फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022 Live: भाजपा देगी इस बार इन जातियों को सबसे ज्यादा टिकट, अखिलेश का गोंडा में सवाल- आप में से किसी को नौकरी मिली क्या?

Fri, 07 Jan 2022 07:34 PM IST
जयदेव सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

 UP Assembly Election 2022 Live News Updates in Hindi: इस साल पांच राज्यों में चुनाव होने वाले हैं। चुनाव आयोग ने यह भी साफ कर दिया है कि चुनाव तय समय पर ही होंगे। मतदाता सूची भी जारी हो चुकी है। सभी चुनावी राज्यों में सियासी हलचलें तेज हैं। सबसे ज्यादा चर्चा उत्तर प्रदेश चुनाव की है। 403 विधानसभा सीट वाले इस प्रदेश में सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। राजनीतिक बयानबाजी से नेता एक-दूसरे पर निशाना साध रहे। चुनावी वादों की भी बौछार होने लगी है। धरना-प्रदर्शन भी खूब होने लगे हैं। पढ़िए राजनीति से जुड़े पल-पल के अपडेट्स...
 
विज्ञापन
अखिलेश यादव और योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:33 PM, 07-Jan-2022

पूर्व डीजीपी बृजलाल बोले- भाजपा ने टिकट दिया तो उनकी पत्नी चुनाव लड़ेंगी
भाजपा के राज्यसभा सदस्य और प्रदेश के पूर्व डीजीपी बृजलाल ने कहा कि यदि भाजपा टिकट देगी तो उनकी पत्नी सरोज प्रसाद बिल्हौर से चुनाव लड़ेंगी। वे गुरुवार को पत्नी के साथ पहुंचे थे। बताया कि भाजपा के चुनावी घोषणापत्र तैयार करने के लिए क्षेत्रों में घूम-घूमकर जानकारियां जुटा रहे हैं।

06:47 PM, 07-Jan-2022

हमने 700 से अधिक पर्यटक स्थलों का विकास किया: योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि हमने उत्तर प्रदेश ने 700 से अधिक पर्यटन स्थलों का सफलतापूर्वक विकास किया है।  वहां पर जनसुविधाओं, आवागमन के साधनों का विकास भी किया है। अधिक लोगों को इसका लाभ और अधिक लोगों को रोजगार मिल सके, इस दिशा में बहुत बड़ी सफलता प्राप्त की है। 

05:25 PM, 07-Jan-2022

भाजपा देगी इस बार इन जातियों को सबसे ज्यादा टिकट
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में जातिगत समीकरणों को साधते हुए भारतीय जनता पार्टी किस आधार पर टिकटों का बंटवारा करेगी,  इसे पार्टी ने अपनी चुनाव समिति में शामिल किए गए चेहरों के जरिए साफ कर दिया है। राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो भाजपा ओबीसी चेहरों पर दांव लगाएगी। इसके अलावा कुछ नए चेहरे भी हो सकते हैं। पार्टी ने चुनाव समिति में इसी जातिगत समीकरणों को साधते हुए पूरा खाका तैयार किया है। भाजपा की तैयार की गई चुनाव समिति में 19 चेहरे जातिगत समीकरणों को साधते हुए नजर आ रहे हैं। इसमें आठ पिछड़े और अति पिछड़े शामिल हैं। जिसमें जाट, कुर्मी, मौर्य, लोध, शाक्य और मछुआ समेत अन्य पिछड़ी बिरादरियों का प्रतिनिधित्व शामिल किया गया है,जो कि समिति का 42 फीसदी हिस्सा हैं। पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

विज्ञापन
04:45 PM, 07-Jan-2022

योगी बोल- लोग कहते थे अयोध्या में राम जन्मभूमि का फैसला हो जाए तो खून की नदियां बहेंगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अयोध्या में छात्रों को टैबलेट और स्मार्टफोन दिए। यहां उन्होंने कहा कि लोग कहते थे यदि अयोध्या में राम जन्मभूमि का फैसला हो जाए तो खून की नदियां बहेंगी, तब मैं कहता था अरे मच्छर भी नहीं मरेगा। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार का पहला फैसला राम जन्मभूमि पर हमला करने वाले आतंकियों का मुकदमा वापस लेने का था। हमारी सरकार का पहला फैसला अवैध बूचड़खानो को बंद करने का था। 

03:44 PM, 07-Jan-2022

गोंडा में बोले अखिलेश- हमारे दिए लैपटॉप आज भी चल रहे हैं 
अखिलेश यादव ने शुक्रवार को गोंडा में एक रैली को संबोधित किया। रैली में उन्होंने कहा कि योगी जी कहते हैं कि उन्होंने 3 करोड़ 5 लाख रोजगार और नौकरियां दीं। क्या गोंडा में किसी नौकरी मिली? मुख्यमंत्री आजकल टैबलेट और लैपटॉप बांट रहे हैं। क्या आपमें से किसी को मिली? हमने जो एंबुलेस, लैपटॉप और 100 नंबर की गाड़ियां दीं वो सब आज भी चल रही हैं। सरकार बनने के बाद हम सभी को 300 यूनिट बिजली फ्री देंगे। 

