09:21 AM, 01-Feb-2022
UP Election Live: कांग्रेस ने खुशी दुबे की मां की जगह उनकी बहन को टिकट दिया, चार नए उम्मीदवारों की सूची जारी की
UP Election : पांचवे चरण के लिए अधिसूचना जारी
यूपी चुनाव के पांचवे चरण के लिए अधिसूचना जारी हो चुकी है। अयोध्या समेत 11 जिलों की 60 विधानसभा सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया आज से शुरू हो जाएगी। आठ फरवरी तक नामांकन का मौका रहेगा। 11 फरवरी तक नाम वापसी का मौका रहेगा। इन सभी 60 सीटों पर 27 फरवरी को चुनाव होना है। इस चरण में अयोध्या, सुल्तानपुर, अमेठी, प्रतापगढ़, बाराबंकी, श्रावस्ती, बहराइच, गोंडा, प्रयागराज, चित्रकूट भी शामिल है।