09:36 AM, 25-Jun-2023
Meerut News Live: सड़क पर ब्रेक मारते ही बीच से टूटा इलेक्ट्रिक स्कूटर, बाल-बाल बची पिता और बेटे की जान
मुजफ्फरनगर जनपद के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के नसीरपुर गांव में बारिश एक परिवार पर कहर बनकर टूटी। कच्चे मकान की छत गिरने से परिवार मलबे में दब गया। हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि परिवार के तीन सदस्य घायल हैं।
जानकारी के अनुसार गांव नसीरपुर में सुबह 7:30 बजे अत्यधिक बारिश के चलते इदरीश पुत्र नत्थू का मकान गिर गया। परिवार मलबे में दब गया। हादसे में उवैश (14) पुत्र इदरीश और इदरीश के भांजे असलम (13) पुत्र अफसर की मौत हो गई। इदरीश (40), करीन (11) पुत्री इदरीश, समीर (16 ) को ग्रामीणों ने मलबे से निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
वहीं हादसे की सूचना पर रालोद विधायक अनिल कुमार, एसडीएम सदर परमानंद झा और अन्य अधिकारी गांव पहुंच गए।