मेरठ में रामराज पुलिस चौकी के खिलाफ ग्रामीणों ने एसएसपी ऑफिस पर हंगामा कर दिया। आरोप है कि चौकी में तैनात पुलिसकर्मी नशे का कारोबार करने वाले लोगों के साथ सांठगांठ करके बेकसूर लोगों को फर्जी मुकदमे फंसाते हैं और पैसों की उगाही करते हैं। इसको लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि रामराज पुलिस चौकी में तैनात पुलिसकर्मी सस्पेंड नहीं हुए तो वह सड़कों पर आंदोलन करेंगे। मंगलवार को उन्होंने डीएम को भी इस मामले से अवगत कराया और एसएसपी ऑफिस पर अपना शिकायत पत्र दे दिया है।
पुलिस की मांग पर हाजी याकूब की फैक्टरी से फिर लिए मीट के नमूने
हाजी याकूब कुरैशी की मीट फैक्टरी से फिर से जांच के लिए मीट के नमूने लिए गए। बता दें कि 31 मार्च को हापुर मेरठ रोड पर गांव अल्लीपुर स्थित हाजी याकूब की मीट फैक्टरी के अवैध संचालन की सूचना पर खरखौदा पुलिस व सभी संबंधित विभागों द्वारा छापामारी की गई थी। जिसमें मौके पर फैक्टरी का संचालन होता मिला था। जहां पुलिस ने हाजी याकूब कुरैशी उसकी पत्नी संजीदा बेगम बेटा इमरान सहित 17 लोगों के खिलाफ अवैध मीट संचालन सहित कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
बाद में पुलिस ने हाजी याकूब उसके दोनों बेटे हुए पत्नी सहित सात लोगों को गैंगस्टर के तहत भी निरोध किया था। पुलिस ने इस मामले में हाजी आपको उसके दोनों बेटे को गैंगस्टर सहित कई मामलों में पहले ही जेल भेज दिया था। छापेमारी के दौरान लिए गए मीट के नमूनों में मीट अशुद्ध मिला था जिस पर हाजिया को पक्ष ने न्यायालय के आदेश पर दोबारा से मीट के नमूने लिए गए थे। बाद में मीट सही पाया गया। अब पुलिस ने न्यायालय में अपने याचिका दायर कर दोबारा से मीट के नमूनों की जांच की मांग की थी। मंगलवार को सीओ किठौर के नेतृत्व में खरखौदा व किठौर थाना पुलिस ने फूड सेफ्टी टीम के साथ मीट के नमूने लिए।