उत्तर प्रदेश में कैराना लोकसभा सीट पर 61.17 फीसदी मतदान हुआ है। वहीं, सहारनपुर जिले में कुल 66.74 प्रतिशत मतदान हुआ है।
शामली का विधानसभा वार मत प्रतिशत
शामली : 55.45
थानाभवन : 57.98
कैराना : 57.02
नकुड़ : 70.03
गंगोह : 63.88
कुल मतदान : 60.87
सहारनपुर लोकसभा :
सहारनपुर नगर : 60.61
सहारनपुर देहात : 68.13
देवबंद : 64.16
बेहट : 72.34
रामपुर मनिहारान : 68.01
कैराना लोकसभा :
नकुड़ : 70.03
गंगोह : 63.88
कुल मतदान : 66.74
बुढ़ाना विधानसभा : 60.72 प्रतिशत
चरथावल विधानसभा : 61.02 प्रतिशत
मुजफ्फरनगर सदर : 57.42 प्रतिशत
खतौली विधानसभा : 61.39 प्रतिशत
सरधना विधानसभा : 52.22 प्रतिशत
कुल मतदान लोकसभा : 58.5 प्रतिशत
शामली जिले में शाम पांच बजे तक 58.68 प्रतिशत मतदान हुआ।
03 बजे तक मतदान....
सहारनपुर लोकसभा में कुल मतदान प्रतिशत 53.31
विधानसभा मतदान
बेहट 58.77
सहारनपुर नगर 49.52
सहारनपुर देहात 56.01
देवबंद 50.56
रामपुर मनिहारान 52.01
कैराना लोकसभा में कुल मतदान प्रतिशत 53.02
नकुड़ 56.25
गंगोह 49.79
बिजनौर में नगीना लोकसभा में दोपहर तीन बजे तक 48.15 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि बिजनौर लोकसभा में तीन बजे तक 45.7 फीसदी मतदान हुआ है। वहीं, सहारनपुर लोकसभा सीट पर तीन बजे तक 53.31 फीसदी वोटिंग हुई है।
शामली जनपद के बधेव गांव में मतदान केंद्र पर ईवीएम एक घंटे से खराब है। इससे मतदान प्रभावित हो रहा है। वहीं, कैराना लोकसभा से भाजपा नेता मृगांका सिंह ने मतदान के बाद कहा कि लोग उत्साहित होकर वोट दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि वोटरों के उत्साह को देखकर लग रहा है कि एक बार फिर मोदी सरकार आएगी।
संगीत सोम ने डाला वोट
मेरठ में सरधना से पूर्व भाजपा विधायक संगीत ने अपने समर्थकों के साथ मतदान केंद्र पहुंच कर अपने मत का प्रयोग किया।
कैराना में विधायक नाहिद हसन वोट डालने समर्थकों के साथ पहुंचे।
सहारनपुर लोकसभा में दोपहर एक बजे तक कुल मतदान प्रतिशत 42.32
विधानसभा मतदान
बेहट 46.56
सहारनपुर नगर 37.94
सहारनपुर देहात 45.18
देवबंद 40.35
रामपुर मनिहारान 42.35
----
कैराना लोकसभा में कुल मतदान प्रतिशत 42.07
नकुड़ 45.87
गंगोह 38.87
मुजफ्फरनगर में एक बजे तक कुल मतदान 35.1 % हुआ।
बुढाना 35.8%
चरथावल 33.75%
मुजफ्फरनगर 34.46%
खतौली 35.42 %
सरधना 33.09%
कुल 34.5%
पुरकाजी 35.55 %
मीरापुर 35.67%
कैराना लोकसभा सीट एक बजे तक कुल मतदान प्रतिशत 37.9 प्रतिशत
शामली 36.63 %
कैराना विधानसभा 33.23 प्रतिशत
थाना भवन 31.65 %
गंगो विधानसभा 40.07 %
नुक्कड़ विधानसभा 40. 1%
बिजनौर लोकसभा में एक बजे तक 35.98 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि नगीना लोकसभा में 1 बजे तक 38.28 प्रतिशत मतदान हुआ।
विधानसभा मतदान
मीरापुर 35.67
पुरकाजी 35.55
हस्तिनापुर 32.5
बिजनौर 36.4
चांदपुर 39.92
नगीना लोकसभा में कुल मतदान प्रतिशत 38.28
नगीना 39.95
नूरपुर 38.13
नहटोर 37.84
नजीबाबाद 38.24
धामपुर 37
बिजनौर लोकसभा क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर बेला और रामसाहए वाला में लोगों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया है। बिजनौर के दोनों गांव गंगा के दूसरी ओर हैं। कहना है कि उनके गांव तक अभी तक विकास नहीं पहुंचा है, इस चलते उन्होंने चुनाव का बहिष्कार किया है। फिलहाल गांव में तहसीलदार पहुंच रहे हैं, जो कि लोगों से वोट की अपील कर रहे हैं, लेकिन ग्रामीण मानने को तैयार नहीं हैं।
कैराना में अपने मत का प्रयोग करने के बाद समाजवादी की प्रत्याशी इकरा हसन ने कहा कि जनता बदलाव चाहती है। भाजपा का 400 का नारा हवा हवाई साबित होगा। यहां पर स्थानीय समस्याएं हैं। सबसे बड़ी समस्या रोजगार की है। जनता में एक चुप्पी है। जो बदलाव की ओर इशारा कर रही है। कुछ स्थानों पर ईवीएम मशीन देर से शुरू हुई है। उनकी शिकायत की गई है।
सहारनपुर में रामपुर मनिहारान विधानसभा विधायक देवेंद्र निम,अपनी माता व पत्नी के साथ मिशन कम्पउंड मतदान केंद्र पर मत डालने के बाद निशन दिखाते हुए
बिजनौर के स्वाहेड़ी खुर्द में नेत्रहीन डाक्टर सुखबीर सिंह(80) अपने बेटे के साथ मतदान करने पहुंचे। मंडावली सैदू में विकलांग वृद्धा(70) भी व्हीलचेयर पर वोट डालने पहुंची। वृद्धा बोली-'मेरा वोट मेरी ताकत'।
बिजनौर लोकसभा क्षेत्र में सुबह 11 बजे तक 25. 54 प्रतिशत हुआ। वहीं नगीना लोकसभा क्षेत्र में 26. 94% मतदान हुआ। सुबह के समय मौसम अच्छा होने से गांव और शहर के मतदाताओं की भीड़ निकाली और मतदान तक पहुंचकर मतदान किया। दोपहर में धूप तेज होने से मतदान केदों पर मतदाताओं की भीड़ कम नजर आने लगी। शहर के कई केदों पर इक्का दुक्का ही मतदाता मतदान करने पहुंचते दिखाई दिए।
बिजनौर लोकसभा में कुल मतदान 25.54 प्रतिशत
विधानसभा मतदान प्रतिशत
मीरापुर 24.32
पुरकाजी 24.1
हस्तिनापुर 22.7
बिजनौर 27.68
चांदपुर 28.68
नगीना लोकसभा में कुल मतदान 26.93 प्रतिशत
नगीना 28.47
नूरपुर 26.82
नहटोर 26.65
नजीबाबाद 26.56
धामपुर 26. 93
बिजनौर लोकसभा क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर बेला और रामसाहए वाला में लोगों ने चुनाव का बहिष्कार कर रखा है।
बिजनौर का यह दोनों गांव गंगा के दूसरी ओर हैं। कहना है कि उनके गांव तक अभी तक विकास नहीं पहुंचा है इस चलते उन्होंने बहिष्कार किया है।
फिलहाल गांव में तहसीलदार पहुंच रहे हैं जो कि लोगों से वोट की अपील करेंगे।
मुजफ्फरनगर में मतदान बूथ संख्या- 193 और 194 पर एक दुल्हन अपना वोट डालने पहुंची।
9 बजे तक मतदान....
सहारनपुर लोकसभा में कुल मतदान प्रतिशत 14.27
विधानसभा मतदान
बेहट 16.42
सहारनपुर नगर 9.80
सहारनपुर देहात 14.99
देवबंद 13.83
रामपुर मनिहारान 16.32
कैराना लोकसभा में कुल मतदान प्रतिशत 14.94
नकुड़ 16.18
गंगोह 13.71
उधर, मेरठ के बहसूमा में बने केंद्र पर सुबह 9:30 बजे तक 12 फीसदी मतदान हुआ। मतदान बहुत धीमा चल रहा है।
शामली जनपद में कांधला क्षेत्र के गांव रसूलपुर गुजरान में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है। अब तक किसी भी ग्रामीण ने मतदान नहीं किया। इस दौरान ग्रामीणों ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि उन पर फर्जी मुकदमे दर्ज किए गए थे। उधर, कैराना विधानसभा के गांव शामगढ़ी में फर्जी वोट डालने को लेकर दोनों प्रत्याशियों के एजेंट में नोकझोंक हुई। पुलिस दोनों को थाने ले गई है।
सहारनपुर लोकसभा में सुबह 9:00 बजे तक 11 फीसदी मतदान हुआ। वहीं, मुजफ्फरनगर में सुबह नौ बजे तक 12.1 प्रतिशत मतदान हुआ है।
मुजफ्फरनगर में सपा प्रत्याशी हरेंद्र मलिक ने मतदान किया। उधर, बिजनौर में विधायक रूचि चौधरी और उनके पति ऐश्वर्या मौसम चौधरी ने मतदान किया।
मेरठ के हस्तिनापुर में मतदान करने के लिए पोलिंग बूथों पर लंबी लाइन लगी। सरधना में मतदान केंद्रों पर वोटिंग शुरू हो गई है। पुलिस फोर्स की मौजूदगी मतदान चल रहा है। कमिश्नर व आईजी निरीक्षण करने निकले हैं। आईजी और कमिश्नर चौबीसी क्षेत्र में पहुंचे हैं।
मेरठ जनपद के बहसूमा में सभी बूथों पर मतदान शुरू हो चुका है। वहीं, प्रशासन ने बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। मवाना में सुबह के समय लोग कम ही वोट डालने के लिए निकले हैं। पिंक बूथ खाली पड़ा हुआ है।
मतदान को लेकर लोगों में भारी उत्साह
बिजनौर जनपद में मतदान को लेकर नगीना में लोगों में खासी उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह 7:00 से ही मतदाताओं की लंबी लाइन लग गई है। हिंदू इंटर कॉलेज मतदान केंद्र के एक बूथ पर मतदाताओं की भीड़ लगी ।
कैराना पब्लिक स्कूल में मतदाताओं की लाइन लगी। उधर, बाबरी में मतदान के लिए वोटरों की लंबी लाइन लगी है। वहीं, एसपी अभिषेक ने कैराना में मतदान केंद्र का जायजा लिया। थानाभवन में भी वोटरों की कतार लगी है।
हार्ट ऑपरेशन से पहले किया मतदान
शामली जिले में बाबरी निवासी अमित अग्रवाल ने हार्ट के ऑपरेशन से पहले मतदान किया। आज उनका मेरठ में ऑपरेशन होगा।
मुजफ्फरनगर में मतदान शुरू
मुजफ्फरनगर जिले में भी मतदान शुरू हो गया है। पूरे शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
सहारनपुर के छुटमलपुर के एएचपी इंटर कॉलेज में सुबह 7:00 निर्धारित समय पर मतदान शुरू हो गया।
सहारनपुर में कंट्रोल रूम में अधिकारी व कर्मचारी शिकायतों का निस्तारण कर रहे हैं। कंट्रोम रूम में सीडीओ सुमित महाजन और जिला प्रोबेशन अधिकारी मौजूद हैं।
बिजनौर में मतदान केंद्र पर लगी लाइन
बिजनौर जिले में सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लाइन लगनी शुरू हो गई है।
Uttar Pradesh Pradesh Lok Sabha Election 2024 Phase 1 Polling Live News: पश्चिमी यूपी में आज लोकसभा चुनाव के पहले चरण की पांच सीटों पर मतदान हो रहा है। वहीं, सभी जिलों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। यहां पढ़ें मतदान से जुड़ा हर अपडेट-