08:54 AM, 21-Aug-2024
West UP News Live: भारत बंद आज, बसपा, भीम आर्मी का प्रदर्शन, 22 को मीरापुर की नब्ज टटोलेंगे सीएम योगी
अनुसूचित जाति व जनजाति आरक्षण में कोटा दिए जाने के मामले में भारत बंद का आह्वान किया है। बुधवार को बसपा, आजाद समाज पार्टी, भीम आर्मी सहित अन्य संगठन कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर ज्ञापन देंगे। सुरक्षा के लिए पुलिस की सभी मुख्य चौराहों पर डयूटी लगाई गई है। पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों से महावीर चौक, प्रकाश चौक, झांसी की रानी मार्ग पर आवागमन नहीं करने की अपील की है।
आरक्षण के इस मामले पर अनुसूचित जाति व जनजाति से संबंधित संगठनों में रोष व्याप्त है। बसपा, भीम आर्मी, आजाद समाज पार्टी, बहुजन एकता संघर्ष समिति आदि संगठनों ने नाराजगी जताई है। विभिन्न संगठनों के भारत बंद के आह्वान का इन संगठनों ने समर्थन किया है। इसी के चलते इन सभी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंच कर जिलाधिकारी को ज्ञापन देने की घोषणा की है। सुरक्षा के मददेनजर पुलिस अधिकारी भी सतर्क हैं।