फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022 Live: चुनाव आयोग ने पांचों चुनावी राज्यों में रैलियों-रोड शो के नियमों में रियायत दी, पढ़िए नई शर्तें

Sat, 12 Feb 2022 07:42 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

 UP Assembly Election 2022 Live News Updates in Hindi: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान अब 14 फरवरी को होना है। आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। इसको लेकर राजनीतिक दलों के बीच जुबानी जंग तेज होती जा रही है। एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। पढ़िए सूबे की राजनीति से जुड़े पल-पल के अपडेट्स...
 
विज्ञापन
चुनाव आयोग - फोटो : ANi
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:40 PM, 12-Feb-2022

चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश समेत पांचों चुनावी राज्यों में चुनाव प्रचार-प्रसार को लेकर बड़ी छूट दी है। अब सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक उम्मीदवार प्रचार कर सकेंगे। अभी तक सुबह आठ से शाम आठ बजे तक अनुमति थी। इसके अलावा रैली स्थल की क्षमता के 50% भीड़ के साथ रैली भी कर सकते हैं। सीमित समर्थकों के साथ पदयात्रा को भी मंजूरी मिल गई है।

05:01 PM, 12-Feb-2022

Modi in kannauj : मोदी ने कहा, घोर परिवारवादियों को सपने दिखना बंद हो गए
प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी ने कन्नौज में सपा पर जमकर निशाना साधा। कहा, पहले चरण के मतदान के एक और बात साफ की है कि दो दिन से घोर परिवारवादियों को सपने दिखना बंद हो गए हैं। पता है क्यों, इसलिए कि उनकी नींद हराम हो गई है। वो लोग सोच रहे थे कि जातिवाद और संप्रदायवाद फैलाकर वोटों को बांट देंगे। लेकिन, मुझे खुशी है कि यूपी के लोग माफियावादियों और दंगावादियों के खिलाफ एकजुट होकर वोट कर रहे हैं। ये एकजुटता ही दंगावाद से मुक्ति के पक्ष में है, ये एकजुटता कानून व्यवस्था के पक्ष में है, ये एकजुटता महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और समृद्धि के पक्ष में है। 

04:59 PM, 12-Feb-2022

UP Election: भाजपा ने नौ प्रत्याशियों की सूची जारी की
भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए नौ प्रत्याशियों की सूची जारी की। पार्टी ने मुबारकपुर से अरविंद जायसवाल, मुहम्मदाबाद-गोहना से पूनम पटेल, मऊ से अशोक सिंह, मछलीशहर से मेहीलाल गौतम्, जहूरावाद से कालीचरण राजभर, मुगलसराय से रमेश जायसवाल, चकिया से कैलाश खरवार, घोरावल से अनिल मौर्य और ओबरा से संजीव गोंड को टिकट दिया है। 
 

विज्ञापन
04:48 PM, 12-Feb-2022

UP Chunav: मोदी का सपा-कांग्रेस पर हमला
प्रधानमंत्री नरेंद्र ने कन्नौज में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। मोदी ने कहा कि पहले हर छोटी-छोटी बात पर दंगे होते थे। आज योगी राज में दंगे पूरी तरह से बंद है। 

04:45 PM, 12-Feb-2022

UP Election: अखिलेश बोले, पहले चरण में भाजपा की खाट खड़ी हो गई
शाहजहांपुर में अखिलेश यादव ने चुनावी रैली की। उन्होंने  कहा कि दस फरवरी को हो लोगों ने  वोट डालकर बता दिया है कि गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। जब से किसानों ने और नौजवानों ने वोट डाला है, हमें लग रहा है कि भाजपा की खाट खड़ी हो गई है। ऐसा समर्थन कभी देखने को नहीं मिला। सपा के साथ हर वर्ग के लोग खड़े हैं। जबसे क्षेत्रियों दलों को साथ लिया है हर वर्ग हमारे साथ आ गया है। पॉलिटिकल जस्टिस पार्टी, पीला रंग भी दिखाई दे रहा है, महान दल भी हमारे साथ है। सब रंग हमारे साथ आ गए हैं। जो एक रंगी है उनका पता नहीं चलेगा इस बार।

विज्ञापन
04:44 PM, 12-Feb-2022

प्रधानमंत्री मोदी ने कन्नौज में समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। कहा कि पिछले दो दिनों से घोर परिवारवादियों को सपना दिखना बंद हो गया है। क्योंकि उनकी नींद उड़ चुकी है। लोग अब दंगावाद, परिवारवाद, गुंडागर्दी के खिलाफ वोट कर रहे हैं। इसके चलते वह परेशान हो रहे हैं।  

04:39 PM, 12-Feb-2022

UP Election: कन्नौज पहुंचे पीएम मोदी 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समाजवादी पार्टी का गढ़ कहे जाने वाले कन्नौज जिले में रैली के लिए पहुंच गए हैं। यहां उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है। 

03:03 PM, 12-Feb-2022

अनुराग ठाकुर का आजम खान पर हमला

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बरेली में कहा कि सभी जानते हैं कि आजम खान की पृष्ठभूमि क्या है। वे किस तरह से महिलाओं और अनुसूचित जाति के वर्ग के ऊपर टिप्पणियां करते थे और मुख्यमंत्री रहते हुए अखिलेश यादव हंसते थे। दलित का अपमान तब भी किया, दलित का अपमान आज भी करते हैं।

02:03 PM, 12-Feb-2022

कन्नौज में तीनों सीटों के नतीजों से तय होगी सपा की राजनीतिक का भविष्य

कन्नौज में लोकसभा सीट से लेकर तीनों विधानसभा सीटों पर भारी पड़ने वाली सपा का वर्तमान में सिर्फ सदर सीट पर कब्जा है। इस बार तीनों सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए अखिलेश यादव को अग्निपरीक्षा से गुजरना होगा। पढ़ें पूरी खबर... 

01:30 PM, 12-Feb-2022

ओमप्रकाश राजभर के हलफानमे में क्या-क्या

गाजीपुर में विधानसभा चुनाव के नामांकन के दूसरे दिन तीन उम्मीदवारों की तरफ से पर्चा दाखिल किया गया। मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी सिबगतुल्लाह अंसारी और सुभासपा के ओमप्रकाश राजभर के पास नकदी ज्यादा नहीं है लेकिन लाइसेंसी असलहे हैं जबकि सुनीता सिंह लाखों की संपत्ति की मालकिन हैं। सिबगतुल्लाह अंसारी के पास एक लाख 75 हजार तथा उनकी पत्नी जौहर फातिमा के पास एक लाख नकद है। पढ़ें पूरी खबर...

12:45 PM, 12-Feb-2022

UP Chunav: भाजपा का बड़ा वादा
भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा वादा किया है। अपने चुनावी संकल्प पत्र में शामिल वादों का प्रचार शुरू करते हुए मेरठ, गोरखपुर, काशी, बरेली, प्रयागराज और झांसी में भी मेट्रो चलाने का वादा किया है।

12:41 PM, 12-Feb-2022

UP Election: अखिलेश ने अपने पूर्व विधायकों, पूर्व सांसदों से की अपील
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने अपने सभी पूर्व विधायकों, पूर्व सांसदों और नेताओं से मदद की अपील की है। अखिलेश ने ट्वीट किया, 'सपा के सभी विधानसभा के निवेदकों; पूर्व सांसद/ विधायक/ जिला पंचायत अध्यक्ष/ ब्लाक प्रमुख व वर्तमान जिला पंचायत सदस्य/ बीडीसी व प्रत्याशी रहे पंचायत अध्यक्ष /ब्लॉक प्रमुखों से पार्टी की अपील है कि वो सपा-गठबंधन प्रत्याशी की जीत में पूर्ण समर्थन-सहयोग करें!'

12:00 PM, 12-Feb-2022

UP Chunav: दो सभाओं को संबोधित करेंगे सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सिद्धपीठ शाकंभरी देवी परिक्षेत्र के नागल माफी और बड़गांव में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इससे पहले वे शाकंभरी मंदिर पहुंचकर मां भगवती के दर्शन कर पूजा अर्चना करेंगे। जन सभाओं की तैयारियों के लिए देर शाम तक मंच और पंडाल बनाने का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया था। हेलीपैड भी तैयार कर दिए गए हैं। 
सिद्धपीठ शांकभरी देवी क्षेत्र के पास नागल माफी में जनसभा स्थल पर मंच बनाने का कार्य बहुत तेजी से चल रहा है। शुक्रवार को एसडीएम रामजीलाल सभा स्थल पर पहुंचे और अधीनस्थों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने हेलीपैड स्थल का भी निरीक्षण किया।
 

11:22 AM, 12-Feb-2022

गिरिराज सिंह का अखिलेश यादव पर हमला

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि उनका चेहरा बता रहा है कि अब गुंडागर्दी की सरकार उत्तर प्रदेश में लौटकर नहीं आएगी। चाहे वे कितने भी कट्टरपंथियों को जोड़ने की कोशिश कर ले। अखिलेश यादव कितना भी हिजाब का आंदोलन चला लें। गिरिराज ने कहा कि  अखिलेश यादव जेल में बंद आजम खान, अतीक अहमद को प्रगतिशील कह रहे हैं। अगर ये लोग प्रगतिशील है तो उत्तर प्रदेश की जनता भी इन्हें प्रगति के रास्ते पर बाहर भेज देगी।

11:00 AM, 12-Feb-2022

देवबंद में मुस्लिमों का रुख तय करेगा जीत-हार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश की देवबंद विधानसभा सीट पर सबकी निगाहें हैं। मुस्लिम दीनी इदारे दारुल उलूम और सिद्धपीठ त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर से देवबंद की देश-दुनिया में अलग पहचान है। यहां से निकला सियासी संदेश अन्य चरणों के चुनाव में भी अहम होगा। ध्रुवीकरण के बीच भाजपा और सपा प्रत्याशियों के बीच सजातीय मतों में बिखराव रोकना भी एक चुनौती है। अभी ज्यादातर वोटर खामोश हैं। वे अभी पता कर रहे हैं कि पहले चरण में किसकी हवा चली। पढ़ें पूरी खबर...

10:28 AM, 12-Feb-2022

UP Election: कांग्रेस की डॉ चेतना, पूनम और देवेंद्र ने दाखिल किया पर्चा
विधानसभा चुनाव के छठे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन शुक्रवार को कांग्रेस की डॉ चेतना पांडेय, पूनम, देवेंद्र के अलावा सपा के संजय समेत 44 लोगों ने पर्चा भरा है। चार फरवरी से 11 फरवरी तक चली नामांकन प्रक्रिया के दौरान नौ विधानसभा क्षेत्रों से कुल 159 पर्चे दाखिल किए गए हैं। नामांकन पत्रों की जांच 14 फरवरी को होगी। 16 को नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसी दिन प्रतीक चिह्नों का आवंटन किया जाएगा। 

09:31 AM, 12-Feb-2022

UP Election: यूपी चुनाव में ट्रम्प की एंट्री
उत्तर प्रदेश चुनाव में जिन्ना की एंट्री करवाने के बाद अब समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की भी एंट्री करवा दी है। उन्होंने ट्रम्प और पीएम मोदी की फोटो शेयर करते हुए योगी और मोदी दोनों पर निशाना साधा है। 

अखिलेश ने ट्वीट किया, 'जीत की अपील कर के, जिसका भी है हाथ उठाया, वो जितने भी वोट से हारता उससे ज़्यादा से हरवाया' अखिलेश ने इस ट्वीट के साथ दो फोटो शेयर की है। एक में ट्रम्प और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाथ ऊपर करके खड़े हैं, जबकि दूसरे में ठीक उसी तरह हाथ ऊपर करके मोदी और योगी खड़े हैं। कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने साथ पीएम मोदी की इसी फोटो को ट्विटर पर शेयर की थी। 

09:19 AM, 12-Feb-2022

UP Chunav: सपा कार्यालय में नोट बांटने का वीडियो वायरल, जब पुलिस पहुंची तो...
समाजवादी पार्टी के लालबाजार, हंडिया स्थित कार्यालय में नोट बांटने का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने हंडिया विस क्षेत्र अध्यक्ष रमाकांत विश्वकर्मा समेत तीन को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कर ली। मामले में 10-12 अज्ञात को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है। पढ़िए पूरी खबर...
 

09:16 AM, 12-Feb-2022

UP Election 2022 Live: चुनाव आयोग ने पांचों चुनावी राज्यों में रैलियों-रोड शो के नियमों में रियायत दी, पढ़िए नई शर्तें

UP Election 2022: अमरोहा में कांग्रेस को बड़ा झटका
अमरोहा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान से तीन दिन पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। अमरोहा विधानसभा सीट से उनके प्रत्याशी सलीम खान एडवोकेट सपा में शामिल हो गए हैं। रामपुर में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से उन्होंने मुलाकात की। इसके दो दिन पहले सलीम खान एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने भाजपा को हराने के लिए अपने समर्थकों से सपा के पक्ष में वोट करने की अपील की थी। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें