यूपी बोर्ड रिजल्ट का प्रतिशत जानने के लिए छात्रों को यूपी बोर्ड परीक्षा के सभी विषयों में से जितने अंक मिले हैं, तो उसे कुल अंकों से विभाजित करना होगा और फिर 100 से गुणा करना होगा। फॉर्मूले को ऐसे समझें - {(प्राप्तांक / कुल अंक) × 100}।
वहीं, मोबाइल पर सीधे यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं - 12वीं का रिजल्ट मोबाइल पर पाने के लिए यहां results.amarujala.com क्लिक करें।
गौतमबुद्धनगर(नोएडा) जनपद स्तर पर हाईस्कूल में नोएडा के बीआर पब्लिक इंटर कॉलेज पृथला खंजरपुर की इकरा ने 96.17 प्रतिशत के साथ टॉप किया है। इंटरमीडिएट में वैदिक कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा प्रिया ने 92.40 अंक हासिल कर जनपद में टॉप किया है।
बदायूं जिले में इंटर का रिजल्ट 77.11 प्रतिशत और हाई स्कूल का रिजल्ट 89.97 प्रतिशत रहा। इंटर की छात्राओं ने यूपी में अपने स्थान बनाया है। जिसमें शिवाजी शिशु मंदिर इंटर कॉलेज की रोशनी सिंह और सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बिसौली की उन्नति शाक्य शामिल हैं। दोनों ने संयुक्त रूप से सातवां स्थान प्राप्त किया है।
बरेली के जयनारायण सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र क्षितिज सक्सेना ने हाईस्कूल की परीक्षा में प्रदेश में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने 600 में से 584 अंक प्राप्त किए हैं। क्षितिज नाना के साथ रहकर पढ़ाई करते हैं। पिता एंबुलेंस में टेक्नीशियन का काम करते हैं।
पीलीभीत के बीसलपुर निवासी छात्र सौरभ गंगवार ने प्रदेश में जिले का नाम रोशन किया है। सौरभ ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में दूसरी रैंक प्राप्त की है। इन्होंने 500 में 486 अंक प्राप्त किए हैं। अनिल बाबू कश्यप, रिषभा प्रजापति, सौरव गंगवार ने छठी रैंक प्राप्त की है।
यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट का मंगलवार दोपहर 1:30 बजे रिजल्ट घोषित हो गया। घोषित परिणाम में हाई स्कूल में शीतल में 96, 67 प्रतिशत तथा इंटर में इशिका राजपूत ने 96, 40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉपर का ताज पहना।
प्रदेश में 11 नंबर पर सिद्धार्थनगर की सुप्रिया रही। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने मंगलवार को यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। हाईस्कूल में जनता वैदिक इंटर कालेज अग्रवाल मंडी टटीरी की जानवी और इंटरमीडिएट में श्रीराम इंटर कालेज बड़ौत का अरुण चौधरी जिला टॉपर बना है। हाईस्कूल की परीक्षा में वैदिक कन्या इंटर कालेज की जानवी ने 95.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। नेताजी सुभाष चंद बोस इंटर कालेज तवेलागढ़ी का अर्पित कुमार दूसरे और हौशियारी देवी गर्ल्स इंटर कालेज रठौड़ा गुरंवंशी जिले में तीसरे स्थान पर रही है। इंटरमीएिट में श्रीराम इंटर कालेज बड़ौत के अर्जुन चौधरी ने 96.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसी विद्यालय के उमंग वशिष्ठ दूसरे और इंटरमीडिएट कालेज सरुरपुर खेडकी के आर्यंश भारद्वाज जिले में तीसरे स्थान पर रहे है।
शामली में यूपी बोर्ड की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट घोषित हो गया है। हाईस्कूल में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र कार्तिक ने 96.50 फीसदी अंक और इंटरमीडिएट में सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की छात्रा अदीति ने 96.20 फीसदी अंकों के साथ जिला टॉप किया है। हाईस्कूल में टॉप 3 सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र है। टॉन 10 में जिले के 31 छात्र-छात्रा हैं। इंटर के टॉप 10 में पांच छात्रा और पांच छात्र हैं। टॉप 10 की सूची में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज और सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र-छात्रा छाए हुए हैं।
बागपत जनपद में इंटरमीडिएट में श्रीराम इंटर कॉलेज बड़ौत के छात्र अर्जुन चौधरी ने 96.20 प्रतिशत के साथ जनपद टॉप किया है। जबकि हाईस्कूल में वीके इंटर कॉलेज टटीरी की छात्रा जानवी व एनएससी बोस मेमोरियल तमेलागढ़ी के छात्र अर्पित ने संयुक्त रूप से 95.67% अंकों के साथ जनपद टॉप किया।
यूपी बोर्ड का रिजल्ट घोषित हो गया है। प्रदेश में अलीगढ़ 66वें स्थान पर रहा। अलीगढ़ जनपद का रिजल्ट 70.28 फीसदी रहा है। जिले में कुल 54553 पंजीकृत हुए, जिनमें से 47076 परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 33086 परीक्षार्थी उतीर्ण हुए। अलीगढ़ जनपद में टॉप 10 के अंतर्गत हाईस्कूल में एसडी इंटर कॉलेज, इगलास की प्रगति चौधरी ने 95.83 प्रतिशत अंक पाकर टॉप किया है। इंटरमीडिएट में श्री विष्णुदत्त शर्मा इंटर कॉलेज, इगलास ने 96.20 प्रतिशत अंक पाकर अलीगढ़ जिला टॉप किया है।
हाईस्कूल टॉपर प्रियांशी सोनी आईएएस बनना चाहती है। प्रियांशी सोनी जब नौ वर्ष की थी तब उसके सिर से पिता का साया उठ गया था। बड़े भाई शोभिद सोनी ने पढ़ाई का इंतजाम किया। शोभिद ज्वैलरी शॉप चलाते हैं। प्रियांशी सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं करती है। यूपी टॉपर ने कोई कोचिंग-ट्यूशन नहीं ली।
यूपी बोर्ड का रिजल्ट मंगलवार की दोपहर जारी हो गया। इसमें कृषक इंटर कालेज विशुनपुर कला की 12वीं की छात्रा अफरीन खातून ने प्रदेश में नाम रोशन किया है। यूपी की टॉप टेन सूची में स्थान बनाते हुए 95.80 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। अफरीन को पूर्णांक 500 में से 479 अंक प्राप्त हुए हैं। अफरीन की कामयाबी पर विद्यालय परिवार से लगायत गांव के लोग भी गौरवांवित महसूस कर रहे हैं। करीब दो बजे रिजल्ट आने के बाद से अफरीन के घर बधाई देने वालों का तांता लग गया।
जौनपुर के हाईस्कूल और इंटर के तीन छात्र-छात्राएं हैं, जिन्होंने यूपी टॉप टेन में जगह बनाई है। उधर, सिद्धार्थनगर में हाईस्कूल में निहारिका और कुमार सत्यानंद ने संयुक्त रूप से 94.67% लाकर जिला टॉपर बने। इंटरमीडिएट में सुप्रिया ने 97. प्रतिशत अंक लाकर जिला टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया इनके इस उपलब्धि से परिवार के साथ ही शिक्षक भी उत्साहित हैं।
लखनऊ हाईस्कूल टॉपर
हाई स्कूल के प्रदेश के टॉप 10 में प्रेक्सिस विद्यापीठ का अथर्व श्रीवास्तव ने 96. 5 प्रतिशत अंक हासिल किया है। इन्हें प्रदेश में दसवां स्थान मिला है।
अयोध्या जिले के भी हाईस्कूल के दो छात्रों ने टॉप फाइव में जगह बनाई है। एक छात्र ने टॉप टेन में जगह बनाई। प्रदेश में दूसरे स्थान पर मिस्कत नूर रहीं। उन्होंने 97.83 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। वह कनौसा कांवेंट स्कूल की छात्रा हैं। चौथे स्थान पर आंशिक दुबे रहे। उन्होंने 97.50 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। ओपीएस इंटर कॉलेज इंटरमीडिएट में पांचवीं रैंक पर शगुन सिंह रहीं। उन्होंने 96.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। मिस्कत डॉक्टर बनना चाहती हैं।
मेरठ के तीन छात्र-छात्रा हैं, जिन्होंने यूपी टॉप टेन में जगह बनाई है। केआर जनता इंटर कॉलेज के छात्र अनुभव शर्मा 481/500 अंकों के साथ यूपी में सातवें स्थान पर है। जनता इंटर कॉलेज बना मसूरी के इंटरमीडिएट के छात्र राजीव 480/500 अंकों के साथ आठवें स्थान पर हैं। छात्रा अलीशा को नौंवा स्थान मिला है।
यूपी बोर्ड परीक्षा में अंबेडकरनगर जिले के तीन विद्यार्थियों ने प्रदेश की टॉप टेन सूची में स्थान बनाया है।
इंटरमीडिएट में डा. अशोक कुमार स्मारक इंटर कॉलेज अकबरपुर के छात्र सक्षम तिवारी को प्रदेश की
मेरिट सूची में चौथा स्थान मिला है। उन्होंने 97.5 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। कुल 600 अंकों में से उन्हें 585
अंक प्राप्त हुए हैं। चित बहाल बालिका इंटर कॉलेज पूरनपुर की छात्रा श्रेया मिश्रा ने प्रदेश में पांचवां स्थान
हासिल किया है है। उन्हें कुल 97.3 प्रतिशत अंक मिले हैं।
हापुड़ में हाई स्कूल की परीक्षा में पिलखुआ के जनता इंटर कॉलेज की प्राची और वीआईपी इंटर कॉलेज की दीप्ति कोहली ने संयुक्त रूप से 95.83% अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया है। वही इंटरमीडिएट की परीक्षा में के एम एस लकवा के ज्ञानव राणा ने 95.80 अंक पाकर जिला टॉप किया है।
पीलीभीत के बीसलपुर निवासी छात्र सौरभ गंगवार ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में दूसरी रैंक प्राप्त की है। बरेली के जयनारायण सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के इंटरमीडिएट के छात्र क्षितिज सक्सेना ने प्रदेश में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने 600 में से 584 अंक प्राप्त किए हैं। क्षितिज नाना के साथ रहकर पढ़ाई करते हैं। पिता एंबुलेंस में टेक्नीशियन का काम करते हैं।
अंबेडकरनगर में हाईस्कूल की छात्रा अंशिका वर्मा को मेरिट सूची में प्रदेश में पांचवां स्थान मिला है। नृपति नारायण सिंह इंटर कॉलेज अमिया बावनपुर की छात्रा अंशिका ने कुल 500 अंक में से 483 अंक हासिल किए हैं। उन्हें 96.6 प्रतिशत अंक मिला है
यूपी बोर्ड का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परिणाम घोषित हो गया है। बाराबंकी के साई इंटर कॉलेज की छात्रा अनुष्का पटेल को हाईस्कूल मिला प्रदेश में छठा स्थान प्राप्त किया है। शिवम पटेल 483 अंकों के साथ इंटरमीडिएट में प्रदेश में पांचवें स्थान पर रहे हैं।
शुभ छापरा,
सौरभ गंगवार
अनामिका
प्रियांशु
खुशी
सुप्रिया
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम घोषित हो गया है। इस बार हाई स्कूल में कुल पजीकृत छात्र 1316487 में से 89.76 फीसदी पास हुए।
10वीं में सीतापुर की प्रियांशी सोनी ने टॉप किया है। दूसरे नंबर पर कानपुर देहात के कुशाग्र पांडेय रहे हैं। प्रियांशी ने 600 में 590 नंबर पाए हैं।
हाईस्कूल में प्रियांशी सोनी ने टॉप किया है।
यूपी बोर्ड के निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने घोषित किया दसवीं और बारहवीं का परिणाम
हाईस्कूल में 89.78
बालक 86.64
बालिका 93.34
इंटरमीडिएट में 75.52 प्रतिशत रिजल्ट बालकों का 69.54 बालिकाओं का लगभग 83 परसेंट
अब से कुछ ही देर में कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी होगी। छात्र अपना परिणाम यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा छात्र सबसे तेज रिजल्ट अमर उजाला की results.amarujala.com वेबसाइट पर भी चेक कर सकेंगे।
यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर की वर्ष 2022 की परीक्षा में हाई स्कूल परीक्षा में 43803 विद्यार्थी तथा इंटर परीक्षा में 39726 विद्यार्थी शामिल हुए थे। इस प्रकार वर्ष 2022 में 83529 विद्यार्थियों ने हाईस्कूल व इंटर परीक्षा दी थी। जबकि 2023 की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा में 97017 विद्यार्थी शामिल हुए हैं। इस प्रकार वर्ष 2023 की बोर्ड परीक्षा में वर्ष 2022 की बोर्ड परीक्षा के मुकाबले 13588 विद्यार्थी अधिक शामिल हुए हैं।
बिजनौर के डीआईओएस रामाज्ञा कुमार के अनुसार जिले में यूपी बोर्ड के राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त तथा वित्त विहीन विद्यालय है। इन विद्यालयों में 383 हाईस्कूल विद्यालयों के तथा 268 इंटर विद्यालयों के विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। इनमें हाईस्कूल के 26491 छात्र तथा 24865 छात्राएं है। इसी प्रकार इंटर की परीक्षा में 24438 छात्र तथा 21223 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। इस प्रकार कुल हाईस्कूल परीक्षा में 51356 छात्र छात्राएं तथा इंटर परीक्षा में 45661 छात्र छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा दी है।
साल 2023 की यूपी बोर्ड परीक्षा 16 फरवरी से शुरू होकर 04 मार्च तक चली। परीक्षा 15 दिन चली। इसके बाद 18 मार्च से 28 मार्च तक कापी जांचने का काम चला। मूल्यांकन 11 दिन में पूरा हो गया था। यूपी बोर्ड परीक्षा सीबीएसई व आईसीएसई आदि बोर्ड के मुकाबले सबसे पहले संपन्न हुई। अब यूपी बोर्ड ने सबसे पहले 25 अप्रैल को हाईस्कूल व इंटर का परीक्षाफल घोषित करने का एलान करके इतिहास बना दिया है।
आज यूपी बोर्ड परीक्षाफल का पिटारा खुलेगा। बिजनौर जिले में वर्ष 2023 की बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल के 51356 तथा इंटर के 45661छात्र छात्राएं शामिल हुए हैं। हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा कुल 97017 विद्यार्थियों ने दी। वर्ष 2023 की बोर्ड परीक्षा में वर्ष 2022 की बोर्ड परीक्षा के मुकाबले 13588 छात्र छात्राएं अधिक शामिल हुए हैं ।
यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का 25 अप्रैल को परीक्षा परिणाम आएगा। इस बार औरैया के 86 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल में 25182 व इंटरमीडिएट में 21504 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. चंद्रशेखर मालवीय ने बताया कि बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित किए जाने की जानकारी दी गई है। सभी विद्यालयों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने स्कूलों में परीक्षार्थियों को परीक्षा परिणाम की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए व्यवस्थाएं करें। बताया कि दोपहर डेढ़ बजे बोर्ड की वेबसाइट पर परिणाम अपलोड कर दिया जाएगा।
कानपुर जिले में यूपी बोर्ड के एक लाख से अधिक छात्रों के भविष्य का फैसला मंगलवार को होगा। मंगलवार को यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों का परिणाम घोषित किया जाएगा। हाईस्कूल में 51541 और इंटरमीडिएट में 49278 परीक्षार्थियों ने इस बार परीक्षा दी थी। डीआईओएस डॉ. फतेह बहादुर ने बताया कि परीक्षा परिणाम दोपहर 1:30 बजे परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी भी छात्रों के पास अगर नंबर बढ़ाने या नंबरों को बदलाने के संबंध में फोन आता है तो उसके झांसे में न आएं। इसकी सूचना अपने विद्यालय में जरूर दें।
बलरामपुर में साल 2023 की यूपी बोर्ड परीक्षा में इस बार कुल 34 हजार 17 परीक्षार्थी शामिल हुए हैं। इसमें हाईस्कूल के 20475 व इंटरमीडिएट के 13542 परीक्षार्थी शामिल है। 67 केंद्रों पर यूपी बोर्ड की परीक्षा कराई गई।
इस साल यूपी बोर्ड को 58 लाख से अधिक छात्रों का परिणाम जारी करना है। इसके लिए छात्र और अभिभावक परिणामों की अपडेट लेने के लिए लगातार यूपीएमएसपी की वेबसाइट पर विजिट कर रहे हैं। ऐसे में तकनीकी विशेषज्ञों का कहना है कि परिणामों की घोषणा से पहले वेबसाइट क्रैश यानी ठप पड़ सकती है। इसलिए आप यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम अमर उजाला की रिजल्ट वेबसाइट results.amarujala.com पर भी देख सकते हैं।
परीक्षा परिणाम मंगलवार को दोपहर डेढ़ बजे बोर्ड के मुख्यालय से जारी होगा। इसके लिए बोर्ड की तरफ से सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ला के मुताबिक 100 वर्षों के बोर्ड के इतिहास में यह पहली बार है कि परीक्षा परिणाम इतनी जल्दी जारी हो रहे हैं।
मूल्यांकन कार्य निर्धारित समय से पूरा करने के साथ ही बोर्ड ने इस बात का संकेत भी दे दिया था कि परीक्षा परिणाम भी समय से पहले जारी कर दिया जाएगा। बोर्ड परीक्षा का परिणाम तैयार होने के बाद चुनाव आचार संहिता का मामला फंस गया। हालांकि समस्या के निस्तारण के साथ ही बोर्ड ने सोमवार को परीक्षा परिणाम जारी करने की तिथि घोषित कर दी।
यूपी बोर्ड के गठन के बाद पहली बार बोर्ड ने 1923 में परीक्षा कराई थी। उसके बाद से अभी तक परिणाम 25 अप्रैल बाद ही जारी होता रहा है। हालांकि वर्ष 2019 में परीक्षा परिणाम 27 अप्रैल को जारी किया गया था। माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से इस बार 16 फरवरी से चार मार्च तक दसवीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया गया था। परीक्षा में 58 लाख विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इसके बाद 18 मार्च से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू करा दिया गया।
यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटर के विद्यार्थियों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। माध्यमिक शिक्षा परिषद की दोनों परीक्षाओं का परिणाम 25 अप्रैल को जारी होगा। नतीजा घोषित कर यूपी बोर्ड एक और उपलब्धि अपने खाते में दर्ज करने जा रहा है। 100 साल के इतिहास में यह पहला मौका होगा जब बोर्ड 25 अप्रैल को परीक्षा परिणाम जारी करेगा।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने आधिकारिक तौर पर UP Board Result 2023 मंगलवार, 24 अप्रैल को दोपहर डेढ़ बजे जारी किया जाएगा।
यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट पाने के लिए यहां Intermediate Result पर क्लिक करें।
यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट मोबाइल पर सीधे पाने के लिए यहां High School Result पर क्लिक करें।
सबसे पहले यूपी बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in या results.amarujala.com पर जाएं।
यहां पर आपको 10वीं के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
क्लिक करने के बाद आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा।
इसके बाद आपका यूपी बोर्ड 2023 रिजल्ट खुल जाएगा।
जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।
यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद ही आप देख सकेंगे।
यूपी बोर्ड का दसवीं व बारहवीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर जारी करेगा। छात्र अपना यूपी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट सबसे पहले हमारी वेबसाइट results.amarujala.com पर देख सकते हैं।
UP Board Result 2023 Date Out: उत्तर प्रदेश बोर्ड के परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है। यूपी बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज जारी किया जाएगा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद आज कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी करेगा। बोर्ड सचिव दिव्यकान्त शुक्ला के मुताबिक बोर्ड का परिणाम आज आएगा। जिन छात्रों ने इस साल परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अपना परिणाम यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा छात्र सबसे तेज रिजल्ट अमर उजाला की results.amarujala.com वेबसाइट पर भी चेक कर सकेंगे।