शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में हुए बवाल में पुलिस ने सहारनपुर से 38, प्रयागराज से 15, हाथरस से 24, मुरादाबाद से सात, फिरोजाबाद से दो और अंबेडकरनगर से 23 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है।
देवंबद में 21 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बवाल के आरोप में लोगों की गिरफ्तारी की गई है।
भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा के बयान को लेकर मुरादाबाद में जुमे की नमाज को लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया। जिससे माहौल गरमा गया है।
प्रयागराज में उपद्रव के बाद पुलिस ने मौके से दो युवक पकड़े हैं, पुलिस का कहना है कि ये उपद्रवी हैं। जबकि युवक खुद को पत्रकार बता रहे हैं।
प्रयागराज में जुमे की नमाज के बाद शुरू हुए बवाल में प्रदर्शनकारियों ने पीएसी की एक गाड़ी में भी आग लगा दी गई है। वाटर कैनन मशीन ने पानी की बौछार कर आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। साथ ही हालात पर काबू पाने के लिए अतिरिक्त पुलिस भेजी जा रही है।
नकाबपोश पत्थरबाज लगातार पुलिस को निशाना बनाकर पत्थराव कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों की भीड़ में छोटे-छोटे को आगे रखा गया है, जोकि मुंह पर कपड़ा लपेटे हुए हैं।
वाराणसी में जुमे की नमाज को लेकर अंजुमन की अपील
लखनऊ में 61 संवेदनशील स्थान चिह्नित
सीएम योगी का निर्देश- मस्जिदों के सामने हों कड़े सुरक्षा इंतजाम
प्रदर्शनकारियों में नाबालिग आगे