फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022 Live: उत्तर प्रदेश में पीएम मोदी की वर्चुअल रैली 31 जनवरी को, 10 फरवरी को होना है पहले चरण का मतदान

Fri, 28 Jan 2022 10:42 PM IST
जयदेव सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

UP Assembly Election 2022 Live News Updates in Hindi: उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को पहले चरण का मतदान होना है। इसके लिए सभी पार्टियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। नेताओं के दल-बदल और प्रत्याशियों के नामों के एलान का सिलसिला भी जारी है। पढ़िए प्रदेश की राजनीति से जुड़े पल-पल के अपडेट्स...
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में अखिलेश ने एक लाल पोटली भी दिखाई। जिसमें वो अन्न संकल्प लेकर चलते हैं। - फोटो : ANI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:41 PM, 28-Jan-2022

पीएम मोदी की वर्चुअल रैली 31 को

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 जनवरी को एक वर्चुअल रैली कर सकते हैं। इसका फोकस उत्तर प्रदेश में पहले चरण के चुनाव वाले जिलों पर हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स में इसका दावा किया गया। 

05:25 PM, 28-Jan-2022

पिछली सरकार का जितना बजट था उतना तो हमने किसानों के खाते में डाल दिया: योगी आदित्यनाथ

योगी आदित्यनाथ ने मेरठ में कहा कि पिछली सरकार का वार्षिक बजट प्रदेश का 2 लाख करोड़ का था और हमारी सरकार ने तो 2 लाख करोड़ रुपए किसानों के खाते में डाल दिए। लागत का डेढ़ गुना MSP किसानों को दिया जा रहा है और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अलग से है। ये योजना पहली की सरकार क्यों नहीं देती थी? 
पिछली सरकार के समय गरीब भूख से मरता था। नौजवान पलायन करता था।

उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल में हर गांव की कोई ना कोई बेटी पुलिस में या शिक्षक भर्ती में शिक्षक बनी होगी। पहले केवल चेहरा देखकर भर्ती होती थी। पहले विकास नहीं था। पहले पर्व त्योहार से पहले कर्फ्यू लग जाता था। अब कर्फ्यू नहीं लगता है। अब अपराधियों के घर में कर्फ्यू लगता है। 

05:09 PM, 28-Jan-2022

लाल टोपी के साथ लाल पोटली में अन्न संकल्प लेकर चलता हूं: अखिलेश

अखिलेश ने मुजफ्फरनगर में कहा कि हम दोनों किसानों के बेटे हैं, हम किसानों को लिए अंत तक लड़ाई लड़ेंगे। इसलिए मैं हमेशा अपनी जेब में एक पोटली लेकर चलता हूं। लाल टोपी और लाल पोटली, मैं उन्हें हराने के लिए और उन्हें भगाने के लिए अन्न संकल्प लेकर चलता हूं।  

विज्ञापन
04:53 PM, 28-Jan-2022

अखिलेश का मुजफ्फरनगर से लखनऊ के बीच एक्सप्रेस-वे बनाने का वादा

मुजफ्फरनगर से एक ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे बनाएंगे। जिससे यहां के लोगों को लखनऊ पहुंचने में आसानी हो। अमित शाह के कानून व्यवस्था बेहतर होने के दावे पर अखिलेश ने कहा कि जिस विभाग के वो मंत्री हैं उसी के आंकड़े अगर अमित शाह उठाकर देखेंगे तो उन्हें पता चल जाएगा कि कानून व्यवस्था में सबसे खराब कोई प्रदेश है तो वो उत्तर प्रदेश है। 

04:49 PM, 28-Jan-2022

हमारे प्रत्याशी ने वीडियो वैन चलाने की अनुमति नहीं मिल रही: जयंत

जयंत चौधरी ने कहा कि चुनाव के नियमों के अनुपालन पर आरोप लगाया कि उनके प्रत्याशी ने वीडियो वैन चलाने की अनुमति मांगी थी, लेकिन अब तक उन्हें अनुमति नहीं मिली है। वहीं, दूसरी ओर भाजपा के वैन पूरे प्रदेश में चल रहे हैं। इसकी शिकायत हम चुनाव आयोग में करने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
04:36 PM, 28-Jan-2022

15 दिन में करेंगे गन्ने का भुगतान: अखिलेश

सपा ने बहुत सोच समझकर और एक्सपर्ट्स से राय लेकर ही 300 यूनिट बिजली फ्री करने का फैसला लिया है। भाजपा की दो बार सरकार बन गई उसके बाद भी बिजली का कोटा नहीं बढ़ाया। जब हमने फ्री बिजली देने का वादा किया वैसे ही भाजपा सरकार ने बिजली बिल आधा करने का ऐलान कर दिया। अगर आप बिल आधा कर सकते थे तो साढ़े चार साल वसूली क्यों की। 

अखिलेश ने वादा किया कि गन्ने का भुगतान 15 दिन के अंदर होगा। किसानों को इससे ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए फार्मर्स कार्पर्स फंड बनाने पड़े तो उसे बनाएंगे। 

04:35 PM, 28-Jan-2022

मुख्यमंत्री को भाजपा को उनके घर भेज दिया: अखिलेश

2017 में आपने राहुल के साथ गठबंधन किया था तब यूपी के लड़कों का नारा दिया था। जयंत के साथ अपनी जोड़ी को आप क्या नाम देंगे? इस सवाल के जवाब में अखिलेश ने कहा कि हम दोनों किसानों के बेटे हैं। अखिलेश ने कहा कि इस बार भाजपा का राजनैतिक पलायन होगा। बाबा मुख्यमंत्री कभी अयोध्या कभी मथुरा से टिकट मांग रहे थे। लेकिन भाजपा ने उन्हें गोरखपुर भेजकर उनका पलायन कर दिया। भाजपा के नेता जो पर्चा बांट रहे हैं वो भी कोरोना बांट रहे हैं। 

04:30 PM, 28-Jan-2022

जयंत और मैं किसानों के बेटे हैं: अखिलेश

अखिलेश से कहा कि मैं जेब में एक पोटली लेकर चलता हूं। जिसमें मैं अन्न लेकर चलता हूं। लाल टोपी और लाल पोटली में अन्न लेकर चलता हूं। हम दोनों किसानों के बेटे हैं। 

04:26 PM, 28-Jan-2022

हम चौधरी चरण सिंह की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं: अखिलेश

अखिलेश यादव ने कहा कि जयंत चौधरी और हम लोग मिलकर हम चौधरी चरण सिंह की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। भाजपा ने किसानों से कहा कि उनकी आय दोगुनी होगी। फसल समय पर खरीदी जाएगी, उसका भुगतान समय पर होगा। भाजपा आज भी नहीं बता सकती है कि वो तीन कानून क्यों लाए गए थे। वो कानून क्यों वापस ले लिए गए। मैं किसान भाइयों को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि इस तरह के कानून कभी उत्तर प्रदेश में लागू नहीं हो पाएंगे। किसानों को गन्ने के भुगतान के लिए इंतजार नहीं करना पड़े इसके लिए गठबंधन फार्मर्स कॉर्पर्स फंड बनेगा। 

04:25 PM, 28-Jan-2022

साढ़े तीन घंटे देरी से शुरू हुई अखिलेश की प्रेस कॉन्फ्रेंस 

अखिलेश यादव और जयंत चौधरी की मुजफ्फरनगर में होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस करीब साढ़े तीन घंटे बाद शुरू हो गई है। यहां अखिलेश यादव ने फिर कहा कि मुझे देरी का कारण नहीं बताया गया। मैं कई घंटे हेलिकॉप्टर में बैठा रहा। 

04:15 PM, 28-Jan-2022

अमित मालवीय का पटलवार- हार के बहाने ढूढ़ रहे हैं अखिलेश

भाजपा नेता अमित मालवीय ने अखिलेश यादव के आरोपों को झूठा बताया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश हार के बहाने ढूंढ रहे हैं।

04:11 PM, 28-Jan-2022

केशव मौर्य बोले- अखिलेश नौटंकी बंद करके 11 मार्च को सैफई जाने की तैयारी करें

अखिलेश के आरोपों पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का जवाब आया है। 

04:10 PM, 28-Jan-2022

जयंत ने भाजपा पर लगाया ध्रुवीकरण का आरोप

रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने भाजपा पर ध्रुवीकरण करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वह (भाजपा) पश्चिम उत्तर प्रदेश को जाट लैंड कहते हैं, हरियाणा को वे क्या मानते हैं? वह बस ध्रुवीकरण पैदा करना चाहते हैं। जातिगत आधार पर ध्रुवीकरण हो, धार्मिक आधार पर उन्माद फैले यह उनकी रणनीति है। मुझे वह खुश करके क्या हासिल कर रहे हैं? जयंत ने कहा कि हमारे मुद्दों पर ध्यान दीजिए, किसानों के साथ न्याय कीजिए। लखीमपुर की घटना अभी ताजी है, मंत्री अभी भी मंत्री बने बैठे हैं। किसानों को गिरफ्तार किया जा रहा है, मुकदमे वापस नहीं लिए गए। इन मामलों पर वह जवाब दें।
 

04:01 PM, 28-Jan-2022

नड्डा बोले- 2017 में सपा ने काम के आधार पर वोट नहीं मांगे

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा शाहजहांपुर में चुनाव प्रचार करने पहुंचे हैं। यहां  प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि 2017 में सपा ने काम के आधार पर वोट नहीं मांगे थे। राजनीतिक पार्टियों की आदत थी, नया चुनाव, नए वादे, नई बातें और बेवफाई करते हुए आगे बढ़ने की। PM ने बताया कि काम के आधार पर पार्टियों आएंगी। 
 

03:13 PM, 28-Jan-2022

अखिलेश ने भरी दिल्ली से मुजफ्फरनगर के लिए उड़ान

हेलिकॉप्टर रोके जाने का ट्वीट करने के करीब 35 मिनट बाद अखिलेश यादव का दूसरा ट्वीट आया। इसमें उन्होंने दिल्ली से उड़ान भरने की जानकारी दी है। अखिलेश ने यहां से मुजफ्फरनगर के लिए उड़ान भरी है।

 

03:01 PM, 28-Jan-2022

अखिलेश का आरोप बिना कारण बताए रोका गया मेरा हेलीकॉप्टर

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि उनके हेलिकॉप्टर को पिछले दो घंटे से बिना कारण बताए दिल्ली में रोक कर रखा गया है। अखिलेश को यहां से मुजफ्फरनगर जाना था, जहां उन्हें जयंत चौधरी के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करना था। यहां से दोनों नेता मेरठ जाने वाले थे। 

 

02:44 PM, 28-Jan-2022

बहराइच से अनुपमा जयसवाल को टिकट

बहराइच से अनुपमा जयसवाल को टिकट मिला है। मेजा से नीलम करवरिया को भाजपा उम्मीदवार होंगी। नीलम यहां से मौजूदा विधायक हैं। वहीं, फूलपुर से मौजूदा विधायक प्रवीण पटेल को टिकट  मिला है। कुंडा से सिंधुजा मिश्रा को टिकट दिया गया है। यहां से रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया निर्दलीय जीतते रहे हैं। तिलोई से मयंकेश्वर सिंह फिर से भाजपा उम्मीदवार होंगे। 

02:18 PM, 28-Jan-2022

योगी के मीडिया सलाहकार शलभमणि त्रिपाठी देवरिया से होंगे भाजपा उम्मीदवार

डुमरियागंज से राघवेंद्र प्रताप सिंह को भाजपा से टिकट मिला है। राघवेंद्र प्रताप सिंह यहां से मौजूदा विधायक हैं। 

02:12 PM, 28-Jan-2022

मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह को इलाहाबाद पश्चिमी से टिकट

भाजपा ने उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए 91 उम्मीदवारों की नई सूची जारी कर दी है। मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह को इलाहाबाद पश्चिमी से, नंद गोपाल नंदी इलहाबाद दक्षिणी सीट से चुनाव लड़ेंगे। अयोध्या से वेद प्रकाश गुप्ता और गोंडा से बृजभूषण शरण सिंह के बेटे प्रतीक भूषण को टिकट दिया गया है।
 

01:42 PM, 28-Jan-2022

मेरठ में क्या बोले योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को मेरठ दौरे पर पहुंचे। योगी ने यहां कहा की हमने कोरोना काल में बेहतर काम किया। उत्तर प्रदेश में 25 करोड़ से ज्यादा टीके लगे। इसी वजह से तीसरी लहर में एक फीसदी से कम लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती होना पड़ रहा है। 

12:51 PM, 28-Jan-2022

बसपा उम्मीदवारों की एक और सूची जारी

बसपा ने चौथे चरण के लिए 53 उम्मीदवारों की सूची शुक्रवार को जारी कर दी।


 

12:06 PM, 28-Jan-2022

 ओमप्रकाश राजभर की पार्टी ने जारी की तीन उम्मीदवारों की सूची

समाजवादी पार्टी गठबंधन में शामिल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने तीन उम्मीदवारों की सूची जारी की है। ओमप्रकाश राजभर की पार्टी ने हरदोई की संडीला सीट से सुनील अर्कवंशी, सीतापुर जिले की मिश्रिख सीट से मनोज कुमार राजवंशी और बहराइच जिले कि बलहां सीट से ललिता हरेंद्र को टिकट दिया गया है। 

 

11:48 AM, 28-Jan-2022

मुख्तार अब्बास नकवी का तंज

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस उम्मीदवारों के टिकट लौटाने पर तंज कसा है। उन्होंने  कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की एक नेता कहती हैं 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' और अपनी ही पार्टी की लड़कियों से, महिलाओं से भिड़ रही हैं। टिकट वापसी अभियान चल रहा है। कांग्रेस कार्यालय की खिड़की पर टिकट लेने वालों से ज्यादा भीड़ टिकट वापस करने वालों की है। 

10:46 AM, 28-Jan-2022

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करके सपा पर हमला बोला है। उन्होंने लिखा कि वे 'जिन्ना' के उपासक हैं, हम 'सरदार पटेल' के पुजारी हैं। उनको पाकिस्तान प्यारा है, हम मां भारती पर जान न्योछावर करते हैं।

10:40 AM, 28-Jan-2022

अखिलेश 31 जनवरी को करेंगे नामांकन

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वह 31 जनवरी को कलक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। सपा के अन्य प्रत्याशी भी अखिलेश यादव के साथ ही नामांकन दाखिल करने की तैयारी कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...

10:00 AM, 28-Jan-2022

घर-घर जाकर वोट मांगेंगे जेपी नड्डा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज शाहजहांपुर आ रहे हैं। वह रेती रोड स्थित पार्टी कार्यालय में संगठन के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। उन्हें बूथ मैनेजमेंट सिखाने के बाद गांधी भवन में प्रबुद्ध वर्ग के लोगों से मुलाकात कर चुनावी माहौल को परखेंगे। इसके साथ ही उनका कटिया टोला में घर-घर जाकर चुनाव प्राचर करने का भी कार्यक्रम है।  

09:45 AM, 28-Jan-2022

UP Election 2022 Live: उत्तर प्रदेश में पीएम मोदी की वर्चुअल रैली 31 जनवरी को, 10 फरवरी को होना है पहले चरण का मतदान

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह अपना चुनाव प्रचार अभियान संयुक्त रूप से शुरू करेंगे। दोनों नेता शुक्रवार को मेरठ आएंगे और एनएच-58 पर गॉडविन होटल में साढ़े तीन बजे संयुक्त प्रेस वार्ता करेंगे। दोनों नेता करीब एक घंटा यहां रहेंगे। इससे पहले दोनों नेता मुजफ्फरनगर में भी चुनाव प्रचार करेंगे। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें