फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West UP News Live: पटाखों में विस्फोट, 4 बच्चे झुलसे, बिजनौर में नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में दो को सजा

Wed, 01 Nov 2023 12:42 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

खास बातें

West UP News Live : मेरठ के हस्तिनापुर में पुलिस की गाड़ी पर पथराव करने वाले चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उधर, बिजनौर में बाघ ने हमला कर हाथी के बच्चे को घायल कर दिया। यहां पढ़िए पल-पल का अपडेट-
विज्ञापन
मेरठ में पुलिस की गाड़ी पर पथराव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:48 PM, 01-Nov-2023

बिजनौर में गांव में घुसा अजगर, लोगों के उड़े होश


 

11:26 PM, 01-Nov-2023

बिजनौर में नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में दो को सजा

बिजनौर। विशेष न्यायाधीश पोक्सो एक्ट प्रकाश चंद शुक्ला ने एक 16 वर्षीय अनुसूचित जाति की किशोरी से छेड़छाड़ करने का दोषी पाते हुए मोहम्मद परवेज व दानिश को सवा तीन-सवा तीन साल के कारावास एवं 20-20 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड की राशि में से 30 हजार रुपये पीड़िता को दिए जाने के आदेश दिए हैं।

शासकीय अधिवक्ता योगेंद्र सिंह के अनुसार थाना नगीना देहात निवासी एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री अपनी मां व चाचा का खाना लेकर 31 मई 2017 को दोपहर तीन बजे खेत पर जा रही थी। पीछे से दो आए दो लड़को मोहम्मद परवेज व दानिश निवासी रायपुर सादात ने उसकी लड़की को जाति सूचक शब्द कहते हुए उसके साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी।

शोर मचाने पर आसपास के खेतों पर काम कर रहे लोग आ गए। मोहम्मद परवेज को मौके पर ही पकड़ लिया। जबकि दूसरा अभियुक्त दानिश मौका पाकर भाग गया। कोर्ट ने सुनवाई पूरी करने के बाद इस घटना में परवेज, दानिश को दोषी पाते हुए सजा सुनाई।

02:58 PM, 01-Nov-2023

सहारनपुर में सड़क हादसे में परचून व्यापारी की मौत

सहारनपुर जनपद में दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर नीलगाय बाइक से टकराने पर परचून व्यापारी की मौत हो गई। हादसे की सूचना के बाद बेहट पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम करने से मना कर दिया। 

हादसा बुधवार की दोपहर में करीब डेढ़ बजे हाईवे पर बेहट कोतवाली क्षेत्र में गांव दाऊदपुरा व ताजपुरा के बीच हुआ। गांव भोजेवाला माजरा निवासी मोहम्मद इसरार (45) पुत्र सत्तार  बाइक से सहारनपुर जा रहा था। दाउदपुरा गांव से आगे अचानक नील गाय के सड़क पर आने से बाइक उससे टकरा गई।

हादसे में घटनास्थल पर ही इसरार की मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने मृतक का पोस्टमार्टम करने से मना कर दिया। मृतक पैठ बाजारों में परचून की दुकान लगाता था। उसकी मौत की खबर से उसके परिवार में कोहराम मचा है। मृतक के सात बच्चें है, जिनमें पांच लड़कियां और दो लड़के है। 

परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराना चाह रहे थे, इसलिए शव उन्हें सौंप दिया गया है। -योगेश शर्मा, इंस्पेक्टर 

विज्ञापन
12:39 PM, 01-Nov-2023

प्राचार्य कार्यालय के सामने धरने पर बैठे जूनियर डॉक्टर, जमकर की नारेबाजी

मेरठ में मेडिकल कॉलेज में हुई मारपीट के मामले में जूनियर डॉक्टर बुधवार को सुबह प्राचार्य कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। इस दौरान जूनियर डॉक्टरों ने नारेबाजी करते हुए मांग की कि उन्हें न्याय चाहिए।

11:35 AM, 01-Nov-2023

1.20 करोड़ की पहाड़ी चरस के साथ तीन तस्कर दबोचे

मेरठ की एएनटीएफ ऑपरेशन यूनिट (एंटी नारकोटिस टास्क फोर्स) ने मुजफ्फरनगर में शाहपुर कस्बे के मंसूरपुर तिराहे से कार सवार नशीले पदार्थ के तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से एक 1.20 करोड़ रुपये कीमत की 10 किलो पहाड़ी चरस बरामद की गई है। बताया गया कि चरस चमौली से परासौली ले जाई जा रही थी।

विज्ञापन
10:46 AM, 01-Nov-2023

पटाखा फैक्टरी के कचरे में विस्फोट, चार बच्चे गंभीर रूप से झुलसे

सहारनपुर जनपद के बिहारीगढ़ में पटाखा फैक्टरी के कचरे में विस्फोट हो गया। हादसे में तीन सगे भाई-बहन सहित चार बच्चे जख्मी हो गए हैं। जख्मी हुए बच्चों को उपचार दिलाया जा रहा है।

10:16 AM, 01-Nov-2023

गारमेंट्स की दुकान में लगी भीषण आग, इन्वर्टर बैटरी फटी

सहारनपुर में बेहट के कस्बे में एक गारमेंट्स की दुकान में भीषण आग लग गई। इन्वर्टर बैटरी फटने से तेज धमाका हुआ, जिससे लोग डर गए और अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से दुकान मालिक भी बुरी तरह झुलस गया, जिसे गंभीर हालत में सहारनपुर अस्पताल भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस एवं फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका।

10:16 AM, 01-Nov-2023

बाघ के हमले में हाथी का बच्चा घायल

बिजनौर में कार्बेट टाइगर रिजर्व की कालागढ़ हाथीशाला में हाथी के एक नन्हें बच्चे को उपचार के लिए लाया गया है। हाथी के बच्चे के दोनों पैरों पर बाघ ने हमला कर उसे घायल किया है।

10:06 AM, 01-Nov-2023

West UP News Live: पटाखों में विस्फोट, 4 बच्चे झुलसे, बिजनौर में नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में दो को सजा

पुलिस पर पथराव करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

मेरठ में हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव में पुलिस की गाड़ी पर पथराव करने वाले चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के पास से एक ट्रैक्टर और अवैध कच्ची शराब भी बरामद की गई है। पुलिस ने जयबीर पक्ष के प्रशांत, सुधांशु, विनीत और आर्यन को अरेस्ट किया है।

वहीं, पुलिस ने आरोपियों के पास से एक ट्रैक्टर और 35 लीटर अवैध कच्ची शराब भी बरामद की है। इस मामले में अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगी है। इस मामले में थाना पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें