फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022 Live: नौ दिन में दूसरी बार मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, भाजपा पर जमकर बरसीं

Sun, 09 Jan 2022 05:15 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

UP Assembly Election 2022 Live News Updates in Hindi: उत्तर प्रदेश समेत सभी पांच राज्यों में चुनावी बिगुल बज चुका है। यूनी में सात चरणों में चुनाव होंगे। 10 फरवरी को पहले फेज की वोटिंग होगी। इसके बाद 14, 20, 23, 27 फरवरी, तीन और सात मार्च को वोट पड़ेंगे। चुनाव की तिथियां घोषित होने के बाद सियासी हलचलें और भी तेज हो गईं हैं। 403 विधानसभा सीट वाले इस प्रदेश में सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। राजनीतिक बयानबाजी से नेता एक-दूसरे पर निशाना साध रहे। चुनावी वादों की भी बौछार होने लगी है। धरना-प्रदर्शन भी खूब होने लगे हैं। पढ़िए राजनीति से जुड़े पल-पल के अपडेट्स...
 
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:14 PM, 09-Jan-2022

बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने आठ दिन बाद रविवार को फिर से प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने चुनाव आयोग से अनुरोध किया। कहा, 'चुनावों को धार्मिक रंग देकर स्वार्थ की संकीर्ण राजनीति' करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए।

मायावती ने कहा कि चुनावी राज्यों में बहुत जरूरी है कि निर्वाचन आयोग आदर्श आचार संहिता को पूरी सख्ती से लागू कराने के लिए ठोस कदम उठाए, ताकि आमजन में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराने के संबंध में विश्वास कायम हो सके। उन्होंने आरोप लगाया, 'पिछले कुछ वर्षों में चुनावों के दौरान हर प्रकार की धांधली करने तथा सत्ता और धर्म का चुनावी लाभ लेने के लिए अनुचित काम करने की प्रवृत्ति काफी घातक रूप में बढ़ी है।'

मायावती ने आगे कहा, 'पिछले कुछ चुनावों में कोरोनावायरस के प्रकोप के बीच भी जिस प्रकार से रैलियों एवं रोड शो आदि के जरिये आचार संहिता का खुला उल्लंघन किया गया है, उससे पूरा देश हैरत में है। इसके अलावा, पिछले कुछ वर्षों से चुनावों को धार्मिक रंग देकर जिस प्रकार से स्वार्थ की संकीर्ण राजनीति की जा रही है, उस पर भी चुनाव आयोग को सख्त कदम उठाने की जरूरत है।'

01:27 PM, 09-Jan-2022

विपक्ष की मुफ्त योजनाओं पर योगी का पलटवार
विपक्ष के बिजली समेत कई मुफ्त योजनाओं पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पलटवार किया है। दूरदर्शन कॉन्क्लेव में बोलते हुए उन्होंने कहा, 'ये जो फ्री की बात करते हैं वो केवल लोगों को गुमराह कर रहे हैं, क्योंकि इनके पास इसका कोई एजेंडा नहीं है। ये लोग घोषणा वीर हैं। इनके पास कहने और करने के लिए कुछ नहीं है। जब कोई भी औजार और शस्त्र इनके पास नहीं है तो ये केवल फ्री... फ्री... फ्री की बात करते हैं।'

योगी ने आगे कहा, 'जहां, आवश्यकता थी वहां हमने फ्री किया है, लेकिन आम नागरिकों पर बोझ डालने की बजाय हमने अपने रिसोर्स और आमदनी के स्त्रोत को बढ़ाया। इससे जो सरप्लस पैसा आया उसे विकास कार्यों में लगाया। उसके बाद जो बचत हुई, उससे किसानों का कर्ज माफ किया, युवाओं को टैबलेट और स्मार्ट फोन बांटा। 15 करोड़ गरीबों को मुफ्त अनाज दिया।'

11:27 AM, 09-Jan-2022

अखिलेश का बड़ा वादा
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने युवाओं के लिए बड़ा चुनावी वादा किया है। उन्होंने कहा कि अगर समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो युवाओं को फिर से लैपटॉप दिया जाएगा। इसके अलावा गरीब वर्ग के छात्रों के लिए विदेश में पढ़ाई का इंतजाम किया जाएगा।

विज्ञापन
10:35 AM, 09-Jan-2022

ओम प्रकाश राजभर से मिले भाजपा नेता
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर से रविवार को भाजपा उपाध्यक्ष और जॉइनिंग कमेटी के सदस्य दयाशंकर सिंह ने मुलाकात की। एक महीने के अंदर दोनों के बीच यह तीसरी मुलाकात है। बताया जाता है कि भाजपा चाहती है कि फिर से ओम प्रकाश राजभर उनके साथ आ जाएं। इस मुलाकात के बाद एक बार फिर से दोनों के बीच गठबंधन की अटकलें तेज हो गई हैं। उधर, ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरुण राजभर का मीडिया में बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, दयाशंकर सिंह अपने लिए गठबंधन की सीट पक्की करने आए थे। वह चाहते हैं कि सुभासपा के टिकट पर चुनाव लड़ें।  

10:25 AM, 09-Jan-2022

मायावती का बड़ा बयान
चुनाव की तिथियों का एलान हो गया है। उत्तर प्रदेश में सात चरणों में मतदान होंगे। 10 फरवरी को पहले फेज में वोटिंग होनी है। चुनाव का शेड्यूल जारी होते ही बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती का बड़ा बयान सामने आया।

 उन्होंने अपने पार्टी के पदाधिकारियों, प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं से चुनाव के नियमों का पालन करने के लिए कहा। ट्विट किया, 'बीएसपी के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व उम्मीदवारों आदि को भी सख्त निर्देश है कि वे पार्टी अनुशासन के साथ-साथ आज से ही लागू आदर्श चुनाव आचार संहिता का कड़ाई के साथ अनुपालन करें।'

विज्ञापन
10:05 AM, 09-Jan-2022

UP Election 2022 Live: नौ दिन में दूसरी बार मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, भाजपा पर जमकर बरसीं

केशव ने अखिलेश पर साधा निशाना
चुनाव की तिथियां एलान होने के बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधा। कहा कि अखिलेश पहले ही हार मार चुके हैं। इसलिए वह तरह-तरह के बहाने बना रहे हैं। केशव ने कहा कि 10 मार्च को सपा, कांग्रेस और बसपा के 12 बज जाएंगे। इस बार भाजपा 300 से ज्यादा सीटें हासिल करेगी।
 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें