फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 2 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

UP Breaking News Today Live - Read Uttar Pradesh latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन.
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:15 PM, 02-Nov-2025

MP News: एमपी से 11 बाघों को स्थानांतरित करने से पहले राजस्थान, ओडिशा और छत्तीसगढ़ भेजी जाएगी टीम

मध्य प्रदेश वन विभाग अब राजस्थान, ओडिशा और छत्तीसगढ़ को बाघ भेजने से पहले ग्राउंड लेवल सर्वे करेगा, ताकि ट्रांसलोकेशन की पूरी प्रक्रिया सुरक्षित और सफल हो सके। विभाग ने बताया कि 11 बाघों के स्थानांतरण से पहले टीमें तीनों राज्यों में पर्यावरणीय व सुरक्षा तैयारियों की जांच करेंगी।

 

और पढ़ें

11:12 PM, 02-Nov-2025

MP News: लापता नाबालिग पर भड़का समाज, भैरूंदा में सात घंटे थमा ट्रैफिक;रात में शिवराज के हस्तक्षेप से खुला जाम

यदुवंशी समाज के जिलाध्यक्ष रामकृष्ण यादव ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए कि लड़की 24 अक्टूबर को लापता हुई, पर पुलिस ने 25 अक्टूबर को देरी से मामला दर्ज किया। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी न तो आरोपी की गिरफ्तारी हुई और न ही लड़की का कोई सुराग मिला। समाज के लोगों का कहना था कि पुलिस की लापरवाही ने परिवार की पीड़ा बढ़ा दी है। और पढ़ें

11:03 PM, 02-Nov-2025

MP News: हजारों विद्युत संविदा कर्मियों ने भोपाल में किया प्रदर्शन, नियमितीकरण और संविलयन की उठाई मांग

मध्य प्रदेश के 55 जिलों से आए हजारों विद्युत संविदा कर्मियों ने भोपाल में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से नियमितीकरण और संविलयन की मांग की। यूनाइटेड फोरम ने कहा कि संविदा कर्मियों की भर्ती पूरी वैधानिक प्रक्रिया से हुई है, उन्हें न्याय मिलना चाहिए।

 

और पढ़ें

विज्ञापन
11:01 PM, 02-Nov-2025

MP News: सड़क नहीं बनी तो अब आस्था के भरोसे सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, एनएच-39 पर किया बाधा-निवारण हवन

सीधी-सिंगरौली राष्ट्रीय राजमार्ग NH-39 के निर्माण में लगातार आ रही रुकावटों के बीच सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने मुख्य सड़क पर ही हवन कर बाधा निवारण का संकल्प लिया। उनके साथ राज्य मंत्री राधा सिंह सहित भाजपा के अन्य नेता भी मौजूद रहे। आज और पढ़ें

10:56 PM, 02-Nov-2025

विक्रमादित्य का युग मंच पर जीवंत हो उठा: CM बोले- उनकी सुशासन और जनकल्याण की नीति आज भी प्रासंगिक

मध्य प्रदेश के 70वें स्थापना दिवस समारोह ‘अभ्युदय मध्यप्रदेश’ के दूसरे दिन भोपाल का लाल परेड ग्राउंड सम्राट विक्रमादित्य की गौरवगाथा, लोकनृत्यों और सांस्कृतिक रंगों से जगमगा उठा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसे विरासत और विकास का संगम बताया।

 

और पढ़ें

विज्ञापन
10:51 PM, 02-Nov-2025

Ujjain News: जानिए कौन है उज्जैन की अभिजीता सिंह राठौर, जिसने अंगदान कर आठ लोगों को दिया नया जीवन

चिकित्सको के मुताबिक राठौर परिवार की बहू का इंफेक्शन तो खत्म हो गया था, लेकिन ब्रेन हेमरेज के बाद उन्हें ब्रेन डेथ घोषित कर दिया गया। चिकित्सा पैनल के अनुसार अभिजीता के बाकी अंग स्वस्थ थे। जिन्हें दान देकर जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती थी। चिकित्सक टीम ने अंग दान देने का प्रस्ताव जब परिवार को दिया तो सभी ने सहर्ष स्वीकार कर अंग दान देने की सहमति दे दी। और पढ़ें

10:44 PM, 02-Nov-2025

Bahraich: वन विभाग के सर्च ऑपरेशन में मारा गया भेड़िया, 2 वर्ष की बच्ची का किया था शिकार

Bahraich: वन विभाग के सर्च ऑपरेशन में मारा गया भेड़िया, 2 वर्ष की बच्ची का किया था शिकार और पढ़ें

09:48 PM, 02-Nov-2025

Damoh News: पुरानी रंजिश में युवक के हाथ-पैर तोड़कर कुएं में फेंका, लोगों ने कुएं से बाहर निकालकर बचाई जान

दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र के रोसरा गांव में पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने युवक भूपत सिंह पर लाठी-डंडों से हमला कर उसे कुएं में फेंक दिया। ग्रामीणों ने उसे बचाकर अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  और पढ़ें

09:47 PM, 02-Nov-2025

'ले आखिरी बार बात कर ले': थार खरीदने गए हाथरस के विधि छात्र की गोवा में हत्या, तीन दबोचे, लालच दे ऐसे ली जान

हाथरस का कपिल घर से थार लेने जाने के लिए गोवा जाने की बात कहकर निकला था। थार खरीद भी ली। कपिल का वहां से फोन आया तो वह घबराया हुआ था और रोते हुए बचाने की गुहार लगा रहा था, कुछ लोग उसे पीट रहे थे। एक व्यक्ति को यह कहते भी सुना कि ले आखिरी बार बात कर ले। इसके बाद फोन बंद हो गया। और पढ़ें

09:45 PM, 02-Nov-2025

Indore News: 32 थानों में लगीं 64 शिकायत पेटियां, इंदौर में ड्रग्स माफिया की कमर तोड़ने का यह है नया प्लान

Indore News: इंदौर पुलिस ने नशे के खिलाफ नई रणनीति अपनाते हुए 32 थाना क्षेत्रों में 64 'ड्रग्स शिकायत पेटियां' लगाई हैं। शिकायतकर्ता की पहचान गुप्त रखने के लिए इन्हें CCTV कैमरों की पहुंच से दूर रखा गया है। और पढ़ें

09:42 PM, 02-Nov-2025

Satna News: कोठी में आदतन अपराधियों ने किराना स्टोर में पेट्रोल डालकर लगाई आग, दुकानदार गंभीर रूप से झुलसा

कोठी में आदतन अपराधियों ने किराना स्टोर में पेट्रोल डालकर लगाई आग, दुकानदार गंभीर रूप से झुलसा,लाइव वीडियो आया सामने और पढ़ें

09:31 PM, 02-Nov-2025

बिहार चुनाव: इस बार सधे अंदाज से बसपा मजबूत कर रही है अपनी जमीन, आकाश आनंद ने दिखाई परिपक्वता

Bihar Assembly Elections: बिहार चुनाव में इस बार पार्टी अलग अंदाज में अपनी जमीन तलाशने में जुटी है। बसपा के पास इन चुनावों में इस बार खोने के लिए कुछ भी नहीं है।  और पढ़ें

09:23 PM, 02-Nov-2025

UP में आज क्या-क्या हुआ? जानें UP की बड़ी खबरें | 02 Nov 2025 | UP Ki Baat | UP News | Live News

UP में आज क्या-क्या हुआ? जानें UP की बड़ी खबरें | 02 Nov 2025 | UP Ki Baat | UP News | Live News और पढ़ें

09:08 PM, 02-Nov-2025

Prayagraj: नैनी जेल में बंदी की मौत, पत्नी बोली- मिलाई में पति ने कहा था, ये लोग मुझे मार देंगे

Prayagraj: नैनी जेल में बंदी की मौत, पत्नी बोली- मिलाई में पति ने कहा था, ये लोग मुझे मार देंगे और पढ़ें

