फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 11 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

UP Breaking News Today Live - Read Uttar Pradesh latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन.
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:25 PM, 11-Nov-2025

Ujjain News: 41 साल पहले पाकिस्तान से शादी करके आई रुखसाना को अब तक नहीं मिली नागरिकता, प्रशासन से लगाई गुहार

शादी करके भारत आई पाकिस्तानी नागरिक रुखसाना को 41 साल बाद भी भारतीय नागरिकता नहीं मिल पाई है।
  और पढ़ें

11:05 PM, 11-Nov-2025

दिल्ली ब्लास्ट: मेरठ के मोहसिन की मौत, मां बोली- मेरे लाल की क्या गलती, इंसानियत के दुश्मनों ने तबाह कर दिया

Meerut News: दिल्ली में लालकिले के पास हुए ब्लास्ट में मेरठ के ढबाईनगर निवासी मोहसिन की मौत हो गई। पिछले दो साल वह दिल्ली में रह रहा था। उसका शव मेरठ पहुंचा तो परिजन बिलख पड़े।  और पढ़ें

10:57 PM, 11-Nov-2025

लखनऊ: जिला जेल में हैं 18 से ज्यादा आतंकी, दिल्ली ब्लास्ट के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा; बाहरियों पर विशेष नजर

Lucknow Jail: लखनऊ जिला जेल की हाई सिक्योरिटी सेल में 18 से ज्यादा आतंकी बंद हैं। दिल्ली ब्लास्ट के बाद बाहर से मिलने आने वालों की जांच सघन कर दी गई है।  और पढ़ें

विज्ञापन
10:56 PM, 11-Nov-2025

Chhatarpur News: नाबालिग की तलाश में दंडवत करते हुए एसपी ऑफिस पहुंची मां, पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप

ननिहाल से नाबालिग को ले भागे आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पीड़िता मां ने दंडवत एसपी ऑफिस पहुंचकर गुहार लगाई है। और पढ़ें

10:54 PM, 11-Nov-2025

Amroha: शवों के उड़े चीथड़े, क्षत-विक्षत देख चीख पड़े परिजन, लोकेश और अशोक की कपड़ों से हुई पहचान

Amroha: शवों के उड़े चीथड़े, क्षत-विक्षत देख चीख पड़े परिजन, लोकेश और अशोक की कपड़ों से हुई पहचान और पढ़ें

विज्ञापन
10:46 PM, 11-Nov-2025

यूपी में एसआईआर: 60 फीसदी मतदाताओं को बांटे गए गणना फॉर्म, अखिलेश बोले- सपा वोटरों को काटने की साजिश

SIR in UP:यूपी में एसआईआर की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। अब तक 60 प्रतिशत मतदाताओं  को गणना फॉर्म बांटे जा चुके हैं।  और पढ़ें

10:28 PM, 11-Nov-2025

Himachal News: पीजी कर रहे आयुष डॉक्टरों को अब मिलेगा पूरा वेतन, सीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में फैसला

मंगलवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई आयुष विभाग की समीक्षा बैठक में फैसला लिया गया कि आयुष डॉक्टरों को स्नातकोत्तर (पीजी) करने के दौरान अब पूरा वेतन दिया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

10:21 PM, 11-Nov-2025

Omkareshwar News: दिल्ली ब्लास्ट के बाद ओंकारेश्वर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, मंदिर से घाटों तक बढ़ाई निगरानी

ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग परिसर में सुरक्षा व्यवस्था की विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में यह सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
  और पढ़ें

10:14 PM, 11-Nov-2025

Kanpur: जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज पहुंची ATS, डॉ. शाहीन के नियुक्ति पत्र और अभिलेख खंगाले

Kanpur: जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज पहुंची ATS, डॉ. शाहीन के नियुक्ति पत्र और अभिलेख खंगाले और पढ़ें

10:03 PM, 11-Nov-2025

Sports News: बरेली में राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आगाज, पहले दिन यूपी की टीमों ने जीत से की शुरुआत

बरेली में स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से 69वीं राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का मंगलवार को आगाज हो गया। राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने किया। पहले दिन यूपी की टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया।  और पढ़ें

09:55 PM, 11-Nov-2025

Lucknow: डॉ. परवेज अहमद अंसारी के घर छापेमारी, ATS, जम्मू कश्मीर पुलिस का सर्च ऑपरेशन

Lucknow: डॉ. परवेज अहमद अंसारी के घर छापेमारी, ATS, जम्मू कश्मीर पुलिस का सर्च ऑपरेशन और पढ़ें

09:51 PM, 11-Nov-2025

Ashoknagar News: अस्पताल में अश्लील हरकत करने वालों की हुई गिरफ्तारी, पुलिस ने सीन रिक्रिएट कराया

जिला अस्पताल परिसर में अश्लील हरकत का वीडियो वायरल होने के बाद अशोकनगर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर दोनों को अस्पताल ले जाकर सीन रिक्रिएट कराया।
  और पढ़ें

09:44 PM, 11-Nov-2025

UP: रिश्वत लेने के आरोप में बीएसए गोंडा निलंबित, फर्नीचर आपूर्तिकर्ता से मांगे सवा 2 करोड़; ले लिया था एडवांस

Gonda BSA suspended: यूपी के गोंडा जिले के बीएसए को निलंबित कर दिया गया। उन पर दो करोड़ रिश्वत मांगने और 30 लाख एडवांस लेने का आरोप है। और पढ़ें

09:40 PM, 11-Nov-2025

MP News: MP को चार बिजनेस रिफॉर्म क्षेत्रों “टॉप एचीवर्स स्टेट” का सम्मान मिला, उद्योग विकास में बना अग्रणी

मध्यप्रदेश को उद्योग प्रोत्साहन और निवेश सुधारों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि मिली है। नई दिल्ली में आयोजित उद्योग समागम में राज्य को “टॉप एचीवर्स स्टेट” के रूप में सम्मानित किया गया।
  और पढ़ें

09:27 PM, 11-Nov-2025

Banda: हाथों में मेहंदी और चेहरे पर फेसपैक लगा युवती ने फंदा लगाकर दी जान

Banda News: युवती ने मौत को गले लगा लिया। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के छाबी तालाब मोहल्ले की है।  और पढ़ें

09:26 PM, 11-Nov-2025

Khandwa News: आवारा कुत्ते ने गांव में मचाया आतंक, 9 लोगों को घायल किया, महिलाओं और बच्ची पर भी किया हमला

मालगांव में एक आवारा कुत्ते ने अचानक से एक महिला और उसकी बच्ची पर हमला कर दिया। इसके बाद उसने और लोगों को भी अपना शिकार बनाया। और पढ़ें

09:23 PM, 11-Nov-2025

MP News: CM ने एम्स में दूसरे सफल हृदय प्रत्यारोपण पर दी बधाई, अंगदान करने वाले परिवारों को मिलेगा सम्मान

एम्स भोपाल में दूसरे सफल हृदय प्रत्यारोपण पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चिकित्सा टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह प्रदेश की मजबूत स्वास्थ्य सेवाओं का प्रमाण है। उन्होंने साथ ही घोषणा की कि देहदान करने वाले परिवारों को राज्य सरकार सम्मान और मरणोपरांत गार्ड ऑफ ऑनर दे रही है। और पढ़ें

09:16 PM, 11-Nov-2025

दिल्ली धमाके: सहारनपुर से लेकर नेपाल सीमा तक सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी, कई जिलों में चल रही है छानबीन

High alert in UP: दिल्ली में हुए धमाके के बाद प्रदेश में सहारनपुर से लेकर नेपाल सीमा के जिलों तक पुलिस की सक्रियता बढ़ गई है। गृह मंत्रालय ने भी अलर्ट जारी किया है।  और पढ़ें

09:14 PM, 11-Nov-2025

हिमाचल: भारतीय सेना सीमावर्ती क्षेत्रों में 20 स्थानों पर लगाएगी विंड टरबाइन प्रोजेक्ट, CM ने दिया ये आश्वासन

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित बैठक में सेना की केंद्रीय कमान के वरिष्ठ अधिकारियों ने जानकारी साझा की कि भारतीय सेना सीमावर्ती क्षेत्रों में बीस स्थानों पर विंड टरबाइन परियोजनाएं स्थापित करने पर विचार कर रही है, इसके लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कर ली गई है।  और पढ़ें

09:13 PM, 11-Nov-2025

Bhopal News: जीतू पटवारी बोले CM ने सचिवों और रोजगार सहायकों का किया अपमान, माफी नहीं मांगी तो करेंगे प्रदर्शन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री सचिवों और रोजगार सहायकों पर की गई टिप्पणी के लिए माफी मांगें, वरना कांग्रेस सड़क पर उतरेगी। दिल्ली ब्लास्ट से  केरवा डैम विवाद और संगठन विस्तार तक कई मुद्दों पर सरकार पर सीधा हमला बोला है।  और पढ़ें

09:10 PM, 11-Nov-2025

Meerut: हार गई मां की ममता, मोहसिन के शव को साथ ले गई पत्नी...दिल्ली ब्लास्ट में गई थी जान

Meerut: हार गई मां की ममता, मोहसिन के शव को साथ ले गई पत्नी...दिल्ली ब्लास्ट में गई थी जान और पढ़ें

09:01 PM, 11-Nov-2025

UP : बिजली बिल राहत योजना...तीन मौके देगी सरकार; फिर भी बिल जमा नहीं किया तो होंगे डिफाल्टर, जानें नियम

नए नियम के अनुसार, एक माह जमा न करने पर 50, दो माह पर 150 और तीन माह पर 300 डिफाल्टर धनराशि लगाया जाएगा। तीन बार के बाद भी जमा नहीं करता है तो पूरी तरह से डिफाल्टर मान लिया जाएगा। और पढ़ें

08:55 PM, 11-Nov-2025

MP News: बाबा बागेश्वर ने दिल्ली हादसे की निंदा की, बोले- जब तक तन में प्राण हैं, धर्म की रक्षा करते रहेंगे

देशभर में सनातन एकता का संदेश लेकर निकले बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने दिल्ली हादसे की निंदा करते हुए कहा कि सनातनियों को कोई नहीं रोक सकता। और पढ़ें

08:53 PM, 11-Nov-2025

Indore: जिम ट्रेनर को लव जिहाद की आशंका में पकड़ा, कार में साथ थी युवती

 पदाधिकारियों ने पुलिस को बताया कि शदाब मंसूरी जिम में ट्रेनर है। वह जिम में हिन्दू युवतियों को अपना शिकार बनाता था। हाल ही में उसने एक युवती से दोस्ती बढ़ाई थी। शादाब उस युवती को रात के समय घुमाने ले जाता था। इसकी शिकायत  पदाधिकारियों को मिली थी। और पढ़ें

08:47 PM, 11-Nov-2025

सरपंच महासम्मेलन:सीएम बोले- सरपंचों को 25 लाख तक के काम के अधिकार, 2026 कृषि वर्ष घोषित होगा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सरपंच महासम्मेलन में पंचायतों को को कई सौगात दी। सीएम ने गांव-गांव तक विकास का भरोसा जताया। उन्होंने प्रत्येक पंचायत के लिए 50-50 हजार रुपए की राशि देने की घोषणा भी की।  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पंचायतों में सरपंचों को 25 लाख तक के कार्य करने का अधिकार दिया जा रहा है।
  और पढ़ें

08:37 PM, 11-Nov-2025

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा, सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश

दिल्ली में हुए विस्फोट के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने सभी जिलों के अधिकारियों को सतर्क रहने, सार्वजनिक स्थानों पर चौकसी बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

 

और पढ़ें

08:28 PM, 11-Nov-2025

यूपी: कानपुर, इटावा सहित प्रदेश के कई शहरों में रात में चल रही है शीतलहर, नौ डिग्री के साथ यह शहर सबसे ठंडा

Winter in UP: यूपी में नवंबर के महीने में ही आंशिक शीतलहर चल रही है। नौ डिग्री तापमान के साथ कानपुर प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंडा जिला रहा।  और पढ़ें

08:20 PM, 11-Nov-2025

HPU Shimla News: एचपीयू हॉस्टल में प्रथम वर्ष की छात्रा से रैगिंग, फाइनल ईयर की छात्रा पर आरोप; जांच शुरू