विज्ञापन
02:27 PM, 07-Jan-2022

प्रशांत किशोर ने बताया सुरक्षित चुनाव का तरीका
जिन राज्यों में चुनाव है वहां चुनाव आयोग कम से कम 80% लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लगाने के लिए कहे। राजनीतिक विश्लेषक प्रशांत किशोर ने ट्वीट करके ये मांग की है।  महामारी के बीच चुनाव कराने का ये एकमात्र सुरक्षित रास्ता है। 

01:28 PM, 07-Jan-2022

गोरखपुर में बोले योगी: पिछले पौने पांच साल में साढ़े चार लाख युवाओं को दी सरकारी नौकरी
गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विगत पौने पांच वर्षों में उत्तर प्रदेश सरकार ने साढ़े चार लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी है। इसके साथ ही एक करोड़ 61 लाख युवाओं को रोजगार व नौकरी की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई और 60 लाख लोगों को स्वरोजगार से जोड़ा गया।  

12:31 PM, 07-Jan-2022

योगी के ऐलान के बाद ऊर्जा मंत्री ने बताई नई बिजली दरें
गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिजली दरों में 50% की कटौती का ऐलान किया था। शुक्रवार को ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने ट्वीट करके नई दरें बताईं। शर्मा ने बताया कि निजी नलकूप के नए बिलों में ग्रामीण मीटर्ड कनेक्शन में बिजली दर 2 रुपये/ यूनिट से घटकर 1 रुपये/ यूनिट व फिक्स चार्ज 70 रुपये प्रति हॉर्स पावर से घटकर 35 रुपये/हॉर्स पावर होगा। अनमीटर्ड कनेक्शन में फिक्स चार्ज 170 रुपये/ हॉर्स पावर की जगह 85 रुपये/हॉर्स पावर होगा। शहरी मीटर्ड कनेक्शन में बिजली दर 6 रुपये/ यूनिट से घटकर 3 रुपये/यूनिट व फिक्स चार्ज 130 रुपये/ हॉर्स पावर से घटकर 65 रुपये/हॉर्स पावर होगा। एनर्जी एफिशिएंट पंप में दर 1.65 रुपये/ यूनिट से घटकर 83 पैसे/यूनिट व फिक्स चार्ज 70 रुपये/हॉर्स पावर की जगह 35 रुपये/हॉर्स पावर होगी।

11:05 AM, 07-Jan-2022

चुनाव के लिए काशी क्षेत्र में भाजपा ने उतारी पुरानी टीम
विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा ने कवायद तेज कर दी है। चुनाव के लिहाज से अहम पूर्वांचल में उसने अपनी पुरानी टीम उतार दी है। इसमें काशी व गोरक्ष क्षेत्र के संगठन मंत्री रहे और वर्तमान में गुजरात के प्रदेश संगठन मंत्री रत्नाकर और झारखंड के संगठन मंत्री धर्मपाल को काशी क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है।
 

09:30 AM, 07-Jan-2022

उत्तर प्रदेश में हो सकता है पांच से आठ चरण में मतदान 
कोरोना महामारी की विकरालता के बीच चुनाव आयोग पांच राज्यों में समय से विधानसभा चुनाव कराने के लिए तत्परता से जुटा हुआ है। चुनाव आयोग आयोग ने पांच चुनावी राज्यों में कोरोना के हालात और कानून-व्यवस्था पर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव और गृह सचिव के साथ बृहस्पतिवार को हुई बैठक में समीक्षा की। कोरोना के कारण इन राज्यों के चुनाव में एक बूथ पर केवल 1250 मतदाता ही मतदान कर सकेंगे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में 5 से आठ चरणों और पंजाब में तीन चरण में मतदान हो सकता है। आयोग अगले कुछ दिनों में चुनाव तिथियों की घोषणा कर सकता है। बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण, गृह सचिव अजय भल्ला, एम्स के निदेशक डॉक्टर रणदीप गुलेरिया और आईसीएमआर के महानिदेशक बलराम भार्गव भी शामिल थे। 

09:20 AM, 07-Jan-2022

UP Election 2022 Live: भाजपा देगी इस बार इन जातियों को सबसे ज्यादा टिकट, अखिलेश का गोंडा में सवाल- आप में से किसी को नौकरी मिली क्या?

मुख्यमंत्री गोरखपुर को देंगे 67.89 करोड़ की विकास योजना का तोहफा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर में 67.89 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इनमें 50.48 करोड़ की 15 परियोजनाओं का लोकार्पण और 17.31 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री 1000 छात्र-छात्राओं को टैबलेट व स्मार्टफोन भी वितरित करेंगे।  
 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें