05:07 PM, 10-Aug-2023
बाजार में युवक को मारी गोली
सहारनपुर के तीतरो में बाइक की लेमिनेशन करा कर घर वापस लौट रहे युवक अनस (20) पुत्र अरशद को मेन बाजार में हमलावरों ने गोली मारकर घायल कर दिया। घटना को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएससी भिजवाया, जहां पर घायल उपचाराधीन है। दिनदहाड़े एक युवक को गोली मारने की घटना से व्यापारियों में दहशत का माहौल बना है।