रायबरेली टोल पर अतीक के भाई अशरफ की गाड़ी खराब हो गई है। जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने वज्र वाहन में धक्का लगाया।
साबरमती जेल से पुलिस कस्टडी में लाया जा रहा माफिया अतीक अहमद का काफिला चित्रकूट जिले की सीमा भरतकूप पहुंच गया है।
यहां से वह रक्सा होते हुए सीपरी बाजार, नंदनपुरा से होते हुए करीब साढ़े आठ बजे पुलिस लाइन पहुंचा। अतीक के काफिले के भीतर पहुंचते ही पुलिस लाइन के दरवाजे बंद कर दिए गए। अंदर करीब सवा घंटे तक उसका काफिला अंदर रहा। करीब पौने दस बजे काफिला यहां से प्रयागराज के लिए रवाना हो गया। झांसी पुलिस ने एस्कार्ट करते हुए उसे झांसी की सीमा से बाहर छोड़ा।
मंगलवार शाम प्रयागराज पुलिस उसे लेकर प्रयागराज के लिए रवाना हुई थी। साबरमती से रवाना होने के बाद पुलिस की प्रिजन वैन राजस्थान के भीलवाड़ा के पास खराब हो गई। मरम्मत के बाद उसका काफिला आगे रवाना हुआ। मध्य प्रदेश के शिवपुरी रोड से होता हुए अतीक का काफिला ने झांसी में चिरुला बार्डर से यूपी में करीब आठ बजे प्रवेश किया।
साबरमती जेल से प्रयागराज ले जाए जा रहे गैंगस्टर अतीक अहमद को बुधवार सुबह करीब सवा घंटे के लिए झांसी पुलिस लाइन में रोका गया। इस दौरान पुलिस लाइन के आसपास भारी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए थे। अतीक को उमेश पाल हत्याकांड मामले में पूछताछ के लिए प्रयागराज ले जाया जा रहा है।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) माफिया अतीक अहमद के एकाउंटेंट सीताराम शुक्ला, सजायाफ्ता वकील खान शौलत हनीफ और फाइनेंसर खालिद जफर के घरों पर दस्तावेज खंगाल रही है। अतीक के फाइनेंसर खालिद जफर के झलवा ट्रिपल आईटी रोड पर बने मकान में शाइस्ता परवीन को पनाह देने का भी आरोप लग रहा है। ईडी ने अतीक के करीबीयों के एक साथ 12 ठिकानों पर छापेमारी की। 150 करोड़ से ज्यादा की संपत्तियों को चिन्हित किया गया है। जल्द जब्त करने की तैयारी है।
प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और उसके आधा दर्जन से ज्यादा करीबियों के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि अपराध से अर्जित काली कमाई से अतीक ने एक हजार करोड़ से ज्यादा का आर्थिक साम्राज्य खड़ा किया है।
उमेश पाल हत्याकांड मामले में जारी बी वारंट के बाद माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ को प्रयागराज पुलिस की टीम बरेली से लेकर प्रयागराज रवाना हुई है। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उसे ले जाया गया है।
उमेश पाल हत्याकांड में अतीक के साथ ही उसका भाई अशरफ भी नामजद आरोपी है। पुलिस ने इस मामले में उसका भी बी वारंट जारी कराया है। ऐसे में पुलिस उसे भी प्रयागराज ला रही है। अशरफ बरेली जेल में बंद है और उमेश पाल अपहरण केस में आरोपी होने के चलते उसे भी 28 मार्च को प्रयागराज की स्पेशल एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश किया गया था। हालांकि सबूतों के अभाव में उसे बरी कर दिया गया था।
2019 से साबरमती जेल में बंद माफिया अतीक पिछले 16 दिनों में दूसरी बार प्रयागराज लाया जाएगा। इससे पहले 27 मार्च को उसे साबरमती जेल से लाया गया था। 28 मार्च को उसे एमपीएमएलए कोर्ट में पेश किया गया था, जहां उमेश पाल अपहरण केस में उसे व दो अन्य को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। फैसले के बाद उसी रात उसे गुजरात के लिए रवाना कर दिया गया था।
उमेश पाल हत्याकांड में अतीक अहमद नामजद आरोपी है। तीन अप्रैल को उसके खिलाफ धूमनगंज पुलिस ने बी वारंट बनवाया था। इसके बाद पुलिस की टीम साबरमती जेल भी पहुंची थी लेकिन किन्हीं कारणों से उसे नहीं लाया जा सका था। हालांकि अब एक बार फिर उन्हें प्रयागराज लाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
साबरमती जेल से प्रयागराज तक की दूरी लगभग 1300 किमी है। अतीक को सड़क मार्ग से प्रिजन वैन में लाया जा रहा है, ऐसे में सफर में लगभग 24 घंटे का वक्त लगने की संभावना है। माना जा रहा है कि वह बुधवार दोपहर तक प्रयागराज पहुंचेगा। इसके बाद उसे सीजेएम कोर्ट में पेश किया जाएगा। जहां अर्जी देकर उसकी कस्टडी रिमांड मांगी जाएगी।
माफिया अतीक को आज कोर्ट में पेश किए जाने पर सस्पेंस बरकरार है। प्रयागराज पुलिस माफिया अतीक को साबरमती जेल से ला रही है। वहीं, बरेली जेल से माफिया अतीक के भाई अशरफ को भी पुलिस प्रयागराज के लिए लेकर निकल गई है।
माफिया अतीक को ला रही पुलिस का काफिला झांसी पहुंच गया है। उमेश पाल हत्याकांड में माफिया अतीक अहमद की आज कोर्ट में पेशी होगी। कड़ी सुरक्षा में अतीक को लाया जा रहा है। इसके साथ ही अशरफ को भी बरेली जेल से लाया जाएगा। पुलिस कोर्ट से दोनों की रिमांड माग सकती है। ताकि उमेश पाल हत्याकांड में दोनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जा सके।
शिवपुरी में माफिया अतीक अहमद ने कहा कि साबरमती जेल में मुझे बहुत परेशान किया जा रहा है। मैंने वहां से कोई फोन नहीं किया, वहां पर जैमर लगे हुए हैं। मैंने जेल से कोई साजिश नहीं रची। छह साल से मैं जेल में हूं। मेरा पूरा परिवार बर्बाद हो चुका है:
अतीक को लेकर प्रयागराज आ रहा पुलिस का काफिला जब मध्यप्रदेश के शिवपुरी पहुंचा तो माफिया ने कहा कि मैं अब तक मीडिया की वजह से बचा हुआ हूं।
बूंदी, राजस्थान में कुछ देर के लिए रुका पुलिस का काफिला। अतीक के आज दोपहर तक प्रयागराज पहुंचने की संभावना है। इस दौरान अतीक ने कहा कि मेरा परिवार बर्बाद हो गया है... मैं जेल में था मैं उसके (उमेश पाल हत्याकांड) बारे में क्या जानूं।
अतीक अहमद ने कहा उमेश पाल की हत्या के समय में जेल में था। मेरे परिवार को गलत फंसाया गया है। उमेश पाल की हत्या के बारे में मुझे कुछ नहीं पता है।
प्रयागराज पुलिस जिस गाड़ी से अतीक अहमद को ला रही है वो अचानक रास्ते में खराब हो गई।
राजस्थान के डूंगरपुर में रूका अतीक का काफिला। पुलिस ने अतीक को कुछ देर के लिए वैन से बाहर निकाला।
माफिया अतीक अहमद को हत्या के मामले में पूछताछ के लिए यूपी के प्रयागराज वापस लाए जाने पर मारे गए उमेश पाल की मां शांति देवी का कहना है कि गहन पूछताछ की जानी चाहिए। अपराधियों को पकड़ा जाना चाहिए।
साबरमती जेल से निकलने के बाद अतीक अहमद ने मीडिया से कहा कि मुझे जान से मारने की साजिश हो रही है।
सूत्रों का कहना है कि अतीक को प्रयागराज लाकर उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस कस्टडी रिमांड की अर्जी देगी। इसके बाद अतीक से उमेश पाल हत्याकांड के राज उगलवाए जाएंगे। अशरफ के खिलाफ भी बी वारंट जारी हुआ है। बरेली से प्रयागराज लाने के लिए पुलिस की एक टीम पहुंची है।
उमेश पाल हत्याकांड में साजिश रचने में नामजद माफिया अतीक अहमद को प्रयागराज कोर्ट में पेश करने के लिए यूपी पुलिस की एक टीम अहमदाबाद की साबरमती जेल पहुंची। अतीक अहमद का बी वारंट जेल में तामील कराया। इसके बाद साबरमती जेल से प्रयागराज पुलिस कड़ी सुरक्षा में माफिया अतीक अहमद को लेकर रवाना हो गई है।