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में रैगिंग का मामला सामने आया है। मामला महिला छात्रावास चंद्रभागा से जुड़ा हुआ है। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

08:08 PM, 11-Nov-2025

रामपुर सीआरपीएफ कैंप हमला: बीस हजार रुपये जुर्माना जमा कर मोहम्मद शरीफ भी रिहा, बरेली सेंट्रल जेल में था बंद

रामपुर के सीआरपीएफ कैंप पर हमले के मामले में दोषी मोहम्मद शरीफ को सात साल कैद की सजा हुई थी। वह अपनी सजा पूरी कर चुका था, लेकिन जुर्माना राशि जमा न करने पर उसकी रिहाई रुकी हुई थी।  और पढ़ें

07:59 PM, 11-Nov-2025

Himachal News: हिमुडा में तीन साल से डटे इंजीनियरों के तबादले, बड़ा फेरबदल कर एई और एसडीओ किए इधर-उधर

हिमाचल प्रदेश शहरी विकास प्राधिकरण (हिमुडा) में बड़ा फेरबदल हुआ है। इसके अलावा हिमुडा ने एसडीओ के भी तबादले भी किए हैं। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

07:55 PM, 11-Nov-2025

Pilibht News: विहिप के संगठन मंत्री प्रिंस गौड़ को न्यायालय से मिली जमानत, इस मामले में दर्ज हुआ था मुकदमा

विहिप के संगठन मंत्री प्रिंस गौड़ के खिलाफ एडीएम वित्त एवं राजस्व ऋतु पूनिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने प्रिंस गौड़ को गिरफ्तार किया। कोर्ट से उन्हें जेल भेजा गया था। कुछ घंटों के बाद तबीयत बिगड़ने के बाद उनको जेल से जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया था। और पढ़ें

07:46 PM, 11-Nov-2025

Harda News: सिंचाई विभाग की लापरवाही से नहरें ओवरफ्लो, खेत बने तालाब, किसानों ने की मुआवजे की मांग

सिंचाई विभाग की लापरवाही से ओवरफ्लो के कारण नहरों का पानी खेतों में भर जाने से सारी फसल खराब हो गई है। किसानों ने अब प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। और पढ़ें

07:28 PM, 11-Nov-2025

Sidhi News: कमरे में भड़की आग ने छीनी मासूमों की मुस्कान, तीन बच्चे झुलसे, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

खेलते-खेलते कच्चे कमरे के अंदर गए मासूमों ने दरवाजे को अंदर से बंद कर लिया। कुछ देर बाद अचानक कमरे से धुएं के गुबार और आग की लपटें उठने लगीं, जिसमें तीनों मासूम गंभीर रूप से झुलस गए। और पढ़ें

07:26 PM, 11-Nov-2025

Solan News: परवाणू-शिमला फोरलेन पर सनवारा टोल प्लाजा में 51 दिन बाद फिर से टोल वसूली शुरू, HC ने दिए आदेश

Sanwara Toll Plaza: परवाणू-शिमला फोरलेन पर सनवारा टोल प्लाजा में फिर से टोल वसूली शुरू हो गई है। एनएचएआई की दलीलें सुनने के बाद उच्च न्यायालय ने 11 नवंबर रात 12 बजे से टोल वसूली बहाल करने के आदेश दिए। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

07:25 PM, 11-Nov-2025

Indore: राजा रघुवंशी का भाई विपिन शिलांग हाईकोर्ट में पेश,चार्जशीट की काॅपी मांगी

विपिन ने कोर्ट को बताया कि 11 मई को दोनों की सगाई हुई थी। शिलांग में दोनों के लापता होने के बाद विपिन ने शिलांग थाने में दोनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 2 जून को राजा का शव खाई में बरामद हुआ था, लेकिन सोनम नहीं मिली थी।  और पढ़ें

07:14 PM, 11-Nov-2025

Kanpur: दिल्ली बम विस्फोट के बाद सेंट्रल पर अग्रिम निर्देश तक अलर्ट, 24 घंटे होगी ट्रैक की पेट्रोलिंग

Kanpur News: कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर बम निरोधक दस्ते और खोजी कुत्ते के साथ चेकिंग की गई।
  और पढ़ें

07:09 PM, 11-Nov-2025

लोकेश-अशोक की आखिरी मुलाकात: परिजनों की चीखों से हर आंख नम, कांपते हाथों से दी मुखाग्नि, धमाके में गई जान

दिल्ली कार धमाके में हसनपुर के खाद व्यापारी लोकेश अग्रवाल (52) और मंगरौला निवासी डीटीसी कंडक्टर अशोक कुमार (34) की मौत हो गई। दोनों दोस्त लालकिला मेट्रो स्टेशन के पास धमाके की चपेट में आ गए। मंगलवार को दोनों के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।  और पढ़ें

07:04 PM, 11-Nov-2025

Delhi Car Blast: 'चुनाव से पहले ही क्यों होते हैं धमाके; देश में मुसीबत के समय विदेश दौरे पर होते हैं मोदी'

Delhi Blast: दिल्ली में हुए बम धमाके पर हिमाचल प्रदेश सरकार में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि ऐसी घटना चुनाव से पहले ही क्यों होती है? इस पर प्रश्नचिह्न है। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

07:01 PM, 11-Nov-2025

Indore News: स्कूल-अस्पताल में दिखे आवारा श्वान तो नपेंगे अधिकारी, आज कई क्षेत्रों से श्वान पकड़े

Indore News: इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने आवारा श्वानों पर नियंत्रण के लिए सुप्रीम कोर्ट के दिशानिर्देशों के तहत सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बैठक में सड़क मरम्मत एक सप्ताह में पूरा करने के निर्देश भी दिए गए। और पढ़ें

06:58 PM, 11-Nov-2025

Ratlam News: शेयर मार्केट में नुकसान के बाद बेटे ने घर से उड़ाए 18 लाख के जेवर, कर्ज चुकाने के लिए की थी चोरी

शेयर मार्केट में नुकसान और बढ़ते कर्ज के दबाव में आकर व्यापारी के बेटे ने अपने ही घर में चोरी की। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया है। और पढ़ें

06:44 PM, 11-Nov-2025

Shimla News: शिमला में चलती बस में युवती से छेड़छाड़, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस; खंगाले जा रहे हैं सीसीटीवी

Shimla Private Bus Girl Harassment: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक निजी बस में सफर कर रही युवती के साथ छेडछाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 के तहत केस दर्जकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। और पढ़ें

06:34 PM, 11-Nov-2025

Delhi Blast: शवों के उड़े थे चीथड़े, क्षत-विक्षत देख चीख पड़े परिजन, लोकेश और अशोक की कपड़ों से हुई पहचान

दिल्ली धमाके में मारे गए हसनपुर के लोकेश अग्रवाल और मंगरौला के अशोक कुमार के शव मंगलवार सुबह घर पहुंचे तो परिवार में कोहराम मच गया। धमाका इतना भीषण था कि दोनों के शव क्षत-विक्षत हो गए थे। उनकी पहचान कपड़ों से की गई। चेहरों के झुलस जाने के कारण उन्हें पहचानना मुश्किल था। और पढ़ें

06:29 PM, 11-Nov-2025

बरेली बवाल: मौलाना तौकीर की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ाई गई, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये कोर्ट में हुई पेशी

बरेली बवाल के मामले में मुख्य आरोपी मौलाना तौकीर रजा की न्यायिक हिरासत 14 दिन और बढ़ा दी गई है। अब कोर्ट में 26 नवंबर को उसकी पेशी होगी। और पढ़ें

06:26 PM, 11-Nov-2025

Sports: बरेली में राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आगाज, स्कूली बच्चों ने पेश किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

बरेली में स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से 69वीं राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का मंगलवार को आगाज हो गया। और पढ़ें

06:20 PM, 11-Nov-2025

UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 11 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

परिजनों ने बताया कि रेखा का किसी बात पर सास, चचिया सास और चचिया ससुर से विवाद हो गया। उन्होंने कमरे में घुसकर अंदर से कुंदी लगा ली और गले में अंगोछे का फंदा बनाकर पंखे से लटक गईं। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें