फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022 Live: प्रियंका गांधी ने जारी किया कांग्रेस का उन्नति विधान, किसानों का कर्ज माफ, 20 लाख रोजगार का वादा, पढ़िए क्या-क्या घोषणाएं हुईं?

Wed, 09 Feb 2022 04:49 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

Uttar Pradesh Vidhan Sabha Chunav 2022 First Charan News Live:  उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के बीच जुबानी जंग तेज होती जा रही है। एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। पढ़िए सूबे की राजनीति से जुड़े पल-पल के अपडेट्स...
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उन्नति विधान जारी कर दिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:48 PM, 09-Feb-2022

गोरखपुर में नामांकन प्रक्रिया पूर्ण

विधानसभा चुनाव में पूरे प्रदेश में गोरखपुर शहर की सीट सुर्खियों में है। कारण, इस सीट से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। बुधवार को उनकी नामांकन प्रक्रिया सामाजिक एकजुटता का संदेश देते हुए पूर्ण हुई।  पढ़ें पूरी खबर...

04:25 PM, 09-Feb-2022

गोंडा: टिकट घोषणा से लेकर नामांकन तक बनते-बिगड़ते रहे समीकरण

गोंडा जिले में सात विधानसभा सीटों की नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को संपन्न हो गयी। इस दौरान राजनीतिक सरगर्मी पूरे शबाब पर रही। पूरे समय दलीय नेताओं के साथ उनके समर्थक नामांकन स्थल कलेक्ट्रेट के आसपास जमे रहे। मिशन 2022 की तैयारी तो सभी दलों ने पहले ही शुरू कर दी थी लेकिन विधानसभावार  प्रभारी-प्रत्याशी तय करने का सिलसिला सबसे पहले बसपा ने शुरू किया। जबकि अंतिम समय तक प्रत्याशी बदलने का दांव कांग्रेस की तरफ से खेला गया। इसी कारण टिकट बंटवारे को लेकर सपा भाजपा में उपजी नाराजगी का सीधा फायदा कांग्रेस व बसपा ने उठाया। पढ़ें गोंडा जिले के बनते बिगड़ते समीकरण...

03:44 PM, 09-Feb-2022

पहले यूपी की पहचान दंगों से होती थी: योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बरेली के लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 2012-17 में बरेली में लगभग आठ बार दंगे हुए, पांच सालों में बरेली में एक भी दंगा नहीं हुआ। उत्तर प्रदेश की पहचान दंगों से होती थी आज उसी उत्तर प्रदेश की पहचान सुरक्षा के मद्देनजर बेहतर माहौल में अपनी छवि के लिए होती है।

विज्ञापन
03:19 PM, 09-Feb-2022

UP Election : कांग्रेस की दूसरी पोस्टर गर्ल वंदना सिंह ने भी दिया इस्तीफा
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा। कांग्रेस के लड़की हूं लड़ सकती हूं अभियान की एक और पोस्टर गर्ल वंदना सिंह ने इस्तीफा दे दिया। यूपी महिला कांग्रेस के मध्य जोन की उपाध्यक्ष रहीं वंदना सिंह ने आरोप लगाया कि पार्टी में महिलाओं और कार्यकर्ताओं की अनदेखी होती है।

03:16 PM, 09-Feb-2022

कांग्रेस के वादे सिर्फ कागजों पर ही रहते हैं: अनुराग ठाकुर 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा भाजपा पर कांग्रेस के घोषणा पत्र के वादे अपनाने का आरोप लगाने पर भाजपा के यूपी प्रभारी व कैबिनेट मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के वादे सिर्फ कागजों में ही रहते हैं। महिलाओं, युवाओं और किसानों के लिए सबसे अच्छा काम योगी सरकार ने किया है। प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनने जा रही है। पढ़ें पूरी खबर... 

विज्ञापन
03:12 PM, 09-Feb-2022

रामपुर में क्या बोले योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अकेले रामपुर में बसपा सरकार के दौरान 653 करोड़ रुपए का गन्ना मूल्य का भुगतान किसानों को हुआ था। सपा सरकार के दौरान 1,400 करोड़ रुपए का भुगतान हुआ था। वहीं भाजपा सरकार के दौरान अकेले रामपुर में 2,400 करोड़ रुपए का गन्ना भुगतान हो चुका है।

02:45 PM, 09-Feb-2022

हमने 1.59 लाख करोड़ रुपए के गन्ना मूल्य का भुगतान किसानों के खाते में किया: योगी


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रामपुर में लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले 5 साल में हमने 1,59,000 करोड़ रुपए के गन्ना मूल्य का भुगतान गन्ना किसानों के खाते में किया है। जबकि बसपा और सपा सरकार के दौरान गन्ना मूल्य का इतना भुगतान नहीं हुआ था।

02:18 PM, 09-Feb-2022

योगी ने कानून-व्यवस्था के लिए अभूतपूर्व कार्य किया: गडकरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि योगी आदित्यनाथ बहुत सफल मुख्यमंत्री हैं, कानून-व्यवस्था के लिए उन्होंने अभूतपूर्व कार्य किया है। उन्होंने पहली बार उत्तर प्रदेश का गुंडाराज समाप्त किया और प्रदेश में विकास हो रहा है। पांच साल के अंदर उत्तर प्रदेश का रोड इंफ्रास्ट्रक्चर अमेरिका के बराबर हुआ है है।

01:32 PM, 09-Feb-2022

'उन्नति विधान' में कांग्रेस के वादे

  • किसानों का पूरा कर्ज माफ होगा, सरकार बनने पर 10 दिनों के अंदर ऐसा होगा। 
  • जिन परिवारों को कोरोना की मार सबसे ज्यादा पड़ी उन्हें 25 हजार की मदद करेंगे।
  • 20 लाख नौकरियां देंगे। 12 लाख खाली पदों को भरा जाएगा। इसके साथ 8 लाख नए रोजगार के मौके उपलब्ध कराएंगे। 
  • बीमार होने पर लोगों को 10 लाख तक का इलाज मुफ्त होगा। 
  • आवारा पशुओं का नुकसान झेलने वालों को तीन हजार की मदद दी जाएगी। गोधन न्याय योजना शुरू की जाएगी। इसमें 2 रुपए किलो में गोबर खरीदा जाएगा। 
  • सफाई कर्मियों को नियमित किया जाएगा। आउटसोर्सिंग बंद करेंगे। 
  • झुग्गी वाली जमीन आपके नाम की जाएगी।
  • महिला पुलिसकर्मियों को उनके गृह जनपद में पोस्टिंग होगी। 
  • पूर्व सैनियों के लिए एक विधानपरिषद की सीट
  • पत्रकारों के खिलाफ दायर मुकदमों को खत्म करेंगे।
  • ग्राम प्रधान का वेतन छह  हजार महीना और चौकीदारों का वेतन पांच हजार तक बढ़ाया जाएगा। 
  • शिक्षकों के खाली दो लाख पदों को भरा जाएगा, एडहॉक शिक्षकों और शिक्षामित्रों का नियमितिकरण किया जाएगा। 
  • संस्कृत और ऊर्दू शिक्षकों के खाली पद भरे जाएंगे। 
  • अनुसूचित जाति और जनजाति के छात्रों को केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा मिलेगी।
  • कोरोना के दौरान जान गंवाने वाले कोरोना योद्धाओं के परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा।

01:26 PM, 09-Feb-2022

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कांग्रेस का घोषधा पत्र उन्नति विधान जारी कर दिया है।

12:35 PM, 09-Feb-2022

प्रियंका का भाजपा पर निशाना
कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने भाजपा पर निशाना साधा है। ट्वीट कर कहा, 'भाजपा को अपने "घोषणा पत्र" का नाम धोखा पत्र रखना चाहिए। 70 सालों की रट लगाने वाली भाजपा 5 सालों में अपने घोषणापत्र के 1/4 वादे भी नहीं पूरे कर पाई। न 5 सालों के काम का हिसाब, न ही भविष्य निर्माण का कोई विजन। इसलिए कांग्रेस की प्रतिज्ञाओं को कॉपी-पेस्ट करके अपना काम चला रही है।'

12:30 PM, 09-Feb-2022

राजभर का विवादित बयान
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर का अजीबो-गरीब बयान सामने आया है। राजभर ने कहा कि जब एक 70 सीटर ट्रेन में 300 लोग यात्रा कर सकते हैं और उनका चालान नहीं होता तो एक बाइक पर तीन लोगों के यात्रा करने पर चालान क्यों होता है?  राजभर यहीं नहीं रूके। उन्होंने आगे कहा कि जब हमारी सरकार सत्ता में आएगी तो हम एक बाइक पर तीन लोगों को यात्रा करने की मंजूरी देंगे, नहीं तो जीप और ट्रेन पर भी चालान लेंगे। 

11:31 AM, 09-Feb-2022

डिप्टी सीएम के निशाने पर सपा गठबंधन
उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'सपा गठबंधन उत्तर प्रदेश के भविष्य के लिए ख़तरा, सावधान रहें,सावधान करें,कमल खिलाना है !साइकिल को पंचर करके अपने वर्तमान और भविष्य की रक्षा करें!'

11:28 AM, 09-Feb-2022

प्रियंका गांधी आज जारी करेंगी कांग्रेस का घोषणापत्र
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर यूपी चुनाव में पार्टी का घोषणापत्र जारी करेंगी। इसे ‘उन्नति विधान’ नाम दिया गया है।

09:49 AM, 09-Feb-2022

UP Election: कल पहले फेज में वोटिंग
उत्तर प्रदेश में कल पहले फेज में वोट पड़ेंगे। 11 जिलों की 58 सीटों पर चुनाव होने हैं। इसको लेकर चुनाव आयोग ने सारी तैयारियां कर लीं हैं। 

09:29 AM, 09-Feb-2022

UP Election: राजभर बोले- 200 का राशन देकर भाजपा वसूल रही 800 रुपये
मेरठ में किठौर विधानसभा क्षेत्र से सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी शाहिद मंजूर के लिए मंगलवार को लालपुर गांव में जनसभा करते हुए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर भाजपा पर हमलावर रहे। राजभर ने कहा कि 200 का राशन देकर भाजपा अन्य जरिए से 800 रुपए गरीब लोगों से वसूल कर रही है। उन्होंने कहा कि इस बार प्रदेश की जनता भाजपा को सत्ता से बाहर कर देगी।

09:27 AM, 09-Feb-2022

UP Chunav: डिप्टी सीएम बोले- सपा-बसपा के शासन में वोट के लिए कराए जाते थे दंगे
पीलीभीत में उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि भाजपा शासन काल से यूपी की दशा और दिशा बदल गई है। पांच सालों में अपराध का उन्मूलन हुआ है। शिक्षा का विस्तारीकरण हुआ है। गांव, गरीब व किसानों के लिए काम हुआ है। सब पार्टियां मिलकर भाजपा का मुकाबला नहीं कर पा रही हैं। वोट विभाजन का लाभ लेने के लिए लोग सांप्रदायिक दंगा कराते थे। सपा सरकार में प्रदेश में 700 और बसपा सरकार में 264 दंगे हुए। भाजपा ने सबका साथ, सबका विकास पर काम किया। एक भी दंगा नहीं हुआ।

09:11 AM, 09-Feb-2022

UP Election 2022 Live: प्रियंका गांधी ने जारी किया कांग्रेस का उन्नति विधान, किसानों का कर्ज माफ, 20 लाख रोजगार का वादा, पढ़िए क्या-क्या घोषणाएं हुईं?

UP Election News: ममता का पुराना वीडियो वायरल
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए अखिलेश यादव का समर्थन किया है। इस बीच, उनका पुराना वीडियो वायरल हो गया है। इसमें वह कहते हुए दिखाई दे रहीं हैं, 'बंगाल में ये पान-मसाला खाने वाले, भगवा कपड़े पहनने वाले और तिलक लगाने वाले गुंडों को उत्तर प्रदेश से यहां भेजा गया है। ये लोग हमारे कल्चर को नुकसान पहुंचा रहे हैं।' 

अब भाजपा ने इस वीडियो को लेकर अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। भाजपा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से लिखा, बंगाल चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए ममता की ये सोच थी। अब अखिलेश यादव ने उन्हें अपने प्रचार के लिए बुलाकर उत्तर प्रदेश के लोगों को अपमानित किया है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें