फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 13 मार्च को आपके शहर में क्या हुआ

खास बातें

उत्तर प्रदेश के मेरठ से जुड़ी आज - 13-03-2026 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको शहर और उसके आस-पास की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग स्थानों पर होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:28 PM, 13-Mar-2026

UP: मेरठ के आनस समेत तीन युवक अंबाला में दो किलो विस्फोटक के साथ गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े हो सकते हैं तार

Meerut News: अंबाला एसटीएफ ने सूचना के आधार पर तीनों युवकों को बराड़ा के पास से गिरफ्तार किया। बरामद विस्फोटक की जांच की जा रही है, प्रथम दृष्टया आरडीएक्स प्रतीत हो रहा है। शनिवार को पुलिस तीनों को कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगेगी।  और पढ़ें

10:55 PM, 13-Mar-2026

Meerut News: समारोह स्थलों में आग से सुरक्षा प्रबंधों का होगा सत्यापन

छावनी क्षेत्र में स्थित मैरिज हॉल, बैंक्वेट हॉल सहित अन्य विवाह समारोह स्थलों का अग्नि सुरक्षा ऑडिट कराया जाएगा। इसके माध्यम से आग से सुरक्षा के मानकों का सत्यापन किया जाएगा। और पढ़ें

10:35 PM, 13-Mar-2026

Meerut: सनातन संस्कृति से दूर जा रही युवा पीढ़ी, बंगाल, अलीगढ़ समेत देश में कई जगह खोलेंगे गुरुकुल

Meerut: सनातन संस्कृति से दूर जा रही युवा पीढ़ी, बंगाल, अलीगढ़ समेत देश में कई जगह खोलेंगे गुरुकुल और पढ़ें

विज्ञापन
10:14 PM, 13-Mar-2026

UP: मेरठ कैंट में बनेगा छोटा खाटू श्याम मंदिर, पर्यटन मंत्री ने किया 33 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास-लोकार्पण

Meerut News: उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह मेरठ पहुंचे और शहीद स्मारक पर पांच विकास योजनाओं का लोकार्पण किया। पांच की आधारशिला भी रखी। मेरठ कैंट में एक करोड़ रुपये की लागत से छोटा खाटू श्याम मंदिर बनाने की घोषणा की। और पढ़ें

10:13 PM, 13-Mar-2026

Meerut News: सीसीएसयू ने जारी किया सम सेमेस्टर परीक्षाओं का कार्यक्रम

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने सम सेमेस्टर परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। विवि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शैक्षिक सत्र 2025-26 में प्रवेश लेने वाले छात्रों को छोड़कर अन्य सभी छात्रों की परीक्षाएं अप्रैल में आयोजित की जाएंगी। और पढ़ें

विज्ञापन
10:11 PM, 13-Mar-2026

Meerut News: अलविदा जुमे पर नमाजियों ने मांगी गुनाहों की माफी और अमन की दुआ

रमजान माह के चौथे जुमे को नगर की सभी मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा की गई और मुल्क में अमनो-अमान के लिए दुआ की गई। और पढ़ें

10:01 PM, 13-Mar-2026

Meerut News: ट्रांसफार्मर का सामान चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 10 सदस्य गिरफ्तार

थाना पुलिस और स्वाॅट टीम ने ट्रांसफार्मर का सामान चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 10 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। और पढ़ें

09:51 PM, 13-Mar-2026

Meerut News: बैंक कर्मी से लूट, विरोध करने पर मारपीट कर किया बेहोश

मेरठ-बागपत हाईवे पर बृहस्पतिवार शाम पांचली खुर्द के पास स्थित फ्रेट कॉरिडोर के नीचे बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने एक बैंक कर्मी के साथ लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। और पढ़ें

09:46 PM, 13-Mar-2026

Meerut: गृहकर के बढ़े बिलों पर नगर निगम में हंगामा, कांग्रेसी बोले- किसी गरीब का भवन सील करा तो बंधक बना लेंगे

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्य कर निर्धारण अधिकारी का एक घंटे तक घेराव गया। बिलों की गड़बड़ी दुरुस्त न किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी। नगर निगम में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। और पढ़ें

09:43 PM, 13-Mar-2026

Meerut: गृहकर के बढ़े बिलों पर कांग्रेस का हंगामा

Meerut: गृहकर के बढ़े बिलों पर कांग्रेस का हंगामा और पढ़ें

09:43 PM, 13-Mar-2026

Meerut News: होमगार्ड पर सत्यापन के नाम पर बदसलूकी का आरोप

मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी शकील ने एसएसपी को दिए पत्र में होमगार्ड पर सत्यापन के नाम पर बदसलूकी करने का आरोप लगाते हुए जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। और पढ़ें

09:41 PM, 13-Mar-2026

Meerut News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट नहीं प्रिया की मौत का कारण, विसरा किया सुरक्षित

थाना क्षेत्र के कस्बा खिवाई निवासी 30 वर्षीय प्रिया कश्यप की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। जांच के लिए पुलिस ने विसरा सुरक्षित रख लिया है। और पढ़ें

09:37 PM, 13-Mar-2026

Meerut News: सीएचसी परिसर से बाइक चोरी

मूल रूप से बिहार का रहने वाला नागेंद्र मवाना शुगर मिल में नौकरी करता है। मिल परिसर में ही बने क्वार्टर में रहता है। वह शुक्रवार की सुबह 11 बजे पत्नी और बेटी को लेकर सीएचसी में दवा दिलाने के लिए आया था। और पढ़ें

09:33 PM, 13-Mar-2026

Meerut News: क्लर्क का मोबाइल हैक कर 17 हजार ठगे

जमालपुर गोमा गांव निवासी एवं सीडीआर विभाग में कार्यरत क्लर्क अर्पण के मोबाइल को साइबर ठग ने हैक कर 17 हजार रुपये खाते से निकाल लिए। और पढ़ें

09:29 PM, 13-Mar-2026

Meerut News: सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार मजदूर घायल, एक की हालत गंभीर

मेरठ-बड़ौत मार्ग पर सलाहपुर गांव के सामने तेज रफ्तार कार ने घर लौट रहे दो श्रमिकों की बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। और पढ़ें

09:25 PM, 13-Mar-2026

Meerut News: ईद-उल-फितर की खरीदारी में सरधना के बाजारों में बढ़ी रौनक

ईद-उल-फितर के मद्देनजर सरधना के बाजारों में शुक्रवार को खरीदारी का जोर देखने को मिला। दिनभर बाजार में लोगों की भीड़ रही और शाम होते-होते भी दुकानों पर चहल-पहल कायम रही। और पढ़ें

09:05 PM, 13-Mar-2026

Meerut News: छह परिषदीय विद्यालयों में लगेंगे मनोरंजन उपकरण, टीम ने की विद्यालयों की जांच

जिला प्रशासन द्वारा परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के मनोरंजन के लिए जिले के 68 विद्यालयों में झूले लगाए जाएंगे। और पढ़ें

08:48 PM, 13-Mar-2026

Meerut News: कवि डॉ. हरिओम पंवार को सम्मानित किया

प्रदेश सरकार ने डॉ. हरिओम पवार को गौरव सम्मान से सम्मानित किया है। यह सम्मान उनकी साहित्यिक सेवाओं के लिए दिया गया। और पढ़ें

08:48 PM, 13-Mar-2026

Meerut News: रामलीला मैदान में 18 मार्च को होगा भारतीय हिंदू नववर्ष महोत्सव

कस्बे में शुक्रवार शाम गंज बाजार स्थित पंकज जैन के प्रतिष्ठान पर सनातन धर्म युवा संगठन की बैठक आयोजित हुई। इसमें 18 मार्च को रामलीला मैदान में भारतीय हिंदू नव वर्ष महोत्सव भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया। और पढ़ें

08:45 PM, 13-Mar-2026

Meerut News: गैस बुक न होने पर उपभोक्ताओं ने किया हंगामा

भगवानपुर गैस एजेंसी पर घरेलू गैस सिलिंडर बुकिंग को लेकर हंगामा खड़ा हो गया। सर्वर डाउन होने के कारण उपभोक्ताओं की बुकिंग नहीं की जा रही थी। और पढ़ें

08:43 PM, 13-Mar-2026

Meerut News: तिथि पत्रक का हुआ विमोचन

भारत विकास परिषद योग शाखा की पारिवारिक सभा में डॉ. सुबोध की पुस्तक नारी : स्वरोजगार के विकल्प और हिंदी नववर्ष के तिथि पत्रक का विमोचन हुआ। और पढ़ें

08:41 PM, 13-Mar-2026

Meerut News: ऑनलाइन बुकिंग नहीं होने से उपभोक्ता परेशान

दिगंबर गैस एजेंसी पर बीते तीन चार दिन से ऑनलाइन बुकिंग नहीं होने से उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही थी। एजेंसी द्वारा शुक्रवार से मैनुअल बुकिंग शुरू की गई है। इससे उपभोक्ताओं को राहत मिली है। और पढ़ें

08:31 PM, 13-Mar-2026

Meerut News: रक्तदान शिविर में 52 यूनिट रक्त संग्रह

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दौराला में शुक्रवार को चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सचिन कुमार के नेतृत्व में पावर ग्रिड के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। और पढ़ें

08:27 PM, 13-Mar-2026

UP: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को पहुंचेंगे सहारनपुर, 75 करोड़ के विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा

Saharanpur News: प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाकुंभरी देवी पहुंचकर पहले माता का आशीर्वाद लेंगे। उसके बाद विकास कार्यों पर बात करेंगे। मंडलायुक्त, डीआईजी, डीएम और एसएसपी शुक्रवार को दिन भर तैयारियों में जुटे रहे। और पढ़ें

08:12 PM, 13-Mar-2026

Meerut News: कैंट क्षेत्र में सड़क बनने पर खुशी जताई

छावनी क्षेत्र में बॉम्बे बाजार के सामने वाली टूटी सड़क बनाने पर सदर व्यापार मंडल के व्यापारियों ने मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस (एमईएस) का आभार जताया। और पढ़ें

08:11 PM, 13-Mar-2026

Meerut News: मारवाड़ी और नुकरी नस्ल के घोड़े बन रहे आकर्षण

गांव मंढ़ियाई के पशु पैठ मैदान में शुक्रवार को सात दिवसीय घोड़ा और खच्चर मेले का आयोजन शुरू हुआ। और पढ़ें

08:02 PM, 13-Mar-2026

Meerut News: आज कई क्षेत्रों में बंद रहेगी बिजली आपूर्ति

मरम्मत कार्यों के कारण शनिवार को शहर के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। और पढ़ें

08:00 PM, 13-Mar-2026

Meerut News: जीटीबी स्कूल क्रिकेट एकेडमी ने मैच जीता

गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी में चल रहे समर क्रिकेट कैंप में शुक्रवार को जीटीबी स्कूल क्रिकेट एकेडमी और स्पोर्ट्स स्टार इलेवन के बीच मैच खेला गया। इसमें जीटीबी स्कूल क्रिकेट एकेडमी की टीम ने नौ रन से मैच जीत लिया। और पढ़ें

07:57 PM, 13-Mar-2026

Meerut News: ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल का शुभारंभ, बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां

कालंद रोड स्थित ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल का शुक्रवार को समारोह के बीच शुभारंभ हुआ। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। और पढ़ें

07:56 PM, 13-Mar-2026

UP: बिजनौर से लापता हो गईं इंटर की छह छात्राएं, 24 घंटे बाद बाद हरिद्वार में मिलीं, बताई हैरान करने वाली बात

Bijnor News: चांदपुर से छात्राएं संस्कृत की परीक्षा देकर घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने छात्राओं को हरिद्वार से बरामद कर लिया। छात्राओं कहना था कि वे आगे की पढ़ाई करने के लिए घर से चली गई थीं, किराए पर कमरा भी ले लिया था।  और पढ़ें

07:53 PM, 13-Mar-2026

Meerut News: मेरठ टी-20 लीग का शुभारंभ करेंगे भुवनेश्वर कुमार

आईआईएमटी विश्वविद्यालय और मेरठ डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (एमडीसीए) की ओर से आयोजित मेरठ टी-20 लीग का शुभारंभ 15 मार्च को लीग के एंबेसडर भारतीय क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार करेंगे। और पढ़ें

07:52 PM, 13-Mar-2026

Meerut News: अवैध खनन से कई गांवों के रास्ते खराब

क्षेत्र के कई गांवों के जंगलों में इन दिनों अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से चल रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से खनन माफिया खुलेआम मिट्टी का खनन कर रहे हैं, जिससे क्षेत्र की सड़कें और खेत बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। और पढ़ें

07:47 PM, 13-Mar-2026

Meerut News: सड़क चौड़ीकरण में देरी से बढ़ी ग्रामीणों की परेशानी

नया गांव से मखदूमपुर को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग के चौड़ीकरण कार्य में देरी के कारण क्षेत्र के हजारों लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। और पढ़ें

07:45 PM, 13-Mar-2026

Meerut News: नशे के खिलाफ रैली निकालकर किया जागरूक

स्वामी कल्याण देव डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने चौथे शिविर का आयोजन किया। स्वयंसेवकों ने सामाजिक सद्भाव और नशा मुक्ति के लिए जागरूकता रैली निकाली। और पढ़ें

07:37 PM, 13-Mar-2026

Meerut News: एजेंसी पर केवाईसी में ढीली व्यवस्था से उपभोक्ताओं को परेशानी

कस्बे में घरेलू गैस कनेक्शन से जुड़ी केवाईसी प्रक्रिया के कारण शुक्रवार को उपभोक्ताओं को दिनभर परेशानी का सामना करना पड़ा। भारत गैस व एचपी गैस एजेंसी पर सुबह से ही केवाईसी कराने के नाम पर जबरन रेगुलेटर व पाइप देकर पैसे ले रहे हैं। और पढ़ें

07:33 PM, 13-Mar-2026

Meerut News: स्वच्छता में लगी महिलाओं को किया सम्मानित

नगर पालिका ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। महिला सफाई मित्रों को वर्दी वितरित की गई, जिसमें अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला और चेयरपर्सन के पति निजाम अंसारी ने मुख्य रूप से भाग लिया। और पढ़ें

07:29 PM, 13-Mar-2026

चरित्रहीन व्यक्ति का कोई अस्तित्व नहीं : भाव भूषण

कस्बे के कैलाश पर्वत दिगंबर जैन मंदिर में विश्व की सुख-शांति-समृद्धि के लिए चल रहे 48 दिवसीय भक्तामर विधान एवं पाठ के 34वें दिन मुनि भाव भूषण महाराज ने कहा कि संकल्पविहीन वाणी दीमक लगे वृक्ष के समान है। और पढ़ें

07:18 PM, 13-Mar-2026

Meerut News: मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन से पहले होगा मतदान केंद्रों का पुनर्निर्धारण

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक स्तर पर गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में मतदान केंद्रों और मतदान स्थलों के पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। और पढ़ें

07:16 PM, 13-Mar-2026

Meerut News: राज्य स्तरीय खेलकूद में प्रतिभाग करेंगे आठ जोन के खिलाड़ी

उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल प्रतियोगिता के तहत राज्य स्तर पर कुश्ती, कबड्डी और जूडो के मुकाबलों में 900 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। और पढ़ें

07:14 PM, 13-Mar-2026

Meerut News: छात्रों ने बेटी पढ़ाओ, बेटी बढ़ाओ विषय पर रखे अपने विचार

राजकीय महिला महाविद्यालय द्वारा संचालित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के चौथे दिन के कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदा पर माल्यार्पण कर लक्ष्य गीत की प्रस्तुति कर किया गया। और पढ़ें

07:11 PM, 13-Mar-2026

हॉकी : एसडी सदर टीम सेमीफाइनल में पहुंची

सनातन धर्म इंटर कालेज सदर के मैदान पर चल रही बालक हॉकी प्रतियोगिता में शुक्रवार को एसडी सदर और यंग्स जूनियर के बीच क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। इसमें एसडी सदर की टीम ने 3-2 से मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। और पढ़ें

07:06 PM, 13-Mar-2026

Meerut News: नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग में देव ने रजत पदक जीता

जम्मू कश्मीर में चल रही नॉर्थ जोन पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में मेरठ के देव कुमार ने जूनियर वर्ग में रजत पदक जीता। और पढ़ें

06:30 PM, 13-Mar-2026

सीसीएसयू : सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए निशुल्क वैक्सीनेशन शुरू

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) में विवि परिसर स्थित स्वामी कल्याण देव चिकित्सालय में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए निशुल्क वैक्सीनेशन अभियान शुरू किया गया। और पढ़ें

06:25 PM, 13-Mar-2026

Saharanpur: शराब का ठेका चलाना चाहते हैं तो कर लें आवेदन, 17 दुकानें खाली, ये है आखिरी तारीख

जिले की 17 दुकानों के लिए आबकारी विभाग ने आवेदन लेना शुरू कर दिया है, जो कि 17 मार्च तक होंगे। इसके बाद 20 मार्च को ई-लॉटरी सिस्टम से आवेदकों का चयन कर लिया जाएगा। घाटे और विवाद सहित अन्य कारणों से पिछले साल नवीनीकरण नहीं हुआ था।  और पढ़ें

06:19 PM, 13-Mar-2026

Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 13 मार्च को आपके शहर में क्या हुआ

UP Police Defeats Lamford Biotech in League Match और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें