकसभा क्षेत्र के नौ लाख आठ हजार 623 मतदाताओं ने मतदान में हिस्सा लिया। इसमें चार लाख 66 हजार 23 पुरुष मतदाता और चार लाख 42 हजार 600 महिला मतदाता रहीं। मतदान के बाद सभी ईवीएम को एफसीआई गोदाम बेलइसा में कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। मतगणना के लिए जिला प्रशासन ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शनिवार को डीएम और एसपी ने मतगणना स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
सदर लोकसभा क्षेत्र को आज अपना नया सांसद मिल जाएगा। हालांकि चुनाव में 13 प्रत्याशी खड़े हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला भाजपा के दिनेश लाल निरहुआ, सपा के धर्मेद्र यादव और बसपा के शाह आलम गुड्डू जमाली के बीच रहा है।
उत्तर प्रदेश की रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना आज होगी। इन सीटों पर 23 जून को मतदान हुआ था। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलट की गणना होगी और इसके बाद ईवीएम खोली जाएंगी।