09:06 PM, 02-Nov-2025

UP: दुग्ध वाहन से कुचल कर बालक की मौत, गुस्साए परिजनों ने जाम लगाकर किया हंगामा

दुग्ध वाहन से कुचलकर बालक की जान चली गई। हादसा दुकान से टॉफी लेकर घर लौटने के दौरान हुआ। गुस्साए परिजनों ने जाम लगाकर हंगामा किया। और पढ़ें

09:05 PM, 02-Nov-2025

MP News: महाराष्ट्र पुलिस ने मस्जिद के इमाम से जब्त किए लाखों के नकली नोट, मौलाना के घर से भी मिला जखीरा

खंडवा जिले के ग्राम मछौड़ी रैय्यत की मस्जिद के एक इमाम को नकली नोट के मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने महाराष्ट्र के मालेगांव से गिरफ्तार किया है । इमाम के साथ ही एक अन्य युवक को भी इसी मामले में पुलिस ने अरेस्ट किया है । और पढ़ें

09:03 PM, 02-Nov-2025

Indore News: इंदौर मेें निकlला नगर कीर्तन, जुटे सिख समाज के लोग, जुलूस रोककर एम्बुलेंस को दिया रास्ता

नगर कीर्तन की शुरुआत गुरुद्वारा इमली साहिब से हुई। राजवाड़ा, शास्त्री ब्रिज, रीगल तिराहा, आर.एन.टी.मार्ग, पटेल ब्रिज, जवाहर मार्ग रोड से होकर वापस गुरुद्वारा इमली साहिब पर समाप्त हुआ। नगर कीर्तन में शहर के सभी गुरुद्वारों के जत्थे शामिल हुए।  और पढ़ें

08:57 PM, 02-Nov-2025

MP News: पचमढ़ी में कांग्रेस जिला अध्यक्षों की पाठशाला शुरू, पटवारी बोले-संगठन को नई ऊर्जा देने का समय

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने पचमढ़ी में जिला अध्यक्षों के लिए 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू किया है। सचिन राव ने शिविर का शुभारंभ किया, जबकि जीतू पटवारी ने संगठन को मजबूत करने और युवाओं को नशे से बचाने का संकल्प दोहराया। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे भी प्रशिक्षण सत्र में शामिल होंगे।
  और पढ़ें

08:27 PM, 02-Nov-2025

Ujjain News: हरिहर भेट की सवारी; बाबा महाकाल सौंपेंगे गोपाल को सृष्टि का भार, कल रात 11 बजे निकलेगी भव्य सवारी

चातुर्मास के दौरान भगवान विष्णु विश्राम करने के लिए पाताल लोक में चले जाते हैं। इस दौरान सृष्टि के संचालन के जिम्मेदारी भगवान महाकाल की होती है। चातुर्मास समाप्त होने के बाद जब श्री हरि जागते हैं, तब बाबा महाकाल से सृष्टि का संचालन वापस सौंप देते हैं।  और पढ़ें

08:27 PM, 02-Nov-2025

Lucknow: महिला कर्मी ने चुराए 2.80 करोड़ के सोने के जेवर, सीसीटीवी फुटेज से खुलासा, अब पति-पत्नी दे रहे धमकी

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई तो पता चला कि महिला ने ढाई किलो सोने के जेवर चुरा लिए। इनकी कीमत 2.80 करोड़ है। अब जब वापस करने के लिए कहा जा रहा है तो पति-पत्नी धमकी दे रहे हैं। और पढ़ें

08:19 PM, 02-Nov-2025

यूपी: करणी सेना प्रदेश में होगी सक्रिय, 2027 के चुनावों में 100 प्रत्याशी उतारने का एलान; सीएम पर की टिप्पणी

Karni Sena: करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू ने कहा कि करणी सेना 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की 100 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। और पढ़ें

08:12 PM, 02-Nov-2025

UP: देव दीपावली पर चमकेगी काशी की अद्भुत कहानी, शंखनाद और डमरू की गूंज के साथ होगी आयोजन की शुरुआत

काशी में देव दीपावली का शुभारंभ शंखनाद और डमरू की गूंज के साथ होगा। वहीं, काशी-कथा 3-डी शो में  शिव-भक्ति, संत परंपरा और आधुनिक काशी की यात्रा दिखेगी। और पढ़ें

08:11 PM, 02-Nov-2025

यूपी: पंचायत चुनाव के पहले एमएलसी चुनावों पर फोकस करेगी भाजपा, प्रबंधन के जरिए सभी सीटें जीतने का रखा लक्ष्य

UP MLC Elections: यूपी में भाजपा पंचायत चुनावों के पहले एमएलसी के चुनावों पर फोकस करेगी। पार्टी प्रबंधन के जरिए इन सीटों को जीतने का प्रयास करेगी।  और पढ़ें

08:05 PM, 02-Nov-2025

UP: शिक्षामित्रों का न बढ़ा मानदेय, न मिला तबादला, बेसिक शिक्षा विभाग जारी कर रहा आदेश पर आदेश

पांच सितंबर को मुख्यमंत्री द्वारा शिक्षामित्रों के मानदेय वृद्धि व कैशलेस योजना में शामिल किए जाने की घोषणा की गई। किंतु लगभग दो महीना बाद भी अभी तक इस संबंध में कोई आदेश नहीं जारी हुआ है। उल्टे मानदेय बढ़ाने के लिए बनाई समिति ने हाथ खड़े कर दिए हैं। और पढ़ें

07:48 PM, 02-Nov-2025

MP News: 14 लाख की इनामी महिला नक्सली ने किया आत्मसमर्पण, बालाघाट में पहली बार महिला नक्सली मुख्यधारा में लौटी

बालाघाट जिले में पहली बार महिला नक्सली सुनीता (23) ने हथियार डाल दिए। वह माओवादी नेता रामदेर की हथियारबंद गार्ड थी और 2022 में संगठन से जुड़ी थी। सुनीता ने हॉकफोर्स कैंप चौरिया में इंसास राइफल और वर्दी के साथ आत्मसमर्पण किया। कई अन्य नक्सली भी आत्मसमर्पण की तैयारी में हैं।  और पढ़ें

07:35 PM, 02-Nov-2025

Indore News: शादी में 'ठांय-ठांय' करना BJP नेता को पड़ा महंगा, पुलिस ने दर्ज की FIR

Indore News: इंदौर के खजराना में एक शादी की बारात के दौरान बीजेपी नेता पृथ्वी सिंह द्वारा हर्ष फायर करने का वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपी नेता के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।
  और पढ़ें

07:35 PM, 02-Nov-2025

Khargone News: चार करोड़ में बना अनूठा मंदिर; खाटू श्याम-सांवलिया सेठ और सालासर बालाजी के एक साथ दर्शन

करीब 4 करोड़ की लागत से निर्मित यह भव्य धाम अब खाटू श्याम बाबा, सांवलिया सेठ और सालासर बालाजी महाराज तीनों दिव्य स्वरूपों का एक साथ दर्शन कराने वाला प्रदेश का पहला मंदिर बन गया है। और पढ़ें

07:25 PM, 02-Nov-2025

यूपी: चक्रवात की वजह से प्रदेश में समय से पहले पड़ना शुरू हो जाएगा कोहरा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Weather in UP: मोंथा चक्रवात के हटने के बाद अब प्रदेश में कोहरा का असर शुरू होगा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले समय में तापमान में गिरावट आएगी।  और पढ़ें

07:23 PM, 02-Nov-2025

MP News: दामाद ने बेटी को डाक से भेजा तीन तलाक का नोटिस, सदमे में पिता की मौत

राजगढ़ जिले के भोजपुर में बेटी को पति द्वारा डाक से तलाक का नोटिस भेजे जाने के सदमे में पिता सलीम खान की मौत हो गई। बेटी शाइन मंसूरी के मुताबिक पिता तलाक की खबर से गहरे तनाव में थे। पुलिस ने पति सद्धाम मंसूरी पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया है। और पढ़ें

07:11 PM, 02-Nov-2025

Gwalior News: मैनेजर ने महिला को कपड़े देने के लिए बुलाया और कर दिया दुष्कर्म, जान से मारने की दी धमकी

ग्वालियर में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले महिला को मदद के नाम पर घर बुलाया और ज्यादती की। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।  और पढ़ें

07:08 PM, 02-Nov-2025

MP News: सतना में थप्पड़ विवाद, पटवारी बोले-FIR नहीं हुई तो 50 हजार लोगों संग आऊंगा, CSP ने कहा-स्वागत है आपका

सतना में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम के दौरान हुए थप्पड़ विवाद ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है। पीसीसी चीफ और सीएसपी के बीच हुई फोन बातचीत का वीडियो वायरल होने के बाद मामला और गरमाता जा रहा है। पटवारी ने चेतावनी दी एफआईआर नहीं हुई तो 50 हजार लोगों संग आऊंगा, जिस पर सीएसपी ने जवाब दिया आपका स्वागत है। और पढ़ें

07:01 PM, 02-Nov-2025

Kanpur Accident: हाईवे किनारे खड़ीं चचेरी बहनों को टैंकर ने कुचला, एक की मौत

Kanpur News: महाराजपुर में सड़क हादसा हुआ। हाईवे किनारे खड़ीं चचेरी बहनों को टैंकर ने कुचल दिया। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि दूसरी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। और पढ़ें

07:00 PM, 02-Nov-2025

ममता को किया शर्मसार: जिसे कुछ दिन पहले जन्मा, उसी का गला दबाकर ले ली जान; हत्या की वजह भी हैरान करने वाली

भिंड जिले के मालनपुर में महिला उषा बघेल ने शक के चलते अपने नवजात बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। रोकने पर पति जगन्नाथ पर भी हमला किया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज किया। दंपति ने इसी साल कोर्ट मैरिज की थी, बाद में विवाद बढ़ गया।  और पढ़ें

06:42 PM, 02-Nov-2025

Kanpur: ओवरलोड ट्रकों से क्षतिग्रस्त हाईवे पर गिरे बाइक सवार लोकोपायलट को डंपर ने कुचला, मौत से मचा कोहराम

Kanpur News: डंपर से कुचलकर भूमि सरंक्षण अधिकारी के लोको पायलट भाई की मौत हो गई। वह शनिवार तड़के तीन बजे ड्यूटी पर जाने के लिए निकले थे। और पढ़ें

06:34 PM, 02-Nov-2025

Shimla News: एचपीयू के गर्ल्स हॉस्टल के समीप खंडहर बिल्डिंग में लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

शिमला के समरहिल स्थित एचपीयू के छात्रावास के पास एक 26 साल के युवक का शव फंदे से लटका मिला है। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

06:33 PM, 02-Nov-2025

MP News: एम्स में एक हफ्ते में दो ट्रांसप्लांट, युवाओं में किडनी का खतरा बढ़ा,अनकंट्रोल ब्लड प्रेशर बन रही वजह

एम्स भोपाल में पिछले एक हफ्ते में 35 साल से कम उम्र के दो युवाओं का किडनी ट्रांसप्लांट किया गया। डॉक्टरों के अनुसार, दोनों ही मामलों में अनकंट्रोल ब्लड प्रेशर (हाइपरटेंशन) किडनी फेल होने का मुख्य कारण रहा। और पढ़ें

06:27 PM, 02-Nov-2025

बरेली में डॉग शो: दुनिया का सबसे छोटा डॉगी देख दंग रह गए लोग, इन श्वानों ने जीती चैंपियनशिप; तस्वीरें

भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) के मैदान पर रविवार को डॉग शो का आयोजन हुआ, जिसमें विभिन्न नस्लों के श्वान आए। दुनिया के सबसे छोटा डॉगी को देखकर लोग दंग रह गए। विभिन्न नस्लों के श्वानों ने प्रतिभाग किया। डॉग शो देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ा।  और पढ़ें

06:25 PM, 02-Nov-2025

Indore News: काम का तनाव और एक जानलेवा फिसलन, इंदौर में दो घरों के चिराग बुझे

Indore News: इंदौर में दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। हीरानगर में जहां एक स्टेशनरी कर्मचारी ने काम के तनाव में फांसी लगा ली, वहीं चंदन नगर में एक युवक की सीढ़ियों से गिरने के 10 दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। और पढ़ें

06:15 PM, 02-Nov-2025

Kanpur: छठ महापर्व के बाद कम नहीं हो रहा लोड, सेंट्रल पर रही यात्रियों की भीड़, कोचों में किया कब्जा

छठ महापर्व के बाद वापसी करने वालों की भीड़ रविवार को भी सेंट्रल स्टेशन और गोविंदपुरी पर रही। साथ ही, दो दिन की पुलिस भर्ती परीक्षा समाप्त होने के बाद सेंट्रल स्टेशन पर वापसी करने वाले छात्रों का भी लोड रहा। और पढ़ें

06:01 PM, 02-Nov-2025

Ujjain News: 69 केस के इनामी बदमाश छैनू का सरेंडर, थाना परिसर से निकाला जुलूस

देवासगेट पुलिस को लंबे समय से फरार चल रहे 10 हजार इनामी बदमाश यूनुस पठान उर्फ छैनू ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। उसके खिलाफ 69 आपराधिक मामले दर्ज हैं। कोर्ट ने उसे एक दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंपा, बाद में जेल भेजा गया। जुलूस के दौरान उसने कहा—“अपराध करना पाप है।” और पढ़ें

05:45 PM, 02-Nov-2025

Himachal News: सीएम सुक्खू बोले- मेडिकल कॉलेजों में 35 डिजिटल रेडियोग्राफी इकाइयां, दो-दो सीटी इमेजिंग मशीनें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्वास्थ्य विभाग को बड़े पैमाने पर स्वास्थ्य संस्थानों में आधुनिकीकरण के लिए योजना लागू करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सात मेडिकल कॉलेजों में 28 करोड़ रुपये की लागत से दो-दो उन्नत सीटी इमेजिंग मशीनें भी लगाई जाएंगी। और पढ़ें

05:42 PM, 02-Nov-2025

Ujjain News: बाबा महाकाल की दूसरी सवारी कल, चंद्रमौलेश्वर के स्वरूप में देंगे दर्शन

भगवान श्री महाकालेश्वर चंद्रमौलेश्वर के रूप में अपनी प्रजा को दर्शन देने व उनका कुशलक्षेम जानने नगर भ्रमण पर निकलेंगे। कार्तिक माह की द्वितीय सवारी सोमवार कल 3 नवंबर 2025 को सभामंडप में सायं चार बजे निकलेगी।  और पढ़ें

05:38 PM, 02-Nov-2025

POCT Summit 2025: ग्लोबल पीओसीटी समिट 2025 में डॉ. लोकेन्द्र गुप्ता ने किया भारत का प्रतिनिधित्व

ग्वांगझोउ (चीन) में आयोजित ग्लोबल पीओसीटी समिट 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए विशेषज्ञ वक्ता के रूप में डॉ. लोकेन्द्र गुप्ता का चयन किया गया। और पढ़ें

05:30 PM, 02-Nov-2025

नाव हादसा: सीएम योगी का बड़ा एलान, एक महीने में जंगल से निकालकर आबादी क्षेत्र में बसाए जाएंगे ग्रामीण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहराइच के भरथापुर में हुए नाव हादसे के बाद रविवार को गांव का हवाई सर्वे किया और एक महीने के अंदर ग्रामीणों को सुरक्षित आबादी के स्थान पर बसाने का एलान किया। और पढ़ें

05:28 PM, 02-Nov-2025

UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 2 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Child sold in Lucknow: लखनऊ के एक निजी अस्पताल में बच्चा बेचने का मामला सामने आया है। मामला प्रकाश में आने के बाद इस प्रकरण में जांच बैठ गई है।  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें