फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bypoll Election Live: विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान खत्म, देखिए कहां कितने फीसदी हुई वोटिंग

Wed, 10 May 2023 07:47 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

खास बातें

UP Suar Chhanbey Vidhan Sabha Chunav 2023 Live News in Hindi: रामपुर की स्वार और मिर्जापुर की छानबे विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। दोनों ही सीटों पर मतदान को लेकर सुरक्षा कड़ी है। उपचुनाव से जुड़ा हर अपडेट यहां पढ़ें...
विज्ञापन
वोट डालने के बाद युवतियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:44 PM, 10-May-2023

सोहियोंग और जालंधर में सबसे ज्यादा मतदान

मेघालय की सोहियोंग, जालंधर लोकसभा सीट पर 90 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हुई। उत्तर प्रदेश, पंजाब, ओडिशा और मेघालय में हुए उपचुनाव में बुधवार को तेजी से मतदान हुआ और पूर्वोत्तर राज्य में 90 से अधिक मतदान प्रतिशत दर्ज किया गया। उपचुनाव उत्तर प्रदेश की दो विधानसभा सीटों, मेघालय और ओडिशा की एक-एक और पंजाब की जालंधर लोकसभा सीट के लिए कराए गए थे।
 
शाम 5 बजे तक जालंधर में 50.27 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि उत्तर प्रदेश की स्वार और छनबे विधानसभा सीटों पर क्रमश: 41.78 और 39.51 प्रतिशत मतदान हुआ। ओडिशा के झारसुगुडा विधानसभा क्षेत्र में 68.12 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि मेघालय की सोहियोंग विधानसभा सीट पर 91.56 प्रतिशत मतदान हुआ।

05:41 PM, 10-May-2023

पांच बजे तक 41.78 % मतदान

स्वार उपचुनाव में शाम पांच बजे तक 41.78 % मतदान
 

03:41 PM, 10-May-2023

झारसुगुड़ा 3 बजे तक 55.20 जबकि जालंधर में 40.62% मतदान

ओडिशा की झारसुगुड़ा उपचुनाव में दोपहर 3 बजे तक 55.20% मतदान हुआ जबकि जालंधर उपचुनाव में 40.62% मतदान दर्ज किया गया
 

विज्ञापन
03:31 PM, 10-May-2023

तीन बजे तक स्वार में 33.66 और छानबे में 32.64 प्रतिशत मतदान

रामपुर की स्वार और मिर्जापुर की छानबे विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। स्वार उप चुनाव में तीन बजे तक 33.66 प्रतिशत मतदान हो गया। जबकि छानबे सीट पर एक बजे तक 32.64 प्रतिशत वोटिंग हुई है।

03:04 PM, 10-May-2023

मुझे उम्मीद है कि मैं अच्छे अंतर से जीतूंगी-दीपाली दास

ओडिशा केझारसुगुड़ा उपचुनाव में बीजद उम्मीदवार और ओडिशा के दिवंगत स्वास्थ्य मंत्री नबा किशोर दास की बेटी दीपाली दास ने कहा कि लोग बड़ी संख्या में मतदान करने के लिए निकल रहे हैं। मैं लोगों का उत्साह देखकर खुश हूं। मैंने अपनी मां और भाई के साथ भी मतदान किया। लोग अच्छा प्रतिशत वोट डालेंगे। मुझे उम्मीद है कि मैं अच्छे अंतर से जीतूंगी। 

विज्ञापन
02:36 PM, 10-May-2023

मतदान केंद्र पर डीएम ने लगाई फटकार

मिर्जापुर जिले की डीएम दिव्या मित्तल भी सुबह से खासा एक्टिव हैं। डीएम हर बूथ पर जाकर व्यवस्था देख रही हैं। इसी क्रम में डीएम करनी भावा स्कूल में बने मतदान केंद्र पर पहुंची।  डीएम दिव्या मित्तल ने बूथ एजेंट को लेकर मतदान केंद्र पर फटकार लगाई। कहा- एजेंट बाहर बैठे रहें और पहचान करते रहें। उन्होंने सुरक्षाकर्मियों को भी स्पष्ट निर्देश दिए कि मतदान निष्पक्ष होना चाहिए।

02:13 PM, 10-May-2023

टांडा के ग्राम चंदूपूरी में सड़क निर्माण ना होने से खफा मतदाताओं ने किया चुनाव का बहिष्कार

बदहाल हो चुकी सड़क की लगतार मांग करने के बाद भी निर्माण न होने से नाराज ग्रामीणों ने रामपुर की स्वार टांडा विधानसभा उपचुनाव के मतदान का बहिष्कार कर दिया। सुबह सात बजे शुरू हुए मतदान में 11 बजे तक मात्र 10 वोट ही पड़े। ग्रामीणों की तरफ से चुनाव बहिष्कार किए जाने की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। तुरंत टांडा एसडीएम डॉ अभिनीत कुमार और सीओ अतुल कुमार पांडेय, तहसीलदार टांडा नरेंद्र सिंह के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों का समझाने का प्रयास करने लगे। वहीं बहिष्कार की सूचना पर भाजपा जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता भी अन्य पदाधिकारियों के साथ गांव में पहुंच गए। जिसके बाद सभी लोगों द्वारा ग्राम में जल्द से जल्द सड़क निर्माण करवाए जाने का आश्वासन दिया गया। जिसपर ग्रामीण मान गए। चार घंटे वोटिंग बंद रखने के बाद करीब 11 बजे मतदान फिर से शुरू हुआ। 

01:51 PM, 10-May-2023

स्वार में 27.3 फीसदी मतदान, छानबे सीट पर 27.4 प्रतिशत वोटिंग

रामपुर की स्वार और मिर्जापुर की छानबे विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। स्वार उप चुनाव में एक बजे तक 27.3  प्रतिशत मतदान हो गया। जबकि छानबे सीट पर एक बजे तक 27.4 प्रतिशत वोटिंग हुई है।

01:40 PM, 10-May-2023

सपा का एजेंट न बनाए जाने को लेकर समर्थकों ने जताया रोष

छानबे विधानसभा उपचुनाव के इलाके के हलिया के सोनगढ़ा में चार बूथों पर सपा का एजेंट न बनाए जाने को लेकर समर्थकों ने रोष जताया और परिसर के बाहर हंगामा किया। चुनाव आयोग तक शिकायत पहुंच गई। आनन-फानन दो बूथों पर एक घंटे बाद एजेंट बना दिए गए, लेकिन 2 बूथों पर फिर भी एजेंट नहीं बनाए गए। सोशल मीडिया पर मामला तूल पकड़ता देख तीन घंटे बाद एक और बूथ पर सपा का एजेंट बना। खबर लिखे जाने तक एक बूथ पर कोई एजेंट नहीं बनाया गया था। इसको लेकर समर्थकों में गहरा रोष देखने को मिला।

01:07 PM, 10-May-2023

छानबे विधानसभा के बूथ संख्या 289 और 291 पर स्लो वोटिंग- सपा

मिर्जापुर की छानबे विधानसभा के बूथ संख्या 289,291 पर स्लो वोटिंग हो रही है। भाजपा के गुंडे पंकज सिंह और बबलू सिंह अपना दल प्रत्याशी को वोट डालने के लिए मतदाताओं पर दबाव बना रहे हैं। मतदाताओं को चेकिंग के नाम पर परेशान किया जा रहा है। चुनाव आयोग संज्ञान ले। मतदान निष्पक्ष हो। 
 

01:01 PM, 10-May-2023

वोटिंग को प्रभावित करने का आरोप

मिर्जापुर की छानबे विधानसभा उपचुनाव के लिए जारी वोटिंग को प्रभावित करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल सपा कार्यकर्ताओं को फोन करके धमका रहे हैं। चुनाव आयोग कृपया मामले का संज्ञान ले। सपा कार्यकर्ताओं की सुरक्षा और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने की अपील की है। 
 
 

12:55 PM, 10-May-2023

पुलिस मतदाताओं को वोट डालने से रोक रही है- सपा

रामपुर की स्वार विधानसभा के खेमपुर, रसूलपुर, फरीदपुर,समोदिया में पुलिस मतदाताओं को वोट डालने से रोक रही है। वोटरों को जबरन पोलिंग बूथ से वापस लौटाया जा रहा है। समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की अपील की है। साथ ही निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित कराने की अपील की है।
 

 

12:42 PM, 10-May-2023

स्वार में पुलिस कर्मियों को फटकार लगाते प्रेक्षक

स्वार में युवतियों ने वोट डालने के बाद अपनी उंगली पर निशान दिखाया। उधर, स्वार में ही प्रेक्षक ने पुलिस कर्मियों को कड़ी फटकार लगाई।

11:49 AM, 10-May-2023

स्वार उप चुनाव में 11 बजे तक 18.4  प्रतिशत मतदान

रामपुर की स्वार और मिर्जापुर की छानबे विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। स्वार उप चुनाव में 11 बजे तक 18.4  प्रतिशत मतदान हो गया। जबकि छानबे सीट पर 11 बजे तक 19.16 प्रतिशत वोटिंग हुई है।

11:11 AM, 10-May-2023

डीएम और एसपी से शिकायत

सपा प्रत्याशी ने स्वार में पुलिस द्वारा वोट न डालने देने की डीएम और एसपी से शिकायत की है। 

10:53 AM, 10-May-2023

डीएम ने बूथ एजेंट को लेकर मतदान केन्द्र पर लगाई फटकार

मिर्जापुर के छानबे के करनी भावा स्कूल के मतदान केंद्र का डीएम ने दौरा किया। इस दौरान डीएम ने बूथ एजेंट को लेकर मतदान केन्द्र पर फटकार लगाई। कहा एजेंट बाहर बैठे रहें और पहचान करते रहें। 

10:44 AM, 10-May-2023

अनुराधा चौहान ने रामपुर के डीएम रविंद्र कुमार मांदड से की शिकायत

स्वार सीट से सपा प्रत्याशी अनुराधा चौहान ने रामपुर के डीएम रविंद्र कुमार मांदड से शिकायत की है। सपा प्रत्याशी अनुराधा चौहान दढ़ियाल के गांधी इंटर कालेज मतदान केंद्र पर जिलाधिकारी रामपुर से वोटरों को रोके जाने की शिकायत करतीं हुईं।

10:42 AM, 10-May-2023

मतदान को लेकर उत्साह

मिर्जापुर में लालगंज प्राथमिक विद्यालय के बूथ से मतदान करके वापस लौटते दिव्यांग।

10:37 AM, 10-May-2023

ओडिशा की झारसुगुडा सीट पर सुबह नौ बजे तक 9.75 फीसदी मतदान

मेघालय की पूर्व खासी हिल्स सीट पर सुबह नौ बजे तक 26 फीसदी मतदान हुआ है। ओडिशा की झारसुगुडा सीट पर सुबह नौ बजे तक 9.75 फीसदी मतदान हुआ।

10:27 AM, 10-May-2023

चुनाव आयोग से की वोट डालने से रोकने की शिकायत

स्वार उप चुनाव में वोट डालने से रोकने की शिकायत सपा ने चुनाव आयोग से की।

10:21 AM, 10-May-2023

जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण 

मिर्जापुर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने बुधवार को छानबे उपचुनाव के चलते मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। वे बूथ संख्या 438 महोखर प्राथमिक विद्यालय पहुंची। वहां मतदान कार्मिकों से जानकारी प्राप्त की और उनको मतदान सकुशल संपन्न कराने के लिए दिशा निर्देश दिया।

10:12 AM, 10-May-2023

पिंकी ने पहली बार डाला वोट

रामपुर के टांडा में 85 वर्षीय वर्ष अब्दुल अजीज ने वोट डाला। ग्राम बादली निवासी पिंकी ने पहली बार वोट डाला। 

10:09 AM, 10-May-2023

महिलाओं ने डाला वोट

स्वार विधानसभा सीट पर उप चुनाव दढ़ियाल के ग्राम जटपुरा में महिलाएं वोट डालकर बाहर आईं।

09:59 AM, 10-May-2023

मेघालय की सोहियोंग सीट पर मतदान

मेघालय की सोहियोंग विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है। एच. डोनकुपर रॉय लिंगदोह के निधन की वजह से यह सीट खाली हुई थी। सीट पर छह प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) से सिंशार लिंगदोह मैदान में हैं।

09:56 AM, 10-May-2023

ओडिशा में झारसुगुड़ा विधानसभा सीट पर वोटिंग

ओडिशा की झारसुगुड़ा विधानसभा सीट पर होने रहे उपचुनाव में नौ उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। बीजेडी से दीपाली दास, बीजेपी के तन्खाधर त्रिपाठी और कांग्रेस के तरुण पांडेय के बीच त्रिकोणीय मुकाबला बताया जा रहा है। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री नबा किशोर दास की हत्या के बाद से यह सीट रिक्त पड़ी है।
 

09:52 AM, 10-May-2023

9 बजे तक स्वार में 7.93 फीसदी मतदान, छानबे सीट पर 10 प्रतिशत वोटिंग

रामपुर की स्वार और मिर्जापुर की छानबे विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। स्वार उप चुनाव में सुबह 9 बजे तक 7.93 प्रतिशत मतदान हो गया। जबकि छानबे सीट पर 9 बजे तक 10 प्रतिशत वोटिंग हुई है।

09:46 AM, 10-May-2023

महिला मतदाताओं की लगी लाइन

स्वार में टांडा के सरस्वती विद्या मंदिर स्थित बूथ पर महिला मतदाताओं की लाइन लगी है।

09:30 AM, 10-May-2023

ईवीम खराब होने के चलते मतदान देरी से शुरू हुआ

मिर्जापुर में लालगंज के तुलसी प्राथमिक विद्यालय बूथ नंबर 31 पर ईवीम खराब होने के चलते मतदान देरी से शुरू हुआ। 

09:15 AM, 10-May-2023

सपा प्रत्याशी अनुराधा का आरोप

स्वार से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी अनुराधा का आरोप पुलिस लोगों को वोट डालने से रोक रही है।

08:59 AM, 10-May-2023

आठ प्रत्याशी चुनाव मैदान में

विधायक राहुल कोल के निधन के बाद खाली हुई छानबे सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में भाजपा अपना दल एस गठबंधन से दिवंगत विधायक की पत्नी रिंकी कोल मैदान में हैं। वहीं सपा से कीर्ति कोल और कांग्रेस से अजय कुमार उम्मीदवार हैं। कुल आठ प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।

08:54 AM, 10-May-2023

शाम छह बजे तक होगा मतदान

मिर्जापुर जिले की छानबे विधानसभा क्षेत्र की खाली सीट के लिए बुधवार को सुबह सात बजे से मतदान जारी है। कड़ी सुरक्षा के बीच लोग वोट देने के लिए बूथ पर पहुंच रहे हैं। कुछ स्थानों पर ईवीएम में खराबी के चलते वोटिंग में देरी हुई। मतदान शाम छह बजे तक होगा।

08:38 AM, 10-May-2023

ईवीएम खराब होने से देरी से हुआ मतदान

छानबे विधानसभा सीट के अंतर्गत जिगना प्राथमिक विद्यालय चेहरा के बूथ संख्या 408 की मशीन खराब हो गई। इस वजह से 15 मिनट देरी से मतदान शुरू हुआ।

08:33 AM, 10-May-2023

अपना दल एस और सपा के बीच कांटे की टक्कर

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में छानबे विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। इस सीट पर मतगणना 13 मई को होगी। यहां सत्तारूढ़ बीजेपी के उम्मीदवार मैदान में नहीं हैं, लेकिन सहयोगी अपना दल एस और मुख्य विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी में कांटे की टक्कर है।
 

08:19 AM, 10-May-2023

स्वार में कई बूथ खाले पड़े

स्वार विधानसभा सीट के अभी कई बूथों पर मतदाता नहीं पहुंचे हैं। बूथ खाले पड़े हैं।


 

08:12 AM, 10-May-2023

वोट डालने से रोकने का आरोप

रामपुर की स्वार विधानसभा सीट पर सुबह सात बजे से मतदान हो रहा है। वहीं, मतदाता वोट डालने से रोकने का आरोप लगा रहे हैं। 

08:08 AM, 10-May-2023

एसडीएम और सीओ से निष्पक्ष रूप से चुनाव कराने की गुहार

सपा प्रत्याशी अनुराधा चौहान ने एसडीएम और सीओ से निष्पक्ष रूप से चुनाव कराने की गुहार लगाई है।

07:55 AM, 10-May-2023

सपा प्रत्याशी ने की वोट डालने की अपील

रामपुर की स्वार विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी मतदाताओं से बूथ पर जाकर वोट डालने की अपील कर रही हैं। 


07:52 AM, 10-May-2023

स्वार में वोट डालकर आए मतदाता

स्वार में वोट डालने के बाद मतदाता



 

07:39 AM, 10-May-2023

स्वार सीट पर छह प्रत्याशी मैदान में

सपा नेता आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम की विधायकी रद्द होने की वजह से स्वार सीट पर उपचुनाव हो रहा है। छह प्रत्याशी मैदान में हैं। सपा से अनुराधा चौहान तो अपना दल एस से शफीक अहमद अंसारी हैं। 

07:02 AM, 10-May-2023

मतदान शुरू

रामपुर की स्वार और मिर्जापुर की छानबे विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। 

06:42 AM, 10-May-2023

48 कंपनी सुरक्षा बल तैनात

स्वार और छानबे विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आज होने वाले मतदान को शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न कराने के लिए डीजीपी मुख्यालय ने 48 कंपनी पुलिस बल मुहैया कराया है। इसमें 40 कंपनी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल और आठ कंपनी पीएसी शामिल है। इसके अलावा 259 निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक, 2163 मुख्य आरक्षी एवं आरक्षी तथा 1497 होमगार्ड भी तैनात किए गए हैं। वहीं, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों को दी गई है।

06:28 AM, 10-May-2023

कुछ ही देर में शुरू होगा मतदान

मतदान सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम छह बजे तक चलेगा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में मतदाता पहचान पत्र के अतिरिक्त 12 अन्य पहचान पत्र मतदेय स्थलों पर मतदाताओं की पहचान किये जाने के लिए मान्य होंगे। आयोग द्वारा निष्पक्ष, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण चुनाव हेतु व्यापक इंतजाम एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई है।

05:58 AM, 10-May-2023

Bypoll Election Live: विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान खत्म, देखिए कहां कितने फीसदी हुई वोटिंग

रामपुर की स्वार और मिर्जापुर की छानबे विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आज मतदान होगा। इस दौरान 6.62 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 3.51 लाख पुरुष, 3.11 लाख महिला तथा 82 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। स्वार सीट पर छह, जबकि छानबे सीट पर आठ उम्मीदवार मैदान में हैं। दोनों सीटों पर दो-दो महिला अभ्यर्थी भी चुनाव मैदान में है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें