फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022 Live : अखिलेश का भाजपा पर हमला- टीम के कप्तान, उप कप्तान सहित अब तक घोषित 195 में से 82 प्रत्याशियों की छवि आपराधिक

Tue, 25 Jan 2022 06:55 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

UP Assembly Election 2022 Live News Updates in Hindi: उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को पहले चरण का मतदान होना है। इसके लिए सभी पार्टियों ने प्रत्याशियों का भी एलान कर दिया है। राजनीतिक उठापठक के बीच चुनाव जीतने के लिए राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। नेताओं के दल बदलने का सिलसिला भी जारी है। इन सबके साथ नेताओं की बयानबाजी और गुटबाजी भी अब सामने आने लगी है। पढ़िए राजनीति से जुड़े पल-पल के अपडेट्स...

 
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:50 PM, 25-Jan-2022

अपराधियों को टिकट देने के आरोप पर अखिलेश का पलटवार

सपा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने के बाद से भाजपा अखिलेश यादव की पार्टी पर लगातार हमले कर रही है। दागी उम्मीदवारों के नाम बताकर मुख्यमंत्री, उप-मुख्यमंत्री समेत सभी नेता सपा को दंगाइयों की पार्टी बता रहे हैं। इन आरोप पर अखिलेश यादव का ट्वीट आया है। अखिलेश ने ट्वीट किया कि सपा के अब तक घोषित 195 में से 82 प्रत्याशियों की छवि आपराधिक है। यहां तक की मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री भी इसमें शामिल हैं।  

05:47 PM, 25-Jan-2022

UP Election : सीएम योगी ने अखिलेश पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। बगैर नाम लिए योगी ने ट्विट किया, 'जनता ने 2017 में भ्रष्टाचारियों को चुना नहीं, हमने विगत 5 वर्षों के दौरान भ्रष्टाचारियों को बख्शा नहीं! 10 मार्च, 2022 के बाद भी फिर से यही होगा...।'

04:57 PM, 25-Jan-2022

यूपी के शिक्षा मंत्री ने किया आरपीएन सिंह का स्वागत

आरपीएन सिंह के भाजपा में शामिल होने पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सतीश द्विवेदी ने स्वागत करते हुए ट्वीट किया। 

 

विज्ञापन
04:45 PM, 25-Jan-2022

जेपी नड्डा और अमित शाह से मिले आरपीएन सिंह

भाजपा में शामिल होने के बाद आरपीएन सिंह ने गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भाजपा मुख्यालय में मुलाकात की।

04:16 PM, 25-Jan-2022

कांग्रेस मुख्यालय से हटी आरपीएन सिंह की नेम प्लेट

आरपीएन सिंह के भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस मुख्यालय पर लगी उनकी नेम प्लेट को हटा दिया गया। 

विज्ञापन
03:47 PM, 25-Jan-2022

पत्नी के चुनाव लड़ने पर क्या बोले आरपीएन सिंह

पत्नी को भाजपा उम्मीदार के तौर पर चुनाव लड़ने की खबरों पर आरपीएन सिंह ने कहा कि मैं ही अकेला राजनीति में हूं, पार्टी जो दिशानिर्देश देगी उसको मैं जरूर करूंगा। 

03:33 PM, 25-Jan-2022

उत्तर प्रदेश के लिए जनता दल यूनाइटेड की पहली सूची

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए जनता दल यूनाइटेड ने 20 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।

03:21 PM, 25-Jan-2022

प्रधानमंत्री के सपनों को पूरा करने के लिए जो प्रयास होगा अवश्य करूंगा: आरपीएन सिंह

 भाजपा में शामिल होने के बाद आरपीएन सिंह ने कहा कि अगर देश में राष्ट्र निर्माण करना है और देश को आगे बढ़ाना है तो मैं एक छोटे कार्यकर्ता की हैसियत से हमारे प्रधानमंत्री मोदी के सपनों को पूरा करने के लिए जो भी प्रयास होगा अवश्य करूंगा। उन्होंने कहा कि 32 सालों तक मैं एक पार्टी में रहा ईमानदारी से, लगन से मेहनत की। परन्तु जिस पार्टी में इतने साल रहा अब वो पार्टी रह नहीं गई ना वो सोच रह गई जहां मैंने शुरुआत की थी। उन्होंने कहा कई लोग मुझे कहते थे कि आपको भाजपा में होना चाहिए। उन सभी से मैं यही कहूंगा कि देर आए दुरुस्त आए। 

03:17 PM, 25-Jan-2022

आरपीएन सिंह के साथ दो और कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल

कांग्रेस प्रवक्ता शशि वालिया और राजेंद्र अवाना ने भी आरपीएन सिंह के साथ भाजपा की सदस्यता ली। राजेंद्र अवाना कांग्रेस के प्रदेश सचिव थे। 

03:09 PM, 25-Jan-2022

भाजपा में शामिल होते ही की मोदी सरकार के कामों की तारीफ

भाजपा में शामिल होने के बाद आरपीएन सिंह ने कहा कि पिछले सात साल में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जो उत्तर प्रदेश का विकास हुआ है वो पूरे देश ने देखा है। पूर्वांचल में जिन योजनाओं का सपना देखा जाता था वो आज लोगों ने हकीकत में देखा है। कानून व्यवस्था को जिस तरह से पिछले पांच सालों में ठीक करने का काम हुआ उसे पूरे देश ने देखा है। 

03:03 PM, 25-Jan-2022

जिस पार्टी में 32 साल रहा अब वो पार्टी नहीं रह गई कांग्रेस: आरपीएन सिंह

आरपीएन सिंह भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा के उत्तर प्रदेश प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, अनुराग ठाकुर, उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य और दिनेश शर्मा ने उन्हें भाजपा में शामिल किया। पार्टी में शामिल होने के बाद आरपीएन सिंह ने कहा कि 32 साल जिस पार्टी में रहा वो पार्टी अब वो पार्टी नहीं रह गई है। 

02:55 PM, 25-Jan-2022

मनमोहन सिंह सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे आरपीएन सिंह भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने आज सुबह ही कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। राहुल गांधी के करीबी रहे आरपीएन सिंह उत्तर प्रदेश के पडरौना जिले से आते हैं। भाजपा उन्हें यहां से अपना उम्मीदवार बना सकती है। 2017 में यहां से भाजपा के स्वामी प्रसाद मौर्य जीते थे। मौर्य हाल ही में भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हुए हैं। 
 

02:11 PM, 25-Jan-2022

कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले आरपीएन सिंह दिल्ली स्थित भाजपा दफ्तर पहुंच चुके हैं। थोड़ी देर में वो औपचारिक तौर पर वो भाजपा में शामिल हो सकते हैं।  

02:05 PM, 25-Jan-2022

कांग्रेस ने आरपीएन सिंह को बताया कायर

आरपीएन सिंह के इस्तीफा देने पर कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने उन्हें कायर करार दिया है। सुप्रिया ने कहा कोई कायर और डरपोक ही हमारी बिलकुल विपरीत  विचारधारा वाली पार्टी में जा सकता है। 

01:43 PM, 25-Jan-2022

देश को अराजकता की आग में झोंकना चाहते हैं अखिलेश: ब्रजेश पाठक

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा है कि समाजवादी पार्टी की जो सूची आई है उसमें आतंकवाद के समर्थक लोग, माफिया, डाकू और हत्या करने वाले लोग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि वो (अखिलेश यादव) पूरी तरह से देश को अराजकता की आग में झोंकना चाहते हैं। जब परिणाम आएगा तब इसका खामियाजा उनकी पार्टी को जरूर भुगतना पड़ेगा। 

01:01 PM, 25-Jan-2022

UP Election : आरपीएन बोले- मैं जीवन का नया अध्याय शुरू करने जा रहा
कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद आरपीएन सिंह ने ट्विट किया। उन्होंने लिखा, 'आज, जब पूरा राष्ट्र गणतन्त्र दिवस का उत्सव मना रहा है, मैं अपने राजनैतिक जीवन में नया अध्याय आरंभ कर रहा हूं।'

12:38 PM, 25-Jan-2022

UP Election : कांग्रेस को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल होंगे आरपीएन
उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम सकते हैं। आरपीएन ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने ट्विटर प्रोफाइल से कांग्रेस का नाम और उससे जुड़े पदों को भी हटा दिया है। बताया जाता है कि आरपीएन भाजपा की तरफ से स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ चुनावी मैदान में होंगे। 

12:34 PM, 25-Jan-2022

UP Chunav News : दो फरवरी को आगरा में जनसभा करेंगी मायावती
बसपा सुप्रीमो मायावती 2 फरवरी को आगरा में एक जनसभा को संबोधित करेंगी। इसकी जानकारी मंगलवार को पार्टी महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने ट्वीट कर दी। पार्टी महासचिव ने ट्वीट कर बताया कि अवगत कराना है कि दिनांक 2 फरवरी 2022 को बीएसपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती आगरा में कोविड नियमों का पालन करते हुए जनसभा को  संबोधित करेंगी। उन्होंने कहा कि जनसभा का समय एवं स्थान तथा आगामी जनसभाओं की सूचना मीडिया बंधुओ को शीघ्र उपलब्ध कराई जाएगी।
 

11:48 AM, 25-Jan-2022

UP Chunav : केशव मौर्य का सपा पर हमला, बोले- इनका चरित्र उजागर हुआ
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों की लिस्ट नई है लेकिन उसमें दिए गए प्रत्याशी वही अपराधी हैं। उन्होंने कहा कि सपा के प्रत्याशियों की नई सूची से उसका चरित्र उजागर हुआ है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा ने बालिका दिवस पर बलात्कारियों को टिकट देकर अपना मंसूबा जाहिर करने के साथ प्रदेश की जनता को अपमानित किया है। सपा ने दुर्दांत अपराधियों को टिकट देकर दहशत फैलाने का काम किया है।

11:12 AM, 25-Jan-2022

UP Election : कांग्रेस को लग सकता है बड़ा झटका
उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम सकते हैं। हालांकि, अभी इस बारे में पुष्टि नहीं हो पाई है। कांग्रेस ने आरपीएन सिंह को अपने स्टार प्रचारकों की सूची में भी शामिल किया है। अगर आरपीएन भाजपा में शामिल होते हैं तो ये कांग्रेस के लिए बड़ा झटका होगा। 
 

10:47 AM, 25-Jan-2022

UP Election : अखिलेश पर योगी का वार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। योगी ने ट्विट किया, 'जिन्हें पाकिस्तान दुश्मन नहीं लगता, जिन्ना दोस्त लगता है। उनकी शिक्षा-दीक्षा और दृष्टि पर क्या ही कहा जाए। वे स्वयं को समाजवादी कहते हैं, लेकिन सत्य यही है कि इनके नस-नस में 'तमंचावाद' दौड़ रहा है।'

10:07 AM, 25-Jan-2022

UP Election : राहुल गांधी का बड़ा बयान
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नेशनल वोटर्स डे पर एक बड़ा बयान जारी किया है। उन्होंने ट्विट किया, लोकतंत्र यानि असहमति, लोकतंत्र यानि शांतिपूर्ण विरोध, लोकतंत्र यानि सामाजिक समानता, लोकतंत्र यानि आपका वोट। वोट दें ताकि कोई आपके अधिकारों का गला ना घोंट दे!'

10:04 AM, 25-Jan-2022

UP Election : तीसरे चरण के लिए आज से नामांकन
उत्तर प्रदेश में तीसरे फेज के चुनाव के लिए आज से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 16 जिलों की 59 सीटों पर एक फरवरी तक उम्मीदवार नामांकन कर पाएंगे। दो फरवरी तक नामांकन पत्रों की जांच होगी और चार फरवरी तक प्रत्याशी नाम वापस ले पाएंगे। इन 59 सीटों पर 20 फरवरी को मतदान होना है। 2017 में इन 59 सीटों में से 49 पर भाजपा ने जीत हासिल की थी। 

09:40 AM, 25-Jan-2022

UP Election : बसपा सुप्रीमो का विपक्ष पर हमला
बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने ट्विट कर कहा, 'बीएसपी को छोड़ सभी पार्टियों की सरकारें राजनीति के अपराधीकरण व अपराध के राजनीतिकरण, कानून के साथ खिलवाड़ तथा अपनी पार्टी के गुण्डों व माफियाओं को संरक्षण आदि से यूपी को जंगलराज में ढकेल इसे गरीब व पिछड़ा बनाए रखकर जनता को त्रस्त करने की दोषी, किन्तु इनकी जुमलेबाजी जारी है।' 
 

09:40 AM, 25-Jan-2022

UP Chunav news : डीपी यादव आज कराएंगे नामांकन
रापद मुखिया डीपी यादव मंगलवार को सहसवान सीट से नामांकन कराएंगे। परिवार के दूसरे लोगों को जिले की अन्य सीटों पर उतार सकते हैं। इसकी घोषणा भी वह आज ही करेंगे। रापद मुखिया डीपी यादव ने 2007 में सहसवान और उनकी पत्नी उमलेश यादव ने बिसौली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। रापद ने यह दोनों सीटें जीती थीं। बाद में बिसौली सीट सुरक्षित हो गई। पिछले दिनों बदायूं आए डीपी यादव ने कहा था कि वह सहसवान सीट से चुनाव लड़ेंगे। उनकी भाजपा से बात भी चल रही है। जब भाजपा ने सभी छह सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए तो डीपी को रणनीति बदलनी पड़ी है। 

09:34 AM, 25-Jan-2022

UP Election 2022 Live : अखिलेश का भाजपा पर हमला- टीम के कप्तान, उप कप्तान सहित अब तक घोषित 195 में से 82 प्रत्याशियों की छवि आपराधिक

UP Chunav : भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे पीएम मोदी
उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों का प्रचार अभियान जारी है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (मंगलवार को) देशभर के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं से संवाद करने जा रहे हैं। यह संवाद नमो एप के माध्यम से होगा। 
 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें