फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West UP News Live: कार रोकने पर पुलिसकर्मियों को कुचलने का प्रयास, आज जुमे की नमाज पर अलर्ट, ड्रोन से निगरानी

Fri, 15 Mar 2024 08:47 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

खास बातें

लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कभी भी हो सकता है। CAA लागू होने के बाद रमजान के पहले जुमे की नमाज लेकर शहर में हाई अलर्ट है। पढ़ें दिनभर का ताजा अपडेट।
विज्ञापन
सीएए को लेकर अलर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:47 AM, 15-Mar-2024

 कैंट क्षेत्र में सड़क निर्माण का कार्य पूरा, आवागमन खोला

कैंट क्षेत्र में पिछले चार दिनों से जारी सड़क निर्माण का कार्य बृहस्पतिवार को पूरा हो गया। इसके चलते किया गया रूट डायवर्जन भी हटा लिया गया। इसके साथ ही पुरानी व्यवस्था के तहत वाहनो का आवागमन शुरू हो गया। इससे लोगों को चार दिनों से चले आ रहे जाम के हालात से निजात मिली।

कंकरखेड़ा फ्लाईओवर से लेकर सब एरिया कैंटीन तक पिछले चार दिनों से सड़क निर्माण का कार्य किया जा रहा था। साथ ही सब एरिया कैंटीन के अलावा भी कैंट में सड़क निर्माण कार्य चल रहा था। जिसके चलते कैंट क्षेत्र में कई जगह पर रूट डायवर्ट किया गया था। इसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जाम के चलते कुछ मिनट की दूरी के लिए वाहन स्वामियों को घंटों जाम में फंसना पड़ रहा था। स्थानीय लोगों को बेगमपुल पहुंचने के लिए चार किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ रही थी। बृहस्पतिवार सुबह कैंट क्षेत्र में सड़क निर्माण का कार्य पूरा हो गया। जिसके चलते कैंट क्षेत्र में बंद किए गए रास्तों को खोल दिया गया। जिसके बाद पुरानी व्यवस्था फिर से बहाल हो गई।

08:41 AM, 15-Mar-2024

कांशीराम के जन्मदिन पर आज श्रद्धांजलि देंगे बसपाई

बहुजन समाज पार्टी कार्यालय पर गुरुवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें 15 मार्च को बसपा संस्थापक कांशीराम के जन्मदिन पर भव्य कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया। यह भी बताया गया कि सभी कार्यकर्ता नोएडा स्थित दलित प्रेरणा केंद्र पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचेंगे। सभी विधानसभाओं से अपने-अपने वाहनों से अधिक जनसंख्या में पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

मुख्य अतिथि सतपाल पेपला ने बताया कि सभी कार्यकर्ता इन आयोजनों में उत्साह से शिरकत करें। इसके साथ ही लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। उन्होंने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। जिला अध्यक्ष जयपाल ने बताया कि सभी कार्यकर्ता टोल प्लाजा पर एकत्र होकर नोएडा प्रेरणा केंद्र पहुंचेंगे।

08:40 AM, 15-Mar-2024

जुमे की नमाज व सीएए को लेकर अलर्ट

लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कभी भी हो सकता है। सीएए लागू होने के बाद रमजान के पहले जुमे की नमाज लेकर शहर में हाई अलर्ट रहेगा। इस दौरान शहर के प्रमुख चौराहे व मजिस्दों के बाहर पुलिस फोर्स तैनात रहेगा। मस्जिदों के बाहर अतिरिक्त भीड़ नहीं जुटने दी जाएगी। ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी। इसके साथ ही थाना प्रभारियों को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था बंदोबस्त रखने के लिए कहा गया।

गुरुवार को पुलिस लाइन में आईजी रेंज नचिकेता झा ने एसएसपी, एडिशनल एसपी, सर्किल सीओ और थाना प्रभारियों को दिशा-निर्देश दिएए। उन्होंने कहा कि थानेदार संवेदनशील इलाकों का जायजा लें और वहां धर्मगुरुओं को नागरिकता संशोधन कानून के बारे में समझाएं।

आईजी ने बताया कि पहले से ही संवेदनशील जगहों पर प्रदर्शन होने वाली जगह पर विशेष रूप से निगरानी और सतर्कता रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जुमे पर किसी को नमाज से नहीं रोका जाएगा, लेकिन इस बात का ध्यान रखना होगा कि कहीं अतिरिक्त भीड़ एकत्र न हो। आईजी ने बताया कि जिन जगहों पर पहले से प्रदर्शन हो चुके हों, वहां विशेष रूप से पीएसी कंपनी और क्यू आर टी को तैनात किया जाएगा।

सोशाल मीडिया पर अफवाह न फैलाएं
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि संवेदनशील इलाके में फोर्स के साथ फ्लैग मार्च करेगे। ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी, किसी भी तरह की गलत अफवाह फैलाने वाले के खिलाफ पहचान करके सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
08:28 AM, 15-Mar-2024

West UP News Live: कार रोकने पर पुलिसकर्मियों को कुचलने का प्रयास, आज जुमे की नमाज पर अलर्ट, ड्रोन से निगरानी

मेरठ के सदर बाजार थाना क्षेत्र में चिराग चौराहे पर कार रोकने का इशारा करने पर चालक ने पुलिसकर्मियों को कुचलने का प्रयास किया। किसी तरह पुलिसकर्मियों ने अपनी जान बचाई। कार सवार एक स्कूटी और कार में टक्कर मारते हुए बेगमपुल की ओर फरार हो गए। बृहस्पतिवार शाम सोफिया स्कूल की ओर से उत्तराखंड नंबर की सफेद रंग की फाॅक्सवैगन कार तेज रफ्तार से इंडाना बार की ओर जा रही थी। गाड़ी एक युवक चला रहा था। दूसरा युवक उसके बराबर बैठा था।

कार की चपेट में आने से कई लोग व दुपहिया वाहन बचे। जिसे देखकर चिराग चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मियों ने कार रोकने का इशारा किया। लेकिन चालक ने कार की रफ्तार और बढ़ा दी। पुलिसकर्मियों ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। इसके बाद कार सवारों ने वहां खड़ी एक स्कूटी व कार में जोरदार टक्कर मारी।

इसके बाद अपनी कार को तेजी से पीछे कर आरोपी बेगमपुल की तरफ फरार हो गए। बताया जा रहा है कि पुलिस कर्मियों ने भाग रही कार के फोटो मोबाइल से खींचे और वीडियो भी बनाई। इस बारे में लालकुर्ती थाना प्रभारी इंदु वर्मा व सदर थाना प्रभारी शशांक द्विवेदी से बात की गई तो उन्होंने ऐसी घटना की जानकारी से ही इन्कार कर दिया।
 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें