फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 18 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

UP Breaking News Today Live - Read Uttar Pradesh latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन.
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:23 PM, 18-Oct-2025

यूपी: राजनाथ ने चखा लखनवी चाट, बताशे का स्वाद, चाव से खाए पानी के बताशे; कार्यकर्ताओं से खुलकर मिले

Rajnath Singh: राजनाथ सिंह ने सभी को धनतेरस और दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के उमंग और उत्साह को देखकर मैं भी अति उत्साहित हूं। और पढ़ें

11:19 PM, 18-Oct-2025

Kanpur: दिवाली के पहले ही दिन शहर की हवा खराब, वायु प्रदूषण का स्तर चार गुना तक पहुंचा

कानपुर में वायु प्रदूषण का स्तर चार गुना तक पहुंच गया है। प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने मेट्रो को नोटिस जारी किया है। और पढ़ें

11:14 PM, 18-Oct-2025

यूपी: अखिलेश ने उठाया अयोध्या दीपोत्सव पर सवाल, कहा- हर साल दीयों पर खर्च करना समझ से परे

Akhilesh Yadav:सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अयोध्या में हर साल होने वाले दीपोत्सव पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा इस पर खर्च हो रहा धन समझ से परे है।  और पढ़ें

विज्ञापन
10:33 PM, 18-Oct-2025

Kanpur: पुलिस अफसरों ने घोड़े पर सवार होकर अराजकतत्वों पर रखी नजर, दुकानदारों और व्यापारियों से की बातचीत

पुलिस अफसरों ने घोड़े पर सवार होकर अराजकतत्वों पर नजर रखी। पुलिसकर्मियों व ट्रैफिक कर्मियों को निर्देशित किया। और पढ़ें

10:15 PM, 18-Oct-2025

Indore News: इंग्लैंड को धूल चटाने के लिए भारतीय शेरनियां तैयार, बारिश के बीच भी चरम पर उत्साह

Indore News: इंदौर में महिला क्रिकेट विश्व कप को लेकर भारी उत्साह है, जहां भारत और इंग्लैंड के बीच रविवार को होने वाले महत्वपूर्ण मुकाबले के सभी टिकट बिक चुके हैं। दिवाली के त्योहार और शनिवार की बारिश के बावजूद प्रशंसकों का जोश चरम पर है। और पढ़ें

विज्ञापन
10:14 PM, 18-Oct-2025

Omkareshwar News: धनतेरस पर 14 चौक 56 ग्रुप ने बांटी खुशियां, जरूरतमंद परिवारों को दिए वस्त्र और मिठाइयां

ग्रामीणों ने समूह की सेवा भावना और मानवीय संवेदना की सराहना की। ग्रुप के सदस्यों ने बताया कि उनका उद्देश्य त्योहार की खुशियां उन लोगों तक पहुंचाना है, जो अभाव के कारण इसे पूरी तरह नहीं मना पाते, और आगे भी इस तरह के सामाजिक कार्य जारी रहेंगे। और पढ़ें

10:02 PM, 18-Oct-2025

Bhopal News: बैरसिया में चाकू घोंपकर युवक की हत्या, उधारी को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी फरार

चाय की दुकान पर रुपये मांगने पर रतन ने कहा कि कुछ देर में पैसे लाता है, लेकिन कुछ समय बाद वह अपने पिता और भाई के साथ वापस आया और दोनों दोस्तों पर डंडे से हमला कर दिया। झगड़े के दौरान रतन के परिवार के एक सदस्य ने हेमराज के सीने में चाकू घोंप दिया, जिससे वह घायल हो गया। और पढ़ें

09:53 PM, 18-Oct-2025

Jabalpur News: आस्था सोसायटी को हाईकोर्ट से झटका, ईओडब्ल्यू जांच जारी रखने के आदेश

EOW की ओर से कोर्ट में प्रस्तुत केस डायरी में कहा गया कि जांच अभी प्रारंभिक चरण में है और एफआईआर रद्द करना विधि संगत नहीं होगा। कोर्ट ने माना कि इस मामले में सफेदपोश आर्थिक अपराध की संभावना है और जांच में बाधा नहीं डाली जा सकती। और पढ़ें

09:47 PM, 18-Oct-2025

UP: उल्टी दिशा से आए ट्रक ने बाइक सवार सगी बहनों समेत तीन को रौंदा, खुशियों के त्योहार पर टूटा दुखों का पहाड़

Hardoi News: लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा हुआ। दुर्घटना में सगी बहनों समेत तीन की मौत हो गई।  और पढ़ें

09:43 PM, 18-Oct-2025

Sehore News: नर्मदा का जल बुझाएगा सीहोर की प्यास, हर वार्ड में बहेगी जीवनधारा, शहर को मिलेगी राहत

अमृत योजना 2.0 के तहत 32 करोड़ रुपये की लागत से 100 किलोमीटर नई पाइपलाइन और 16 लाख लीटर क्षमता वाली नई टंकी बनाई जा रही है। इससे टूटी और पुरानी पाइपों को बदलकर आधुनिक नेटवर्क तैयार किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, इस योजना से आने वाले 25 वर्षों तक जलसंकट नहीं रहेगा। और पढ़ें

09:41 PM, 18-Oct-2025

UP: 54 साल बाद खुला बांकेबिहारी मंदिर का खजाना...सांपों का जोड़ा, आभूषणों के बाॅक्स; दृश्य देखकर सभी रह गए दंग

वृंदावन के प्रसिद्ध बांकेबिहारी मंदिर का रहस्यमयी खजाना शनिवार को खोला गया। खजाना खुलने के बाद जो अंदर की तस्वीर सामने आई, उसे देखकर सभी हैरान रह गए। खजाना को फिर से सील कर दिया गया है।
  और पढ़ें

09:32 PM, 18-Oct-2025

यूपी: धनतेरस पर चमक उठा बाजार, सोना-चांदी के साथ गाड़ियों की हुई रिकॉर्ड बिक्री; सोने के सिक्कों की रही मांग

Sales on Dhanteras: धनतेरस पर यूपी का बाजार चमक उठा। एक अनुमान के मुताबिक शनिवार को पूरे प्रदेश में करीब 24 हजार करोड़ की बिक्री हुई।  और पढ़ें

09:24 PM, 18-Oct-2025

Hathras Accident: अज्ञात वाहन ने कार को मारी टक्कर, पिता-पुत्र घायल, मुकदमा दर्ज

रजत अपने पिता नरेंद्र के साथ आगरा से अपने घर स्वर्णजयंती नगर अलीगढ़ जा रहे थे। जैसे ही वह हाईवे पर पराग डेयरी के निकट पहुंचे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी। और पढ़ें

09:24 PM, 18-Oct-2025

Dhanteras 2025: कानपुर में धनतेरस पर बाजारों में हुई 2000 करोड़ की धनवर्ष, जीएसटी में कमी का दिखा असर

धनतेरस पर 12 हजार के करीब दोपहिया वाहन, मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू समेत 5500 कारें बिकीं। सोने-चांदी के सिक्कों, जेवर और इलेक्ट्राॅनिक्स आइटम की बंपर बिक्री हुई। और पढ़ें

09:19 PM, 18-Oct-2025

दिवाली पर पुलिस अलर्ट: बरेली में एडीजी-डीआईजी और एसएसपी ने किया पैदल भ्रमण, लोगों को कराया सुरक्षा का एहसास

बरेली में धनतेरस पर एडीजी जोन रमित शर्मा, डीआईजी अजय कुमार साहनी, एसएसपी अनुराग आर्य ने त्योहारों के मद्देनजर पुलिस बल के साथ शहर में पैदल भ्रमण किया। लोगों से बातचीत की। उन्हें सुरक्षा का एहसास कराया।  और पढ़ें

09:08 PM, 18-Oct-2025

अयोध्या में दीपोत्सव: एक साथ जलेंगे 29 लाख दीये, सीएम योगी रहेंगे मौजूद; सील हुईं रामनगरी की सीमाएं

Diwali in Ayodhya: अयोध्या में रविवार को दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में रिकॉर्ड 29 लाख दीये जलाएं जाएंगे। यह एक नया रिकॉर्ड होगा।  और पढ़ें

09:06 PM, 18-Oct-2025

Rajasthan News: जयपुर पुलिस ने MP के वरिष्ठ पत्रकार को किया रिहा, भाजपा नेता के दखल पर मिली सशर्त आजादी

Jaipur Police: जयपुर पुलिस ने उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी के खिलाफ झूठी खबर प्रकाशित करने के आरोप में गिरफ्तार पत्रकार आनंद पांडे को भाजपा नेताओं की दखल के बाद सशर्त रिहा किया। मध्यप्रदेश के पत्रकार संगठनों और कांग्रेस ने इस कार्रवाई को लोकतंत्र पर हमला बताया।
  और पढ़ें

08:59 PM, 18-Oct-2025

यूपी: महंगी हुई दिवाली पर घर वापसी, 30 हजार में बिका मुंबई-लखनऊ हवाई टिकट; ट्रेनों में नोरूम की नौबत

Diwali train tickets: दिवाली पर मुंबई और दिल्ली से यूपी आने वाले लोगों की राह कठिन होती जा रही है। विमान के टिकट अपने रिकॉर्ड स्तर पर हैं। ट्रेनों में तत्काल भी राहत नहीं दे पा रहा है। 
  और पढ़ें

08:43 PM, 18-Oct-2025

Diwali 2025: रूप चतुर्दशी पर पूजा से दूर होता है अकाल मृत्यु का भय, जानें लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त

पंचोत्सव का आगाज हो चुका है। सबसे महत्वपूर्ण पर्व दिवाली सोमवार 20 अक्तूबर कार्तिक मास, कृष्ण पक्ष की अमावस्या को मनाया जाएगा। ऐसी मान्यता है कि इसी दिन समुद्र मंथन से माता लक्ष्मी का प्राकट्य हुआ था।
  और पढ़ें

08:38 PM, 18-Oct-2025

यूपी: सीएम बोले ब्रह्मोस मित्र देशों की भी करेगा रक्षा, राजनाथ सिंह ने कहा- पूरा पाकिस्तान अब हमारी पहुंच में

BrahMos missile: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि अब पाकिस्तान की एक-एक इंच जमीन ब्रह्मोस की पहुंच में है। रक्षामंत्री के साथ कार्यक्रम में सीएम योगी मौजूद रहे। 
  और पढ़ें

08:38 PM, 18-Oct-2025

Auraiya: ससुराल आए पति को खंभे में बांधने का वीडियो वायरल, पुलिस ने एक का शांतिभंग में किया चालान

औरैया जिले में ससुराल आए पति को खंभे में बांधने का वीडियो वायरल हो रहा है। नौ साल से पति-पत्नी अलग-अलग रह रहे हैं।  और पढ़ें

08:32 PM, 18-Oct-2025

MP News: मुख्यमंत्री ने राजगढ़ में बरसाया धन, किसानों को 277 करोड़ राहत, 226 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन

मुख्यमंत्री ने राजगढ़ जिले में सिंचाई, बिजली, सड़क, विद्यालय और अन्य विकास कार्यों पर जोर दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश के विकास और जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटाए जाने का उल्लेख किया। और पढ़ें

08:28 PM, 18-Oct-2025

Indore: दीपावली पर ट्रेन, बसों में यात्रियों की भीड़, कई ट्रेनों की बुकिंग बंद की, हवाई सफर भी महंगा

इंदौर से मुंबई, पुणे, नासिक,दिल्ली की ट्रेनों में सीट नहीं मिल रही है। लोग मजबूरी में बसों में सफर कर रहे हैं। सामान्य दिनों में जो टिकट 500 से 700 रुपये में मिलते थे, अभी वे डेढ़ हज़ार रुपये में बिक रहे हैं। और पढ़ें

08:23 PM, 18-Oct-2025

पति बना हैवान: पत्नी की हत्या की... चारपाई के नीचे गड्ढा खोद दबाई लाश; रोज वहीं सोता, हकीकत सुन कांप गए लोग

पति ने पहले पत्नी की बेरहमी से हत्या की। फिर चारपाई के नीचे गड्ढा खोदकर लाश दफना दी। रोज वहीं सोता रहा। 11 दिन बाद लोगों को हकीकत पता चली तो लोग कांप गए। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।   और पढ़ें

08:19 PM, 18-Oct-2025

Farrukhabad: रिफाइनरी प्लांट में लगी भीषण आग, धमाके से सात किमी. दूर तक दहले लोग

फर्रुखाबाद में रिफाइनरी प्लांट में भीषण आग लग गई। प्लांट मालिक व मजदूरों ने भागकर जान बचाई। एक मजदूर झुलस गया। और पढ़ें

08:14 PM, 18-Oct-2025

MP News: मुख्यमंत्री मोहन यादव का कांग्रेस पर करारा वार, कहा- कांग्रेस का दिमाग दिवालिया हो गया

ख्यमंत्री ने सीहोर जिले के 2,05,977 किसानों के खातों में 118 करोड़ 41 लाख रुपये की फसल क्षति राहत राशि अंतरित की। इसके अलावा, सोलर पंप, कोलार मेजर लिफ्ट परियोजना, और इछावर नगर परिषद के लिए विशेष निधि की घोषणा की। और पढ़ें

07:54 PM, 18-Oct-2025

Damoh News: हादसे के बाद भाग रहे डंपर चालक ने आरक्षक को कुचलने का किया प्रयास, अस्पताल में भर्ती

भाग रहे डंपर चालक अरविंद राजपूत ने उसे रोकने वाले आरक्षक अखिलेश तिवारी को जानबूझकर टक्कर मार दी। इस कारण आरक्षक की बाइक डंपर के नीचे दब गई और वह घायल हो गया। घायल आरक्षक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। और पढ़ें

07:51 PM, 18-Oct-2025

Indore: इंदौर में धनतेरस की धूम,बाजारों में बरसा धन, खूब बिके वाहन,इलेक्ट्राॅनिक उपकरण

धनतेरस पर बर्तन बाजार को सजाया गया। बर्तनों से दुकानों की सजावट देखते ही बनती थी। सराफा बाजार भी दुल्हन की तरह सजा-धजा नजर आया। सुबह से ही दुकानें खुल गई और ग्राहकों के आने का सिलसिला शुरू हो गया।  और पढ़ें

07:49 PM, 18-Oct-2025

पीलीभीत के तीन लोगों की मौत: बरेली से घर जा रहे थे कार सवार, हादसे ने छीनीं दिवाली की खुशियां

बरेली में बीसलपुर रोड पर शुक्रवार आधी रात के बाद इको कार और बस की आमने-सामने भीषण भिड़ंत हो गई। इसमें पीलीभीत जिले के तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दस लोग घायल हुए हैं। त्योहार पर हुए हादसे से मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया।  और पढ़ें

07:47 PM, 18-Oct-2025

Sidhi News: महिला चोर गिरोह का भंडाफोड़, मां-बेटी ने मिलकर उड़ाए गहने, दो लाख का माल बरामद

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की मदद से आरोपियों मुन्नी बाई पटेल और उसकी बेटी सपना पटेल को पकड़ा। उनकी निशानदेही पर चोरी किए गए सोने-चांदी के गहने और वारदात में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की गई, जिसकी कुल कीमत करीब दो लाख रुपए है। और पढ़ें

07:47 PM, 18-Oct-2025

यूपी: बिजली कर्मचारी संघ की घोषणा, धनतेरस से भाईदूज तक नहीं होगा आंदोलन; प्रदेश में होगी अबाध आपूर्ति

Power supply on Diwali: विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने ऐलान किया है कि वे दीपावली पर उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति व्यवस्था देंगे। इसके पहले सरकार दीपोत्सव पर बिजली कटौती न होन की बात कही। 
  और पढ़ें

07:39 PM, 18-Oct-2025

कफ सिरप कांड: रंगनाथन की दस दिन की रिमांड के बाद भी SIT को नहीं मिला सबूत, जांच पर उठे सवाल

पुलिस को कंपनी के आर्थिक लेनदेन और अन्य कागजात मिले हैं, लेकिन ऐसा कोई प्रमाण नहीं जो सीधे तौर पर रंगनाथन को बच्चों की मौतों से जोड़ सके। अब रंगनाथन को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी है और पढ़ें

07:29 PM, 18-Oct-2025

UP News: धान काटने गई महिला लापता, खेत में मिलीं टूटी चूड़ियां... खून के निशान; जमीन के लिए हत्या की आशंका

अंबेडकरनगर में धान काटने गई विधवा बुजुर्ग महिला लापता हो गई। खेत में उसकी टूटी चूड़ियां और खून के निशान मिले हैं। उसको कोई संतान नहीं थी। जमीन के लिए हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  और पढ़ें

07:26 PM, 18-Oct-2025

यूपी: 23 अक्तूबर के बाद प्रदेश के मौसम में आएगा बड़ा बदलाव, रात का तापमान गिरेगा नीचे; जारी हुए पूर्वानुमान

Weather in UP: प्रदेश में मौसम फिलहाल स्थिर है। दिन में जहां तेज धूप हो रही है वहीं रात में गुलाबी सर्दी का अहसास हो रहा है।  और पढ़ें

07:19 PM, 18-Oct-2025

Bhopal News: बीएमएचआरसी में पैथोलॉजी और ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन में शुरू होंगे एमडी कोर्स, काउंसिल ने दी मंजूरी

बीएमएचआरसी में पैथोलॉजी और इम्युनो हीमेटोलॉजी एवं ब्लड ट्रांसफ्यूजन विभागों में अब एमडी कोर्स शुरू किए जाएंगे। नेशनल मेडिकल काउंसिल (NMC) ने इन दोनों विभागों में पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों को हरी झंडी दे दी है। प्रत्येक विभाग में दो-दो सीटें स्वीकृत की गई हैं। और पढ़ें

06:48 PM, 18-Oct-2025

HPBOSE: स्कूल शिक्षा बोर्ड अब परीक्षा पैटर्न में करेगा बदलाव, अध्यक्ष ने किया एलान, कर्मियों को मिलेगा डीए

 स्कूल शिक्षा बोर्ड अब परीक्षा पैटर्न में बदलाव करेगा। स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष  डॉक्टर राजेश शर्मा ने शनिवार को पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। और पढ़ें

06:47 PM, 18-Oct-2025

मिल को बेचा गन्ना: पैसे के लिए लड़ते-लड़ते पिता की मौत; चक्कर काटकर थक चुका बुजुर्ग बेटा, सचिव पर फेंकी इंक

अयोध्या में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान फरियाद लेकर पहुंचे बुजुर्ग ने गन्ना समिति के सचिव पर स्याही फेंक दी। स्याही के छींटे पास में बैठे दो दरोगा की वर्दी पर भी पड़े। बुजुर्ग ने बताया कि 35 साल पहले बेचे गए गन्ने का भुगतान आज तक नहीं हो पाया है।  और पढ़ें

06:45 PM, 18-Oct-2025

धनतेरस: सराफा बाजार में रिकॉर्ड तोड़ खरीदी,सोना-चांदी महंगे,ग्राहक दोगुने, लाइटवेट और इटालियन ज्वेलरी की मांग

धनतेरस पर राजधानी भोपाल का सराफा बाजार पूरी तरह खरीदारों के स्वागत में तैयार दिखा। महंगाई और ऊंचे दामों के बावजूद ग्राहकों का उत्साह कम नहीं हुआ, बल्कि उन्होंने इसे निवेश का सुनहरा मौका मानते हुए बढ़-चढ़कर सोना-चांदी खरीदा। बाजार की चाल और ट्रेंड को देखकर व्यापारियों को उम्मीद है कि दिवाली और शादी सीजन में बिक्री और तेज़ होगी।
  और पढ़ें

06:41 PM, 18-Oct-2025

Himachal Weather: हिमाचल में करवट बदलेगा माैसम, इस दिन से कुछ भागों में बारिश-बर्फबारी के आसार

प्रदेश के कुछ भागों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है। माैसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम करवट बदल सकता है।  और पढ़ें

06:35 PM, 18-Oct-2025

Himachal: सीएम सुक्खू बोले- पूरे राज्य को आपदा राहत पैकेज देने जा रही सरकार, मंडी में होगा कार्यक्रम

 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हम आपदा के तहत राहत पैकेज पूरे राज्य में देने जा रहे हैं। हम इसका एक कार्यक्रम मंडी में करने जा रहे हैं। और पढ़ें

06:34 PM, 18-Oct-2025

Himachal स्कूल शिक्षा बोर्ड का एलान, अब परीक्षा पैटर्न में करेगा बदलाव...बोर्ड कर्मियों को डीए देने की भी बात

Himachal स्कूल शिक्षा बोर्ड का एलान, अब परीक्षा पैटर्न में करेगा बदलाव...बोर्ड कर्मियों को डीए देने की भी बात और पढ़ें

06:34 PM, 18-Oct-2025

Satna News: चित्रकूट कामदगिरि परिक्रमा पथ पर नहीं बिकेगा सामान, गीला नारियल, अगरबत्ती, धूप और कपूर पर प्रतिबंध

मेले के लिए सीएमएचओ डॉ. एल.के. तिवारी ने एक मेडिकल टीम का गठन किया है, जो नौ प्रमुख स्थलों पर दो पालियों में तैनात रहेगी। एम्बुलेंस सुविधा नियंत्रण कक्ष, सती अनुसुइया, गुप्त गोदावरी और अस्थाई बस स्टैंड पर उपलब्ध रहेगी। और पढ़ें

06:16 PM, 18-Oct-2025

Diwali: धनतेरस पर मुरादाबाद के बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़, 750 करोड़ से अधिक के कारोबार की उम्मीद

धनतेरस पर मुरादाबाद के बाजारों में जबरदस्त रौनक रही। गंज, टाउनहॉल, जीएमडी रोड, मंडी चौक समेत सभी प्रमुख बाजार ग्राहकों से भरे रहे। व्यापारियों को इस बार 750 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार की उम्मीद है। इस बार स्वदेशी उत्पादों की मांग बढ़ी है। और पढ़ें

06:15 PM, 18-Oct-2025

Ujjain News: महाकालेश्वर मंदिर में हुआ विशेष पूजन, धनतेरस पर आरोग्य और राष्ट्र कल्याण की कामना

पूजन विधि पुरोहित समिति अध्यक्ष लोकेन्द्र व्यास एवं अन्य पुरोहितों द्वारा संपन्न की गई। शाम को शनि प्रदोष के संयोग में भगवान महाकाल की महापूजा की जाएगी, जिसमें विशेष मंत्रों और पाठ के साथ अभिषेक पूजन होगा। और पढ़ें

06:05 PM, 18-Oct-2025

UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 18 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

अस्पताल में डिलीवरी के लिए महिला को भर्ती किया गया। वहां पर दो युवकों को बच्चा चोरी के शक में महिला के परिजनों ने डंडे, चप्पलों व लात-घूसों से पीट दिया। जिससे एक युवक की आंख में गंभीर चोट आई है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें