फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022 Live: अखिलेश पर योगी का तंज, ओवैसी ने पूछा- लोकसभा चुनाव में क्यों हार गए राहुल गांधी?

Wed, 29 Dec 2021 07:10 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

UP Assembly Election 2022 Live News Updates in Hindi: अगले साल पांच राज्यों में चुनाव होने वाले हैं। इनमें उत्तर प्रदेश की चर्चा सबसे ज्यादा है। 403 विधानसभा सीट वाले इस प्रदेश में चुनावी हलचलें तेज हो गई है। राजनीतिक बयानबाजी से नेता एक-दूसरे पर निशाना साध रहे। चुनावी वादों की भी बौछार होने लगी है। धरना-प्रदर्शन भी खूब होने लगे हैं। पढ़िए राजनीति से जुड़े पल-पल के अपडेट्स...
विज्ञापन
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सपा मुखिया अखिलेश यादव और एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:08 PM, 29-Dec-2021

ओवैसी ने कांग्रेस पर साधा निशाना
एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने भाजपा की बी पार्टी होने के आरोपों पर पलटवार किया। कहा, 'अगर मुझे कोई चीज आती है तो वह मेहनत करनी आती है। मैं सिर्फ मेहनत कर रहा हूं। जीत और हार अल्ला का काम है। जिसके मुकद्दर में कामयाबी लिखी है वो कामयाब होगा।' 

ओवैसी ने आगे कहा, 'हम क्या लोकसभा का चुनाव लड़े थे? फिर भी भाजपा जीत गई और राहुल गांधी हार गए। 300 सीट पर भाजपा आई। हम तीन सीट पर लड़े और कामयाब हुए। मेरा काम है मेहनत करना और मैं अपनी पार्टी के लिए करूंगा। इल्जाम लगता है तो लगने दीजिए। इसका मतलब है कि सबको अंदाजा हो रहा है कि एआईएमआईएम का दखल बढ़ गया है।'  

06:56 PM, 29-Dec-2021

अखिलेश पर योगी का तंज
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ जय प्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान उनकी जेब में एक बोतल नजर आई थी जिस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तंज किया था कि सपा नेताओं के घर की दीवारों से लक्ष्मी निकल रही है और जब जनता के सामने असली चेहरा आ रहा है तो सपा का बबुआ जेब में स्वीडन वाली बोतल लेकर घूम रहा है।

इस पर अखिलेश यादव ने कहा कि यह कांच की बोतल है जिसमें गर्म पानी रहता है। उन्होंने अपने अंदाज में कहा कि भाजपा, योगी को भांग घुले कुएं का पानी पिला रही है। पहले गलत आदमी के घर रेड करवा दी और अब ये गर्म पानी की बोतल नहीं देख पा रहे हैं।

04:38 PM, 29-Dec-2021

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को पुलिसकर्मियों के लिए बड़ा एलान किया। इसके अनुसार यूपी पुलिस के निरीक्षक, उपनिरीक्षक, लिपिक संवर्ग, मुख्य आरक्षी और आरक्षी पद के सभी कर्मचारियों के पौष्टिक आहार भत्ते में 25% की बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा पुलिस व पीएसी के फील्ड ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों को हर साल दो हजार रुपये सिम भत्ता दिया जाएगा। 

विज्ञापन
04:06 PM, 29-Dec-2021

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी फिरोजाबाद में महिलाओं से संवाद कर रहीं हैं। यहां उन्होंने एक छात्रा के सवाल पर बताया कि अगर कांग्रेस की सरकार बनी तो उत्तर प्रदेश में 20 लाख युवाओं को रोजगार देंगे। इसमें आठ लाख लड़कियों को मौका मिलेगा। प्रियंका ने ये भी बताया कि तीन दिन के अंदर हम ये भी बता देंगे कि ये रोजगार कैसे दिया जाएगा। सबकी डिटेल रिपोर्ट जारी की जाएगी। 

प्रियंका ने भाजपा और सपा पर भी निशाना साधा। बोलीं, जब से कांग्रेस ने 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' अभियान की शुरुआत की है, भाजपा और समाजवादी पार्टी परेशान हो गई है। पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं की अलग से रैली की। अखिलेश यादव भी अलग से महिलाओं के लिए वादे कर रहे हैं। 

प्रियंका गांधी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा बहुओं के लिए बड़ा एलान किया। उन्होंने कहा कि अगर यूपी में कांग्रेस की सरकार बनी तो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को हर माह 10 हजार रुपये का मानदेय दिया जाएगा। इसके अलावा जब आप गर्भवती महिलाओं के घर जाएंगी तो उसके लिए अलग से भी कुछ रकम दी जाएगी।

02:51 PM, 29-Dec-2021

उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने बुधवार को प्रदेश की महिलाओं और छात्राओं के लिए कई बड़े एलान किए। कहा कि अगर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो महिलाओं को कई तरह के लाभ दिए जाएंगे। 

1. हर साल महिलाओं को तीन गैस सिलेंडर मुफ्त दी जाएगी। 
2. माध्यमिक विद्यालयों में बालिकाओं को आय वर्ग के अनुसार छात्रवृत्ति दी जाएगी। 
3. 12वीं की प्रत्येक छात्रा को स्मार्टफोन दिया जाएगा। 

विज्ञापन
02:04 PM, 29-Dec-2021

कानपुर में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के दौरान समाजवादी छात्रसभा के नेताओं द्वारा गाड़ियों में तोड़फोड़ का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने इसको लेकर समाजवादी पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कहा कि पीएम मोदी की रैली के दौरान समाजवादी पार्टी कानपुर में दंगा भड़काना चाहती थी। रैली में उपद्रव करने का सपा ने प्लान किया था।
 
पात्रा ने कहा, 'कल जब प्रधानमंत्री जी ने रैली को संबोधित किया, उससे ठीक पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। उस वीडियो में भाजपा की एक कार थी, उसपर कुछ कमल के स्टिकर्स लगे हुए थे और प्रधानमंत्री जी का भी एक पोस्टर गाड़ी के पीछे लगा हुआ था। बीच चौराहे पर गाड़ी को रोककर लाल टोपी पहने हुए सपा के कार्यकर्ताओं ने उस गाड़ी को तोड़ दिया और उसमें आगजनी की कोशिश भी की गई।' 

पात्रा ने आगे कहा, 'इस गाड़ी में जो लोग तोड़फोड़ कर रहे थे, उस समय सपा छात्रसभा के सचिव सचिन केसरवानी भी वहां मौजूद थे। आज अखबारों में उन विषयों को लेकर कुछ गंभीर टिप्पणियां समाजवादी पार्टी पर हुई है। समाजवादी पार्टी किस प्रकार से उस रैली को खत्म करने की साजिश, रैली में दंगा भड़काने और शहर में दंगा भड़काने की कोशिश कर रही थी।'

01:20 PM, 29-Dec-2021

अमेठी में कुछ युवकों द्वारा एक दलित बच्ची की पिटाई का मामला तूल पकड़ते जा रहा है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इस मामले में योगी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्विट किया, 'अमेठी में दलित बच्ची को निर्ममता से पीटने वाली ये घटना निंदनीय है। योगी आदित्यनाथ जी आपके राज में हर रोज दलितों के खिलाफ औसतन 34 अपराध की घटनाएं होती हैं और 135 महिलाओं के खिलाफ। फिर भी आपकी कानून व्यवस्था सो रही है। अगर 24 घंटे के अंदर इस अमानवीय कृत्य को करने वाले अपराधियों को नहीं पकड़ा गया तो कांग्रेस पार्टी जोरदार आंदोलन करके आपको जगाने का काम करेगी।' 
   

01:14 PM, 29-Dec-2021

रसोइयों के मानदेय में 500 और अनुदेशकों के मानदेय में दो हजार का इजाफा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश के शिक्षा विभाग में तैनात रसोइयों के मानदेय में 500 और अंशकालिक अनुदेशकों के मानदेय में दो हजार रुपये बढ़ाने का आदेश जारी किया है। इसके अलावा रसोइयों को सालभर में दो साड़ियां, एप्रन और हेड कैप के लिए भी धनराशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने ट्विट कर इसकी जानकारी दी। 

11:26 AM, 29-Dec-2021
रथ से संबोधित करते अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

अखिलेश ने साधा निशाना
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इत्र कारोबारी को लेकर भाजपा पर पलटवार किया है। अखिलेश ने कहा कि जिस इत्र कारोबारी के घर से करोड़ों रुपये मिले हैं, उसका सपा से कोई संबंध नहीं है। वह भाजपा नेताओं से जुड़ा हुआ है। 
अखिलेश ने कहा, 'कन्नौज का इतिहास ही इत्र से जुड़ा हुआ है। जिस सरकार ने कन्नौज में कोई कारखाना और उद्योग न लगाया हो उसे इत्र और इससे जुड़े हुए लोगों को बदनाम नहीं करना चाहिए। जिस कारोबारी के पास से इतनी बड़ी रकम निकली है वो भाजपा और उससे जुड़े नेताओं से जुड़ा हुआ था। जिस समय भी इसका खुलासा होगा, उसमें भाजपा नेताओं का नाम दिखेगा।' 

आगे अखिलेश ने कहा, 'भाजपा ने नोटबंदी के बाद आपने कहा कि इससे भ्रष्टाचार नहीं होगा। कालाधन नहीं आएगा। तो अब जीएसटी चोरी कर इतने बड़े पैमाने पर कैसे कोई कैसे पैसा इकट्ठा कर सकता है?'
 

11:12 AM, 29-Dec-2021
एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : अमर उजाला

ओवैसी ने सीएम योगी पर पलटवार किया
मशहूर शायर अकबर इलाहाबादी, तेग इलाहाबादी और राशिद इलाहाबादी के नाम के आगे प्रयागराजी करने पर एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सीएम योगी पर पलटवार किया है। ओवैसी ने लिखा, 'शहर क्या शायर क्या?! उत्तर प्रदेश में बाबा सबके नाम बदल रहे हैं। अकबर इलाहाबादी का नाम बदल कर प्रयागराजी कर दिया गया है। उम्मीद है की ‘फ़िराक़ गोरखपुरी’ की ऐसी तौहीन नहीं होगी! “ये अजीब सितम है अजीब जफ़ा कि यहाँ न रहे तो कहीं न रहे!”

11:03 AM, 29-Dec-2021

UP Election 2022 Live: अखिलेश पर योगी का तंज, ओवैसी ने पूछा- लोकसभा चुनाव में क्यों हार गए राहुल गांधी?

वाराणसी में शाह ने किया मंथन
सियासी पारे को परवान पर चढ़ाने में जुटी भाजपा की पूर्वांचल में रणनीति तय करने के लिए गृहमंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने काशी और गोरखपुर क्षेत्र के पदाधिकारियों को नया मंत्र दिया। उन्होंने काशी और अयोध्या को चुनाव के केंद्र में लाने और समाज में बेहतर माहौल बनाने की भी सलाह दी।

शाह ने बूथ स्तर कार्यकर्ता से संपर्क बढ़ाने से लेकर दलित व पिछड़ा समाज में उन्हीं के समाज के कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर सेंधमारी का भी निर्देश दिया। पूर्वांचल की सियासत पर मजबूत पकड़ रखने वाले गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार रात को हरहुआ स्थित लॉन में करीब दो घंटे तक बैठक की।

 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें