फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 26 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

UP Breaking News Today Live - Read Uttar Pradesh latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन.
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:19 PM, 26-Oct-2025

Jabalpur News: बाउंड्री वॉल कूदकर सार्वजनिक अस्पताल में गेंद लेने गए मासूम, सेप्टिक टैंक में डूबने से हुई मौत

क्रिकेट की बॉल लेने गए दो बच्चों की सेप्टिक टैंक में डूबने के कारण मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में लिया है।  और पढ़ें

10:47 PM, 26-Oct-2025

Bhopal News: केरवा डैम में मिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर का शव, भाई को बैंक और फोन का पासवर्ड बताकर की आत्महत्या

बेंगलुरू में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी कर रहे एक युवक का शव केरवा डैम में मिला है। युवक अपने घर ग्वालियर जाने के लिए निकला था लेकिन भोपाल में रुक गया। मृतक ने अपने भाई को मैसेज करके आत्महत्या करने की जानकारी दी थी। और पढ़ें

10:47 PM, 26-Oct-2025

यूपी: प्रदेश में बढ़ सकती हैं बिजली दरें, उपभोक्ता परिषद ने लगाया साजिश का आरोप; सीएम से की दखल की मांग

Power crisis in UP: यूपी में बिजली की दरें बढ़ सकती हैं। राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने कहा है कि कुछ अधिकारी इस साल दरें बढ़ाने की साजिश रच रहे हैं।  और पढ़ें

विज्ञापन
10:23 PM, 26-Oct-2025

Mandsaur News: किराए पर वाहन लेने के नाम पर करोड़ों की ठगी, भानपुरा पुलिस ने आरोपी को दबोचा, 21 गाड़ियां जब्त

एक्सप्रेस वे और पवन चक्की पर वाहनों को किराये पर लगाने के नाम पर भोलेभाले लोगों से वाहनों की ठगी करने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 21 चार पहिया वाहन जब्त किए हैं। और पढ़ें

10:05 PM, 26-Oct-2025

Aligarh Accident: ओवरटेक करते हुए बाइक का हैंडिल ट्रक में फंसा, दो मजदूरों की मौत, एक गंभीर घायल

बाइक का हैंडिल ट्रक में फंस गया, जिससे बाइक समेत युवक सड़क पर गिर गए। ट्रक दो मजदूरों को कुचलते हुए निकला। अन्य बाइक सवार मजदूर दूर गिरा। दोनों मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। तीसरा गंभीर घायल हो गया। और पढ़ें

विज्ञापन
09:43 PM, 26-Oct-2025

बहराइच: खेत में काम कर रहे किसान को बाघ ने नोचकर मार डाला, इलाके में दहशत; बीते 10 महीनों में पांच मौतें

Tiger attack in bahraich: यूपी के बहराइच जिले में रविवार की शाम एक बाघ ने किसान को हमला करते हुए मार डाला। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।  और पढ़ें

09:39 PM, 26-Oct-2025

Chhatarpur News: पर्यटन नगरी खजुराहो को फिर मिली हवाई कनेक्टिविटी, सांसद वीडी शर्मा ने दी नई उड़ान की सौगात

पर्यटन नगरी खजुराहो से एक बार फिर आसमान में उम्मीदों की उड़ान भरी गई है। लंबे समय से बंद पड़ी हवाई सेवा को रविवार को भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर फिर से शुरू किया। और पढ़ें

09:32 PM, 26-Oct-2025

Lucknow: केजीएमयू व बलरामपुर सहित अस्पतालों में इन डॉक्टरों की रहेगी ओपीडी

लखनऊ के प्रमुख अस्पतालों में सोमवार के दिन इन डॉक्टरों की ओपीडी रहेगी। देखें पूरी सूची और पढ़ें

09:27 PM, 26-Oct-2025

69000 शिक्षक भर्ती : नाराज अभ्यर्थियों ने घेरा बसपा कार्यालय, सुरक्षा इंचार्ज को मांगों का ज्ञापन सौंपा

और पढ़ें

09:21 PM, 26-Oct-2025

Chhath Puja 2025: छठ महापर्व पर रोशनी से नहाए नदियों के घाट, महिलाओं ने लिया 36 घंटे व्रत का संकल्प

लखनऊ के लक्ष्मण मेला घाट, कुड़ियाघाट, झूलेलालघाट और संझियाघाट समेत शहर के सभी घाटों पर अल्पना और मधुबनी चित्रकारी का अनूठा नजारा देखने को मिला। यहां वेदियों को गेरू और रंगों से खूबसूरत तरीके से सजाया गया। बहुत से लोगों ने यहां सुशोभिता पर अपना नाम भी लिखा।  और पढ़ें

09:11 PM, 26-Oct-2025

Railway News: अब थमेगी ट्रेनों में भीड़, मिलेंगी कन्फर्म सीटें, विमानों का किराया भी होगा सस्ता

लखनऊ से दिल्ली जाने वाली तेजस एक्सप्रेस की चेयरकार में शुक्रवार व शनिवार को 111, 19 सीटें खाली हैं। वंदे भारत एक्सप्रेस की चेयरकार में बृहस्पतिवार को 397, शुक्रवार को 636 व शनिवार को 264 सीटें रिक्त हैं। देखें पूरी डिटेल:  और पढ़ें

08:59 PM, 26-Oct-2025

Kanpur: दीनू के साथी पिता-पुत्र समेत तीन गिरफ्तार, जेल गए, दो पीड़ितों ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट

धोखाधड़ी, जमीन कब्जाने के मामले में नौबस्ता पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। दो पीड़ितों ने मई में नौबस्ता थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। और पढ़ें

08:50 PM, 26-Oct-2025

Kanpur: एलनहाउस स्कूल की डायरेक्टर से 2.94 लाख की साइबर ठगी, रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने शुरू की जांच

Kanpur News: एलनहाउस स्कूल की डायरेक्टर से 2.94 लाख की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। मामला चकेरी थाना क्षेत्र का है।  और पढ़ें

08:50 PM, 26-Oct-2025

Huma Qureshi: लंदन से ज्यादा खूबसूरत लगता है लखनऊ... एक्टर हुमा कुरैशी ने जमकर की शहर की तारीफ

हुमा का कहना है कि लखनऊ की लड़की का किरदार निभाना अच्छा लगा। यहां का खाना, ऐतिहासिक इमारतें, पहनावा, जुबान और तहजीब सब कुछ लाजवाब है। और पढ़ें

08:50 PM, 26-Oct-2025

Guna News: जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, थार से युवक को कुचला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

जमीनी विवाद के चलते एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर जानलेवा हमला कर एक व्यक्ति को थार गाड़ी से कुचल दिया, जिसे गंभीर हालत में भोपाल रैफर किया गया है। हमले में चार लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो लड़कियां भी हैं। और पढ़ें

08:15 PM, 26-Oct-2025

Jalaun: बेतवा नदी में नहाते समय चार युवक डूबे, एक की मौत, आसपास के लोगों ने तीन को बचाया

बेतवा नदी में नहाते समय चार युवक डूब गए। आसपास के लोगों ने तीन को बचा लिया जबकि एक की मौत हो गई। मामला थाना क्षेत्र के महमूद नगर के मजरा बड़ागांव का है। और पढ़ें

08:05 PM, 26-Oct-2025

अखिलेश यादव बोले: खाद संकट से जूझ रहे हैं प्रदेश के किसान, यूरिया की कालाबाजारी में शामिल हैं भाजपा के लोग

Fertilizer crisis in UP: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यूपी में किसान खाद न मिलने से परेशान है। इस कालाबाजारी में भाजपा के लोग शामिल हैं। और पढ़ें

08:02 PM, 26-Oct-2025

UP: अंसल कंपनी पर 18 लाख की ठगी का एक और केस दर्ज, अब तक 289 मामले दर्ज हुए

एफआईआर में अधिकारियों पर प्लॉट के नाम पर ठगी करने का आरोप लगाया गया है। इसके साथ ही अब शहर भर के थानों में कंपनी के खिलाफ दर्ज मामलों की संख्या 289 हो गई है। और पढ़ें

07:57 PM, 26-Oct-2025

Lucknow: ज्वैलर के यहां चोरी करने के बाद मौज-मस्ती करने मनाली गए थे चोर, वापस लौटे तो इस तरह धरे गए

सराफ के यहां चोरी करने के बाद आरोपी मनाली घूमने के लिए गए हुए थे। वो वापस लौटे तो पुलिस ने पहले से ही उनके लिए जाल बिछा रखा था।  और पढ़ें

07:52 PM, 26-Oct-2025

मन की बात: ग्वालियर के डॉग ट्रेनिंग सेंटर में ट्रेंड हो रहे स्वदेशी श्वान,PM बोले- दिखा रहे बहादुरी और साहस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' में ग्वालियर के टेकनपुर स्थित BSF नेशनल ट्रेनिंग सेंटर को सराहते हुए भारतीय नस्ल के श्वानों की बहादुरी को रेखांकित किया। यह केंद्र रामपुर हाउंड और मुधोल हाउंड जैसी देशी नस्लों को आधुनिक तकनीक से प्रशिक्षित कर सुरक्षा तंत्र को मजबूत कर रहा है। 
  और पढ़ें

07:52 PM, 26-Oct-2025

यूपी: एक्सप्रेसवे सहित मुख्य सड़क मार्गों की दुर्घटनाओं पर लगेगा अंकुश, लगाए जाएंगे ऑटोमैटिक हाइटेक उपकरण

Road accident in UP: यूपी में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए एक्सप्रेसवे, राष्ट्रीय और राज्य मार्गों पर हाईटेक उपकरणों की स्थापना की जाएगी। और पढ़ें

07:38 PM, 26-Oct-2025

UP: सहारनपुर में टायर से तेल निकालने की फैक्टरी में धमाके के साथ भीषण आग लगी, दो की मौत और पांच लोग घायल

Saharanpur News: शेखपुरा कदीम के पास स्थित फैक्टरी में बॉयलर फटने से आग लग गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने आकर आग पर काबू पाया। मृतकों को पोस्टमार्टम हाउस और घायलों को अस्पताल भेजा गया। चारों तरफ अफरातफरी का माहौल है।  और पढ़ें

07:35 PM, 26-Oct-2025

Bihar: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बने बिहार के स्टार प्रचारक, वरिष्ठ नेताओं को भी नहीं मिला मौका

यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारक बनाया गया है। खास बात है कि प्रदेश के अन्य वरिष्ठ नेताओं को छोड़कर उन्हें ही ये जिम्मेदारी दी गई है। और पढ़ें

07:31 PM, 26-Oct-2025

MP Weather: एमपी में फिर बारिश का सिलसिला शुरू, श्योपुर में 9 घंटे में 2 इंच गिरा पानी, 20 जिलों में हुई बारिश

रविवार को श्योपुर जिले में मात्र 9 घंटे में 2 इंच पानी गिर गया, जबकि बालाघाट के मलाजखंड में 1 इंच बारिश दर्ज की गई। राजधानी भोपाल में पूरे दिन रिमझिम बरसात के चलते मौसम में ठंडक बढ़ गई। प्रदेश के 20 जिलों में बारिश दर्ज की गई। और पढ़ें

07:25 PM, 26-Oct-2025

Mandla News: कान्हा टाइगर रिजर्व में बाघ की खाल तस्करी का भंडाफोड़, वन विभाग और पुलिस ने तीन को धर दबोचा

वन विभाग और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर वन परिक्षेत्र बिछिया में बाघ की खाल की तस्करी के आरोप में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। विभाग का कहना है कि वे इस नेटवर्क में शामिल सभी संभावित आरोपियों की तलाश में हैं।  और पढ़ें

07:15 PM, 26-Oct-2025

Bhopal News: दस में आठ लोग किसी न किसी त्वचा रोग से प्रभावित, देश भर के विशेषज्ञों ने साझा की नई तकनीकें

भारतीय त्वचा रोग विशेषज्ञ संघ की मध्यप्रदेश शाखा के क्यूटिकॉन एमपी 2025 दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस में देशभर से लगभग 400 विशेषज्ञ शामिल। डॉ. नितिन कुमार पंड्या ने कहा कि आज दस में आठ लोग किसी न किसी त्वचा रोग से प्रभावित हैं और सही जांच एवं विशेषज्ञ से इलाज बेहद आवश्यक है। 
  और पढ़ें

07:14 PM, 26-Oct-2025

MP News: सीएम डॉ. यादव ने पैडल-टू-प्लांट कार्यक्रम नया भारत-हरा भारत यात्रा को झंडी दिखाकर किया रवाना

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को 'नया भारत-हरा भारत' पैडल-टू-प्लांट यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही अंजना यादव 4,000 किमी साइकिल यात्रा कर पर्यावरण और सरदार पटेल के एक भारत के संदेश को बढ़ावा देंगी।
  और पढ़ें

07:08 PM, 26-Oct-2025

Bhopal News: छठ महापर्व पर भोपाल-दानापुर स्पेशल ट्रेन के अतिरिक्त तीन-तीन फेरे, यात्रियों को मिलेगी राहत

छठ महापर्व को देखते हुए रानी कमलापति-दानापुर द्विसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के संचालन में अतिरिक्त फेरे बढ़ाने की घोषणा की है। अब गाड़ी संख्या 01667 रानी कमलापति-दानापुर और 01668 दानापुर-रानी कमलापति दोनों दिशाओं में अतिरिक्त 03-03 ट्रिप चलेगी। और पढ़ें

06:57 PM, 26-Oct-2025

मन की बात: सीएम डॉ. यादव बोले- सकारात्मक ऊर्जा और स्वदेशी संकल्प के साथ मध्य प्रदेश का 100% बूथ लक्ष्य

रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और संगठन महामंत्री हितानंद ने विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं व आमजन के साथ इसे सुना। मुख्यमंत्री मोहन यादव और भाजपा नेता इसे 100% बूथों तक ले जाने के लिए स्वदेशी शपथ के साथ सक्रिय हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'मन की बात' कार्यक्रम मध्य प्रदेश में सकारात्मक ऊर्जा फैला रहा है। 
  और पढ़ें

06:53 PM, 26-Oct-2025

यूपी: स्कूलों में बच्चों की डिजिटल अटेंडेंस का विरोध शुरू, एक नवंबर से हर जिला मुख्यालय पर होंगे प्रदर्शन

Digital Attendance: यूपी के प्राइमरी स्कूलों के बच्चों की डिजिटल हाजिरी ली जाएगी। शासन के इस फैसले का शिक्षक संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया है।  और पढ़ें

06:45 PM, 26-Oct-2025

Indore News: मंत्री विजयवर्गीय बोले- खिलाड़ी बाहर घूमने लोकल व्यक्ति को लेकर निकले, घटना सभी के लिए सबक

पुलिस प्रशाासन ने आरोपी अकील पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत एक्शन लिया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। पुलिस को एक दिन का रिमांड मिला है। आकैफे जाते समय आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की दो महिला खिलाडि़यों को आरोपी ने गलत तरीके से टच किया था।  और पढ़ें

06:45 PM, 26-Oct-2025

High Court : मदरसे में शिक्षक व क्लर्क भर्ती का विज्ञापन रद्द, प्रबंध कमेटी ने हाईकोर्ट में दी थी चुनौती

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मदरसा अरबिया शमशुल उलूम सिकरीगंज एहटा नवाब गोरखपुर के लिए प्रबंधक की ओर से निकाले गए शिक्षक और क्लर्क भर्ती के विज्ञापन को रद्द कर दिया है। और पढ़ें

06:35 PM, 26-Oct-2025

MP News: 67वां कालिदास समारोह 1 नवंबर से,नवाचारों से सजेगा सांस्कृतिक महोत्सव,उज्जैन बनेगा कला का वैश्विक केंद

67वां अखिल भारतीय कालिदास समारोह 30 अक्टूबर से 7 नवंबर तक उज्जैन में नवाचारों और युवा सहभागिता के साथ आयोजित होगा। यह सांस्कृतिक अनुष्ठान कालिदास की कृतियों को जीवंत कर परंपरा और आधुनिकता का संगम प्रस्तुत करेगा।
  और पढ़ें

06:34 PM, 26-Oct-2025

Mandla News: स्कूली छात्राओं द्वारा शराब खरीदने का मामला, प्रशासन ने की कड़ी कार्रवाई, 2 लाख का जुर्माना लगाया

स्कूल यूनिफॉर्म में छात्राओं द्वारा शराब खरीदने के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दुकान संचालक पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। मामले की जांच के लिए एक विशेष टीम भी गठित की गई है। और पढ़ें

06:28 PM, 26-Oct-2025

Indore News: महिला क्रिकेटरों से छेड़छाड़ करने वाले अकील पर लगेगी 'रासुका'

Indore News: इंदौर में महिला विश्व कप खेलने आई दो ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटरों से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी अकील एक आदतन अपराधी है, जिस पर 8 मामले दर्ज हैं। प्रशासन अब आरोपी के खिलाफ रासुका (NSA) के तहत कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।
  और पढ़ें

06:25 PM, 26-Oct-2025

Indore News: इंदौर में घर घर टैक्स सर्वे पर गरमाई राजनीति, मेयर बोले- जनप्रतिनिधियों को विश्वास में नहीं लिया

रेसीडेंसी कोठी पर आयोजित बैठक में शामिल जनप्रतिनिधियों ने कहा कि अफसरों को कामों को लेकर मनमानी नहीं करना चाहिए। उन्हें अभियान शुरू करने से पहले उसकी जानकारी क्षेत्रीय पार्षद व विधायक को देना चाहिए थी। उनका सहयोग भी लिया जाना चाहिए था। और पढ़ें

06:20 PM, 26-Oct-2025

MP News: पूर्व विधायक मुकेश चतुर्वेदी की बिगड़ी तबीयत, सीएम की तत्परता से एयरलिफ्ट कर कराया गया ग्वालियर शिफ्ट

भिंड के पूर्व विधायक मुकेश चतुर्वेदी की शनिवार रात अचानक बिगड़ी तबीयत पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तत्काल कार्रवाई की। निर्देश पर सुबह एयरलिफ्ट कर उन्हें ग्वालियर के वेदांता हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टर उपचार कर रहे हैं।
  और पढ़ें

06:19 PM, 26-Oct-2025

यूपी: प्रदेश में मौसम का यू-टर्न, बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात से होगी बेमौसम बारिश; जारी हुई चेतावनी

Weather in UP: दिवाली के बाद प्रदेश में एक बार फिर से मौसम पलटने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवात की वजह से कई जिलों में बारिश हो सकती है।  और पढ़ें

06:17 PM, 26-Oct-2025

Bhopal News: मंडी बोर्ड में 1500 करोड़ के कर्ज का विरोध, पूर्व केंद्रीय मंत्री यादव बोले- भावांतर योजना फ्लॉप

पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने किसानों की समस्याओं और मंडी बोर्ड की वित्तीय स्थिति को लेकर सरकार पर जमकर हमला बोला। यादव कहा कि भावांतर योजना पूरी तरह फ्लॉप साबित हो चुकी है। इसके बावजूद सरकार इसे लागू करने पर तुली हुई है। और पढ़ें

06:04 PM, 26-Oct-2025

UP: स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ता परिषद-पॉवर कॉर्पोरेशन आमने-सामने, टेंडर को लेकर उठे सवाल; CBI जांच की मांग

Electricity meter in UP: यूपी में स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ता परिषद और पॉवर कॉर्पोरेशन आमने-सामने आ गए हैं। इस मामले में अब सीबीआई जांच की मांग हो रही है।  और पढ़ें

06:03 PM, 26-Oct-2025

Indore News: हाईटेंशन लाइन ने ले ली युवक की जान, दो साल पहले हुई थी शादी

Indore News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से फोटोग्राफर संजय चौहान की मौत हो गई। 20 अक्टूबर को हुए हादसे के बाद 5 दिन तक अस्पताल में इलाज चलने के बाद शनिवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। 2023 में ही उनकी शादी हुई थी। और पढ़ें

05:55 PM, 26-Oct-2025

Maihar News: धर्मांतरण को लेकर भड़का विवाद, महिलाओं ने जबरन धर्म परिवर्तन कराने के आरोप लगाए, थाने पहुंची भीड़

धर्मांतरण को लेकर कुछ हिंदू महिलाओं ने आरोप लगाया है कि पैसों और बीमारी ठीक करने का लालच देकर कुछ लोग धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बना रहे हें। और पढ़ें

05:39 PM, 26-Oct-2025

Bhopal News: जिंदगी रुकी, पर उम्मीद चलती रही, एम्स भोपाल में ब्रेन डेड युवक बना पांच लोगों का सहारा

एम्स भोपाल में रविवार को इंसानियत की सबसे खूबसूरत मिसाल देखने को मिली। ब्रेन डेड युवक के हार्ट, दोनों किडनी और दो कॉर्निया दान किए जाने से पांच लोगों को नया जीवन मिला। डॉक्टरों ने सुबह एक साथ तीन ऑपरेशन थिएटरों में जटिल सर्जरी पूरी की। अब उसका दिल 40 वर्षीय महिला के सीने में धड़क रहा है। और पढ़ें

05:36 PM, 26-Oct-2025

UP News: बरेली में साध्वी प्राची बोलीं- देशभर में बुर्का पर लगे प्रतिबंध; सपा को बताया हिंदू विरोधी

विश्व हिंदू परिषद की सदस्य साध्वी प्राची रविवार को बरेली पहुंचीं। उन्होंने यहां सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता की। इस दौरान साध्वी प्राची ने समाजवादी पार्टी को हिंदू विरोधी बताया।  और पढ़ें

05:34 PM, 26-Oct-2025

UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 26 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

कांस्टेबल से हेड कांस्टेबल और एएसआई पद पर पदोन्नति के लिए ली जाने वाली पुलिस विभाग की बी-1 परीक्षा साइट क्रैश होने के चलते रद्द कर दी गई है। जिसको लेकर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर निशाना साधा। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें